Author: Finance Khabar

एशियन डेवलपमेंट बैंक ने गुरुवार को भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए अपने पूर्वानुमान को बेहतर किया है. 2020-21 में 8 फीसदी की गिरावट का अनुमान जताया गया है. इससे पहले यह 9 फीसदी की गिरावट का अनुमान था. एडीबी ने यह अनुमान ज्यादा तेज रिकवरी की उम्मीद पर जताया है. एशियन डेवलपमेंट आउटलुक ने इस बात को ध्यान में रखते हुए कि अर्थव्यवस्था सामान्य होनी शुरू हो गई है, कहा कि दूसरी तिमाही में 7.5 फीसदी की गिरावट उम्मीद से बेहतर रही. वर्तमान वित्त वर्ष की जून तिमाही में अर्थव्यवस्था में 23.9 फीसदी की गिरावट आई, जो कोरोना वायरस महामारी का…

Read More

मुंबई: कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी देखने को मिली है. आज के कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान में बंद हुए हैं. सेंसेक्स 46000 के नीचे आ गया है तो निफ्टी भी 13500 के नीचे. आज के कारोबार में आटो, बैंक और फाइनेंशियल शेयरों में कमजोरी रही है. हालांकि एफएमसीजी शेयरों ने गिरावट थामने की कोशिया की है. इसके पहले बुधवार को सेंसेक्स ने पहली बार 46000 का स्तर पार किया था. फिलहाल कारोबार के अंत में सेंसेक्स में 144 अंकों की कमजोरी रही है और यह 45,960 के स्तर पर बंद हुआ.…

Read More

नयी दिल्ली: फार्मा क्षेत्र की दुनिया की दिग्गज कंपनी फाइजर ने कहा है कि दुनिया के विभिन्न देशों में उसके कोविड-19 टीके का दाम अलग-अलग होगा। कंपनी का इरादा इस टीके को दुनियाभर में उपलब्ध कराने का है। कंपनी की भारतीय इकाई ने भारतीय औषधि महानियंत्रक (डीजीसीआई) से फाइजर/बायोनटेक वैक्सीन के आपात इस्तेमाल की अनुमति मांगी है। ब्रिटेन में टीके को मंजूरी मिलने के बाद फाइजर और बायोनटेक को आगामी दिनों में अन्य देशों में भी इस टीके को मंजूरी मिलने की उम्मीद है। फाइजर इंक के चेयरमैन एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अल्बर्ट बोर्ला ने इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ फार्मास्युटिकल…

Read More

मुंबई: अर्थव्यवस्था में सुधार, होम लोन सस्ता होने और स्टाम्प ड्यूटी (Stamp duty) में कटौती किए जाने से अन्य उद्योग क्षेत्रों के साथ आवास क्षेत्र भी फिर तेजी पकड़ने लगा है। अक्टूबर में अच्छी बिक्री के बाद नवंबर में भी मुंबई के हाउसिंग सेक्टर (Housing sector) में रौनक रही। नवंबर में घरों की बिक्री की मात्रा 9301 इकाइयां दर्ज की गई है, जो नवंबर 2019 की तुलना में 67% की जोरदार वृद्धि है। जबकि अक्टूबर 2020 के 7929 इकाइयों की तुलना में 17% की मजबूत वृद्धि है। इस कैलेंडर वर्ष में अब तक नवंबर में सबसे ज्यादा घर बिके हैं।…

Read More

शेयर बाजार में तूफानी तेजी जारी है. नवंबर महीने के बाद से ही शेयर बाजार लगातार अपने नए हाई बना रहा है. इसी क्रम में 9 दिसंबर को सेंसेक्स ने 46000 का आंकड़ा भी पार कर लिया है. नवंबर में वापस 40 हजार का स्तर छूने के बाद सेंसेक्स ने दिसंबर में पहले 45000 और फिर 46000 का नया मुकाम हासिल किया है. बीते 30 कारोबारी दिन में बाजार में 6500 अंकों की बढ़त रही है. इस तूफानी तेजी में निवेशकों की दौलत में 25 लाख करोड़ के करीब इजाफा हुआ है. बाजार की तेजी में जहां दिग्ग्ज शेयरों में…

