Author: Finance Khabar
मुंबई: हिंदू संवत 2077 के प्रथम दिन शनिवार को आयोजित विशेष मुहूर्त कारोबारी सत्र के दौरान घरेलू शेयर बाजारों ने रिकॉर्ड ऊंचाई को छुआ। मुहूर्त कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 194.98 अंक या 0.45 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 43,637.98 अंक पर बंद हुआ। मुहूर्त कारोबार के दौरान यह अब तक की सर्वाधिक ऊंचाई 43,830.93 तक पहुंच गया था। इसी तरह एनएसई निफ्टी 60.30 अंक या 0.47 प्रतिशत की बढ़त के साथ अब तक से सबसे ऊंचे स्तर 12,780.25 पर बंद हुआ। मुहूर्त कारोबार के दौरान निफ्टी ने 12,828.70 के रिकॉर्ड स्तर को छुआ। इस दौरान सेंसेक्स में भारती एयरटेल,…
नयी दिल्ली: इंडियाबुल्स रीयल एस्टेट को चालू वित्त वर्ष 2020-21 की जुलाई-सितंबर तिमाही में 76.01 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध घाटा हुआ। इससे पूर्व वित्त वर्ष 2019-20 की इसी तिमाही में कंपनी को 301.11 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसकी कुल आय चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 50.70 करोड़ रुपये रही जबकि पिछले वर्ष 2019-20 की इसी तिमाही में आय 1,101.90 करोड़ रुपये रही थी।
मुंबई: वैश्विक बाजारों की घट-बढ़ के बीच वित्तीय शेयरों के सुधार के दम पर शुक्रवार को सेंसेक्स 86 अंक चढ़ गया, जबकि निफ्टी 12,700 अंक के स्तर को पार करने में सफल रहा। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 85.81 अंक यानी 0.20 प्रतिशत मजबूत होकर 43,443 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह एएनएसई का निफ्टी भी 29.15 अंक यानी 0.23 प्रतिशत की बढ़त के साथ 12,719.95 अंक पर रहा। आज हिंदू कैलेंडर यानी संवत 2076 का भी समापन हुआ है। इसे हिंदी कैलेंडर वर्ष कहते हैं जिसकी शुरुआत दिवाली के दिन से होती है। संवत 2077 की…
देश का निर्यात अक्टूबर में 5.12 फीसदी घटकर 24.89 अरब डॉलर रह गया. सरकार की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है. इससे पहले सितंबर में निर्यात में बढ़ोतरी दर्ज हुई थी. आंकड़ों के मुताबिक, अक्टूबर में पेट्रोलियम उत्पाद, जेम्स और ज्वैलरी, लेदर और इंजीनियरिंग सामान के निर्यात में गिरावट आई है. अक्टूबर में आयात भी 11.53 फीसदी घटकर 33.6 अरब डॉलर रह गया. अक्टूबर में व्यापार घाटा भी कम होकर 8.71 अरब डॉलर रह गया. एक साल पहले इसी महीने में व्यापार घाटा 11.75 अरब डॉलर पर था. आंकड़ों के मुताबिक, अक्टूबर में पेट्रोलियम…
नयी दिल्ली: हेल्थकेयर और हाइजीन कंपनी यूरेका फोर्ब्स लिमिटेड (ईएफएल) ने दिल्ली में 25 लाख रुपये के नकली उत्पादों का एक बड़ा भंडार जब्त किया है| कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि इस संबंध में मनोज सेठी नामक व्यक्ति के विरूद्ध कॉपीराइट एक्ट और इंडियन पीनल कोड (आईपीसी) के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस व्यक्ति पर धोखे से यूरेका फोर्ब्स का ब्राण्ड नाम कॉपी कर उत्पाद बचने और यूरेका फोर्ब्सं के उत्पादों के कई विजुअल फीचर नकल करने का आरोप है।
