Close Menu
    What's Hot

    एयरटेल दे रहा है सभी पोस्टपेड प्लान्स पर मुफ़्त अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग

    October 8, 2026

    किफायती आवास को बढ़ावा देने के लिए PNB Housing Finance ने शुरू की ‘PMAY यात्रा’

    October 6, 2026

    The Comprehensive Guide to Expat Dating: Pursuing Love Abroad

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»प्रेस विज्ञप्ति»जोधपुर में खुला हैमलीज़ का पहला स्टोर, अब ब्लू सिटी में मिलेगी खिलौनों की जादुई दुनिया
    प्रेस विज्ञप्ति

    जोधपुर में खुला हैमलीज़ का पहला स्टोर, अब ब्लू सिटी में मिलेगी खिलौनों की जादुई दुनिया

    Finance KhabarBy Finance KhabarSeptember 12, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Hamleys Arrives in Jodhpur
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सी-रोड, सरदारपुरा में 4,500 वर्ग फुट में फैले इस स्टोर में बच्चों, परिवारों और खिलौनों के शौकीनों के लिए 2,000 से अधिक खिलौने और गेम्स उपलब्ध हैं।

    जोधपुर, 12 सितंबर 2026: बच्चों और खिलौनों की दुनिया का मशहूर नाम हैमलीज़ अब जोधपुर पहुंच गया है। दुनिया के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित खिलौना रिटेल ब्रांड्स में शामिल हैमलीज़ ने ब्लू सिटी में अपना पहला स्टोर खोला है। सी-रोड, सरदारपुरा में स्थित यह स्टोर 4,500 वर्ग फुट में फैला है और इसे शहर के लोगों से उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिल रही है।

    जोधपुर में नए स्टोर की शुरुआत भारत में हैमलीज़ की विस्तार यात्रा का एक और महत्वपूर्ण पड़ाव है। ब्रांड अब देश के 40 शहरों में 130 से अधिक स्टोर्स का संचालन कर रहा है।

    हैमलीज़ के इस नए स्टोर में 2,000 से अधिक खिलौने और गेम्स मौजूद हैं। यहां बच्चों और परिवारों के साथ उन वयस्कों के लिए भी बहुत कुछ है, जिन्हें आज भी खिलौनों से उतना ही प्यार है। इनमें खिलौनों के शौकीन और उन्हें संग्रह करने वाला बढ़ता ‘किडल्ट’ वर्ग भी शामिल है।

    स्टोर में बार्बी, हॉट व्हील्स, लेगो और नर्फ जैसे लोकप्रिय वैश्विक ब्रांड्स उपलब्ध हैं। इसके अलावा, यहां स्किलमैटिक्स और मोनोपोली, कैटन तथा सीक्वेंस जैसे बोर्ड एवं स्ट्रैटेजी गेम्स की भी विस्तृत रेंज है। यानी खेल और मनोरंजन की पूरी दुनिया एक ही छत के नीचे लाई गई है।

    हैमलीज़ जोधपुर केवल खिलौने खरीदने की जगह नहीं है। इसे बच्चों, परिवारों, खिलौनों के शौकीन और खेल के प्रति अपना लगाव बरकरार रखने वाले वयस्कों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। यहां लोग नए खिलौने तलाश सकते हैं, अपना संग्रह बढ़ा सकते हैं, गेम्स का आनंद ले सकते हैं और परिवार व दोस्तों के साथ यादगार पल बिता सकते हैं।

    ब्लू सिटी में अपने आगमन का जश्न मनाने के लिए हैमलीज़ ने 11 सितंबर को एक विशेष लॉन्च कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें परिवारों, क्रिएटर्स और जोधपुर के सामाजिक समुदाय के प्रमुख सदस्यों ने हिस्सा लिया।

    कार्यक्रम के दौरान मेहमानों को हैमलीज़ की आकर्षक और मनोरंजक दुनिया का अनुभव करने का मौका मिला। उनके लिए स्टोर का विशेष भ्रमण और कई इंटरैक्टिव गतिविधियां आयोजित की गईं। साथ ही, उन्होंने ब्रांड के लोकप्रिय मैस्कॉट्स हैमली और हैटी से भी मुलाकात की।

    यह शाम उस भावना का उत्सव थी, जिसके लिए हैमलीज़ हमेशा से जाना जाता है – खेल की जादुई दुनिया के माध्यम से बच्चों, परिवारों और समुदायों को एक साथ लाना।

    जोधपुर में अपने पहले स्टोर के साथ हैमलीज़ शहर में खेल, नई चीजों की खोज और यादगार अनुभवों का नया पसंदीदा ठिकाना बनने के लिए उत्साहित है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleसामान्य मच्छर भागने वाले तेलों से अपनी त्वचा की सुरक्षा का समझौता न करे और सावधान रहे!
    Next Article Slavic Brides Dating Tips: Comprehensive Guide to Fruitful Relationships
    Finance Khabar

    Related Posts

    एयरटेल दे रहा है सभी पोस्टपेड प्लान्स पर मुफ़्त अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग

    October 8, 2026

    किफायती आवास को बढ़ावा देने के लिए PNB Housing Finance ने शुरू की ‘PMAY यात्रा’

    October 6, 2026

    सामान्य मच्छर भागने वाले तेलों से अपनी त्वचा की सुरक्षा का समझौता न करे और सावधान रहे!

    September 11, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Understanding Legit Sugar Daddy Apps That Send Money
    October 4, 2026
    Slavic Brides Dating Tips: Comprehensive Guide to Fruitful Relationships
    October 3, 2026
    जोधपुर में खुला हैमलीज़ का पहला स्टोर, अब ब्लू सिटी में मिलेगी खिलौनों की जादुई दुनिया
    September 12, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.