Close Menu
    What's Hot

    जोधपुर में खुला हैमलीज़ का पहला स्टोर, अब ब्लू सिटी में मिलेगी खिलौनों की जादुई दुनिया

    September 12, 2026

    सामान्य मच्छर भागने वाले तेलों से अपनी त्वचा की सुरक्षा का समझौता न करे और सावधान रहे!

    September 11, 2026

    डाबर हाजमोला का नया अभियान: ‘मस्ती की पाठशाला’ से बच्चों में बढ़ेगी शारीरिक सक्रियता

    September 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»अन्य»नेटवर्थ में एलन मस्क ने बिल गेट्स को पीछे छोड़ा
    अन्य

    नेटवर्थ में एलन मस्क ने बिल गेट्स को पीछे छोड़ा

    Finance KhabarBy Finance KhabarNovember 24, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    टेस्ला इंक और SpaceX के को-फाउंडर और सीईओ एलन मस्क दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स बन गये हैं। उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स को पीछे छोड़ा है। 49 साल के एलन मस्क के नेटवर्थ में पिछले दिनों 7.2 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है और ये अब 127.9 अरब डॉलर हो गया है।

    ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार टेस्ला के शेयरों में भारी उछाल होने के बाद उनके नेटवर्थ में ये अप्रत्याशित इजाफा हुआ है। एलन मस्क के नेटवर्थ में इस साल 100.3 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। इसी साल की जनवरी में वे ब्लूमबर्ग की दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में 35वें स्थान पर थे।

    ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के आठ साल के इतिहास में यह केवल दूसरी बार है जब माइक्रोसॉफ्ट कॉर्प के सह-संस्थापक बिल गेट्स को अमीरों की लिस्ट में दूसरे नंबर से नीचे जाना पड़ा है।

    साल 2017 में अमेजॉन के संस्थापक जेफ बेजोस के पहले स्थान पर काबिज होने से पहले बिल गेट्स वर्षों तक शीर्ष स्थान पर बने रहे थे। गेट्स की कुल संपत्ति अभी 127.7 अरब डॉलर है।

    हालांकि ऐसे अनुमान हैं कि बिल गेट्स ने पिछले कुछ सालों में बड़ी तादाद में दान दिया है। ऐसे में उनकी दान की राशि कम होती तो कुल संपत्ति और भी अधिक हो सकती थी। एक आंकड़े के अनुसार बिल गेट्स ने 2006 के बाद से 27 अरब डॉलर से अधिक अपने कई फाउंडेशन को दान के तौर पर दिया है।

    ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में कहा गया है कि एलन मस्क की संपत्ति में इतनी बड़ी वृद्धि मुख्य तौर पर टेस्ला की वजह से हुई है, जिसका बाजार मूल्य 500 अरब डॉलर के करीब पहुंच गया है।

    एलन मस्क की कुल संपत्ति में से तीन चौथाई में टेस्ला के शेयर शामिल हैं। दुनिया भर में फैली कोरोना महामारी के बावजूद ये साल दुनिया के सबसे अमीर लोगों के लिए एक बहुत आकर्षक रहा है।

    ब्लूमबर्ग की लिस्ट के सदस्यों ने सामूहिक रूप से इस साल के शुरू होने के बाद से करीब 23 प्रतिशत या 1.3 ट्रिलियन डॉलर अपनी संपत्ति में जोड़े हैं।

    ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के अनुसार जेफ बेजोस पहले नंबर पर हैं। वहीं, 105 अरब डॉलर के साथ बर्नार्ड अर्नाल्ड चौथे नंबर पर और 102 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ मार्क जकरबर्ग पांचवें नंबर पर हैं।

    elon musk
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleनिफ्टी पहली बार 13050 के पार बंद
    Next Article अर्थव्यवस्था के सुधरने में डिजिटल की महत्वपूर्ण भूमिका होगी: एससीओ
    Finance Khabar

    Related Posts

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025

    पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम: छोटे निवेश से बड़ी बचत का सुरक्षित जरिया

    September 18, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    एम्वे ने आयुर्वेद में विस्तार के साथ ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को दिया समर्थन
    September 2, 2026
    एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका
    September 1, 2026
    सॉवरेन क्लाउड: भारत की डिजिटल सुरक्षा और विकास की नई जरूरत
    August 20, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.