नई दिल्ली: देश का विदेशी मुद्रा भंडार 7.779 अरब अमेरिकी डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 568.494 अरब डॉलर की सर्वकालिक ऊंचाई पर पहुंच गया है. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने ये डेटा 6 नवंबर को खत्म हुए हफ्ते के लिए जारी किया है. इससे पिछले 30 अक्टूबर को खत्म हुए हफ्ते में भंडार 183 मिलियन डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 560.715 अरब डॉलर हो गया था. समीक्षाधीन हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी की वजह फॉरेन करेंसी एसेट्स (FCA) में इजाफा रहा, जो कुल रिजर्व का बड़ा हिस्सा है. RBI के साप्ताहिक डेटा के मुताबिक, FCA 6.403 अरब…
इंफोसिस के को-फाउंडर एसडी शिबूलाल को गिफ्ट में चार लाख से अधिक शेयर मिले हैं. इस गिफ्ट के मिलने के बाद कंपनी में उनके शेयरों की कुल संख्या 21.6 लाख हो जाएगी. यह जानकारी रेगुलेटरी फाइलिंग से मिली है. इंफोसिस ने शुक्रवार को स्टॉक एक्सचेंज को सूचित किया कि शिबूलाल को गिफ्ट के तौर पर 12 नवंबर को 4,01,000 शेयर दिए गए. हालांकि फाइलिंग में यह नहीं बताया गया है कि किसने ये शेयर गिफ्ट किए हैं एक और रेगुलेटरी फाइलिंग में यह खुलासा हुआ है कि शिबूलाल की पत्नी कुमारी ने 4.01 लाख शेयर गिफ्ट किए हैं लेकिन उसमें…
हरिद्वार स्थित पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड का शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2019-20 में 21.56 फीसदी बढ़कर 424.72 करोड़ रुपये रहा है. कारोबारी जानकारी देने वाले मंच टॉफलर ने यह जानकारी दी. टॉफलर के मुताबिक कंपनी ने इससे पिछले वित्त वर्ष 2018-19 में 349.37 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था. टॉफलर ने आगे बताया कि 31 मार्च 2020 को खत्म वित्त वर्ष में पतंजलि आयुर्वेद का ऑरेशंस से रेवेन्यू 9,022.71 करोड़ रुपये रहा, जो इससे पिछले वित्त वर्ष के 8,522.68 करोड़ रुपये के मुकाबले 5.86 फीसदी ज्यादा है. वित्त वर्ष 2019-20 में कंपनी का कुल रेवेन्यू 9,087.91 करोड़ रुपये था,…
दुनिया के सबसे बड़े आईपीओ पर रोक लगाने के फैसले के पीछे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का हाथ है. वॉल स्ट्रीट जर्नल की खबर के मुताबिक चीन के राष्ट्रपति ने व्यक्तिगत रूप से इसमें दिलचस्पी लेकर इस पर रोक लगाने का फैसला लिया था. बता दें कि 2.6 लाख करोड़ (3700 करोड़ डॉलर) का यह आईपीओ ऐंट ग्रुप का था. वॉल स्ट्रीट जर्नल को मामले के जानकार चाइनीज ऑफिशियल्स ने बताया कि चीन के राष्ट्रपति ने यह फैसला इस वित्तीय तकनीकी (फिनटेक) कंपनी के फाउंडर जैक मा द्वारा सरकारी नीतियों की आलोचना के बाद लिया है. जैक मा ने…
कमजोर ग्लोबल संकेतों के चलते घरेलू शेयर बाजार में भी दबाव देखने को मिला है. आज के कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान में बंद हुए हैं. सेंसेक्स में 86 अंकों की तेज़ी रही है और यह 43,443.00 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी भी 33 अंक चढ़कर 12719 के स्तर पर बंद हुआ. आज के कारोबार में फार्मा और रियल्टी शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिली है. बैंक और फाइनेंशियल शेयरों में भी रिकवरी आ गई. बजाज फिनसर्व और टाटा स्टील आज के टॉप गेनर्स दिख रहे हैं. वहीं, एल एंड टी और एचडीएफसी बैंक…
महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) दिवाली त्योहार के दौरान अपनी नई SUV थार की 1000 यूनिट की डिलिवरी करेगी. कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. कंपनी ने बीते 2 अक्टूबर को अपनी इस एसयूवी को लॉन्च किया था. इसे पेट्रोल और डीजल विकल्प के साथ दो वेरिएंट AX और LX में उतारा है. नई थार की शोरूम कीमत 9.8 लाख से 13.75 लाख रुपये के बीच है. लॉन्चिंग के बाद से महिंद्रा ने थार की डिलिवरी 1 नवंबर से शुरू कर दी है. पहली यूनिट की बिक्री सितंबर आखिर में आनलाइन बोली जीतने वाले कस्टमर को की गई. इसके बाद…
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन द्वारा आज घोषित तीसरे स्टिमुलस पैकेज से देश भर के व्यापारी निराश हैं। देश के करीब सात करोड़ छोटे कारोबारियों के प्रतिनिधित्व का दावा करने वाले संगठन कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) ने यह बात कही है। कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी सी भरतिया और महासचिव प्रवीन खंडेलवाल ने यहा एक बयान जारी कर कहा यह व्यापारी समुदाय की उपेक्षा है। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत खेदजनक बात है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा घोषित तीनों प्रोत्साहन पैकेज में एक भी पैसा व्यापारियों के लिए नहीं आवंटित किया गया है। ये न…
पेटीएम ने पिछले छह महीनों के दौरान डिजिटल गोल्ड के लेनदेन में 2 गुना वृद्धि दर्ज की है. इसे देखते हुए कंपनी ने अपने यूजर्स को दिवाली का तोहफा दिया है. कंपनी ने अपने हाई-वैल्यू ट्रांजेक्शन प्रोडक्ट फीचर को लॉन्च किया है, जिसमें यूजर पेटीएम ऐप पर एक बार में 1 करोड़ रुपये तक का पेटीएम गोल्ड खरीद पाएंगे. अभी तक यूजर के लिए सिंगल ट्रांजेक्शन में केवल 2 लाख रुपये तक का सोना खरीदना संभव था. इस बदलाव के साथ, यूजर्स पूरी तरह से सहज और पारदर्शी तरीके से अधिक मात्रा में गोल्ड खरीद सकते हैं. पेटीएम ने बयान…
PUBG कॉरपोरेशन ने एलान किया है कि वह PUBG मोबाइल इंडिया को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. यह भारतीय बाजार के लिए खासतौर पर बनाई गई गेम है. सरकार ने भारत में इस गेम पर बैन लगा दिया था. इस एलान के साथ कंपनी ने अपने आगे की योजनाओं के बारे में भी बताया. इसमें कंपनी कैसे प्लेयर्स के लिए कैसे सुरक्षित खेल का माहौल उपलब्ध कराएगी और देश में लोकल वीडियो गेम, एंटरटेनमेंट और आईटी उद्योग को बढ़ाने के लिए निवेश करेगी. कंपनी ने अभी PUBG मोबाइल इंडिया के रिलीज की तारीख का एलान नहीं किया है.…
देश के औद्योगिक उत्पादन में सितंबर माह के दौरान सकारात्मक रुख दिखाई दिया. खनन और बिजली उत्पादन क्षेत्रों के बेहतर प्रदर्शन से सितंबर महीने में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक में 0.2 फीसदी की मामूली ही सही लेकिन वृद्धि रही. औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) के ताजा आंकड़े के अनुसार मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र के उत्पादन में 0.6 फीसदी की गिरावट रही. हालांकि खनन और बिजली सेगमेंट में उत्पादन में क्रमश: 1.4 फीसदी और 4.9 फीसदी की वृद्धि हुई. आईआईपी के पिछले साल सितंबर के आंकड़े को यदि देखा जाये तो इसमें 4.6 फीसदी की गिरावट आयी थी. सांख्यिकी और कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय ने एक…