Read More

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई केन्द्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में PM-WANI स्कीम लॉन्च करने का फैसला किया गया है. PM-WANI यानी पीएम वाई फाई एक्सेस नेटवर्क इंटरफेस. सरकार का कहना है कि PM-WANI से देश में वाई फाई क्रांति आएगी और सभी को इंटरनेट सुलभ हो सकेगा. देश का हर नागरिक कहीं से भी इंटरनेट एक्सेस कर सकेगा. केन्द्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में हुए फैसलों के बारे में बताते हुए केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कैबिनेट ने PM- Wi-fi एक्सेस नेटवर्क इंटरफेस लॉन्च करने का फैसला किया है. इससे देश में व्यापक रूप से…

Read More

मुम्बई: अधिकतर विदेशी बाजारों से मिले मजबूत संकेतों के बीच देश में जल्द ही कोरोना वैक्सीन के इस्तेमाल की आधिकारिक अनुमति दिये जाने की संभावना से निवेशकों का उत्साह बना रहा, जिससे बुधवार को घरेलू शेयर बाजार ऐतिहासिक ऊंचाई पर पहुंच गये। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स आज एक फीसदी से अधिक की छलांग लगाकर पहली बार 46 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार करके 46,103.50 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी एक फीसदी की तेज बढ़त के साथ पहली बार 13,500 अंक के पार 13,529.10 अंक पर बंद हुआ। शेयर बाजार…

Read More

नयी दिल्ली: डीबीएस बैंक इंडिया लिमिटेड के साथ विलय के बाद लक्ष्मी विलास बैंक (एलवीबी) के प्रतीक चिन्ह् और उसकी वेबसाइट में बदलाव किया गया। अब वेबसाइट और पहचान चिन्ह् में साथ में डीबीएस का नाम भी जुड़ गया है। इसके साथ ही लक्ष्मी विलास बैंक के ग्राहकों को उनके मौजूदा खातों और अन्य सुविधाओं का इस्तेमाल करते रहने को कहा गया है। एलवीबी की वेबसाइट पर एक अधिसूचना में ग्राहकों को सूचित किया गया है कि वे अपने मौजूदा बैंक खातों, डेबिट कार्ड और चेक बुक का देश भर में लेन-देन के लिये उपयोग करना जारी रख सकते हैं।…

Read More

नई दिल्ली: मंगलवार को देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक और निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक की डिजिटल ट्रांजेक्शन में कुछ दिक्कतें देखने को मिलीं। लोगों की तरफ से किए गए डिजिटल ट्रांजेक्शन फेल होने की खबरें आने लगीं। इस समस्या ने एक बार फिर इन बैंकों के आईटी सिस्टम पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। विशेषज्ञ तो ये भी सुझाव देने लगे हैं कि इन बैंकों को अपने आईटी सिस्टम में और निवेश करने की जरूरत है। अभी पिछले ही महीने एचडीएफसी बैंक के ग्राहकों को ऐसी ही दिक्कत का सामना करना पड़ा था। भारतीय स्टेट…

Read More

नई दिल्ली: भारतीय कॉरपोरेट में रिकवरी के अच्छे संकेत दिख रहे हैं और 2021 के पहले तीन महीनों में दिसंबर में खत्म हो रही तिमाही के मुकाबले ज्यादा लोगों को नियुक्त किए जाने की योजना है. मंगलवार को जारी एक सर्वे में यह बात कही गई है. मैनपावर ग्रुप इंप्लॉयमेंट आउटलुक सर्वे के मुताबिक, 2021 की पहली तिमाही में रोजगार के बढ़ने की उम्मीद है. इस सर्वे में देशभर के 1,518 एम्पलॉयर को कवर किया गया है. इसके मुताबिक, नेट इंप्लॉयमेंट आउटलुक 5 फीसदी रखा गया है. आउटलुक में दिसंबर तिमाही के मुकाबले 2021 के पहले तीन महीनों के लिए…

