Close Menu
    What's Hot

    Three Secret Belongings you Didn’t Learn about Kuki Muki

    April 9, 2026

    Denmark Unauthorized Casino Sites Legal Risks and Player Safety

    March 20, 2026

    Tower Rush Stake High Performance Racing Gear

    March 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»टेलीकॉम»ट्रिपल रियर कैमरा और 6000mAh की दमदार बैटरी वाला Poco M3 Launch
    टेलीकॉम

    ट्रिपल रियर कैमरा और 6000mAh की दमदार बैटरी वाला Poco M3 Launch

    Finance KhabarBy Finance KhabarNovember 24, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Xiaomi के सब ब्रांड Poco ने अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन Poco M3 लॉन्च किया है. नए फोन के मेन फीचर्स में क्वॉलकम स्नैपड्रैगन 662 SoC प्रोसेसर और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है. Poco M3 से पहले कंपनी M सीरीज के दो फोन Poco M2 और Poco M2 Pro को ला चुकी है. जहां Poco M2 मीडिया टेक हेलियो G80 SoC प्रोसेसर के साथ आता है, वहीं Poco M2 Pro में क्वॉलकम स्नैपड्रैगन 720G SoC प्रोसेसर शामिल है. बाजार में इसका मुकाबला Realme 6 और Redmi Note 9 Pro जैसे बजट स्मार्टफोन्स से रहेगा.

    Poco M3 की कीमत 149 अमेरिकी डॉलर (लगभग 11,000 रुपये) इसके 4GB रैम और 64 स्टोरेज वेरिएंट के लिए है. फोन के 4GB रैम और 128GB ऑप्शन को 169 डॉलर (लगभग 12,500 रुपये) में खरीदा जा सकेगा. फोन ब्लू, येलो और ब्लैक कलर में उपलब्ध है. यह 27 नवंबर से खरीदारी के लिए उपलब्ध होगा. इसके भारतीय बाजार में लॉन्च को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

    फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है. इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा f/1.79 लेंस के साथ दिया गया है. इसके साथ 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर f/2.4 मैक्रो लेंस के साथ और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर f/2.4 लेंस के साथ मौजूद है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा f/2.05 लेंस के साथ दिया गया है.

    Poco M3 डुअल सिम (नैनो) फोन है जिसमें एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ MIUI 12 है. फोन में 6.53 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले 1,080×2,340 पिक्सल, 19.5:9 अस्पेक्ट रेश्यो और 90.34 फीसदी स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो के साथ दिया गया है. डिस्प्ले में प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग ग्लास है. फोन में ऑक्टा-कोर क्वॉलकम स्नैपड्रैगन 662 SoC प्रोसेसर के साथ 4GB की रैम है.

    फोन में 64GB और 128GB का ऑनबोर्ड स्टोरेज का ऑप्शन मौजूद है. कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G LTE, वाईफाई, ब्लूटूथ, GPS/ A-GPS, यूएसबी टाइप सी और 3.5mm का हेडफोन जैक दिया गया है. स्मार्टफोन के साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर है. Poco M3 में 6,000mAh की बैटरी है जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. इसके साथ फोन का वजन 198 ग्राम है.

    poco
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleसोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट
    Next Article स्नैपचैट में टिकटॉक जैसा फीचर, कमाई का मिला मौक़ा
    Finance Khabar

    Related Posts

    डीटीएच व्यवसाय के विलय पर टाटा समूह के साथ चल रही है एयरटेल की बात

    February 26, 2025

    मुफ़्त JioHotstar सब्सक्रिप्शन जियो ने पेश किया 195 रुपये का नया डेटा प्लान

    February 22, 2025

    वोडाफोन आइडिया के नेट लॉस में मामूली कमी

    February 11, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    ज़ीस्केलर और भारती एयरटेल ने देश में साइबर सुरक्षा और भरोसेमंद AI को बढ़ावा देने के लिए ‘AI एंड साइबर थ्रेट रिसर्च सेंटर’ शुरू करने की घोषणा की
    February 21, 2026
    एयरटेल ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया
    February 11, 2026
    हाफले इंडिया ने गुरुग्राम में अपने अब तक के सबसे बड़े फ्लैगशिप डिज़ाइन सेंटर का उद्घाटन किया
    February 6, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.