Author: Finance Khabar

भारत में निजी ट्रेनों की चलाने की रेस में कई बड़ी कंपनियां शामिल हैं. इनमें लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी), जीएमआर, वेलस्पन जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं, जिन्होंने सरकार के पास आवेदन किया है. इस रेस में और भी कुछ बड़े नाम हैं, जिनका आवेदन योग्य पाया गया है. रेल यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधा देने के लिए जल्द ही रेलवे देश के चुनिंदा रूट पर 151 प्राइवेट ट्रेन चलाने जा रही है. सरकार की इस खास योजना के तहत मार्च 2023 से 12 प्राइवेट ट्रेन पटरी पर उतर जाएंगी. 2027 तक इनकी संख्या बढ़ा कर 151 कर दी जाएगी, जो…

Read More

कोविड19 के चलते लगे लॉकडाउन से हर इंडस्ट्री बुरी तरह प्रभावित हुई. लुधियाना की वुलन हौजरी इंडस्ट्री भी इससे अछूती नहीं है. लॉकडाउन में काम ठप रहने से लुधियाना की वुलन हौजरी इंडस्ट्री का प्रोडक्शन इस साल 40-50 फीसदी कम है. इससे 5000 करोड़ रुपये के कारोबार का नुकसान हुआ है. इसके अलावा तिब्बत बाजार न लगने से 500 करोड़ का कारोबार पहले ही प्रभावित हो चुका है. बता दें कि लुधियाना वुलन हौजरी इंडस्ट्री हर साल 10-12 हजार करोड़ रुपये का कारोबार करती है. निटवियर एंड अपैरल मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ लुधियाना (KAMAL) के प्रेसिडेंट सुदर्शन जैन का कहना है…

Read More

कोरोना महामारी के कारण अस्त-व्यस्त हुई इकोनॉमी को सुधारने के लिए केंद्र सरकार राहत पैकेज जारी कर चुकी है और रिफॉर्म्स किये हैं. अब इसे लेकर फिच रेटिंग्स का कहना है कि सरकार के इस कदम से मीडियम टर्म में इकोनॉमिक ग्रोथ रेट बढ़ सकती है. हालांकि रेटिंग एजेंसी का यह भी कहना है कि सरकार द्वारा किए गए राहत पैकेज से अगर इंवेस्टमेंट और उत्पादकता को बढ़ावा मिलता है तो ही मीडियम ग्रोथ रेट बढ़ेगी. फिच रेटिंग्स ने यह भी कहा कि ग्रोथ को कम करने वाले दबाव भी काम कर रहे हैं. ऐसे में रेटिंग एजेंसी का कहना…

Read More

मिले जुले ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में आज फिर तेजी देखने को मिली है. कारोबार में निफ्टी एक बार फिर 12850 के पार चला गया. सेंसेक्स भी 44000 की ओर बढ़ रहा है. हालांकि आरआईएल में बड़ी गिरावट ने आज बाजार की तेजी को कम किया है. कारोबार में बेंक और आईटी शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली है. कारोबार के अंत में सेंसेक्स में 282 अंकों की तेजी रही है और यह 43882 के स्तर पर बंद हुआ है. वहीं निफ्टी भी 87 अंक मजबूत होकर 12859 के स्तर पर बंद हुआ है. आज के…

Read More

आईएमएफ के एमडी जॉर्जिवा का कहना है कि अब जब वैक्सीन की सकारात्मक उम्मीद दिख रही है, उसके बावजूद इकोनॉमिक रिकवरी बहुत मुश्किल दिख रही है. कोरोना महामारी के कारण दुनिया भर की अर्थव्यवस्थाओं पर बुरा प्रभाव पड़ा था. तीसरी तिमाही में उनमें रिकवरी भी दिखने लगी. हालांकि अब इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड (IMF) का कहना है कि कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या एक बार फिर से बढ़ रही है जिसके कारण इकोनॉमिक रिकवरी की रफ्तार धीमी हो गई है. आईएमएफ के प्रबंध निदेशक (एमडी) क्रिस्टालिना जॉर्जिवा ने दुनिया भर की 20 प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं वाले देशों के नेताओं के साथ…

