Author: Finance Khabar

सोनालिका ट्रैक्टर्स ने बुधवार को देश का पहला फील्ड रेडी इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर ‘टाइगर’ लॉन्च किया. यह कंपनी का पहला ई-ट्रैक्टर है. सोनालिका टाइगर की एक्स शोरूम कीमत 5.99 लाख रुपये रखी गई है. टाइगर के लिए सोनालिका ने बुकिंग भी शुरू कर ​दी हैं. टाइगर इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर में अत्याधुनिक IP67 कंप्लायंट 25.5 kW नेचुरल कूलिंग कॉम्पैक्ट बैटरी है. कंपनी का दावा है कि यह ट्रैक्टर की रनिंग कॉस्ट को डीजल ट्रैक्टर के मुकाबले एक चौथाई कर देती है. सोनालिका टाइगर की टॉप स्पीड 24.93 kmph है. दो टन की ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर का बैटरी बैकअप 8 घंटे…

Read More

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का असर मंगलवार को घरेलू सराफा बाजार में कीमती धातुओं के भाव पर देखा गया. राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट शुद्ध सोने का हाजिर भाव 243 रुपये घटकर 49,653 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया. बीते कारोबारी सत्र हाजिर बाजार में सोने का भाव 49,896 रुपये प्रति दस ग्राम पर दर्ज किया गया था. दूसरी ओर, चांदी का हाजिर भाव भी 216 रुपये गिरकर 67,177 रुपये प्रति किलो पर आ गया. इससे पहले कारोबारी दिन चांदी 67,393 रुपये प्रति किलो पर दर्ज की गई थी. अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें,…

Read More

बिटक्वाइन जैसी क्रिप्टोकरेंसीज के प्रति भारतीय निवेशकों का भी आकर्षण तेजी से बढ़ा है. पिछले चार वर्षों में इसने निवेशकों को 5759 फीसदी की तगड़ा रिटर्न दिया है. 1 जनवरी 2016 के एक बिटक्वाइन का भाव लगभग 28,820 रुपये था जो बढ़कर इस समय यानी 22 दिसंबर को 16,80,817 रुपये तक पहुंच गया है. इस साल 2020 की बात करें तो इस साल निवेशकों को इससे 218 फीसदी का रिटर्न मिला है. इस साल की शुरुआत में 3 जनवरी को एक बिटक्वाइन का भाव 5,27,263 रुपये था. निवेशकों को उम्मीद ही कि इसमें आगे भी तेजी बनी रहेगी. ऐसे में…

Read More

मुंबई: कोरोना वायरस के नये स्ट्रेन के दबाव में आज भी वैश्विक बाजार दिखा जबकि घरेलू स्तर पर सूचना प्रौद्योगिकी समूह मे हुयी लिवाली के बल पर एक फीसदी की तेजी दर्ज की गयी जिससे पिछले सत्र के भारी बिकवाली से बाजार उबरने में सफल रहा। बीएसई का सेंसेक्स 542.73 अंक बढ़कर 46006.69 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 137.90 अंक चढ़कर 13466.30 अंक पर रहा। दिग्गज कंपनियों के साथ ही छोटी और मझौली कंपनियों में भी लिवाली देखी गयी जिससे बीएसई का मिडकैप 1.09 प्रतिशत बढ़कर 17251.60 अंक पर और स्मॉलकैप 0.95 प्रतिशत उठकर 17117.66अंक पर…

Read More

नयी दिल्ली: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने अपने स्थापना दिवस के अवसर पर नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के साथ मिलकर कॉन्टैक्टलेस डेबिट कार्ड का नया संस्करण ‘रूपे सिलेक्ट’ लॉन्च किया है। बैंक ने आज यहां जारी बयान में कहा कि यह नवीन रूपे डेबिट सिलेक्ट कार्ड उपभोक्ता की लाइफस्टाइल, फिटनेस, मनोरंजन, न्यूट्रीशन और पर्सनल केयर की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। बैंक के प्रबंधन निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी पल्लव मोहपात्रा ने एनपीसीआई के एमडी और सीईओ दिलीप अस्बे के साथ एक वर्चुअल कार्यक्रम में इसे लॉन्च किया। सेंट्रल बैंक रूपे डेबिट सिलेक्ट कार्ड 20 से…

