Author: Finance Khabar

मुंबई: देश के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार आठ सप्ताह की बढ़त के बाद 27 नवंबर को समाप्त सप्ताह में गिरावट दर्ज की गयी है और यह 46.90 करोड़ डॉलर घटकर 574.82 अरब डॉलर पर आ गया। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार इससे पहले 20 नवंबर को समाप्त सप्ताह में लगातार आठवें सप्ताह तेजी दर्ज कर विदेशी मुद्रा भंडार 2.52 अरब डॉलर बढ़कर रिकॉर्ड 575.29 अरब डॉलर पर पहुंच गया था। केंद्रीय बैंक ने आज बताया कि 27 नवंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 35.2 करोड़…

Read More

मुंबई: बीते सप्ताह विदेशी संस्थागत निवेशकों के लिवाल बने रहने और भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की बैठक के नतीेजों से बनी सकारात्मकता के दम पर घरेलू शेयर बाजार ने दो फीसदी से अधिक की साप्ताहिक बढ़त हासिल की। गत सप्ताह बीएसई का सेंसेक्स 929.83 अंक यानी 2.11 प्रतिशत की साप्ताहिक बढ़त के साथ अब तक के उच्चतम स्तर 45,079.55 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 289.60 अंक यानी 2.23 प्रतिशत उछलकर 13,258.55 अंक पर पहुंच गया। समीक्षाधीन अवधि में दिग्गज कंपनियों की अपेक्षा मंझोली और छोटी कंपनियों में अधिक लिवाली हुई। निवेशकों ने पूरे…

Read More

मुंबई: एनवॉयरमेंट, सोशल और गवर्नेंस (ESG) थीम पर एक और म्यूचुअल फंड ने फोकस किया है। देश के बड़े फंड हाउसों में से एक, आदित्य बिरला सन लाइफ म्यूचुअल फंड (Aditya Birla Sun Life Mutual Fund) ने ESG NFO लांच किया है। यह NFO 4 दिसंबर को खुला है और 18 को बंद होगा। इससे पहले देश के 5 म्यूचुअल फंड हाउसों ने इस थीम पर NFO लांच किया था। कंपनी की ओर से जारी प्रेस बयान के मुताबिक फंड हाउस ने ईएसजी स्कोर और रेटिंग के लिए लीडिंग ग्लोबल ESG रिसर्च प्रदाता सस्टेनालिटिक्स के साथ पार्टनरशिप किया है। हर…

Read More

नयी दिल्ली: पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने शनिवार को कहा कि वह 7,000 करोड़ रुपये के प्रस्तावित योग्य संस्थागत नियोजन (क्यूआईपी) के लिए अगले सप्ताह रोड शो आयोजित करेगा। पीएनबी ने शेयर बाजार को बताया कि वह संभावित निवेशकों के साथ 7-8 दिसंबर को बैठक करेगा। बैंक ने चालू वित्त वर्ष में क्यूआईबी के जरिए 7,000 करोड़ रुपये जुटाने के लिए बोर्ड की मंजूरी हासिल की है। एक बैंक अधिकारी ने कहा कि इस रोड शो में सौदे नहीं होंगे, और इस दौरान आगामी पेशकश पर चर्चा और निवेशकों के बीच इसे लेकर दिलचस्पी पैदा करने की कोशिश की जाएगी।

Read More

नई दिल्ली: पिछले कुछ समय में सरकार जीएसटी फ्रॉड को लेकर गंभीर हो गई है और धोखाधड़ी करने वालों की तलाश तेज कर दी है. डायरेक्टरोट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) ने पिछले तीन हफ्तों में ही देश भर में की गई कार्रवाई के दौरान टैक्स क्रेडिट फ्रॉड के 1161 मामले पकड़े हैं. इन मामलों से जुड़े 104 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. यह जानकारी ऑफिसियल सोर्सेज के हवाले से मिली है. इसके अलावा पूरी कार्रवाई के दौरान देश भर में जीएसटी रजिस्ट्रेशन वाली 3479 फर्जी कंपनियों का भी पता चला है. इस कार्रवाई के दौरान पकड़े गए…

