Author: Finance Khabar
अक्टूबर माह में यात्री कारों (पैसेंजर व्हीकल्स) की खुदरा बिक्री साल दर साल आधार पर 8.8 फीसदी घटकर 2,49,860 यूनिट रह गई. आपूर्ति संबंधी मुद्दों के चलते वाहनों का रजिस्ट्रेशन धीमा पड़ा है. यह बात फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) ने कही है. फाडा के मुताबिक, यात्री कारों की बिक्री एक साल पहले अक्टूबर 2019 में 2,73,980 यूनिट रही थी. फाडा देशभर के 1,464 क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों में से 1,257 कार्यालयों से व्हीकल रजिस्ट्रेशन के आंकड़े जुटाती है. टूव्हीलर्स की बिक्री की बात करें तो यह पिछले माह 26.82 फीसदी घटकर 10,41,682 यूनिट रह गई. एक साल पहले अक्ट्रबर…
पेटीएम ने अगले साल मार्च तक दुकानदारों को 1,000 करोड़ रुपये के लोन डिस्ट्रीब्यूशन का लक्ष्य रखा है. कंपनी ने सोमवार को कहा कि वह अपने बिजनेस ऐप के यूजर्स को ‘दुकानदार ऋण कार्यक्रम’ के तहत बिना गारंटी वाला कर्ज उपलब्ध कराना जारी रखेगी. पेटीएम ने बयान में कहा है, ‘‘हम अपने 1.7 करोड़ दुकानदारों के आंकड़ों के आधार पर कारोबार क्षेत्र को 1,000 करोड़ रुपये का ऋण प्रदान करेंगे. इस ऋण के जरिये दुकान मालिक अपने कारोबार का डिजिटलीकरण कर सकेंगे और परिचालन में विविधता ला सकेंगे. इससे उनकी दक्षता में सुधार होगा और उन्हें डिजिटल इंडिया मिशन में…
नई दिल्ली: भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने गूगल पे के संदर्भ में अनुचित व्यापार व्यवहार के लिए इंटरनेट क्षेत्र की दिग्गज कंपनी गूगल के खिलाफ विस्तृत जांच का आदेश दिया है। सीसीआई ने अपने 39 पृष्ठ के आदेश में कहा, ‘‘आयोग का प्रथम दृष्टया विचार है कि कंपनी ने कानून की धारा चार के विभिन्न प्रावधानों का उल्लंघन किया है। ” नियामक ने इस मामले में अपने महानिदेशक (डीजी) की जांच का आदेश दिया है। यह सीसीआई की जांच इकाई है। गूगल पे के संदर्भ में कथित प्रतिस्पर्धा रोधी व्यवहार के लिए यह जांच की जा रही है। प्रतिस्पर्धा आयोग…
नई दिल्ली: एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने भारती एक्सा जनरल इंश्योरेंस से हाथ मिलाने की घोषणा की है। दोनों ने मिल कर एक विस्तृत कार बीमा पॉलिसी शुरू किया है। इसके तहत कार मालिकों के लिए स्मार्ट ड्राइव प्राईवेट कार बीमा पॉलिसी ऑफर की जाएगी। कंपनी की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार इस पॉलिसी के तहत वाहन मालिक को दुर्घटना, चोरी, प्राकृतिक एवं मानव निर्मित आपदा के कारण होने वाले नुकसान से वित्तीय सुरक्षा मिलेगी। इसके साथ ही बीमा कार दुर्घटना के चलते अन्य व्यक्ति या संपत्ति को हुई क्षति या नुकसान की भरपाई भी करेगा। यह बीमा पाॅलिसीधारक के…
नई दिल्ली: एशिया और भारत के सबसे बड़े रईस तथा देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी दुनिया के टॉप 10 धनकुबेरों की सूची में 9वें से 7वें स्थान पर पहुंच गए हैं। हाल में रिलायंस के शेयरों में गिरावट के कारण एक ही दिन में पांचवें से नौवें स्थान पर खिसक गए थे। फोर्ब्स रियल टाइम बिलियनेयर रैंकिंग में दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी ऐमजॉन के जेफ बेजोस (Jeff Bezos) 193.4 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ इस सूची में पहले स्थान पर हैं। बर्नार्ड अर्नाट एंड फैमिली (124.8 अरब डॉलर) दूसरे, माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स (118.2…
