Author: Finance Khabar
सरकार को भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (बीपीसीएल) में हिस्सेदारी खरीदने के लिए 3 आरंभिक बोलियां मिली हैं. बीपीसीएल देश की इस दूसरी सबसे बड़ी ईंधन कंपनी है, जिसमें सरकार अपनी पूरी 52.98 फीसदी हिस्सेदारी बेच रही है. केंद्रीय पेट्रोलियम मिनिस्टर धर्मेंद्र प्रधान ने जानकारी दी है कि इसके लिए उन्हें वेदांता सहित 3 कंपनियों ने प्रारंभिक अभिरुचि पत्र (EoI) दाखिल किया है. वेदांता के अलावा अन्य 2 बिडर्स ग्लोबल फंड हैं. इन कंपनियों में एक अपोलो ग्लोबल मैनेजमेंट है. इसके लिए अभिरुचि पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 16 नवंबर थी. पहले इस रेस में आरआईएल और सउदी अरामको जैसी कंपनियों…
बर्गर किंग के आईपीओ को निवेशकों का अच्छा रिस्पांस मिला है. यह इश्यू खुजलने के 2 घंटे के भीतर ही 100 फीसदी स्बसक्राइब हो गया है. अबतक इसे 1.4 गुना बोलियां मिल चुकी हैं. 810 करोड़ के इस आईपीओ को अबतक 10.6 करोड़ इक्विटी शेयरों के लिए बोली मिली है, जबकि इश्यू का साइज 7.45 करोड़ इक्विटी शेयर का था. रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व पोर्सन को अबतक 7.5 गुना सब्सक्रिप्सन मिल चुका है. जबकि नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स के लिए रिजर्व पोर्सन को 15 फीसदी और क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशन अन्वेस्टर्स के लिए रिजर्व पोर्सन को 1 फीसदी. आईपीओ के जरिए बर्गर…
नयी दिल्ली: मारुति सुजुकी इंडिया, हुंदै मोटर, किआ मोटर्स और टाटा मोटर्स समेत अधिकतर वाहन कंपनियों की नवंबर में घरेलू बिक्री बढ़ी है। इसकी वजह दिवाली के चलते त्यौहारी खरीद का होना है। देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी की बिक्री नवंबर में जहां मामूली बढ़ी। वहीं उसकी प्रतिद्वंदी कंपनी हुंदै मोटर्स ने इस दौरान सबसे अधिक मासिक बिक्री दर्ज की है। होंडा कार्स इंडिया, टोयोटा किर्लोस्कर मोटर, महिंद्रा एंड महिंद्रा और एमजी मोटर इंडिया की बिक्री भी पिछले साल की तुलना में इस साल नवंबर में बढ़ी है। मारुति सुजुकी की नवंबर में घरेलू बिक्री मामूली बढ़कर…
नई दिल्ली: मौजूदा कोविड-19 महामारी और इसके बाद हुए लॉकडाउन के कारण भारत की आर्थिक स्थिति पर गहरा प्रभाव पड़ा है। नैशनल स्टैटिस्टिकल ऑफिस (NSO) के अनुसार, 2020-21 की पहली तिमाही में भारत की जीडीपी गिर कर 23.9 प्रतिशत जा पहुंची है। वैसे तो हाल के महीनों में देश की अर्थव्यवस्था में सकारात्मक संकेत दिखने लगे हैं, लेकिन निजी क्षेत्र पर नए रोजगार अवसर पैदा करने के लिए लगातार दबाव बना हुआ है। ऐसे में लोगों को नौकरी/व्यवसाय के नुकसान से संभलने के लिए भारत के अग्रणी ऑनलाइन इंश्योरेंस मार्केटप्लेस ने एक नया सेक्शन लॉन्च किया है, जहां से लोग…
नई दिल्ली: सरकार का गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) कलेक्शन नवंबर में लगातार दूसरे महीने एक लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा. वित्त मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले महीने जीएसटी से 1.04 लाख करोड़ रुपये का राजस्व सरकार को हासिल हुआ है. हालांकि, अक्टूबर के मुकाबले जीएसटी कलेक्शन थोड़ा कम रहा. अक्टूबर 2020 में यह 1.05 लाख करोड़ रुपये रहा था. वहीं, पिछले साल नवंबर की तुलना में जीएसटी कलेक्शन पिछले महीने 1.4 फीसदी अधिक है. नवंबर, 2019 में जीएसटी से सरकार को 1,03,491 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल हुआ था. वित्त मंत्रालय की ओर से जारी बयान के…