Read More

दुनिया की सबसे बड़ी वैक्सीन मैनुफैक्चरर सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला को ‘एशियन ऑफ द इयर’ चुना गया है. सिंगापुर के प्रमुख अखबार ड स्ट्रेट टाइम्स ने कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में अहम भूमिका निभाने के कारण अदार पूनावाला को उन छह लोगों में रखा है जिन्हें इस साल का ‘एशियन ऑफ द इयर ‘चुना गया है. इन सभी को कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में अहम भूमिका के कारण इस सूची में रखा गया है. पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) ने कोरोना वैक्सीन बनाने के लिए ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और ब्रिटिश स्वीडिश फॉर्मा कंपनी…

Read More

आमतौर पर हर शख्स बिल पेमेंट पर किसी कैशबैक ऑफर की तलाश में रहता है. ऐसे में SBI Card का यह ऑफर आपके लिए बेहतर मौका साबित हो सकता है. एसबीआई कार्ड के जरिए पेमेंट करने पर 5 फीसदी का कैशबैक मिल रहा है. हालांकि यह ऑफर महज पहले तीन बिल पेमेंट्स के लिए हैं. इसके अलावा इस ऑफर का फायदा जल्दी उठा लें क्योंकि यह इस साल के अंत तक यानी 31 दिसंबर तक ही उपलब्ध है. यह ऑफर इसी महीने शुरू हुआ है. आइए इस पूरे ऑफर की जानकारी लेते हैं और इसका फायदा कैसे उठाना है, इसे…

Read More

कोरोना महामारी के कारण भारतीय अर्थव्यवस्था को तगड़ा झटका लगा था और चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में जीडीपी में रिकॉर्ड गिरावट रही. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने उम्मीद जताई है कि जल्द ही इसमें सुधार होगा. उनका कहना है कि सरकार द्वारा अधिक खर्च से चार से पांच साल में मजबूत बढ़ोतरी की नींव तैयार होगी. कोरोना वायरस के कारण दुनिया भर में अमेरिका के बाद सख्त लॉकडाउन के बावजूद सबसे अधिक भारत में संक्रमण के मामले सामने आए हैं. निर्मला सीतारमण ने रायटर्स के ग्लोबल इंवेस्टमेंट आउटलुक समिट 2021 में कहा कि बेहतर इकोनॉमिक ग्रोथ के…

Read More

कोविड19 के शुरू होने के बाद देश में डिजिटल पेमेंट के चलन में तेजी आई है. सरकार, RBI और बैंकों की ओर से लोगों को डिजिटल और कॉन्टैक्टलेस पेमेंट का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करने की सलाह कई बार दी जा चुकी है. कॉन्टैक्टलेस पेमेंट का एक जरिया कॉन्टैक्टलेस कार्ड पेमेंट भी है. कॉन्टैक्टलेस कार्ड पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए RBI ने मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की बैठक में कदम उठाने का फैसला किया है. लोग कॉन्टैक्टलेस कार्ड पेमेंट की मदद से ज्यादा अमाउंट में और आसानी से ट्रांजेक्शन कर सकें, इसके लिए MPC की बैठक में कॉन्टैक्टलेस कार्ड…

Read More

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार को कहा कि रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (RTGS) सिस्टम को अगले कुछ दिनों में 24 घंटों के लिए उपलब्ध किया जाएगा. इससे कारोबारियों को राहत मिलेगी. वर्तमान में, RTGS हफ्ते के सभी कामकाजी दिनों में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक उपलब्ध किया गया है. यह हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को छोड़कर है. RBI गर्वनर शक्तिकांत दास ने कहा कि ग्राहकों के लिए अगले कुछ दिनों में RTGS सिस्टम को 24×7 उपलब्ध किया जाएगा. उन्होंने कहा कि इसके लागू होने के साथ सिस्टम में सेटलमेंट और डिफॉल्ट का जोखिम…