नई लॉन्च होने वाली Nissan Magnite की कीमत सामने आ गई हैं. ऐसी खबर है कि Nissan India ने अपने डीलर्स को मैग्नाइट के बारे में ब्रीफ करने के लिए एक इंटर्नल कॉन्फ्रेंस की है. इसमें मैग्नाइट के विभिन्न वेरिएंट की कीमतें भी ब्रीफ की गईं. ऑटोमोटिव फोरम TeamBHP ने इस कॉन्फ्रेंस के दौरान की एक तस्वीर पब्लिश की है, जिसमें निसान मैग्ननाइट के विभिन्न वेरिएंट और उनकी कीमतें साफ दिख रही हैं. कंपनी इस नई कार को 5.5 लाख रुपये से शुरू होने वाली एक्स शोरूम कीमतों के साथ उतारना चाहती है. मैग्नाइट को भारत में अक्टूबर माह में…
मजबूत ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में दिवाली के पहले जमकर आतिशबाजी देखने को मिली है. आज के कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए. कारोबार के अंत में दोनों इंडेक्स हाई से कुछ फिसले लेकिन उनकी रिकॉर्ड क्लोजिंग हुई है. कारोबार के अंत में सेंसेक्स में 704 अंकों की तेजी देखने को मिली और यह 42597 के स्तर पर हुआ. वहीं, निफ्टी में 197 अंकों की तेजी रही और यह 12461 के स्तर पर बंद हुआ. इससे पहले बाजार कभी भी इस हाई पर बंद नहीं हुआ था. आज सेंसेक्स ने 42645 का रिकॉर्ड…
नई दिल्ली: भारतीय उद्योग जगत ने अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में जो बाइडेनकी जीत का स्वागत करते हुए कहा कि ‘एक लोकतांत्रिक प्रक्रिया ने बदलाव के लिए वोट किया’ है। इसके साथ ही उद्योग जगत ने उम्मीद जताई कि बाइडेन के नेतृत्व में भारत-अमेरिका के बीच संबंध और सहयोग और मजबूत हो सकेगा। भारतीय उद्योग परिसंघ के महानिदेशक चंद्रजीत बनर्जी ने निर्वाचित राष्ट्रपति बाइडेन और निर्वाचित उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को बधाई देते हुए कहा, ‘‘हम राष्ट्रपति बाइडेन और उनके प्रशासन के साथ एक बार फिर सहयोग की उम्मीद कर रहे हैं।” उन्होंने कहा कि कोविड-19 की वजह से पैदा हुई…
नई दिल्ली: कोरोना काल में शराब की बिक्री में भारी गिरावट आई है। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में शराब की बिक्री में 29 फीसदी की भारी गिरावट आई है। पहले दो महीने के लिए कड़े लॉकडाउन के दौरान सबकुछ बंद रहा। उसके बाद शराब की बिक्री की इजाजत मिली, हालांकि राज्य सरकारों ने कोरोना सेस लगाया। कोरोना सेस कई राज्यों में बहुत ज्यादा है जिसके कारण कीमतें बढ़ गईं और बिक्री घट गई। यह जानकारी CIABC ने दी है। CIABC की रिपोर्ट में कहा गया है कि आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, राजस्थान जैसे राज्यों में बिक्री पर…
Royal Enfield ने अगले 7 सालों में कम कसे कम 28 नए मॉडल लॉन्च करने की योजना बनाई है. यानी कंपनी हर तिमाही पर एक नई बाइक उतारने की तैयारी में है. इसके पीछे वजह है कि रॉयल एनफील्ड भारत और विदेश के बाजारों में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहती है. कंपनी अगले 6-12 माह में थाइलैंड में असेंबली यूनिट लगाने की भी योजना बना रही है. इसके बाद निकट भविष्य में ब्राजील में असेंबली यूनिट लगाने का प्लान है. रॉयल एनफील्ड के सीईओ विनोद के दसारी का कहना है कि हमने अगले 5 से 7 सालों के लिए प्रॉडक्ट…