नई दिल्ली: अक्टूबर माह में खुदरा महंगाई के मामले में बड़ा झटका लगा है. खाने पीने की चीजों की बढ़ी कीमतों की वजह से पिछले माह खुदरा महंगाई बढ़कर 7.61 फीसदी हो गई. यह जानकारी सरकारी आंकड़ों से मिली है. यह 9 माह का उच्च स्तर है. पिछली बार खुदरा महंगाई का सबसे उच्च स्तर 7.59 फीसदी था, जो जनवरी 2020 में दर्ज किया गया था. सितंबर 2020 में खुदरा महंगाई 7.27 फीसदी के स्तर पर रही थी. अक्टूबर 2019 में खुदरा महंगाई 4.62 फीसदी दर्ज की गई थी. खुदरा महंगाई के बढ़े स्तर से से आने वाले वक्त में…
नई दिल्ली: देश में रोजगार को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना का एलान किया है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस योजना की घोषणा करते हुए कहा कि इससे कर्मचारी और रोजगार देने वाले दोनों को ही प्रोत्साहन मिलेगा. इस स्कीम को 1 अक्टूबर 2020 को लागू माना जाएगा और यह योजना 30 जून 2021 तक रहेगी. योजना के तहत नई नियुक्तियां करने वाले एंप्लॉयर्स को सब्सिडी दी जाएगी. सब्सिडी इंप्लॉइज और इंप्लॉयर्स द्वारा दो साल के लिए किए गए रिटायरमेंट फंड कॉन्ट्रीब्यूशन यानी PF को कवर करने के लिए होगी. PF में इंप्लॉइज द्वारा…
केंद्र सरकार ने दिवाली से पहले हाउसिंग सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए एलान किए हैं. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को इनकम टैक्स नियमों में रियायतें देने का एलान किया जिससे 2 करोड़ रुपये तक के सर्किल रेट से नीचे मूल्य वाली आवासीय प्रॉपर्टी की बिक्री हो सके. अब तक सर्किल रेट और एग्रीमेंट वैल्यू में केवल 10 फीसदी अंतर की छूट थी. सीतारमण ने बताया कि आवासीय रियल एस्टेट सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए अब इस अंतर को 30 जून 2021 तक 20 फीसदी कर दिया गया है. यह केवल 2 करोड़ रुपये तक की वैल्यू…
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के अधिकारी ने कहा कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में देश का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) एक साल पहले की तुलना में 8.6 फीसदी घटने का अनुमान है। इस तरह लगातार दो तिमाहियों में जीडीपी घटने के साथ देश पहली बार मंदी में घिरा है। कोरोना वायरस महामारी और लॉकडाउन के प्रभाव से पहली तिमाही में 23.9 प्रतिशत का संकुचन हुआ था। दूसरी तिमाही के जीडीपी के सरकारी आंकड़े अभी नहीं आए है लेकिन केंद्रीय बैंक के अनुसंधानकर्ताओं ने तात्कालिक पूर्वानुमान विधि का प्रयोग करते हुए अंदाजा लगाया है कि सितंबर…
नयी दिल्ली: मोदी सरकार ने कोरोना काल के कारण पटरी से उतरी अर्थव्यवस्था को दोबारा गति प्रदान करने के लिए आज आत्मनिर्भर 3.0 पैकेज योजना की घोषणा की और कोरोना काल में जिनकी नौकरी चली गयी थी उनके लिए आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना का ऐलान किया गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने यहां संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा करते हुये कहा कि इस नये पैकेज में 12 योजनाओं की घोषणायें की जा रही है। उन्होंने कहा कि हाल के आंकडे अर्थव्यवस्था में सुधार के संकेत दे रहे हैं । अक्टूबर में जीएसटी राजस्व…