नई दिल्ली: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अपने ग्राहकों के लिए नया कार्ड SBI रूपे (RuPay) JCB प्लेटिनम कॉन्टैक्टलेस डेबिट कार्ड लेकर आया है. इस कार्ड को SBI, नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने JCB के साथ मिलकर अपने रूपे नेटवर्क पर लॉन्च किया है. यह डुअल इंटरफेस फीचर के साथ आता है, जिसके जरिए ग्राहक घरेलू बाजार में कॉन्टैक्ट और कॉन्टैक्टलेस दोनों ट्रांजैक्शन कर सकेंगे. इस कार्ड के साथ ग्राहक JCB नेटवर्क के तहत पूरी दुनिया में मौजूद ATM और POS टर्मिनल पर ट्रांजैक्शन भी कर पाएंगे. वे इस कार्ड का इस्तेमाल करके JCB की सहयोगी अंतरराष्ट्रीय ई-कॉमर्स विक्रेताओं…
मुम्बई: विदेशी बाजारों से मिले मजबूत संकेतों के बीच रिएल्टी, आईटी और टेक कंपनियों में हुई जबरदस्त लिवाली के दम पर घरेलू शेयर बाजार एक फीसदी से अधिक की छलांग लगाकर बंद हुए। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 505.72 अंक यानी 1.15 प्रतिशत कर तेजी में 44,655.44 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 140.10 अंक यानी 108 प्रतिशत की बढ़त के साथ 13,109.05 अंक पर बंद हुआ। बाजार विश्लेषकों के मुताबिक चीन के सकारात्मक आर्थिक आंकड़ों से निवेशकों का उत्साह बढ़ा रहा जिससे विदेशी बाजारों में तेजी रही। इसके साथ ही कोरोना वायरस कोविड-19 की…
अमेजन ने भारत में अपने इंप्लॉइज को 6300 रुपये तक का स्पेशल रिकग्निशन बोनस देने का फैसला किया है. यह अन्य देशों में कंपनी द्वारा अपने कर्मचारियों को दिए गए बोनस के अनुरूप ही है. अमेजन ने सोमवार को एक ब्लॉगपोस्ट में इसकी घोषणा की. कंपनी की ब्लॉगपोस्ट में अमेजन के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (वैश्विक परिचालन) डेव क्लार्क ने कहा कि कंपनी के भारतीय परिचालन में काम कर रहे पूर्णकालिक कर्मचरियों को 6,300 रुपये तक और पार्ट-टाइम कर्मचारियों को 3,150 रुपये तक का विशेष बोनस दिया जाएगा. यह बोनस 16 अक्टूबर से 13 नवंबर के बीच नौकरी पर रखे गए…
साल 2026 तक दुनिया भर में 3.5 अरब 5जी कनेक्शन होंगे, जबकि भारत में इनकी संख्या करीब 35 करोड़ होगी. यह बात प्रमुख दूरसंचार कंपनी एरिक्सन ने एक रिपोर्ट में कही है. एरिक्सन के नेटवर्क समाधान (दक्षिण पूर्व एशिया, ओशिनिया और भारत) के प्रमुख नितिन बंसल का कहना है कि यदि स्पेक्ट्रम नीलामी अगले साल की शुरुआत में हो गई तो भारत को उसका पहला 5जी कनेक्शन 2021 में मिल सकता है. एरिक्सन मोबिलिटी रिपोर्ट-2020 के मुताबिक दुनियाभर में एक अरब लोग जो वैश्विक आबादी का 15 फीसदी हिस्सा हैं, उनकी 5जी कवरेज तक पहुंच है. रिपोर्ट के मुताबिक 2026…
नई दिल्ली: कोरोना वायरस की वजह से अपनी अर्थव्यवस्था में जो ठहराव आया था, वह धीरे धीरे खत्म हो रहा है। उभरती भारतीय अर्थव्यवस्था में बेहतरी के संकेत इस बात से मिले हैं कि बीते अक्टूबर के दौरान क्रेडिट कार्ड के बारे में पूछताछ पिछले वर्ष की तुलना में 106% के स्तर पर पहुंच गया है। इससे पता चलता है कि कोविड-19 के वजह से हुए लॉकडाउन के बाद अब जैसे-जैसे इकोनामी खुल रही है वैसे-वैसे आर्थिक गतिविधियों में सुधार हो रहा है। देश में इंफॉर्मेशन एंड इनसाइट क्षेत्र में काम करने वाली कंपनी ट्रांसयूनियन सिबिल से मिले आंकड़ों के…
