Author: Finance Khabar
नयी दिल्ली: सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने उत्तर प्रदेश सरकार का आह्वान किया है कि राज्य में राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण कार्य को गति देने के लिए टोल प्लाजा समझौते को स्टांप डयूटी मुक्त कर भूमि अधिग्रहण के काम को जल्दी से निपटाया जाना चाहिए। श्री गडकरी ने गुरुवार को राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में प्रदेश की राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण से जुड़ी 16 परियोजनाओं के शिलान्यास, लोकार्पण तथा उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि भूमि अधिग्रहण के मामलों को जल्दी से निपटाना चाहिए क्योंकि इससे निर्माण कार्य सबसे ज्यादा बाधित होते है।
नई दिल्ली: केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने रत्न एवं आभूषण उद्योग से गुणवत्ता और उत्पादकता पर ध्यान केंद्रित करने का आह्वान करते हुए कहा है कि प्रगति के लिए नए सिरे से सोचने, फिर से तैयार होने और प्रथाओं एवं प्रक्रियाओं को दोबारा डिजाइन किया जाना चाहिए। श्री गोयल ने गुरुवार को यहां कहा कि आत्मनिर्भर बनने के लिए, रत्न एवं आभूषण उद्योग को नए सिरे से सोचने, फिर से तैयार होने और प्रथाओं एवं प्रक्रियाओं को दोबारा डिजाइन करने की जरुरत है ताकि आगे की प्रगति सुनिश्चित हो सके। ‘आभूषणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता : खनन,…
नयी दिल्ली: भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी जगत के ‘पिता’ माने जाने वाले टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के पहले मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष फकीर चंद कोहली का गुरुवार को निधन हो गया। वह 96 वर्ष के थे। टीसीएस ने श्री कोहली के निधन की पुष्टि की है। वर्ष 2002 में श्री कोहली को भारतीय सॉफ्टवेयर उद्योग में उनके योगदान के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। वह 1999 में 75 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्त हुए। श्री कोहली का जन्म 19 मार्च, 1924 को पेशावर में हुआ था। उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय के तहत लाहौर में गवर्नमेंट कॉलेज फॉर मेन से स्नातक…
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि भारत ज्यादा क्षमता के सोलर मोड्यूल्स के लिए उत्पादन से जुड़े प्रोत्साहन पेश करेगा. उन्होंने कहा कि इससे नवीकरणीय स्रोतों से ऊर्जा के उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा जिसमें 20 अरब डॉलर के सालाना कारोबार को पैदा करने की क्षमता है. रि-इन्वेस्ट 2020 कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए उन्होंने वैश्विक निवेशकों को भारत की नवीकरणीय ऊर्जा के सफर में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया. उन्होंने कहा कि भारत की अगले दशक में नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में बड़े स्तर पर विकास की योजना है. इससे सालाना करीब 20 अरब डॉलर के कारोबार…