Read More

इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की तारीख नजदीक आ रही है। रिटर्न दाखिल करना सालों से कठिन माना जाता रहा है और इसके पीछे की वजह साफ है, क्योंकि इसमें लोगों को अपने आय से लेकर संपत्ति तक का ब्यौरा देना पड़ता है। इसी वजह से ज्यातर लोग इसे अंतिम समय में दाखिल करते हैं। इस प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं। भारत में हर साल रिटर्न दाखिल करने वालों की संख्या में बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। सरकार ने इस साल रिटर्न दाखिल करने की आखरी तारीख 31 दिसंबर 2020 तय किया है।…

Read More

मुंबई: देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India), हीरो मोटोकॉर्प, रेनॉ और होंडा कार्स इंडिया (Honda Cars India) के बाद अब टाटा मोटर्स ने भी 1 जनवरी से वाहनों के दाम बढ़ाने की घोषणा की है। कंपनी ने आज एक बयान में कहा कि सभी कमर्शियल वीकल्स (ट्रक, बस आदि) की कीमतों में 1 जनवरी से बढ़ोतरी की जाएगी। टाटा मोटर्स का कहना है कि मटीरियल और अन्य इनपुट कॉस्ट्स में बढ़ोतरी, फोरेक्स के प्रभाव और बीएस6 नॉर्म्स में जाने से वाहनों को बनाने की लागत बढ़ गई है। अब तक कंपनी अतिरिक्त लागत को…

Read More

नई दिल्ली: वित्त मंत्रालय ने राज्यों के वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) मुआवजे में कमी की भरपाई के लिए सोमवार को छह हजार करोड़ रुपये की आठवीं साप्ताहिक किस्त जारी की। इस तरह अब तक राज्यों/ संघ शासित प्रदेशों को इस माध्यम से 48,000 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं। वित्त मंत्रालय ने सोमवार को एक बयान में यह जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा, ‘इसमें से 5,516.60 करोड़ रुपये 23 राज्यों को जारी किए गए हैं। इसके अलावा तीन संघ शासित प्रदेशों दिल्ली, जम्मू-कश्मीर और पुडुचेरी को 483.40 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।’ शेष पांच राज्यों अरुणाचल प्रदेश,…

Read More

क्रिप्टोकरंसी बिटक्वॉइन में सोमवार को 6 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. इसकी वजह ब्रिटेन में नई तरह के कोरोनावायरस के तेजी से फैलने का डर है. रविवार को बिटक्वॉइन ने 24,298.04 डॉलर का रिकॉर्ड स्तर छुआ था. बिटक्वॉइन से छोटी क्रिप्टोकरंसी जैसे ईथेरम और XRP में सोमवार को क्रमश: 5.9 फीसदी और 9.2 फीसदी की गिरावट आई. कोरोनावायरस के नए प्रकार (स्ट्रेन) के आर्थिक प्रभाव को लेकर बेचैनी बढ़ने के बीच यूरोपीय शेयर 3 फीसदी गिरे, डॉलर में मजबूती आई और बाजार की ​अस्थिरता बढ़ी. वायरस के नए स्ट्रेन की वजह से कई यूरोपीय देशों ने ब्रिटेन से आनी…

Read More

अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं में तेजी और रुपये के मूल्य में गिरावट से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 496 रुपये की तेजी के साथ 50,297 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 49,801 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी इस दौरान 2,249 रुपये के उछाल के साथ 69,477 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। पिछला बंद भाव 67,228 रुपये प्रति किलोग्राम था। सोमवार को सुबह के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 17 पैसे की गिरावट के साथ 73.73 रुपये…