Read More

मिले जुले ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार ने आज रिकॉर्ड हाई बना दिया है. आज के कारोबार में निफ्टी 13400 के करीब पहुंचकर बंद हुआ. वहीं सेंसेक्स ने पहली बार 45742 का आंकड़ा टच किया. आज के कारोबार में पीएसयूम बैंक शेयरों में जोरदार तेजी रही है. हालांकि मेटल और फार्मा शेयरों में बिकवाली देखने को मिली. कारोबार के अंत में सेंसेक्स करीब 182 अंक मजबूत होकर 45,608.51 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी भी 37 अंकों की तेजी के साथ 13393 के स्तर पर बंद हुआ. आज टीसीएस और आरआईएल में अच्छी तेजी रही है. वहीं,…

Read More

निसान मोटर इंडिया की नई लॉन्च हुई कॉम्पैक्ट एसयूवी Magnite की 5,000 बुकिंग हो गई हैं. इस कार को 2 दिसंबर को लॉन्च किया गया था. लॉन्च के केवल 5 दिनों के अंदर इतनी यूनिट बुक होने से कंपनी उत्साहित है. निसान का कहना है कि अधिकतर बुकिंग मैग्नाइट के टॉप वेरिएंट के लिए मिली हैं. निसान ने एक बयान में कहा कि मैग्नाइट के लिए देशभर में 50000 से ज्यादा लोगों ने पूछताछ की है. निसान मैग्नाइट को 20 से अधिक वेरिएंट में पेश किया गया है. इसकी कीमत 4.99 लाख रुपये से शुरू है. कंपनी ने कहा है…

Read More

नई दिल्ली: वालमार्ट अमेरिकी शेयर बाजार में Flipkart का आईपीओ लाने के बारे में विचार कर रही है। इसके लिए कंपनी ने गोल्डमैन सैक्शन को कंसल्टेंट के रूप में हायर किया है। कंपनी फ्लिपकार्ट का आईपीओ जारी कर 10 अरब डॉलर यानी 75 हजार करोड़ रुपये का फंड जुटाना चाहती है। कंपनी फ्लिपकार्ट में अपनी 25 फीसदी हिस्सेदारी बेचेगी। मामले से जुड़े सूत्रों ने बताया कि आईपीओ को लेकर काम तेजी से जारी है। हालांकि कोरोना महामारी के कारण इस प्रक्रिया में विलंब जरूर हुआ है। हालांकि कोरोना संकट के बीच ई-कॉमर्स की मांग में काफी तेजी आई है। फ्लिपकार्ट…

Read More

सीरम इंस्टीट्यूट आफ इंडिया ने अपने द्वारा विकसित किए गए कोरोना वैक्सीन के भारत में इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए मंजूरी मांगी है. सीरम इंस्‍टीट्यूट ऑफ इंडिया इसके साथ ही ड्रग कंट्रोलर जनरल आफ इंडिया (DGCI) के पास वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए आवेदन करने वाली पहली भारतीय कंपनी बन गई है. बता दें कि इसके पहले फाइजर ने अपनी वैक्सीन के भारत में इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए DGCI के पास आवेदन किया है. फिलहाल इससे अब भारत में जल्द कोविड 19 वेक्सीन के इस्तेमाल की संभावना बढ़ गई है. जानकारी के अनुसार सीरम इंस्‍टीट्यूट ऑफ इंडिया ने महामारी के…

Read More

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को आगरा में मेट्रो प्रोजेक्ट की शुरुआत की. पीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आगरा मेट्रो के कंस्ट्रक्शन के फेज 1 का उद्घाटन किया. उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी प्रोग्राम का हिस्सा बने. आगरा मेट्रो प्रॉजेक्ट में दो कॉरिडोर होंगे, जिनकी कुल लंबाई 29.4 km है. ये कॉरिडोर ताजमहल और आगरा का किला जैसे बड़े टूरिस्ट स्पॉट्स को रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड से जोड़ेंगे. पहले चरण में सिंकदरा-ताज ईस्ट गेट कॉरिडोर का निर्माण होगा. इस कॉरिडोर में 6 स्टेशन होंगे- बसई, ताज ईस्ट गेट व फतेहाबाद…

