Author: Finance Khabar

MG मोटर इंडिया (MG Motor India) ने शुक्रवार को कहा कि वह जनवरी से वाहनों की कीमतों में 3 फीसदी तक की बढ़ोतरी करेगी. कंपनी के मुताबिक, ऐसा ज्यादा इनपुट की लागत के बुरे असर से निपटने के लिए किया जा रहा है. कंपनी ने यह भी कहा कि वह अगले महीने अपनी हेक्टर प्लस मॉडल का सात सीटों वाला वर्जन भी पेश करेगी. बयान में MG मोटर इंडिया ने कहा कि वह कीमतों में अलग-अलग बढ़ोतरी को देखते हुए अपनी प्रोडक्ट्स की पूरी रेंज में कीमतों में बदलाव करेगी. कीमतों में बढ़ोतरी 3 फीसदी तक जाएगी. बढ़ोतरी मॉडल पर…

Read More

नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को पहले से बिल्कुल अलग केंद्रीय बजट का वादा किया. सरकार महामारी से प्रभावित अर्थव्यवस्था को काबू और ग्रोथ को बढ़ावा देना चाहती है. जहां स्वास्थ्य, मेडिकल रिसर्च और डेवलपमेंट (R&D) और टेलिमेडिसिन के लिए बेहतर स्किल को विकसित करना महत्वपूर्ण रहेगा. वहीं, इसके साथ ही रोजगार की चुनौतियों को नई दृष्टि से देखना होगा जिसके साथ वोकेशनल ट्रेनिंग और स्किल डेवलपमेंट पर नया नजरिया जरूरी होगा. सीतारमण ने CII पार्टनरशिप समिट 2020 को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग मुझे इनपुट भेजें जिससे हम ऐसा बजट देख सकें जैसा एक…

Read More

मिले जुले ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार ने आज अपना रिकॉर्ड हाई बनाया. हालांकि बाद में कुछ कमजोरी के साथ लेकिन बाजार की रिकॉर्ड क्लोजिंग हुई. कारोबार के शुरू में ही सेंसेक्स ने पहली बार 47000 का स्तर पार किया. हालांकि सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में दायरे में कारोबार देखने को मिला है. कारोबार के अंत में सेंसेक्स 70 अंकों की तेजी के साथ 46961 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी भी 20 अंकों की तेजी के साथ 13761 के स्तर पर बंद हुआ है. आज के कारोबार में आईटी और फार्मा शेयरों में अच्छी खरीददारी रही…

Read More

फाइनेंस कंपनी मुथूट फाइनेंस लिमिटेड ने अपने नॉन कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCD) का अपना 24वां पब्लिक इश्यू 11 दिसंबर को लांच किया है. इसमें 5 जवरी तक निवेश किया जा सकता है. इस एनसीडी के जरिए बाजार से 1000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है. इसके पहले अक्टूबर में कंपनी अपना एनसीडी ले आई थी, जिससे 2000 करोड़ रुपये जुटाए थे. अगर आप भी एनसीडी में पैसे लगाने की सोच रहे हैं तो पहले कुछ बातें जान लेना जरूरी है. निवेशक के पास मासिक और सालाना ब्याज लेने का भी विकल्प है. इस एनसीडी में 6.75 फीसदी से 7.75 फीसदी तक…

Read More

दिसंबर की शुरुआत में घोषित हुई पीएम वाणी (PM WANI) स्कीम में रोजगार और उद्यमिता के 2 करोड़ से अधिक अवसर सृजित करने की क्षमता है. यह बात ब्रॉडबैंड इंडिया फोरम (BIF) ने गुरुवार को कही. बीआईएफ ने सार्वजनिक वाईफाई मॉडल पीएम वाणी की व्यवहार्यता पर फैलाई जा रही गलत सूचनाओं की निंदा की और कहा कि नए ड्राफ्ट में दो करोड़ से अधिक रोजगार और उद्यमशीलता के अवसर हैं. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल की 9 दिसंबर को हुई बैठक में PM-WANI स्कीम लॉन्च करने का फैसला किया गया था. PM-WANI यानी पीएम वाई फाई एक्सेस…