Read More

कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन यानी इंग्लैंड सहित यूरोप के कुछ देशों में नए तरह के कोरोना वायरस बेकाबू हो जाने के चलते घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट रही है. नए तरह के कोरोना वायरस के चलते आज देश में स्वास्थ्य मंत्री हर्ष वर्धन ने इमरजेंसी बैठक की है. जिसके बाद से यूके से आने वाली सभी फ्लाइट्स को बैन कर दिया गया है. नए तरह का कोरोना वायरस पहले के मु​काबले 70 फीसदी ज्यादा खतरनाक बताया जा राहा है. इन घटनाक्रम की वजह से आज शेयर बाजार में निवेशकों का सेंटीमेंट बिगड़ गया और जमकर बिकवाली हुई. हर…

Read More

मोदी सरकार की तरफ से टोल प्लाजा को लेकर एक बड़ी योजना बनाई जी रही है। केंद्रीय मंत्री गडकरी ने उद्योग संगठन एसोचैम के एक कार्यक्रम में कहा कि टोल के लिए जीपीएस प्रणाली पर काम जारी है, जिसमें टोल का भुगतान स्वचालित रूप से तय की गई दूरी पर काटा जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में टोल प्लाजा पूरी तरह से खत्म हो जाएंगे और वाहन स्वतंत्र रूप से चल सकेंगे। मोदी सरकार तकनीक की मदद से टोल प्लाना खत्म कर के यातायात को आसान बनाने की दिशा में काम कर रही है। यानी आपके रास्तों से…

Read More

नई दिल्ली: एयर इंडिया के विनिवेश की प्रक्रिया अगले वित्त वर्ष तक खींच सकती है। एक अधिकारी ने कहा कि चालू वित्त वर्ष 2020-21 में अब तीन महीने से कुछ ही अधिक समय बचे हैं, ऐसे में विनिवेश प्रक्रिया के पूरा होने की संभावना बहुत कम है। नमक से लेकर सॉफ्टवेयर बनाने वाला टाटा समूह तथा अमेरिका का कोष इंटरअप्स इंक समेत कई इकाइयों ने सरकारी एयरलाइन में हिस्सेदारी खरीदने को लेकर पिछले सप्ताह प्रारंभिक बोलियां लगायी। बोली जमा करने की समयसीमा 14 दिसंबर को समाप्त हुई। एयर इंडिया के 200 से अधिक कर्मचारियों के समूह ने भी इंटरअप्स के…

Read More

नई दिल्ली: बाजार में मजबूत रुख के बीच देश की शीर्ष 10 मूल्यवान कंपनियों में से आठ के बाजार पूंजीकरण में पिछले सप्ताह 1,25,229.25 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई मगर रिलायंस इंडस्ट्री को तगड़ा नुकसान हुआ है| एचडीएफसी, टीसीएस और बजाज फाइनेंस सर्वाधिक लाभ में रहीं। पिछले सप्ताह बीएसई मानक सूचकांक सेंसेक्स 861.68 अंक यानी 1.86 प्रतिशत मजबूत हुआ जिसमें केवल रिलायंस इंडस्ट्रीज लि. और हिंदुस्तान यूनिलीवर लि. के बाजार पूंजीकरण में गिरावट आयी जबकि एचडीएफस बैंक, इन्फोसिस समेत शेष आठ कंपनियों की बाजार हैसियत बढ़ी है। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज का बाजार पूंजीकरण पिछले सप्ताह 29,700.13 करोड़ रुपये उछलकर 10,74,157.65…

Read More

जापान की वाहन कंपनी होंडा ने भारत में अगले महीने से वाहनों के दाम बढ़ाने की योजना बनाई है. कंपनी के डीलरों को इस बारे में सूचना दे दी गयी है. होंडा भारत में पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड के जरिये काम कर रही है. कंपनी के एक डीलर ने इसकी पुष्टि की है कि होंडा जनवरी से कारों के दाम बढ़ा रही है. इसका कारण कच्चे माल की लागत बढ़ना और मुद्रा प्रभाव है. डीलर के अनुसार वाहनों के मॉडल के हिसाब से दाम में बढ़ोत्तरी के बारे में सूचना कंपनी जनवरी की शुरुआत में देगी.…