Read More

नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की दिसंबर की मौद्रिक समीक्षा बैठक में एक बार फिर मुख्य ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया. यह फैसला खुदरा महंगाई क उच्च स्तर को देखते हुए लिया गया है. खुदरा मुद्रास्फीति इस समय रिजर्व बैंक के संतोषजनक स्तर से ऊपर बनी हुई है. यह लगातार तीसरी बार है, जब भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास की अध्यक्षता वाली 6 सदस्यों की मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने रेपो रेट और रिवर्स रेपो रेट को जस का तस छोड़ा है. रेपो रेट 4%, रिवर्स रेपो रेट 3.35%, कैश रिजर्व रेशियो 3% और…

Read More

मुम्बई: अधिकतर विदेशी बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों और भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति के बयानों से संबल पाकर उत्साहित निवेशकों ने शुक्रवार को जमकर बाजार में पूंजी लगायी जिससे पहली बार बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स एक फीसदी की छलांग लगाकर 45 हजार के आंकड़े के पार बंद हुआ। इस दौरान नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की निफ्टी भी 125 अंक की बढ़त में बंद हुआ। बैंकिंग सहित बीएसई के 19 समूहों में हुई लिवाली के दम पर सेंसेक्स 446.90 अंक की तेजी में 45,079.55 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी भी 124.65 अंक की बढ़त में…

Read More

वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के अनुरूप दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 481 रुपये की तेजी के साथ 48,887 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 48,406 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी भी 555 रुपये के उछाल के साथ 63,502 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर जा पहुंची। पिछले दिन के कारोबारी सत्र में इसका बंद भाव 62,947 रुपये प्रति किग्रा था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव (Gold International price) लाभ के साथ 1,841 डॉलर प्रति औंस…

Read More

मुम्बई: अधिकतर एशियाई बाजारों से मिले मजबूत संकेतों के बीच दिनभर की उठापटक के बाद गुरुवार को लगातार दूसरे दिन घरेलू शेयर बाजार सपाट बंद हुए। पीएसयू और धातु समूह की कंपनियों में रही लिवाली पर आईटी और टेक में हुई बिकवाली का दबाव रहा, जिससे बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक आज 14.61 अंक यानी 0.03 प्रतिशत की मामूली बढ़त में 44,632.65 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 0.15 प्रतिशत यानी 20.15 अंक की मामूली तेजी में 13,133.90 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स आज तेजी के साथ 44,902.02 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान…

Read More

भारतीय स्टेट बैंक के YONO SBI ऐप की सर्विस काम नहीं कर रही है. इसके चलते ग्राहकों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है. बैंक का कहना है कि वह YONO SBI ऐप की सर्विस को रिस्टोर करने की दिशा में कार्यरत है. जल्द ही ग्राहक इसे फिर से इस्तेमाल कर सकेंगे. SBI ने अपने ट्विटर हैंडल से जानकारी दी है. बैंक ने ट्वीट कर कहा है कि किसी सिस्टम आउटेज की वजह से YONO SBI मोबाइल ऐप प्रभावित हुआ है. बैंक सर्विस को फिर से सुचारू करने के लिए कदम उठा रहा है और जल्द ही YONO SBI…