नई दिल्ली: मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने कहा है कि अगले दो साल के दौरान उभरते एशियाई क्षेत्र के बैंकों की पूंजी में कुछ गिरावट आएगी। इसके साथ मूडीज ने कहा है कि नया निवेश नहीं मिलने पर इस दौरान भारत के बैंकों की पूंजी सबसे अधिक घटेगी। मूडीज की सोमवार को जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि उभरते बाजारों के बैंकों के लिए संपत्ति की अनिश्चित गुणवत्ता सबसे बड़ी चुनौती है। इसकी वजह कोविड-19 महामारी के चलते परिचालन की परिस्थितियों का चुनौतीपूर्ण होना है। रिपोर्ट में कहा गया है कि उभरते बाजारों में 2021 के लिए बैंकों का परिदृश्य…
मोटोरोला ने भारत का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन ‘Moto G 5G’ लॉन्च कर दिया है. Moto G 5G हालांकि भारत में मोटोरोला का पहला 5G फोन नहीं है. इससे पहले मोटोरोला Razr 5G लॉन्च कर चुका है. Moto G 5g की कीमत कम होने से भारतीय बाजार में ज्यादातर लोग 5जी स्मार्टफोन खरीदने की ओर आकर्षित होंगे. Moto G 5G यूरोप के चुनिंदा बाजारों में उपलब्ध है. मोटोरोला की ओर से जारी बयान के अनुसार, Moto G 5G स्मार्टफोन 11 ग्लोबल 5G नेटवर्क बैंड को सपोर्ट करता है. इससे भारत में लॉन्च हुए किसी भी सब 6 5जी बैंड पर…
रिटेल निवेशकों को एक और बेहतर सुविधा मिलने जा रही है. अब आप पेटीएम मनी के जरिए भी आईपीओ में निवेश कर सकते हैं. पेटीएम ने यह जानकारी सोमवार को दी है. पेटीएम मनी, पेटीएम की सहायक कंपनी है. पेटीएम ने कहा कि इस कदम का उद्देश्य रिटेल निवेशकों को निवेश और इसके जरिए वेल्थ क्रिएशन यानी संपत्ति के सृजन के अवसरों में मदद करना है. कंपनी ने बयान में कहा कि रिटेल निवेशकों के लिए आईपीओ आवेदन की प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल और सरल बनाया गया है. पेटीएम ने बयान में कहा है कि पेटीएम मनी के जरिये…
ओमेगा सेइकी (Omega Seiki) मोबिलिटी कई इलेक्ट्रिक वाहन लॉन्च करने वाली है. कंपनी का इरादा अगले दो साल में टूव्हीलर, फोरव्हीलर कार्गो व्हीलर और एक ट्रैक्टर सहित कई इलेक्ट्रिक वाहन लाने का है. कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी. दिल्ली के एंग्लियन ओमेगा समूह की इकाई ओमेगा सेइकी की योजना देश के विभिन्न हिस्सों में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने की भी है. ओमेगा सेइकी के दिल्ली/एनसीआर में कई मैन्युफैक्चरिंग संयंत्र हैं. ओमेगा सेइकी मोबिलिटी के प्रबंध निदेशक देव मुखर्जी ने कहा कि कंपनी अगले साल अप्रैल तक यात्री और ढुलाई खंडों के लिए इलेक्ट्रिक टूव्हीलर पेश करेगी. वहीं…
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) दिसंबर की मौद्रिक समीक्षा में नीतिगत दरों को लगातार तीसरी बार जस का तस रख सकता है. विशेषज्ञों ने यह राय जताई है. विशेषज्ञों ने कहा कि खुदरा मुद्रास्फीति की दर बढ़ने की वजह से मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) संभवत: एक बार फिर ब्याज दरों में बदलाव नहीं करेगी. खुदरा मुद्रास्फीति इस समय रिजर्व बैंक के संतोषजनक स्तर से ऊपर बनी हुई है. हालांकि, सितंबर में समाप्त चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में भी सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर नकारात्मक रही है, जिसकी वजह से केंद्रीय बैंक अपने मौद्रिक रुख को नरम रख…
