Author: Finance Khabar
मुंबई: कोविड-19 महामारी का टीका देश में आने की उम्मीद बढ़ने के साथ ही घरेलू शेयर बाजार लगातार नये कीर्तिमान बनाता जा रहा है और आने वाले सप्ताह में सेंसेक्स पहली बार 47 हजार अंक के पार बंद हो सकता है। बीते सप्ताह पहले दिन सोमवार को तीन प्रतिशत की जोरदार गिरावट के बावजूद बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सप्ताहांत पर 12.85 अंक की बढ़त में 46,973.54 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। बीच कारोबार में दो दिन यह 47 हजार अंक के पार पहुँचा, लेकिन वहाँ टिक नहीं सका। कोविड-19 टीके की उम्मीद में आने…
नई दिल्ली: विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने दिसंबर में घरेलू बाजार में शुद्ध रूप से अबतक 60,094 करोड़ रुपये का निवेश किया है। डिपोजिटरी आंकड़े के अनुसार एफपीआई ने एक दिसंबर से 24 दिसंबर के दौरान शेयरों में शुद्ध रूप से 56,643 करोड़ रुपये और बांड में 3,451 करोड़ रुपये के निवेश किये। नवंबर में एफपीआई का कुल शुद्ध निवेश 62,951 करोड़ रुपये था। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर के अनुसार अमेरिका में चुनाव के बाद एफपीआई प्रवाह में तेजी आयी है। उन्होंने कहा, ‘‘चुनाव को देखते हुए नये निवेश को रोक लिया गया था। अब चुनाव…
छोटे कारोबार और डीलर्स कम से कम 1 फीसदी GST पेमेंट कैश में करने के अनिवार्य किए गए नए नियम से प्रभावित नहीं होंगे. इसकी वजह है कि इस नियम का पालन केवल उन्हीं इकाइयों को करना है, जिनका सालाना टर्नओवर 6 करोड़ रुपये या इससे ज्यादा है. यह बात वित्त मंत्रालय के सूत्रों ने कही है. गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) की चोरी के लिए फर्जी इनवॉइस के बढ़ते इस्तेमाल को देखते हुए केन्द्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) ने पिछले सप्ताह GST नियमों में नियम 86B जोड़ा. यह नियम GST देनदारी का 99 फीसदी तक ही…
ताइवान की टेक कंपनी आसुस भारत में अपने ऑफलाइन रिटेल नेटवर्क को विस्तार देने वाली है. कंपनी का कहना है कि वह अगले साल 1000 रिटेल प्वॉइंट्स बढ़ाएगी. इसकी वजह है कि आसुस को कंज्यूमर व गेमिंग सेगमेंट में अच्छी डिमांड मिलना जारी है. IDC के मुताबिक, सितंबर तिमाही में भारतीय पीसी सेगमेंट में आसुस की हिस्सेदारी 7.5 फीसदी थी. इस वक्त कंपनी के प्रॉडक्ट्स ऑनलाइन चैनल्स के साथ-साथ 6000 से ज्यादा रिटेल प्वॉइंट्स पर उपलब्ध हैं. आसुस इंडिया बिजनेस हेड, कंज्यूमर एंड गेमिंग पीसी (सिस्टम बिजनेस ग्रुप) अरनॉल्ड सू का कहना है कि लॉकडाउन हटने के बाद से डिमांड…
चीन के रेगुलेटर्स ने Ant Group को अपने कारोबारों में सुधार (रेक्टिफिकेशन) करने का आदेश दिया है. यह भी कहा है कि ग्रुप नियामकीय आवश्यकताओं का अनुपालन करे. Ant Group दुनिया की सबसे बड़ी फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी कंपनी है. बता दें कि चीन में इंटरनेट सेक्टर में एंटी मोनोपोली प्रैक्टिसेज को लेकर जांच तेज हुई है. आंट ग्रुप के फाउंडर चीन के सबसे अमीर व्यक्ति जैक मा हैं. वह अलीबाबा के भी फाउंडर हैं. आंट ग्रुप की शुरुआत अलीबाबा के ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Taobao के लिए पेमेंट सर्विसेज के तौर पर हुई थी. आज यह ग्रुप इंश्योरेंस व इन्वेस्टमेंट प्रॉडक्ट की भी…