Read More

नई दिल्ली: भारतीय प्रतिभूति एवं विनियम बोर्ड (SEBI) ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखिल कर अपील की है कि अदालत सहारा ग्रुप के चीफ सुब्रत रॉय और उनकी दो कंपनियों को करीब 62 हजार करोड़ रुपए ( 8.4 बिलियन डॉलर ) जमा करने का आदेश दे. बता दें सहारा ग्रुप पर निवेशकों का यह रुपया बकाया है. सेबी ने अपनी याचिका में यह भी अपील की है कि अगर सुब्रत रॉय पैसा जमा नहीं करवा पाते हैं तो उन्हें कस्टडी में लिया जाए. कोर्ट ने 2012 और 2015 में आदेश दिए थे कि सहारा ग्रुप को निवेशकों का सारा…

Read More

ऐप पर टैक्सी बुकिंग सेवा देने वाली घरेलू कंपनी ओला (Ola) अब इलेक्ट्रिक स्कूटर की मैन्युफैक्चरिंग में उतरने जा रही है. सूत्रों ने जानकारी दी कि कंपनी अपना पहला ई-स्कूटर अगले साल जनवरी तक बाजार में पेश कर सकती है. इस घटनाक्रम से जुड़े करीबी सूत्र ने कहा शुरुआत में इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को नीदरलैंड स्थित प्लांट में बनाया जाएगा, फिर इसे भारत और यूरोप के बाजार में बेचा जाएगा. बाद में सरकार के ‘आत्मनिर्भर भारत अभियान’ में भाग लेने और स्थानीय मांग को पूरा करने के लिए कंपनी देश में इसका प्लांट लगाने पर विचार कर रही है. इस…

Read More

अवीवा लाइफ इंश्योरेंस ने गुरुवार को एक व्यक्तिगत नॉन-लिंक्ड, नॉन-पार्टिसिपेटिंग सेविंग्स लाइफ इंश्योरेंस प्लान के लॉन्च का एलान किया है. इस प्लान का नाम अवीवा न्यू वैल्थ बिल्डर (ANWB) है. कंपनी ने बयान में बताया कि यह प्लान सुरक्षा और निवेश के दोहरे फायदे देता है और गारंटीड प्लान के तौर पर अतिरिक्त फायदे देता है. कंपनी के मुताबिक, यह प्लान आज के ग्राहकों की जरूरतों के मुताबिक है. उन्हें अपनी सुविधा के हिसाब से प्रीमियम भुगतान अवधियों के ज्यादा विकल्प, प्रवेश के लिए ज्यादा आयु और गारंटीड रिटर्न मिलता है. कंपनी ने बताया कि गारंटीड रिटर्न के सुरक्षित कवच…

Read More

रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) ने गुरुवार को कहा कि उसने अपनी खुदरा इकाई यानी रिलायंस रिटेल में कुछ विदेशी निवेशकों को 10 फीसदी हिस्सेदारी बेचकर 47,265 करोड़ रुपये जुटाने की प्रक्रिया पूरी कर ली है. कंपनी ने 25 सितंबर से रिलायंस रिटेल वेंचर्स लि. (आरआरवीएल) में अपनी 10.09 फीसदी हिस्सेदारी निजी इक्विटी कंपनियों सिल्वर लेक पार्टनर, केकेआर, जीआईसी, टीपीजी और जनरल अटलांटिक के साथ-साथ सरकारी संपत्ति कोष मुबाडाला, एडीआईए और पीआईएफ को बेची. रिलायंस इंडस्ट्रीज ने एक बयान में कहा, ‘‘आरवीएल को हिस्सेदारी बिक्री से अपने वित्तीय भागीदारों से 47,265 करोड़ रुपये प्राप्त हुए. इसके एवज में उन्हें 69.27 करोड़ इक्विटी…

Read More

अब ग्राहकों को किसी दुकान पर खरीदारी करने के लिए वॉलेट या कार्ड की जरूरत नहीं पड़ेगी. ICICI बैंक ने गुरुवार को मुख्य रिटेल स्टोर्स पर भुगतान के एक पूरी तरह से डिजिटल माध्यम को लॉन्च किया है. इस सुविधा का नाम कार्डलेस ईएमआई है. इसके लिए उन्हें वॉलेट या कार्ड रखने की भी जरूरत है. बैंक ने बयान में बताया कि उसके ग्राहक वॉलेट या कार्ड की जगह अपने मोबाइल फोन और पैन का इस्तेमाल करके दुकानों पर गैजेट, होम अप्लायंसेज आदि खरीद सकते हैं. इसके लिए उन्हें अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर,पैन और ओटीपी (जो मोबाइल नंबर पर आएगा),…