Read More

भारत में स्मार्टफोन की बिक्री अक्टूबर में 42 फीसदी बढ़कर 2.1 करोड़ इकाई पर पहुंच गई. यह स्मार्टफोन की मासिक बिक्री के लिहाज से दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है. शोध कंपनी IDC ने गुरुवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि अक्टूबर में कई ऑनलाइन सेल फेस्टिवल की वजह से स्मार्टफोन के बाजार में बढ़ोतरी हुई है. आईडीसी ने हालांकि कहा कि 2020 के पूरे साल में स्मार्टफोन की बिक्री का कुल आंकड़ा पिछले साल से कम रहेगा. हालांकि, यह गिरावट एक अंक में रहेगी. आईडीसी ने कहा कि अक्टूबर में स्मार्टफोन की बिक्री में त्योहारी सीजन के ऑनलाइन सेल…

Read More

नई दिल्ली: घरेलू रेटिंग एजेंसी इक्रा (ICRA) रेटिंग्स का अनुमान है कि देश की अर्थव्यवस्था में तकनीकी मंदी चालू वित्त वर्ष 2020-21 की चौथी तिमाही में खत्म हो जाएगी. इक्रा ने चालू वित्त वर्ष में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 7.8 फीसदी की गिरावट का अनुमान लगाया है. चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में भारतीय अर्थव्यवस्था में 7.5 फीसदी की गिरावट आई है. पहली अप्रैल-जून की तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 23.9 फीसदी की गिरावट आई थी. रेटिंग एजेंसी ने कहा कि कृषि क्षेत्र के स्थिर प्रदर्शन और सेवा क्षेत्र के संपर्क से जुड़े हिस्से में…

Read More

मुंबई: बैंकिंग तथा वित्तीय क्षेत्र की कंपनियों के साथ रिलायंस और टीसीएस जैसी दिग्गज कंपनियों में लिवाली से घरेलू शेयर बाजारों में आज लगातार पाँचवें दिन तेजी रही जिससे बीएसई का सेंसेक्स 47 हजार अंक के करीब पहुँच गया। सेंसेक्स सुबह की मामूली गिरावट के बाद पूरे दिन हरे निशान में रहा और अंत में 223.88 अंक यानी 0.48 प्रतिशत की बढ़त के साथ 46,890.34 अंक पर बंद हुआ। दोपहर बाद एक समय यह 46,992.57 अंक की रिकॉर्ड ऊँचाई को छूने में कामयाब रहा था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 58 अंक यानी 0.42 प्रतिशत की मजबूती के साथ…

Read More

क्रिप्टोकरंसी बिटक्वॉइन पहली बार 20000 डॉलर के मार्क के पार चली गई है. बिटक्वॉइन में इंस्टीट्यूशनल और कॉरपोरेट इंट्रेस्ट बढ़ने के चलते बुधवार को इस क्रिप्टोकरंसी ने 20800 डॉलर के ​ऑल टाइम हाई को छुआ. इसके बाद यह 6.4 फीसदी के इजाफे के साथ 20,675 डॉलर के स्तर पर बंद हुआ. इस साल बिटक्वॉइन ने 170 फीसदी से ज्यादा की ग्रोथ दर्ज की है. इसकी वजह बड़े निवेशकों की ओर से बढ़ी डिमांड है, जिन्हें बिटक्वॉइन की क्विक गेन्स की क्षमता ने आकर्षित किया. छोटी क्रिप्टोकरंसी ethereum और XRP ने बुधवार को 5.4% और 8.1% का इजाफा दर्ज किया. ट्रेडिंग…

Read More

रिटायरमेंट फंड बॉडी कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने कोरोना से जुड़े 52 लाख क्लेम का निपटारा किया है. EPFO ने इन नॉन-रिफंडेबल एडवांस क्लेम्स के तहत 13,300 करोड़ रुपये चुकाए हैं. यह जानकारी बुधवार को केंद्रीय श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने एसोचैम फाउंडेशन वीक प्रोग्राम के दौरान दी. उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से भारत ने बहादुरी से लड़ाई लड़ी. इसके अलावा केंद्र सरकार ने जो तीन लेबर कोड्स इस मानसून सत्र में पास किए हैं, उन पर केंद्रीय मंत्री ने इंडस्ट्री रिप्रेजेंटेटिव्स से फीडबैक भी मांगे हैं. इस साल मार्च में केंद्र सरकार ने ईपीएफओ के 6 करोड़…

