Close Menu
    What's Hot

    Wild Bounty Showdown Max Win: Paano Makuha ang x5,000 na Payout

    June 6, 2026

    Wild Bounty Showdown PG Soft Rilis Game Seru dan Menarik

    June 5, 2026

    12-12-2025-888 casino online594985903517

    June 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»ऑटोमोबाइल»लॉन्च के 5 दिन के अंदर Nissan Magnite की 5000 बुकिंग
    ऑटोमोबाइल

    लॉन्च के 5 दिन के अंदर Nissan Magnite की 5000 बुकिंग

    Finance KhabarBy Finance KhabarDecember 8, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    निसान मोटर इंडिया की नई लॉन्च हुई कॉम्पैक्ट एसयूवी Magnite की 5,000 बुकिंग हो गई हैं. इस कार को 2 दिसंबर को लॉन्च किया गया था. लॉन्च के केवल 5 दिनों के अंदर इतनी यूनिट बुक होने से कंपनी उत्साहित है. निसान का कहना है कि अधिकतर बुकिंग मैग्नाइट के टॉप वेरिएंट के लिए मिली हैं. निसान ने एक बयान में कहा कि मैग्नाइट के लिए देशभर में 50000 से ज्यादा लोगों ने पूछताछ की है. निसान मैग्नाइट को 20 से अधिक वेरिएंट में पेश किया गया है. इसकी कीमत 4.99 लाख रुपये से शुरू है.

    कंपनी ने कहा है कि मैग्नाइट के लिए 60 फीसदी से अधिक बुकिंग दो टॉप वेरिएंट एक्सवी और एक्सवी प्रीमियम के लिए हुई हैं. वहीं 30 फीसदी से ज्यादा बुकिंग CVT Automatic वेरिएंट के लिए हैं. यह भी कहा कि निसान मैग्नाइट के लिए मिलीं कुल बुकिंग में से 40 फीसदी डिजिटल माध्यम से हुई हैं.

    निसान मैग्नाइट की 4.99 लाख रुपये से शुरू कीमत इंट्रोडक्टरी प्राइस है, जो 31 दिसंबर 2020 तक होने वाली बुकिंग के लिए मान्य है. 31 दिसंबर के बाद एसयूवी की कीमत 5.54 लाख रुपये एक्सशोरूम दिल्ली से शुरू होगी. मैग्नाइट की टक्कर Maruti Suzuki Vitara Brezza, Hyundai Venue, Tata Nexon, Ford Ecosport, Mahindra XUV 300, Toyota Urban Cruiser, Honda WR-V और नई लॉन्च Kia Sonet से है.

    Nissan Magnite में दो इंजन विकल्प हैं. पहला B4D नैचुरली एस्पिरेटेड 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन है और साथ में निसान का ड्युअल VVT सिस्टम दिया गया है. यह इंजन 72 hp पावर और 96 Nm का पीक टॉर्क जनरेट कर सकेगा और 18.75 kpl का माइलेज देगा. इसके साथ ट्रांसमिशन 5 स्पीड मैनुअल है. दूसरा विकल्प 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का है, जो 100 hp पावर जनरेट करता है. 5 स्पीड मैनुअल ट्रां​समिशन के साथ यह इंजन 160 Nm का टॉर्क और 20 kpl का माइलेज देगा, वहीं CVT गियरबॉक्स के साथ 152 Nm का टॉर्क और 17.7 kpl का माइलेज रहेगा.

    Nissan
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleअमेरिकी शेयर बाजार में आईपीओ लाने जा रही है Flipkart
    Next Article घरेलू शेयर बाज़ार की उड़ान जारी
    Finance Khabar

    Related Posts

    A tudás ereje: Hogyan formálja az ismeret a modern mindennapokat?

    June 5, 2026

    Hazard Internetowego nv casino zbytnio Rzetelne Pieniadze 2026

    June 5, 2026

    What exactly are certain imaginative gambling establishment motif nv casino cluster suggestions for adults?

    June 5, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    A tudás ereje: Hogyan formálja az ismeret a modern mindennapokat?
    June 5, 2026
    Hazard Internetowego nv casino zbytnio Rzetelne Pieniadze 2026
    June 5, 2026
    What exactly are certain imaginative gambling establishment motif nv casino cluster suggestions for adults?
    June 5, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.