नई दिल्ली: भारत 2025 तक दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी इकॉनमी और 2030 तक तीसरी सबसे बड़ी इकॉनमी बन जाएगा। सेंटर ऑफ इकनॉमिक्स एंड बिजनस रिसर्च (सीईबीआर) की एक रिपोर्ट में यह बात कही गई है। भारत 2019 में ब्रिटेन को पीछे छोड़कर दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी इकॉनमी बन गया था लेकिन 2020 में वह फिर से छठे स्थान पर फिसल गया। रिपोर्ट में कहा गया है कि कोरोना महामारी और रुपये की कमजोरी के कारण छठे स्थान पर खिसक गया है। इस साल ब्रिटेन ने उसे पीछे छोड़ दिया। भारत 2025 में फिर से ब्रिटेन से आगे निकल…
2020 में बीएसई सेंसेक्स में 14 फीसदी से ज्यादा तेजी आई है। इस साल सोने में 40 फीसदी से अधिक तेजी आई और अगस्त में इसकी कीमत 56000 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई थी। लेकिन इसके बाद से सोने की कीमत में गिरावट आई है और अभी यह 49000 से 50000 रुपये प्रति 10 ग्राम की रेंज में है। इस साल सोने के दाम में तगड़ी तेजी की वजह कोरोना वायरस रहा, जिसकी वजह से लोग निवेश का सुरक्षित ठिकाना ढूंढ रहे थे। सोने में निवेश हमेशा से ही सुरक्षित रहा है। कोरोना की वजह से शेयर बाजार में…
चेन्नई: कोरोना काल में वायरस के संक्रमण से बचने के लिए लोग इस साल अधिकांश समय अपने घरों में ही कैद होकर रह गए। इस दौरान कंडोम की बिक्री में काफी तेजी देखने को मिली। लोगों ने रात के बजाय दिन में कंडोम की ज्यादा खरीदारी की। साथ ही साल 2020 में रोलिंग पेपर की खरीदारी दोगुना हो गई। Concierge services app Dunzo के डिलीवरी ट्रेंड्स में यह बात सामने आई है। Concierge services app Dunzo पर कंडोम के ऑर्डर रात के मुकाबले दिन में तीन गुना अधिक रहे। हैदराबाद में इसमें 6 गुना, चेन्नई में 5 गुना और जयपुर…
नई दिल्ली: व्यापारियों के संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने जीएसटी नियमों में धारा 86-बी को जोड़ने का विरोध किया है। धारा 86-बी के तहत जिन व्यापारियों का मासिक टर्नओवर 50 लाख रुपये से ज्यादा है उन्हें 1 प्रतिशत जीएसटी नकद जमा कराना पड़ेगा। सरकार ने जाली बिल के जरिए टैक्स चोरी को रोकने के लिए यह उपाय किया है। लेकिन व्यापारियों ने इस पर कड़ा एतराज जताते हुए इसे वापस लेने की मांग की है। कैट ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन को एक पत्र भेजकर माँग की है कि इस नियम को तुरंत स्थगित किया जाए…
सिटी बैंक ने 25 जनवरी 2021 से क्रेडिट कार्ड लेट पेमेंट चार्ज में परिवर्तन करने की घोषणा की है। बैंक ने अब लेट पेमेंट चार्ज में कुछ इजाफा किया है। हालांकि इस समय शून्य से 1,000 रुपये तक के बकाये पर जो लेट पेमेंट शून्य (Nil) लगता है, उसकी सीमा बढ़ा कर 2,000 रुपये कर दी गई है। मतलब कि यदि 2000 रुपये तक बकाया हो तो लेट पेमेंट चार्ज कुछ नहीं लगेगा। हम में से अधिकतर लोग क्रेडिट कार्ड का उपयोग करते हैं। हमें लगता है कि क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर मुफ्त में क्रेडिट पर खरीदारी का फ्री…