Read More

किया मोटर्स इंडिया ने भारत में 1 लाख कनेक्टेड कारों की बिक्री कर ली है. किया इस बेंचमार्क को हासिल करने वाली भारत की पहली कंपनी है. किया की कारों में यूवी कनेक्ट इन-कार टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हुआ है. कनेक्टेड कारों की कंपनी की कुल बिक्री में हिस्सेदारी 55 फीसदी है. किया मोटर्स इंडिया ने बयान में कहा है कि कनेक्टेड कारों में सबसे ज्यादा बिक्री Seltos GTX Plus DCT 1.4T पेट्रोल वेरिएंट की हुई है. कुल कनेक्टेड कार सेल्स में ​इस वेरिएंट का बिक्री आंकड़ा लगभग 15% रहा. कंपनी का कहना है कि इतने कम वक्त में और कड़ी…

Read More

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने रूपे कार्ड (Rupay Card) में कॉन्टैक्टलेस ऑफलाइन ट्रांजेक्शन फीचर एड किया है. इसकी मदद से रूपे कार्डधारक सीमित इंटरनेट उपलब्धता वाले क्षेत्रों में भी प्वॉइंट ऑफ सेल्स (PoS) मशीनों पर कॉन्टैक्टलेस ऑफलाइन पेमेंट कर सकेंगे. इसके साथ ही सुविधाजनक रिटेल लेनदेन के लिए वॉलेट सुविधा की पेशकश भी की गई है. NPCI ने एक बयान में कहा कि इन अतिरिक्त सुविधाओं से रूपे कार्डधारक के लिए लेनदेन के अनुभव बेहतर हुए हैं. रूपे NCMC (नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड) कार्ड के साथ ग्राहक तेजी से लेनदेन के लिए पैसे स्टोर कर सकते हैं और…

Read More

मुम्बई: विदेशी बाजारों से मिले मजबूत संकेतों के बीच रिएल्टी, सीडी और दूरसंचार समूहों में हुई तेज लिवाली के दम पर बुधवार को बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 403.29 अंक की तेज छलांग लगाकर 46,666.46 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 114.85 अंक की उछाल के साथ 13,682.70 अंक के नये शिखर पर बंद हुआ। जनवरी से यात्री और वाणिज्यिक वाहनों के दाम बढा़ने की वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा की घोषणा से निवेशकों ने कंपनी में जमकर निवेश किया। कंपनी के शेयरों के दाम आज 1.89 प्रतिशत बढ़…

Read More

घरेलू शेयर बाजार मार्च के लो से 80 फीसदी मजबूत हो चुका है. वहीं साल 2020 की बात करें तो बाजार में 12 फीसदी की ग्रोथ रही है. लेकिन ब्रोकरेज हाउस अभी बाजार में और रैली आती देख रहे हैं. ग्लोबल ब्रोकरेज हाउस जेपी मॉर्गन का मानना है कि 2021 में दिसंबर तक निफ्टी 15000 का स्तर छूने में कामयाब होगा. हालांकि यह मौजूदा एक्सटेंडेड प्राइस टू अर्निंग कई गुना बनी रहे. इसके पहले बीएनपी परिबार ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि साल 2021 में सेंसेक्स 50500 के स्तर को छू सकता है. जेपी मॉर्गन ने यह भी कहा…

Read More

आगामी बजट 2021-22 इंफ्रास्ट्रक्चर पर पब्लिक खर्च की रफ्तार को कायम रखेगा और वह यह सुनिश्चित करने वाला होगा कि इकोनॉमिक रिवाइवल जारी रहे. यह बात वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एसोचैम फाउंडेशन वीक में कही. उन्होंने यह भी कहा कि विनिवेश की गति जो कोविड19 से प्रभावित हुई है, वह आगामी महीनों में रफ्तार पकड़ेगी. बजट 2021 एक फरवरी को पेश होगा. सरकार के हिस्सेदारी बिक्री प्रोग्राम को लेकर वित्त मंत्री ने कहा कि ​विनिवेश में अब तेजी आएगी और ऐसे मामले, जिनमें कंपनियों को कैबिनेट की मंजूरी मिल चुकी है, उन्हें पूरी गंभीरता से लिया जाएगा. सरकार ने…