देहरादून : उत्तराखंड उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले 105 महाविद्यालयों और 5 विश्वविद्यालयों सहित कुल 112 स्थानों पर ब्रॉडबैंड इंटरनेट कनेक्टिविटी प्रदान की जाएगी। उत्तराखंड के गढ़वाल और कुमाऊं क्षेत्र में फैले इन कॉलेजों में कनेक्टिविटी का इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने का काम रिलायंस जियो को सौंपा गया है। उत्तराखंड के विभिन्न कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों को डिजिटल शिक्षा प्रदान करने के लिए, राज्य के कॉलेजों को इंटरनेट से जोड़ा जा रहा है। रविवार को मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने डोईवाला, देहरादून स्थित शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में इसका शुभारंभ किया। कार्यक्रम में…
नई दिल्ली: कोरोना काल में भारतीय रेलवे की हालत बहुत खराब हो चुकी है। हालात कितने खराब हो चुके हैं, इसका अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि रेलवे की कमाई कोरोना काल से पहले के महज 10 फीसदी के बराबर रह गई है। बल्कि यूं कहिए कि रेलवे की कमाई ऑल टाइम लो को छू चुकी है। एक ओर रेलवे की माल ढुलाई पर तगड़ा असर पड़ा है, वहीं बहुत सारी यात्री ट्रेनें अभी भी खड़ी हैं, जिसके चलते रेलवे की आय को तगड़ा झटका लगा है। कमाई बहुत अधिक गिरने वजह से रेलवे ने करीब 2700 करोड़…
नई दिल्ली: विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) ने नवंबर के पहले पांच कारोबारी सत्रों में भारतीय बाजारों में 8,381 करोड़ रुपये निवेश किए। कारोबारी गतिविधियों की बहाली और उम्मीद से बेहतर तिमाही नतीजों के चलते इस दौरान प्रतिभागियों का भरोसा बढ़ा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक FPI ने इक्विटी में सकल आधार पर 6,564 करोड़ रुपये और डेट खंड में 1,817 करोड़ रुपये का निवेश किया। इस तरह 2-6 नवंबर के बीच कुल 8,381 करोड़ रुपये का निवेश किया गया। विदेशी निवेशकों ने अक्टूबर में भारतीय बाजारों में शुद्ध 22,033 करोड़ रुपये की खरीदारी की थी। मॉर्निंग स्टार इंडिया के…
नई दिल्ली: कोरोना वायरस महामारी के बीच देश के प्रमुख बंदरगाहों की माल ढुलाई (माल चढ़ाना व उतारना) चालू वित्त वर्ष की अप्रैल से अक्टूबर की अवधि के दौरान 12.43 प्रतिशत घटकर 35.48 करोड़ टन रह गई। भारतीय बंदरगाह संघ (आईपीए) के आंकड़ों से इसकी जानकारी मिली है। देश में केंद्र के नियंत्रण वाले 12 प्रमुख बंदरगाहों में दीनदयाल (पूर्ववर्ती कांडला), मुंबई, जेएनपीटी, मोर्मुगाव, न्यू मंगलूर, कामराजार (पूर्व में एन्नोर) कोचीन, चेन्नई, वी ओ चिदंबरनार, विशाखापत्त्नम, पारादीप और कोलकाता (हल्दिया सहित) शामिल हैं। कुल माल ढुलाई में इन 12 प्रमुख बंदरगाहों का हिस्सा करीब 61 प्रतिशत है। पिछले वित्त वर्ष…
ग्रॉसरी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म बिगबास्केट के डेटा में हैकर्स ने सेंध लगाई है. अनुमान है कि इससे लगभग 2 करोड़ यूजर्स की डिटेल लीक हुई हैं. यह बात साइबर इंटेलीजेंस कंपनी Cyble ने कही है. बिगबास्केट ने इस मामले में बेंगलुरु में साइबर क्राइम सेल में पुलिस कंप्लेंट दर्ज कराई है और साइबर एक्सपर्ट्स के क्लेम्स को वेरिफाई कर रही है. Cyble का कहना है कि हैकर ने कथित रूप से बिगबास्केट से जुड़ा डेटा साइबर क्राइम मार्केट में लगभग 30 लाख रुपये में बिक्री के लिए डाला है. Cyble ने ब्लॉग पोस्ट में कहा है कि लीक में ‘member_member’ नाम…
