Author: Finance Khabar
स्नैपचैट में एक टिकटॉक जैसा फीचर आया है जिसकी मदद से अब यूजर्स अपने वीडियो से कमाई भी कर सकते हैं. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, इस नए फीचर में पॉपुलर वीडियो होंगी और इसका नाम स्पॉटलाइट होगा. कंपनी ने कहा कि वह इसके लिए सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले पोस्ट के क्रिएटर्स को 1 मिलियन डॉलर प्रति दिन का भुगतान करेगी. रिपोर्ट के मुताबिक, स्पॉटलाइट में वीडियो सब्मिट करने वाले व्यक्ति के पास बड़ी संख्या में फॉलोअर्स होने की जरूरत नहीं है. इसके साथ ही पब्लिक प्रोफाइल होना भी जरूरी नहीं होगा. इसकी जगह एक अलगोरिथम यह बताएगी कि…
Xiaomi के सब ब्रांड Poco ने अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन Poco M3 लॉन्च किया है. नए फोन के मेन फीचर्स में क्वॉलकम स्नैपड्रैगन 662 SoC प्रोसेसर और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है. Poco M3 से पहले कंपनी M सीरीज के दो फोन Poco M2 और Poco M2 Pro को ला चुकी है. जहां Poco M2 मीडिया टेक हेलियो G80 SoC प्रोसेसर के साथ आता है, वहीं Poco M2 Pro में क्वॉलकम स्नैपड्रैगन 720G SoC प्रोसेसर शामिल है. बाजार में इसका मुकाबला Realme 6 और Redmi Note 9 Pro जैसे बजट स्मार्टफोन्स से रहेगा. Poco M3 की कीमत 149 अमेरिकी डॉलर…
ग्लोबल बाजारों में बुलियन में आई नरमी के चलते घरेलू सराफा बाजार में मंगलवार को सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई है. हाजिर बाजार में सोने के दाम 1049 रुपये लुढ़ककर 49 हजार से नीचे 48,569 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गए. रुपये में मजबूती का भी असर सोने की कीमतों पर देखा गया. वहीं, चांदी पर भी बिकवाली हावी रही और मंगलवार के कारोबार में हाजिर भाव 1588 रुपये गिरकर 60 हजार के नीचे 59,301 रुपये प्रति किलो पर आ गया. पिछले कारोबारी सत्र के दौरान सोने का हाजिर भाव 49,618 रुपये प्रति दस ग्राम था. जबकि…
2020 टोयोटा इनोवा क्रिस्टा फेसलिफ्ट भारत में लॉन्च हो गई है. केरल को छोड़कर पूरे भारत में इसकी एक्स शोरूम कीमत 16.26 लाख से 24.33 लाख रुपये तक है. Toyota Innova Crysta को पहली बार 2005 में लॉन्च किया गया था. कंपनी अब तक इस गाड़ी की 8.8 लाख से ज्यादा यूनिट बेच चुकी है. सेकंड जनरेशन Innova Crysta को 2016 में पेश किया गया. टोयोटा इनोवा क्रिस्टा का नया 2020 वर्जन कई नए फीचर्स के साथ उतारा गया है. इसके एक्सटीरियर में भी कुछ बदलाव हैं. अभी MPV सेगमेंट में इनोवा क्रिस्टा की बाजार हिस्सेदारी 43 फीसदी है. जहां…
गूगल ने रिलायंस इंडस्ट्रीज लि. की डिजिटल सब्सिडियरी जियो प्लेटफार्म्स में 7.73 फीसदी हिस्सेदारी के एवज में 33,737 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया है. यह गूगल का किसी भारतीय कंपनी में अब तक का सबसे बड़ा निवेश है. इसके साथ ही गूगल फेसबुक जैसी उन वैश्विक निवेशकों की सूची में शामिल हो गयी है, जिन्होंने जियो प्लेटफॉर्म्स में हिस्सेदारी खरीदी है. बता दें कि गूगल की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट इंक है. गौरतलब है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज ने केवल 11 सप्ताह में 13 वित्तीय और रणनीतिक निवेशकों को जियो प्लेटफार्म्स की कुल मिला कर 33 फीसदी हिस्सेदारी बेचकर 1.52 लाख…