Read More

मुंबई: आखिरी समय में लिवाली के दम पर घरेलू शेयर बाजार आज गिरावट से उबरते हुये नये शिखर पर पहुँचने में कामयाब रहा। यूरोपीय बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के कारण बीएसई का सेंसेक्स 9.71 अंक यानी 0.02 प्रतिशत चढ़कर 46,263.17 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 9.70 अंक यानी 0.07 प्रतिशत की बढ़त में 13,567.85 अंक पर बंद हुआ। इससे पहले दूसरे एशियाई बाजारों में बिकवाली के दबाव में लगभग पूरे दिन दोनों प्रमुख सूचकांक लाल निशान में रहे। मझौली कंपनियों में निवेशकों ने जमकर लिवाली की। बीएसई का मिडकैप 0.42 प्रतिशत चढ़कर 17,733.87 अंक पर पहुँच…

Read More

देश का निर्यात नवंबर महीने में 8.74 फीसदी घटकर 23.52 अरब डॉलर रहा. मुख्य रूप से पेट्रोलियम, इंजीनियरिंग, केमिकल और जेम्स व ज्वैलरी जैसे प्रमुख क्षेत्रों के निर्यात में गिरावट से कुल निर्यात घटा है. मंगलवार को जारी आधिकारिक आंकड़े के अनुसार, नवंबर महीने में आयात भी 13.32 फीसदी घटकर 33.39 अरब डॉलर रह गया. इससे व्यापार घाटा (Trade Deficit) कम होकर 9.87 अरब डॉलर पर आ गया. चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-नवंबर के दौरान निर्यात 17.76 फीसदी घटकर 173.66 अरब डॉलर रहा, जबकि आयात 33.55 फीसदी कम होकर 215.69 अरब डॉलर रह गया. इससे व्यापार घाटा चालू वित्त वर्ष…

Read More

भारत का सबसे ज़्यादा रिवॉर्ड देने वाला प्रीमियम फ्यूल को-ब्रांड क्रेडिट कार्डबीपीसीएल फ्यूल, ल्यूब्रिकेंट और भारत गैस पर खर्च किए जाने पर 25x तक के रिवॉर्ड पॉइंट्स (केवल वेबसाइट और ऐप)* मिलेंगेकॉम्‍प्रीहेंसिव कार्ड जोकि अन्‍य प्रमुख खर्च श्रेणियों में तेजी से बचत प्रदान करता है मुंबई: भारत की सबसे बड़ी क्रेडिट कार्ड कंपनी एसबीआई कार्ड और महारत्न कंपनी एवं भारत की दूसरी सबसे बड़ी पेट्रोलियम कंपनी भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) ने आज बीपीसीएल एसबीआई कार्ड ऑक्टेन लॉन्च करने की घोषणा की। यह कार्ड उन ग्राहकों के सेगमेंट के लिए अधिकतम बचत पेश करने के लिए डिज़ाइन किया गया है…

Read More

भारतीय स्टेट बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट कराने वाले सीनियर सिटीजन के लिए खुशखबरी है. कोरोनावायरस महामारी को ध्यान में रखते हुए बुजुर्गों की सहूलियत के लिए लाए गए ‘SBI वीकेयर डिपॉजिट’ के तहत अतिरिक्त ब्याज दर का फायदा अब मार्च 2021 तक लिया जा सकता है. यह जानकारी SBI की आधिकारिक वेबसाइट से मिली है. SBI ने दूसरी बार इस स्कीम की अवधि को बढ़ाया है. SBI ने मई माह में सीनियर सिटीजन के लिए नया एफडी प्रोडक्ट ‘SBI वीकेयर डिपॉजिट’ लॉन्च किया था. इसके तहत सीनियर सिटीजन को ‘5 साल या उससे ज्यादा’ की अवधि के रिटेल टर्म डिपॉजिट…

Read More

बर्गर किंग इंडिया की शेयर बाजार में शानदार लिस्टिंग हुई है. बर्गर किंग का शेयर 92 फीसदी प्रीमियम पर बीएसई पर लिस्ट हुआ. शेयर का इश्यू प्राइस 60 रुपये था, जबकि यह 55 रुपये बढ़कर 115 रुपये के भाव पर लिस्ट हुआ. एनएसई पर भी शेयर 112 रुपये पर लिस्ट हुआ है. बर्गर किंग के IPO का प्राइस बैंड 59-60 रुपए प्रति शेयर तय हुआ था. इस लिहाज से लिस्टिंग पर ही निवेशकों का पैसा करीब दोगुना हो गया है. बर्गर किंग के IPO का लॉट साइज 250 शेयरों का था. यानी निवेशकों को इसमें कम से कम 15000 रुपये…

Read More