मुंबई: बीते सप्ताह निवेशकों का रूझान कमोबेश सकारात्मक रहा जिससे घरेलू शेयर बाजार में साप्ताहिक बढ़त दर्ज की गयी। निवेशक अगले सप्ताह बाजार में निवेश करने से पहले भारतीय रिजर्व बैंक की बैठक के नतीजे, वाहन बिक्री के आंकड़ों,कोरोना वायरस कोविड-19 संक्रमण के दैनिक मामलों और कोरोना वैक्सीन से जुड़ी खबरों पर नजर बनाये रखेंगे। बीते सप्ताह शेयर बाजार में साप्ताहिक बढ़त दर्ज की गयी और इस दौरान बीएसई का सेंसेक्स 267.47 अंक यानी 0.61 प्रतिशत की साप्ताहिक बढ़त के साथ 44,149.72 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 109.90 अंक यानी 0.85 प्रतिशत उछलकर 12,968.95 अंक पर…
अलवर: केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि रेलवे का निजीकरण नहीं किया जाएगा। भारतीय रेल जनता की है और जनता की रहेगी। श्री गोयल आज अलवर जिले के डिगावडा में बांदीकुई तक 34 किलोमीटर के रेल ट्रैक का विद्युतीकरण का उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारतीय रेल का निजीकरण नहीं किया जाएगा। इतने सालों से जो रेल का विकास होना चाहिए वह अभी तक नहीं हुआ है इसलिए भारतीय रेल पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत भागीदारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिस स्थिति में रेल का विकास…
सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 5 के मार्केट कैपिटलाइजेशन में पिछले सप्ताह कुल मिलाकर 91699 करोड़ रुपये की गिरावट आई. सबसे ज्यादा नुकसान रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ. इसके अलावा इन्फोसिस, HDFC, ICICI बैंक और भारती एयरटेल के एमकैप में भी कमी आई. वहीं दूसरी ओर टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), HDFC बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड, कोटक महिन्द्रा बैंक और बजाज फाइनेंस के बाजार पूंजीकरण में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई. RIL का बाजार पूंजीकरण पिछले सप्ताह 60,829.21 करोड़ रुपये गिरकर 12,23,416.97 करोड़ रुपये पर आ गया. इसी तरह HDFC का मार्केट कैप 13,703.75 करोड़ रुपये गिरकर 4,05,996.11 करोड़ रुपये पर,…
नई दिल्ली: लिक्विडिटी की बेहतर स्थिति तथा निवेशकों की उत्साहवर्धक प्रतिक्रिया के चलते कंपनियों ने इस साल अबतक आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के जरिये करीब 25,000 करोड़ रुपये जुटाए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि 2021 में भी IPO बाजार मजबूत रहने की उम्मीद है। समीक्षाधीन अवधि में IPO बाजार की गहराई बढ़ी है और विविध क्षेत्रों की कंपनियां बाजार में उतरी हैं। अब फार्मा, दूरसंचार, आईटी और वित्तीय सेवा क्षेत्र की कंपनियां भी IPO बाजार में उतर रही हैं। शेयर बाजारों के पास उपलब्ध आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि 2020 में 12 IPO के जरिये करीब…
मोबाइल (iPhone) और टैब (iPad) मार्केट पर कब्जे के बाद अब दिग्गज तकनीकी कंपनी एप्पल (Apple) ने लैपटॉप और डेस्कटॉप मार्केट पर भी कब्जा जमाने की दिशा में एक और कदम बढ़ा दिया है. दिग्गज तकनीकी कंपनी ने पहली बार अपने मैक के लिए M1 चिप तैयार किया है. एप्पल का दावा है कि इस चिप के जरिए उनके सिस्टम की परफॉर्मेंस बहुत अधिक हो जाएगी और पावर एफिशिएंसी भी बढ़ जाएगी मतलब कि M1 चिप वाले मैकबुक की बैटरी बहुत देर तक चलेगी. कंपनी के दावे के मुताबिक एक बार बैट्री फुल चार्ज करने के बाद 20 घंटे तक…
