नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को आगरा में मेट्रो प्रोजेक्ट की शुरुआत की. पीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आगरा मेट्रो के कंस्ट्रक्शन के फेज 1 का उद्घाटन किया. उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी प्रोग्राम का हिस्सा बने. आगरा मेट्रो प्रॉजेक्ट में दो कॉरिडोर होंगे, जिनकी कुल लंबाई 29.4 km है. ये कॉरिडोर ताजमहल और आगरा का किला जैसे बड़े टूरिस्ट स्पॉट्स को रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड से जोड़ेंगे. पहले चरण में सिंकदरा-ताज ईस्ट गेट कॉरिडोर का निर्माण होगा. इस कॉरिडोर में 6 स्टेशन होंगे- बसई, ताज ईस्ट गेट व फतेहाबाद रोड (एलिवेटेड स्टेशंस) और आगरा फोर्ट, ताजमहल और जामा मस्जिद (अंडरग्राउंड स्टेशंस).
एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, आगरा मेट्रो प्रॉजेक्ट शहर को इनवायरमेंट फ्रेंडली मास रैपिड ट्रांजिट सिस्टम उपलब्ध कराएगा. प्रॉजेक्ट के कंस्ट्रक्शन पर कुल अनुमानित लागत 8,379.62 करोड़ रुपये है. यह प्रॉजेक्ट 5 सालों में पूरा होगा. आगरा मेट्रो प्रॉजेक्ट से शहर के 26 लाख लोगों और हर साल आगरा आने वाले 60 लाख पर्यटकों को फायदा होगा.