Honda City eHEV Sport हाइब्रिड वेरिएंट ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में दस्तक दे दी है. इस वेरिएंट की लॉन्चिंग थाइलैंड में 839,000 Bhat में हुई है. इसे इंडियन करेंसी में आंकें तो कीमत लगभग 20.5 लाख रुपये बैठती है. Honda City eHEV Sport हाइब्रिड को सबसे पहले मलेशिया के मार्केट के लिए अनवील किया गया था लेकिन कंपनी ने इसे पहले थाइलैंड के बाजार में लॉन्च करने का फैसला किया है. Honda City e: HEV केवल एक वेरिएंट RS में उपलब्ध होगी. यह वेरिएंट नए ब्लू शेड में है. इस हाइब्रिड सेडान को आगे चलकर मलेशिया समेत कई अन्य देशों में…
मोटोरोला 30 नवंबर को भारत में Moto G 5G को लॉन्च करेगी. लेनेवो के स्वामित्व वाली कंपनी ने गुरुवार को यह एलान किया. मोटोरोला ने दावा किया है कि Moto G 5G भारत का सबसे किफायती 5G स्मार्टफोन होगा जिसका मतलब हुआ कि इसकी कीमत OnePlus Nord से कम होगी, जो वर्तमान में है. OnePlus Nord की भारतीय बाजार में कीमत 24,999 रुपये से शुरू है. हालांकि, Moto G 5G भारत में मोटोरोला का पहला 5G फोन नहीं होगा. वह Razr 5G है हालांकि, कम कीमत पर ज्यादातर लोग नए फोन को खरीद पाएंगे, जो ग्राहकों को आकर्षित करेगा. Moto…
कोरोना काल में केन्द्र सरकार के पेंशनर्स के लिए एक बार फिर राहत भरी खबर आई है. केन्द्र सरकार के पेंशनभोगियों के पास अब लाइफ सर्टिफिकेट यानी अपने जीवित होने का प्रमाण पत्र जमा करने के लिए 28 फरवरी 2021 तक का वक्त रहेगा. लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की डेडलाइन को कंट्रोलर जनरल ऑफ अकाउंट्स के कार्यालय के साथ विचार-विमर्श कर एक बार फिर बढ़ाया गया है. इससे पहले सितंबर 2020 में केन्द्र सरकार के पेंशनर्स के लिए लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की समयसीमा को बढ़ाया गया था, जिसके चलते वे 1 नवंबर 2020 से 31 दिसंबर 2020 तक अपना…
मिले जुले ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में पूरे दिन उतार चढ़ाव देखने को मिला है. बाजार की शुरूआत मजबूती के साथ हुई, लेकिन बाद में बिकवाली आ गई. हालांकि कारोबार के अंत में फिर निचले स्तरों से शानदार रिकवरी देखने को मिली. निफ्टी फिर 13000 के करीब पहुंच गया है. सेंसेक्स में फिलहाल 432 अंकों की तेजी रही है और यह 44,259.74 के स्तर पर बंद हुआ है. वहीं निफ्टी भी 129 अंक मजबूत होकर 12987 के स्तर पर बंद हुआ. आज के कारोबार में मेटल शेयरों में जोरदार तेजी आई. बैंक और फाइनेंशियल शेयरों में भी…
नई दिल्ली: देश की अर्थव्यवस्था में उम्मीद से अच्छी रिकवरी देखने को मिली है. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने यह दावा किया है. उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के शुरुआती प्रकोप से प्रभावित होने के बाद देश की अर्थव्यवस्था मजबूती से रिकव हो रही है. लेकिन इकोनॉमी की तेज रिकवरी को जारी रखने के लिए फेस्टिवल सीजन खत्म होने के बाद प्रोडक्ट्स और सर्विसेज की डिमांड बनाए रखने की जरूरत है. उन्होंने भारतीय विदेशी मुद्रा विनियम कारोबारी संघ (एफईडीएआई) के सालाना समारोह में ये बातें कहीं. उन्होंने कहा कि दुनिया भर में और भारत में…
कोरोना महामारी के कारण विमान नियामक डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) ने आज सभी प्रकार के कॉमर्शियल अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है. यह आदेश 31 दिसंबर तक प्रभावी रहेगा. इस आदेश के तहत भारत से दूसरे देशों को जाने वाली कॉमर्शियल फ्लाइट्स पर ही नहीं, बल्कि दूसरे देशों से आने वाले कॉमर्शियल फ्लाइट्स पर भी रोक लगी है. इस साल कोरोना महामारी के कारण 23 मार्च से ही कॉमर्शियल अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रतिबंधित हैं. हालांकि उस समय घरेलू उड़ानों को भी प्रतिबंधित किया गया था जिसे 25 मई से फिर से शुरू कर दिया गया…