Read More

नई दिल्ली: अगर आप निजी क्षेत्र के HDFC बैंक के ग्राहक हैं तो यह खबर आपके काम की है. रिजर्व बैंक आफ इंडिया (RBI) ने एक आर्डर जारी करके एचडीएफसी बैंक के आगामी डिजिटल कारोबार गतिविधियों और नए क्रेडिट कार्ड जारी करने को अस्थायी रूप से रोक लगाने के लिए कहा है. केंद्रीय बैंक ने एचडीएफसी बैंक के डाटा सेंटर में पिछले महीने कामकाज प्रभावित होने के चलते यह आदेश दिया गया है. बता दें कि पिछले एचडीएफसी बैंक के नेट बैंकिंग में आने वाली दिक्क्त को लेकर कंस्टमर्स की शिकायत करने के बाद बैंक ने इस तरह की परेशानी…

Read More

नई दिल्ली: देश के सर्विस सेक्टर की ​गतिविधियों में नवंबर में लगातार दूसरे महीने तेजी दर्ज की गई. इस दौरान नए ऑर्डर मिलने से कारोबारी गतिविधियों में इजाफा हुआ और नौ महीनों में पहली बार रोजगार बढ़ा. मासिक सर्वेक्षण ‘इंडिया सर्विसेज बिजनेस एक्टिविटी इंडेक्स’ नवंबर में लगातार दूसरे महीने 50 अंक के महत्वपूर्ण स्तर से ऊपर रहा, जो कारोबार में बढ़ोतरी को दर्शाता है. हालांकि, यह अक्टूबर के 54.1 से घटकर नवंबर में 53.7 रहा, लेकिन ताजा आंकड़े दर्शाते हैं कि कारोबार में सुधार हो रहा है. कोविड-19 के चलते लगाए गए लॉकडाउन में राहत के बाद मांग तेजी से…

Read More

मुम्बई: विदेशी बाजारों से मिले मिश्रित संकेतों के बीच मुनाफावसूली और बैंकिंग तथा वित्तीय समूह की कंपनियों में हुई बिकवाली के दबाव में बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स बुधवार को 37.40 अंक फिसलकर 44,618.04 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टाॅक एक्सचेंज का निफ्टी हालांकि गेल और ओएनजीसी जैसी दिग्गज कंपनियों में हुई लिवाली के दम पर लाल निशान में जाने से बच गया और कल के मुकाबले 4.70 अंक की बढ़त में 13,113.75 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स आज बढ़त में 44,729.52 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान यह 44,729.64 अंक के दिवस के उच्चतम और 44,169.97…

Read More

लगातार 6 महीने गिरावट के बाद अक्टूबर महीने में म्यूचुअल फंड में सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान यानी (SIP) के जरिए निवेश बढ़ा है. अक्टूबर ने एसआईपी के जरिए कुल 7800 करोड़ रुपये का निवेश आया है. जो इस बात के संकेत हैं कि रिटेल निवेशकों के लिए रिटर्न नॉर्मल हो रहा है. बता दें कि कोरोना महामारी के दौर में लंबे समय तक निवेशकों को एसआईपी में नुकसान उठाना पड़ा. कई फंडों का 1 से 3 साल का रिटर्न निगेटिव में चला गया. हालांकि लॉकडाउन खुलने के बाद अर्थव्यवस्था को लेकर उम्मीद बेहतर हुई है, जिससे अब लॉर्जकैपव, मडकैप और स्मालकैप…

Read More

लखनऊ नगर निगम (LMC) के बॉन्ड की लिस्टिंग बीएसई पर हो गई है. लिस्टिंग के मौके पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे. उत्तर प्रदेश सरकार ने इस बॉन्ड के जरिए 200 करोड़ रुपये जुटाए हैं. इस बॉन्ड को रेटिंग एजेंसियों से अच्छी रेटिंग मिली है. यह बीएसई बांड प्लेटफॉर्म पर अबतक का 8वां सबसे सफल नगर निगम बॉन्ड है. लखनऊ नगर निगम बॉन्ड जारी करने वाला उत्तर भारत का पहला नगर निगम बन गया है. जानते हैं कि क्या है यह नगर निगम बॉन्ड और इसमें निवेश करने का क्या है फायदा…. लखनऊ नगर निगम के बॉन्ड…

Read More