केंद्र सरकार ने आज 43 मोबाइल ऐप्स को प्रतिबंधित कर दिया है. मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी ने सूचना तकनीकी अधिनियम के सेक्शन 69A के तहत यह फैसला लिया है. ये ऐप्स ऐसी गतिविधियों में शामिल पाए गए जो भारत की संप्रभुता, अखण्डता और सार्वजनिक व्यवस्था के लिए खतरा बन चुके थे. मिनिस्ट्री ने यह फैसला मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स के तहत आने वाले इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर से मिले रिपोर्ट के आधार पर लिया है. यह पहली बार नहीं है जब मोदी सरकार ने सुरक्षा को लेकर खतरा बन रहे ऐप्स को प्रतिबंधित किया है. इससे पहले…
नई दिल्ली: एशिया- प्रशांत क्षेत्र के देशों के संगठन शंघाई सहयोग संघ (ए्स सी ओ) के महासचिव व्लादीमीर नोरोव ने कहा है कि कोविड-19 महामारी के पश्चात अर्थव्यवस्थाओं को पटरी पर लाने में डिजिटल की महत्वपूर्ण भूमिका होगी और संबद्ध देशों को इस दिशा में गंभीरता से प्रयास करने चाहिए. श्री नोरोव ने कल देर शाम भारतीय वाणिज्य और उद्योग महासंघ (फिक्की) के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि एस सी ओ का मुख्य उद्देश्य सभी सदस्य देशों की अर्थव्यवस्थाओं को गति देना है. इसके लिए लगभग 150 आर्थिक गतिविधियां शुरू की गई हैं. इन गतिविधियों में सभी…
टेस्ला इंक और SpaceX के को-फाउंडर और सीईओ एलन मस्क दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स बन गये हैं। उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स को पीछे छोड़ा है। 49 साल के एलन मस्क के नेटवर्थ में पिछले दिनों 7.2 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है और ये अब 127.9 अरब डॉलर हो गया है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार टेस्ला के शेयरों में भारी उछाल होने के बाद उनके नेटवर्थ में ये अप्रत्याशित इजाफा हुआ है। एलन मस्क के नेटवर्थ में इस साल 100.3 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। इसी साल की जनवरी में वे ब्लूमबर्ग की…
बेहतर ग्लोबल संकेतों के बीच आज घरेलू शेयर बाजार अपने आल टाइम हाई पर पहुंच गया. कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स ने नया रिकॉर्ड बना दिया है. सेंसेक्स आज के कारोबार में करीब 500 अंक मजबूत होकर 44600 के स्तर तक चला गया. वहीं निफ्टी भी 13050 के पार पहुंच गया. कारोबार के अंत में दोनों इंडेक्स की रिकॉर्ड क्लोजिंग रही. सेंसेक्स में आज 446 अंकों की तेजी रही और यह 44523 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी में 129 अंकों की तेजी रही और यह 13055 के स्तर पर बंद हुआ. आज के कारोबार में बाजार…
अहमदाबाद: एफएमसीजी क्षेत्र की जानीमानी अडानी विल्मर लिमिटेड कंपनी के लोकप्रिय फॉर्चून ब्रैंड की स्थापना के सफल 20 वर्ष पूर्ण हुए है। फॉर्चून ब्रैंड 24 नवम्बर, 2000 को तीन मुख्य श्रेणी फॉर्चून सोयाबीन, फॉर्चून सनफ्लावर और फॉर्चून कॉटनसीड ऑयल के साथ लॉन्च किया गया था। अपनी 20वीं वर्षगांठ पर कंपनी ने भारत के नंबर-1 खाद्य तेल ब्रैंड के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत करने के लिए गुणवत्ता वाले उत्पादों को वितरित करने का भरोसा व्यक्त किया है। लॉन्च होने के सिर्फ 18 महीनों के भीतर फॉर्चून भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाला खाद्य तेल ब्रैंड बन गया। आज यह…