नई दिल्ली: मोदी कैबिनेट ने लक्ष्मी विलास बैंक का DBS Bank India Ltd. में विलय की मंजूरी दी। इस फैसले के साथ ही अब बैंक पर लागू मोराटोरियम पीरियड 16 दिसंबर से घटकर 27 नवंबर तक रह गया। उसके बाद बैंक के ग्राहकों पर निकासी संबंधी कोई लिमिट नहीं रहेगी। साथ ही 27 नवंबर से लक्ष्मी विलास बैंक के सभी ब्रांच डीबीएस बैंक के नाम से ऑपरेट होंगे। यह जानकारी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने दी है। आज कैबिनेट में लिए गए फैसलों को लेकर केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस फैसले…
अगले साल 15 जनवरी से देश में लैंडलाइन से मोबाइल पर कॉल करने का तरीका बदलने वाला है. 15 जनवरी 2021 से फिक्स्ड फोन से मोबाइल पर की जाने वाली हर कॉल के लिए मोबाइल नंबर से पहले ‘0’ लगाना जरूरी होगा. यह जानकारी मिनिस्ट्री ऑफ कम्युनिकेशंस ने दी है. बता दें कि एक दिन पहले ही लैंडलाइन से मोबाइल पर कॉल करने के लिए पहले 0 लगाने की व्यवस्था की घोषणा की गई थी लेकिन यह कब से अमल में आएगी, इसकी तय तारीख का खुलासा नहीं किया गया था. हालांकि नई व्यवस्था को लागू करने के लिए टेलिकॉम…
नई दिल्ली: चीन ने बुधवार को कहा कि वह राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर 43 चीनी मोबाइल ऐप पर पाबंदी लगाने के भारत के निर्णय का पुरजोर विरोध करता है। चीन ने दावा किया कि यह कदम विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के नियमों के खिलाफ है। भारत के ताजा कदम के बारे में पूछे जाने पर चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजिआन ने संवाददाता सम्मेलन में इसको लेकर गंभीर चिंता जतायी। उन्होंने कहा, ‘इस साल जून से अबतक चार बार भारत ने राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर चीन से जुड़े स्मार्टफोन ऐप पर पाबंदी लगायी है।’ प्रवक्ता ने…
नयी दिल्ली: आयकर विभाग ने चालू वित्त वर्ष में अभी तक 41.25 लाख करदाताओं को 1.36 लाख करोड़ रुपये से अधिक के रिफंड जारी किए हैं। आयकर विभाग ने बताया कि इसमें व्यक्तिगत आयकर (पीआईटी) रिफंड की राशि के रूप में 36,028 करोड़ रुपये शामिल हैं, जबकि एक लाख करोड़ रुपये से अधिक के कॉरपोरेट कर रिफंड जारी किए गए। आयकर विभाग ने ट्वीट किया, ‘‘सीबीडीटी ने एक अप्रैल 2020 से 24 नवंबर 2020 के बीच 41.25 लाख से अधिक करदाताओं को 1,36,962 करोड़ रुपये से अधिक के रिफंड जारी किए। कुल 39,28,067 मामलों में 36,028 करोड़ रुपये के आयकर…
लॉन्च से पहले ही काफी पॉपुलर होने वाली नई 2020 Mahindra Thar अब यह एक बार फिर सेफ्टी को लेकर सुर्खियों में आई है. Global NCAP क्रैश टेस्ट में ऑल न्यू महिन्द्रा थार ने 4 स्टार की रेटिंग हासिल की है. इसे अडल्ट सेफ्टी और चाइल्ड सेफ्टी दोनों में 4-4 स्टार की रेटिंग मिली है. इस रेटिंग के साथ 2020 Mahindra Thar भारत की सबसे सेफ ऑफ रोडर बन चुकी है. क्रैश टेस्ट में नई महिन्द्रा थार के जिस वर्जन की टेस्टिंग हुई, उसमें ड्युअल एयरबैग्स और EBD के साथ ABS थे जो कि बेसिफ सेफ्टी फीचर्स हैं. टेस्टिंग जर्मनी…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (CCEA) ने बुधवार को ATC टेलिकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड में 2,480.92 करोड़ रुपये प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) को मंजूरी दे दी है. यह विदेशी निवेश एटीसी एशिया पैसेफिक प्राइवेट लिमिटेड की ओर से किया जाएगा. इस सौदे के तहत एटीसी टेलिकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर में 12.32 फीसदी हिस्सेदारी का अधिग्रहण 216 रुपये प्रति शेयर पर किया जाएगा. केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बताया कि इस सौदे के बाद से कंपनी में कुल 5,417 करोड़ रुपये का एफडीआई आएगा. केंद्रीय मंत्री जावड़ेकर ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए कहा कि…
शेयर बाजार में भारी बिकवाली देखने को मिली है. बाजार की शुरूआत मजबूती के साथ हुई. कारोबार में सेंसेक्स पहली बार 44800 के पार निकल गया. निफ्टी ने भी 13000 का स्तर पार किया. दिन में मजबूती के साथ कारोबार करने के बाद ट्रेडिंग के अंतिम घंटे में जमकर मुनाफा वसूली आ गई. सेंसेक्स ऊपरी स्तरों से करीब 997 अंक कमजोर हुआ. वहीं निफ्टी भी बड़ी गिरावट के साथ 12900 के नीचे आ गया. बाजार में चौतरफा बिकवाली देखने को मिली है. फिलहाल सेंसेक्स में 695 अंकों की गिरावट रही है और यह 43,828.10 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं…
सरकार NIIF डेट प्लेटफॉर्म में 6000 करोड़ रुपये का इक्विटी निवेश करेगी. यह निवेश दो वित्त वर्षों 2020-21 और 2021-22 में किया जाएगा. NIIF डेट प्लेटफॉर्म, नेशनल इन्वेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड द्वारा स्पॉन्सर्ड है. इस फैसले को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केन्द्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में मंजूरी दी गई. बैठक के बाद केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी दी. NIIF डेट प्लेटफॉर्म में असीम इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस लिमिटेड और NIIF इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस लिमिटेड भी शामिल हैं. इक्विटी निवेश को लेकर कुछ शर्तें भी हैं, जो इस तरह हैं… – 2020-21 वर्ष के दौरान केवल…
कैश की कमी के चलते संकट में जूझ रहे लक्ष्मी विलास बैंक का DBS बैंक के साथ मर्जर का रास्ता साफ हो गया है. कैबिनेट ने आज रिजर्व बैंक आफ इंडिया के मर्जर प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद सिंगापुर के सबसे बड़े बैंक DBS बैंक की भारतीय इकाई में लक्ष्मी विलास बैंक का विलय हो जाएगा. ऐसा पहली बार होगा कि जब किसी भारतीय बैंक को डूबने से बचाने के लिए विदेशी बैंक में विलय किया जा रहा है. लक्ष्मी विलास बैंक इस साल का दूसरा बैंक है जिसे RBI ने डूबने से…
टेलिकॉम रेगुलेटर भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) ने अनचाहे व्यावसायिक कॉल पर रोक नहीं लगाने को लेकर दूरसंचार कंपनियों पर भारी भरकम जुर्माना लगाया है. ट्राई ने दिल्ली हाईकोर्ट में जानकारी दी है कि उसने एयरटेल, जियो, बीएएसएनएल और वोडाफोन पर 34 हजार से 30 करोड़ की रेंज में जुर्माना लगाया है. यह जुर्माना अप्रैल-जून 2020 के दौरान अपने नेटवर्क पर अनचाहे कॉल न रोक पाने की एवज में लगाया गया. जुर्माने की कुल रकम 35 करोड़ रुपये है. मुख्य न्यायमूर्ति डी. एन. पटेल और न्यायमूर्ति प्रतीक जालान की पीठ ने इस मामले में कार्रवाई करने के लिए आठ हफ्ते…