Read More

मूडीज इंवेस्टर सर्विस ने चालू वित्त वर्ष 2020-21 के लिए भारत की ग्रोथ का अनुमान (-)10.6 फीसदी लगाया है. हालांकि इससे पहले उसका यह अनुमान -11.5 फीसदी था. मूडीज ने अपना अनुमान इसलिए बदला है क्योंकि भारत में इस समय मैनुफैक्चरिंग और रोजगार निर्माण को प्रमुखता दी जा रही है और लांग टर्म ग्रोथ पर फोकस बना हुआ है. पिछले हफ्ते केंद्र सरकार ने 2.7 लाख करोड़ का एक नया वित्तीय पैकेज जारी किया था. मूडीज के मुताबिक, केंद्र सरकार की पहल का लक्ष्य भारत में मैनुफैक्चरिंग सेक्टर में प्रतिस्पर्धी माहौल को बढ़ाना और रोजगार का निर्माण है. इससे देश…

Read More

नई दिल्ली: ई-कॉमर्स कंपनियों की मनमानी और FDI पॉलिसी का खुलेआम उल्लंघन करने के खिलाफ देशभर में ट्रेडर्स 20 नवंबर से 31 दिसंबर तक तीव्र आंदोलन छेड़ने वाले हैं. इसकी घोषणा गुरुवार को कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने की है. कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी सी भरतिया और राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने नई दिल्ली में आंदोलन की घोषणा करते हुए कहा कि इस आंदोलन का उद्देश्य उन ई-कॉमर्स कंपनियों को बेनकाब करना है, जो सरकार की नीतियों की धज्जियां उड़ा रहे हैं और देश के रिटेल व्यापार पर प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से कब्जा करने के मंसूबे…

Read More

एप्पल पर 11.3 करोड़ डॉलर (838.95 करोड़ रुपये) का जुर्माना लगाया गया है. यह जुर्माना 33 अमेरिकी स्टेट्स और कोलंबिया जिले के लगाए आरोपों पर है. रॉयटर्स के मुताबिक, कंपनी पर आरोप है कि उसने बैटरी से जुड़े मुद्दों को छिपाने के लिए पुराने आईफोन्स को स्लोडाउन किया जिससे यूजर्स नए डिवाइसेज खरीदें. राज्य के अधिकारियों ने यह जानकारी दी. एप्पल ने 2016 में शांति के साथ iPhone 6, 7 और SE के मॉडल को अपडेट किया जिससे चिप की स्पीड दब जाए और डिवाइस की बैटरी फोन के प्रोसेसर को पावर में बढ़ोतरी नहीं भेजें और फोन अचानक से…

Read More

कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में भी आज कमजोरी देखने को मिली है. कारोबार की शुरूआत में बाजार में हल्की कमजोरी थी, लेकिन बाद में मुनाफा वसूली बढ़ने से सेंसेक्स 500 अंकों से ज्यादा टूट गया. निफ्टी भी 12800 के नीचे आ गया. आज के कारोबार में बैक और फाइनेंशियल शेयरों में गिरावट ज्यादा रही है. सरकारी बैंकों में सबसे ज्यादा बिकवाली हुई. कारोबार के अंत में सेंसेक्स में 580 अंकों की गिरावट रही और यह 43,599.96 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी में 180 अंकों की गिरावट रही और यह 12758 के स्तर पर बंद…

Read More

नई दिल्ली: मुश्किल में फंसे लक्ष्मी विलास बैंक को डूबने से बचाने के लिए रिजर्व बैंक आफ इंडिया ने मास्टर प्लान बनाया है. आरबीआई के मास्टर प्लान के तहत लक्ष्मी विलास बेंक का डीबीएस बैंक में विलय होगा. आरबीआई के प्लान के मुताबिक सिंगापुर सरकार समर्थित डीबीएस, लक्ष्मी विलास बैंक में 2500 करोड़ रुपये का निवेश करेगा. इसके तहत लक्ष्मी विलास बैंक की 560 शाखाओं के जरिये डीबीएस बैंक की पहुंच इसके होम, पर्सनल लोन और स्मॉल स्केल इंडस्ट्री लोन ग्राहकों तक हो जाएगी. वहीं इससे लक्ष्मी विलास बैंक के डिपॉजिटर्स को भी फायदा होग. हालांकि शेयर धारकों के लिए…