केंद्रीय बैंक भारतीय रिजर्व बैंक ने 23 दिसंबर को ट्वीट के जरिए क्विक लोन उपलब्ध कराने अनऑथराइज्ड डिजिटल लेंडिंग प्लेटफॉर्म या मोबाइल ऐप्स से लोगों को सावाधान किया था. आरबीआई की इस पहल के एक दिन बाद 5 फिनटेक कंपनियां डिजिटली कर्ज के लेन-देन के लिए एक कोड ऑफ एथिकल कंडक्ट तैयार किया है जिससे लोगों को किसी भी प्रकार से नुकसान से बचाया जा सकेगा. फिनटेक एसोसिशन फॉर कंज्यूमर एंपॉवरमेंट (FACE) के मुताबिक इस कोड के जरिए उन सभी तरीकों पर रोक लगाए जाएगी जिससे डिजिटल लैंडिंग इको—सिस्टम पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है. फेस 5 पिनटेक कंपनियों द्वारा गठित…
भारतीय रिजर्व बैंक ने एक और बैंक पर कार्रवाई की है. अब आरबीआई ने सुभद्रा लोकल एरिया बैंक, कोल्हापुर का लाइसेंस रद्द कर दिया है. केंद्रीय बैंक ने इस बात की जानकारी दी है. आरबीआई के मुताबिक बैंक का संचालन ऐसे तरीके से किया जा रहा था, जिससे बैंक के वर्तमान और भविष्य के डिपॉजिटर्स के हितों को नुकसान पहुंचता. आरबीआई की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि बैंक ने वित्त वर्ष 2019-20 की दो तिमाहियों के दौरान न्यूनतम नेट वर्थ से जुड़ी अनिवार्यता का अनुपालन नहीं किया है. आरबीआई ने जारी एक बयान में कहा…
नई दिल्ली: कोरोना काल में सोशल डिस्टेंसिंग को देखते हुए पेमेंट्स के नए-नए तरीके देखने को मिल रहे हैं। इसी कड़ी में देश के दूसरे सबसे बड़े सरकारी बैंक पंजाब नैशनल बैंक (PNB) ने पीएनबी ई-क्रेडिट कार्ड (PNB e-Credit Card) उतारा है जो फिजिकल क्रेडिट कार्ड का डिजिटल रेप्लिका है। पीएनबी उपभोक्ता किसी भी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म या मर्चेंट वेबसाइट पर पीएनबी ई-क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं, उन्हें फिजिकल कार्ड ले जाने की जरूरत नहीं है। पीएनबी के ग्राहक PNB Genie Mobile app में e-Credit Card facility पर क्लिक करके पीएनबी ई-क्रेडिट कार्ड की डीटेल देख सकते हैं। नए…
बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के नए निर्देशों के कारण एक्सिस म्यूचुअल फंड ने अपने मल्टीकैप स्कीम का नाम बदल कर इसे Flexicap Fund कर दिया है. इस बदलाव के बाद नई कैटेगरी में मार्केट कैप से जुड़े नियमों के पालन के लिए Axis Mutual Fund को बाध्य नहीं होना पड़ेगा. यानी, इस योजना के तहत निवेश को नए कैटेगरी में ले जाने पर फंड हाउस को एलोकेशन के लिए फ्लेक्सिबल अप्रोच मिलेगा. यह नई कैटेगरी अगले साल 31 जनवरी 2021 से प्रभावी हो जाएगी. इससे पहले फंड हाउस द्वारा मल्टीकैप फंड के निवेश को लॉर्ज कैप…
नई दिल्ली: देश में 1 जनवरी 2021 से सभी व्हीकल्स के लिए फास्टैग (FASTag) अनिवार्य होने वाले हैं. केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने यह बात कही है. गुरुवार को एक वर्चुअल ईवेंट में मंत्री ने कन्फर्म किया कि 1 जनवरी 2021 से भी वाहनों के लिए फास्टैग अनिवार्य होगा. इससे पहले उनका मंत्रालय नवंबर में इस बारे में नोटिफिकेशन जारी कर चुका है. गडकरी ने यह भी कहा कि फास्टैग रहने से लोगों को टोल प्लाजा पर पेमेंट के लिए रुकना नहीं पड़ेगा. टोल अपने आप कट जाएगा, जिससे समय, ईंधन की बचत करने में मदद…