Read More

देश में सोने का आयात चालू वित्त वर्ष के अप्रैल-नवंबर के दौरान 40 फीसदी घटकर 12.3 अरब डॉलर रहा. कोविड-19 महामारी के मद्देनजर मांग कम होने से सोने का आयात घटा है. गोल्ड इंपोर्ट का असर चालू खाते के घाटे पर पड़ता है. वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पिछले वित्त वर्ष 2019-20 की इसी अवधि में इस गोल्ड का आयात 20.6 अरब डॉलर का था. हालांकि नवंबर महीने में सालाना आधार पर आयात 2.65 फीसदी बढ़कर 3 अरब डॉलर रहा. चांदी का आयात भी चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-नवंबर अवधि के दौरान 65.7 फीसदी घटकर 75.2 करोड़ डॉलर रहा.…

Read More

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि एसोचैम की स्थापना के पहले 27 साल गुलामी के दौर में बीते और उस वक्त देश की आजादी ही मुख्य लक्ष्य थी लेकिन अब अगले 27 साल में भारतीय उद्योगजगत को पूरी दुनिया को अपनी क्षमता, प्रतिबद्धता और साहस को पूरे विश्वास के साथ दिखाना है। श्री मोदी ने उद्योग संगठन एसोचैम के स्थापना सप्ताह में मुख्य अतिथि के रूप में आज दिये अपने संबोधन में कहा कि बीते 100 सालों में उद्योग जगत आज़ादी की लड़ाई से लेकर देश के विकास की यात्रा के हर उतार-चढ़ाव में भागीदार रहा…

Read More

नई दिल्ली: एक पखवाड़े से ज्यादा समय से चल रहे किसान आंदोलन का असर धीरे धीरे कारोबार पर दिखना शुरू हो गया है। खेती-बाड़ी में उपयोग होने वाली मशीनों तथा ट्रैक्टरों के स्पेयर पार्ट्स का देश का सबसे बड़ा बाजार मोरी गेट का कारोबार मंदा होना शुरू हो गया है। घटते कारोबार को देखकर वहां के दुकानदार किसान आंदोलन (Farmers Agitation) के खत्म होने की बाट जोहने लगे हैं। उनका कहना है कि जब किसान ही खेत में नहीं है तो मशीनों और ट्रैक्टरों की सुध कौन लेगा। जब इनका मेंटनेंस नहीं होगा तो स्पेयर पार्ट की बिक्री तो थमेगी…

Read More

मुंबई: टाटा मोटर्स, भारत की सबसे बड़ी कॉमर्शियल वाहन निर्माता, ने अपने चैनल भागीदारों के साथ पर्यावरण की स्थिरता के लिए अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप अपनी ‘गो ग्रीन’ पहल शुरू करने की घोषणा की है। इस पहल के तहत टाटा मोटर्स एक एनजीओ के सहयोग से हर नए कॉमर्शियल वाहन की बिक्री और हर उस नए ग्राहक के लिए एक पौधा लगाएगी जो कंपनी की डीलर वर्कशॉप और टाटा अधिकृत सर्विस स्टेशन पर अपने वाहन की सर्विस कराएंगे। कंपनी उस पौधे का पोषण करेगी और ग्राहक को एक प्रमाणपत्र और पौधारोपण की जियोटैग की गई लोकेशन का एक लिंक देगी…

Read More

नई दिल्ली: विश्व बैंक ने आंकड़ों में अनियमिता की समीक्षा के बाद कारोबार सुगमता की संशोधित रैकिंग जारी की है। विश्व बैंक ने शुक्रवार को कहा कि 2018 की सूची में चीन का स्थान सात अंक नीचे होना चाहिए था। चीन के अलावा विश्वबैंक ने सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और अजरबेजान की रैकिंग में भी संशोधन किया है। विश्व बैंक ने पिछली कुछ रपटों के आंकड़ों में अनियमिता की समीक्षा के बाद बदलाव के चलते अगस्त में कारोबार सुगमता रैकिंग की रपटों के प्रकाशन पर रोक लगा दी थी। विश्व बैंक ने 16 दिसंबर को एक बयान में कहा…

Read More