नयी दिल्ली: फ्रेंकलिन टेम्पलटन म्यूचुअल फंड ने अपनी छह बांड-निवेश कोष योजनाओं को बंद करने के मामले में कर्नाटक उच्च न्यायालय के एक आदेश के खिलाफ उच्चतम न्यायालय में अपील लगायी है। उच्च न्यायालय ने निवेशकों से पूर्व मंजूरी लिए बगैर कंपनी के छह ऋण कोष योजनाओं को बंद करने पर रोक लगा दी है। फ्रेंकलिन टेम्पलटन के अध्यक्ष संजय सप्रे ने निवेशकों को लिखे एक पत्र में कहा कि उच्च न्यायालय के आदेश के बाद म्यूचुअल फंड कंपनी ने पिछले कुछ हफ्तों में कम से कम समय और क्रमानुसार निवेशकों को धन लौटाने के सभी संभव विकल्पों पर विचार…
नयी दिल्ली: सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अदार पूनावाला ने सोमवार को दवा कंपनी एस्ट्राजेनेका की टीके की प्रभावशीलता की घोषणा पर खुशी जाहिर की। एस्ट्राजेनेका ने कहा है कि कोविड-19 के उसके संभावित टीके को औसतन 70 प्रतिशत प्रभावी पाया गया है। कंपनी ने कहा है कि यदि एक आधी खुराक देने के कम से कम एक महीने बाद एक पूरी खुराक दी जाती है, तो यह 90 प्रतिशत प्रभावी है। एक महीने के कम से कम अंतराल पर दो पूरी खुराक दे कर किए गए परीक्षणों में यह टीका 62 प्रतिशत प्रभावी है।…
मुथूट फाइनेंस ने मुथूट गोल्ड शील्ड इंश्योरेंस स्कीम लॉन्च की है. इसके तहत ग्राहकों को गोल्ड ज्वैलरी के लिए कंपनी बीमा उपलब्ध कराएगी. इस बीमा को मुहैया कराने के लिए मुथूट फाइनेंस ने बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस के साथ साझेदारी की है. मुथूट फाइनेंस अपने ग्राहकों को गोल्ड लोन के क्लोजर और उनके द्वारा गिरवीं रखे गए सोने के आभूषणों को छुड़वाए जाने के वक्त गोल्ड ज्वैलरी पर इंश्योरेंस स्कीम उपलब्ध कराएगी. यह कवरेज लॉयल्टी प्रॉडक्ट के तौर पर मुहैया कराया जाएगा. मुथूट फाइनेंस के एमडी जॉर्ज एलेक्जेंडर मुथूट का कहना है कि हमारे कस्टमर लॉयल्टी प्रोग्राम व सामाजिक प्रतिबद्धता…
सरकार देश के करीब 69,000 पेट्रोल पंपों पर कम से कम एक इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) चार्जिंग कियोस्क लगाने की योजना बना रही है. इसके पीछे सरकार का मकसद देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग को प्रोत्साहन देना है. यह बात सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कही है. गडकरी ने एक वर्चुअल कॉन्फ्रेंस में कहा कि सरकार ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को प्रोत्साहन देने के लिए कई कदम उठाए हैं, जिनमें इन वाहनों पर जीएसटी घटाकर 5 फीसदी पर लाना, इलेक्ट्रिक टूव्हीलर व थ्री व्हीलर की बैटरी कॉस्ट को व्हीकल कॉस्ट से अलग रखने की अनुमति दिया जाना शामिल…
उमंग ऐप के तीन साल पूरे होने के मौके पर इसका इंटरनेशनल वर्जन लॉन्च किया गया है. हालांकि यह अभी चुनिंदा देशों के लिए है, जिनमें अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, संयुक्त अरब अमीरात, नीदरलैंड, सिंगापुर और न्यूजीलैंड शामिल हैं. उमंग ऐप के इंटरनेशनल वर्जन को इन चुनिंदा देशों के प्ले स्टोर पर जाकर डाउनलोड किया जा सकता है. उमंग ऐप के इंटरनेशनल वर्जन की लॉन्चिंग इनफॉरमेशन एंड टेक्नोलॉजी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने एक वर्चुअल कॉन्फ्रेंस के जरिए की. एक बयान के मुताबिक, इस कदम से विदेशों में पढ़ रहे भारतीय छात्रों, एनआरआई और भारतीय पर्यटकों को किसी भी वक्त भारत…
