इंजीनियरिंग की बड़ी कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (Larsen and Toubro or L&T) ने मंगलवार को कहा कि उसने इसरो को गगनयान लॉन्च वाहन के लिए पहला हार्डवेयर कोविड-19 प्रतिबंधों के बावजूद तय कार्यक्रम से पहले डिलीवर किया है. कंपनी ने बीएसई को फाइलिंग में कहा कि कोविड-19 द्वारा लगाई गई सीमाओं के बावजूद, इसे तय कार्यक्रम से पहले बिना किसी दिक्कत के डिलीवर किया गया.
सेगमेंट का उत्पादन L&T के पवाई एयरोस्पेस मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी में किया गया. भारत के पहले मानव वाले स्पेसक्राफ्ट मिशन के लिए बढ़ी हुई क्वालिटी और समयसीमा की जरूरतों को पूरा किया गया.
इस पहली डिलीवरी को देश के लिए दिवाली का बड़ा तोहफा बताते हुए ISRO चेयरमैन के सीवान ने इसरो और L&T टीमों को बधाई दी है. उन्होंने आगे कहा कि दोनों टीमों ने कार्यक्रम से पहले फ्लाइट हार्डवेयर को रिलीज करने पर बिना रूके काम किया. इसके साथ एक मानव स्पेस फ्लाइट मिशन के लिए जरूरी सबसे ऊंची गुणवत्ता के स्तर को भी बरकरार रखा गया है.