Read More

आईपीओ मार्केट में हलचल जारी है. दिसंबर में बर्गर किंग के आईपीओ को भी निवेशकों का शानदार रिस्पांस मिला है. प्राइमरी मार्केट में तेजी को भुनाने के लिए जहां कई कंपनियां आईपीओ लाने की कतार में हैं. वहीं, इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन (IRFC) का 4,600 करोड़ रुपये का इनिशियल पब्लिक आफरिंग (IPO) भी इसी महीने आ सकता है. यह सार्वजनिक क्षेत्र की नॉन-बैंकिंग फाइनंशियल कंपनी (NBFC) का पहला आईपीओ होगा. यह आईपीओ 178.20 करोड़ शेयरों का होगा. इसमें 118.80 करोड़ नए शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि सरकार 59.40 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश लाएगी. आईआरएफसी ने जनवरी, 2020 में आईपीओ…

Read More

देश की आर्थिक विकास दर अगले वित्त वर्ष यानी वित्त वर्ष 2022 के अंत तक कोविड-19 के पहले के स्तर पर पहुंच जाएगी. नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने यह बात कही है. उन्होंने कहा कि मौजूदा वित्त वर्ष 2020-21 में सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में गिरावट 8 फीसदी से कम रहने का अनुमान है. भारतीय रिजर्व बैंक ने भी मौजूदा वित्त वर्ष में आर्थिक विकास दर में गिरावट के अनुमान को 9.5 फीसदी से घटाकर 7.5 फीसदी कर दिया है. नीति आयोग के उपाध्यक्ष कुमार ने कहा कि अगले वित्त वर्ष के लिए ग्रोथ रेट के अनुमान के…

Read More

नवंबर महीने में शेयर बाजार में रिकॉर्ड तेजी आई तो म्यूचुअल फंड निवेशकों ने इसका फायदा उठाकर जमकर मुनाफा वसूली की. लेटेस्ट डाटा के मुताबिक नवंबर में इक्विटी म्यूचुअल फंड से निवेशकों ने 30760 करोड़ रुपये निकाले हैं. सेबी के इस नए डाटा के साथ ही जून के बाद से अबतक इक्विटी फंडों से निवेशकों ने नेट 68,400 करोड़ रुपये की निकासी कर ली है. एक्सपर्ट का कहना है कि बाजार की तेजी में इक्विटी फंडों का रिटर्न बेहतर हुआ है, इस वजह से मुनाफा वसूली बढ़ गई है. असल में कोरोना महामारी के चलते ज्यादातर फंडों का रिटर्न बिगड़…

Read More

मुंबई: देश के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार आठ सप्ताह की बढ़त के बाद 27 नवंबर को समाप्त सप्ताह में गिरावट दर्ज की गयी है और यह 46.90 करोड़ डॉलर घटकर 574.82 अरब डॉलर पर आ गया। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार इससे पहले 20 नवंबर को समाप्त सप्ताह में लगातार आठवें सप्ताह तेजी दर्ज कर विदेशी मुद्रा भंडार 2.52 अरब डॉलर बढ़कर रिकॉर्ड 575.29 अरब डॉलर पर पहुंच गया था। केंद्रीय बैंक ने आज बताया कि 27 नवंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 35.2 करोड़…

Read More

मुंबई: बीते सप्ताह विदेशी संस्थागत निवेशकों के लिवाल बने रहने और भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की बैठक के नतीेजों से बनी सकारात्मकता के दम पर घरेलू शेयर बाजार ने दो फीसदी से अधिक की साप्ताहिक बढ़त हासिल की। गत सप्ताह बीएसई का सेंसेक्स 929.83 अंक यानी 2.11 प्रतिशत की साप्ताहिक बढ़त के साथ अब तक के उच्चतम स्तर 45,079.55 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 289.60 अंक यानी 2.23 प्रतिशत उछलकर 13,258.55 अंक पर पहुंच गया। समीक्षाधीन अवधि में दिग्गज कंपनियों की अपेक्षा मंझोली और छोटी कंपनियों में अधिक लिवाली हुई। निवेशकों ने पूरे…

Read More