नई दिल्ली: आईफोन बनाने वाली अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी ऐपल की दूसरी सबसे बड़ी कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर कंपनी पेगाट्रोन भारत में मैन्युफैकचरिंग फसिलिटीज बनाने के लिए 1100 करोड़ रुपये निवेश करेगी। कंपनी के बोर्ड ने इसकी मंजूरी दे दी है। पेगाट्रॉन के सीईओ ने यह जानकारी दी है। पेगाट्रोन की फैक्टरी से अगले साल की दूसरी छमाही या 2022 की शुरुआत में उत्पादन शुरू होने की उम्मीद है। अगले दो साल के दौरान कंपनी ने भारत में और निवेश की योजना है। कंपनी के सीईओ Lio Syh-jang ने पिछले सप्ताह इनवेस्टर कॉन्फ्रेंस में यह बात कही। इस बारे में ताइवान…
Fiat Chrysler Automobiles ने Jeep Compass के नए वर्जन को चीन में अनवील किया है. चीन में हो रहे ग्वांगझू इंटरनेशनल मोटर शो 2020 में कंपनी ने Jeep Compass फेसलिफ्ट को शोकेस किया. इस नए वर्जन में फुल LED हैडलाइट्स, नए बंपर, नए अलॉय व्हील्स, फॉग लैंप्स आदि दिए गए हैं. Jeep Compass फेसलिफ्ट भारत में 2021 के मध्य में लॉन्च होगी. Jeep Compass के शोकेस किए गए नए वर्जन पर जाएं तो एसयूवी के ट्रेलहॉक मॉडल में ब्लैक ग्रिल दी गई है. बोनट के डेकल्स मौजूदा मॉडल जैसे हैं. गाड़ी के अंदर की बात करें तो जीप कंपास फेसलिफ्ट…
नई दिल्ली: भारत को वैश्विक निवेश का प्रमुख केंद्र या हॉटस्पॉट बनाने के लिए आर्थिक सुधार इसी रफ्तार से जारी रहेंगे. यह भरोसा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इंडस्ट्री को दिलाया है. उन्होंने सोमवार को भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) द्वारा आयोजित एक वर्चुअल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही. वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार भारत को निवेश का केंद्र बनाने की दिशा में कदम उठा रही है. सुधारों को जारी रखा जाएगा. उन्होंने भविष्य में कुछ और बड़े सुधारों का भी संकेत दिया. उन्होंने कहा कि बड़े स्तर पर कुछ और सुधारों के लिए कदम उठाए जा…
मुंबई: शेयर बाजार सोमवार को बढ़त में रही। सेंसेक्स 195 अंक चढ़कर और निफ्टी 67 अंक लाभ में बंद हुआ। इसकी बड़ी वजह अंतरराष्ट्रीय बाजारों के सकारात्मक रुख और विदेशी पूंजी के प्रवाह के बीच रिलायंस, इंफोसिस और टीसीएस के शेयर में तेजी रही। दिन में 30 कंपनियों के शेयर वाला सूचकांक बीएसई सेंसेक्स 44,271.15 अंक के उच्च स्तर तक पहुंच गया। अंत में 194.90 अंक यानी 0.44 प्रतिशत की तेजी के साथ 44,077.15 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 67.40 अंक यानी 0.52 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी के साथ 12,926.45 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स…
अमेजन, फ्लिपकार्ट समेत ई-कॉमर्स कंपनियों पर बैंकों से साठगांठ के गंभीर आरोप लगे हैं. ट्रेडर्स ने इस मामले की शिकायत बैंकिंग रेग्युलेटर रिजर्व बैंक से की गई है. कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट ) का कहना है कि ई-कॉमर्स पोर्टल से सामान खरीदने पर बैंकों की ओर से दिए जाने वाले कैश बैक डिस्काउंट से देशभर के व्यापारियों को बड़ा नुकसान हो रहा है. अमेजन और फ्लिपकार्ट के साथ मिलकर बैंक व्यापारियों और उपभोक्ताओं के मौलिक अधिकारों के उल्लंघन कर रहे हैं. साथ ही यह सरकार की एफडीआई नीति का भी खुला उल्लंघन हैं, जिसे बैंकों और अमेजन-फ्लिपकार्ट जैसी…