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के कारण अर्थव्यवस्था में आई गिरावट में उम्मीद के विपरीत अधिक तेजी से रिकवरी हो रही है. इस तरह से इकोनॉमिक ग्रोथ चालू वित्त वर्ष 2020-21 की तीसरी तिमाही में पॉजिटिव जोन में आ जाएगा. हालांकि यह ग्रोथ 0.1 फीसदी ही रहेगी लेकिन पॉजिटिव ग्रोथ उत्साहजनक है. यह संभावना केंद्रीय बैंक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के एक ऑर्टिकल ‘स्टेट ऑफ इकोनॉमी’ में दर्शाया गया है. आरबीआई बुलेटिन के मुताबिक इकोनॉमिक रिकवरी के उम्मीद से अधिक रिकवरी के कई संकेत दिख रहे हैं. बुलेटिन में ‘स्टेट ऑफ इकोनॉमी’ ऑर्टिकल आरबीआई के ऑफिशियल्स द्वारा लिखा गया है.…
मुंबई: बेहतर ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में आज अच्छी तेजी देखने को मिली है. कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में ही मजबूती आई. निफ्टी फिर 13750 के करीब पहुंच गया है. वहीं आज सेंसेक्स ने इंट्राडे में 47000 का आंकड़ा पार किया. फिलहाल कारोबार के अंत में सेंसेक्स में 529 अंकों की तेजी है और यह 46974 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी भी 148 अंक मजबूत होकर 13749 के स्तर पर बंद हुआ है. आज के कारोबार में बाजार में अच्छी खरीददारी देखने को मिली है. आईटी और रियल्टी छोड़कर तकरीबन सभी सेक्टर्स में…
नई दिल्ली: होंडा कार्स इंडिया लि. ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में अपना कारखना औपचारिक रूप से बंद करने की घोषणा की। वाहन कंपनी ने कहा कि 1997 में अस्तित्व में आये संयंत्र में उत्पादन बंद करने का निर्णय विनिर्माण गतिविधियों को पुनर्गठित करने के प्रयास का हिस्सा है। ग्रेटर नोएडा कारखाना बंद होने के साथ एचसीआईएल का देश में सीआर-वी और सिविक मॉडल का उत्पादन भी थम गया है। दोनों मॉडल का विनिर्माण इसी कारखाने में हो रहा था। एचसीआईएल ने एक बयान में कहा, ‘उत्पादन और आपूर्ति श्रृंखला की क्षमता का लाभ उठाकर परिचालन को…
मुंबई: वैश्विक स्तर से मिले सकारात्मक संकेतों के साथ ही घरेल सतर पर आईटी, टेक और टेलीकॉम जैसे समूहों में हुयी लिवाली के बल पर शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी बनी रही और इस दौरान बाजार में करीब एक फीसदी की बढ़त दर्ज की गयी। बीएसई का सेंसेक्स 437.49 अंक उछलकर 46444.18 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 134.80 अंक चढ़कर 13601.10 अंक पर रहा। दिग्गज कंपनियों की तुलना में छोटी और मझौली कंपनियों में लिवाली का अधिक जाेर रहा जिससे बीएसई का मिडकैप 2.40 प्रतिशत बढ़कर 17666.04 अंक पर और स्मॉलकैप 2.65 प्रतिशत उठकर…
Wolkswagen India अपनी Taigun SUV को 2021 में लॉन्च करने वाली है. इस एसयूवी को कॉन्सेप्ट फॉर्म में से फरवरी में आयोजित हुए Auto Expo 2020 में शोकेस किया गया था. फॉक्सवैगन ने Taigun का टीजर वीडियो जारी किया है. गाड़ी को अनवील करते हुए कंपनी ने वादा किया था कि Taigun को 2021 की पहली तिमाही में लॉन्च किया जाएगा. Volkswagen Taigun, MQB A0 IN प्लेटफॉर्म पर बेस्ड कंपनी का पहला प्रॉडक्ट है. इसमें फॉक्सवैगन की टीएसआई टेक्नोलॉजी मिलेगी. कार की फ्रंट अपील इसे बोल्ड और मस्क्युलर लुक देती है, जिससे यह स्पोर्टी एसयूवी लगती है. इसके रियर में…