Read More

इंजीनियरिंग की बड़ी कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (Larsen and Toubro or L&T) ने मंगलवार को कहा कि उसने इसरो को गगनयान लॉन्च वाहन के लिए पहला हार्डवेयर कोविड-19 प्रतिबंधों के बावजूद तय कार्यक्रम से पहले डिलीवर किया है. कंपनी ने बीएसई को फाइलिंग में कहा कि कोविड-19 द्वारा लगाई गई सीमाओं के बावजूद, इसे तय कार्यक्रम से पहले बिना किसी दिक्कत के डिलीवर किया गया. सेगमेंट का उत्पादन L&T के पवाई एयरोस्पेस मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी में किया गया. भारत के पहले मानव वाले स्पेसक्राफ्ट मिशन के लिए बढ़ी हुई क्वालिटी और समयसीमा की जरूरतों को पूरा किया गया. इस पहली डिलीवरी…

Read More

इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक ने महिलाओं के लिए एक खास सेविंग्स अकाउंट लॉन्च किया है, जिसका नाम Eva रखा गया है. बैंक इस सेविंग्स अकाउंट पर 7 फीसदी की दर से ब्याज दे रहा है. इसके साथ महिलाओं को मुफ्त हेल्थ चेकअप और महिला डॉक्टरों, गायनाकोलॉजिस्ट और मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों के साथ अनलिमिटेड टेलिकंसल्टेशन की भी सुविधा मिलेगी. बैंक ने बयान में बताया कि वह प्रोसेसिंग फीस पर छूट और गोल्ड लोन पर रेट पर डिस्काउंट के साथ लॉकर पर 25 से 30 फीसदी की छूट मिल रही है. बयान के मुताबिक, यह अकाउंट सभी महिलाओं के लिए उपलब्ध है…

Read More

नई दिल्ली: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने मंगलवार को लक्ष्मी विलास बैंक को मोरेटोरियम में रख दिया है. आरबीआई ने कहा कि उसने यह फैसला इसलिए लिया क्योंकि उसके पास कोई विश्वसनीय रिवाइवल प्लान नहीं था. आरबीआई के मुताबिक, जमाकर्ताओं के हितों की रक्षा और वित्तीय और बैंकिंग स्थिरता को देखते हुए उसने यह किया है. लक्ष्मी विलास बैंक लिमिटेड को 30 दिनों के लिए मोरेटोरियम में रखा गया है. 16 दिसंबर तक बैंक से पैसे विद्ड्रॉ करने की सीमा 25 हजार रुपये तय की गई है. रिजर्व बैंक ने बताया कि लक्ष्मी विलास बैंक की वित्तीय स्थिति में…

Read More

शेयर बाजार रोज नए रिकॉर्ड बना रहा है. बाजार की यह रैली आगे भी जारी रहने वाली है. मॉर्गन स्टैनले ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि सेंसेक्स दिसंबर 2021 तक 50 हजार तक पहुंच सकता है. रिपार्ट के अनुसार 2021 में लॉर्जकैप की तुलना में मिडकैप और स्मालकैप में ज्यादा तेजी देखने को मिलेगी. ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म ने पहले जून 2021 तक 37300 का लक्ष्य दिया था. अब उसे मौजूदा स्तरों से 15 फीसदी की तेज़ी का अनुमान है. मॉर्गन स्टैनले का मानना है कि बाजार में और तेजी आएगी. मॉर्गन स्टैनले के इक्विटी स्ट्रैटेजिस्ट रिदम देसाई और शीला…

Read More

माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में अपने लेटेस्ट Surface Go 2 और Surface Book 3 को लॉन्च किया है. इन्हें कमर्शियल ऑथराइज्ड रिसेलर्स, रिटेलर्स और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के जरिए खरीदा जा सकता है. Microsoft Surface Go 2 की भारतीय बाजार में कीमत 42,999 रुपये से शुरू है, जबकि Surface Book 3 लैपटॉप को 156,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकेगा. Microsoft Surface Go 2 का बेस मॉडल इंटल गोल्ड प्रोसेसर, 4GB रैम और 64GB eMMC स्टोरेज मॉडल की कीमत 42,999 रुपये है. इसके सबसे टॉप वर्जन 8GB रैम और 128GB SSD स्टोरेज को 57,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. इंटल…

Read More