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर बिमल जालान का मानना है कि महामारी से प्रभावित अर्थव्यवस्था को उबारने के लिए कोई नया प्रोत्साहन पैकेज देने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि इसके बजाय यह अधिक महत्वपूर्ण होगा कि सरकार पहले जिस पैकेज की घोषणा कर चुकी है, उसे खर्च किया जाए। जालान ने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि वित्तीय प्रोत्साहन पहले ही दिया जा चुका है। आप पहले जो घोषणा कर चुके हैं उसे खर्च करने की जरूरत है। इसके अलावा विभिन्न घोषणाओं का क्रियान्वयन करने की जरूरत है। यह राजकोषीय घाटे के लक्ष्य को फिर बढ़ाने…
कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना (ABVKY) के तहत शर्तों में ढील प्रदान की है. निगम ने फैसला किया है कि अब से स्कीम के तहत लाभ का क्लेम करने वाले ऐसे दावाकर्ता जिन्होंने अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना के तहत ऑनलाइन दावा प्रस्तुत किया है और आवश्यक दस्तावेजों जैसे आधार एवं बैंक विवरणों की स्कैन्ड कॉपी अपलोड की हैं, को प्रत्यक्ष दावा प्रस्तुत करने की जरूरत नहीं है. यदि दावे के समय दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड नहीं किए गए हैं तो दावेदार अपेक्षित दस्तावेजों के साथ विधिवत हस्ताक्षरित दावे का प्रिंट-आउट प्रस्तुत करेगा. शपथ-पत्र यानी…
सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से नौ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 2,30,219.82 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई. सबसे अधिक लाभ में एचडीएफसी बैंक रहा. सप्ताह के दौरान 10 शीर्ष कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज को छोड़कर नौ अन्य के बाजार पूंजीकरण में बढ़ोतरी हुई. समीक्षाधीन सप्ताह में एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 68,430.18 करोड़ रुपये बढ़कर 7,19,948.29 रुपये पर पहुंच गया. इस दौरान एचडीएफसी का मार्केट कैप 38,484.05 करोड़ रुपये बढ़कर 3,83,771.94 करोड़ रुपये और आईसीआईसीआई बैंक का 34,892.98 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 3,05,629.04 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. कोटक महिंद्रा बैंक के बाजार…
दुनिया भर के देश अब तक कोविड-19 महामारी से लड़ रहे हैं, जिसने 45 मिलियन से अधिक लोगों को संक्रमित किया है। इनमें से अधिकतर मामले अमेरिका और भारत में दर्ज किए गए हैं। ऐसी अनिश्चितता वाले दौर में हमारी ज़िंदगी से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें सामने आई हैं, जिस पर हमें ज़रूर गौर करना चाहिए। मौजूदा महामारी ने यह बता दिया है कि जीवन में कभी भी, कुछ भी हो सकता है और हमें किसी भी मुसीबत के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए, चाहे वो कितनी भी बड़ी, कितनी भी गंभीर क्यों ना हो। हालांकि, ऐसी परिस्थितियों में कई…
नई दिल्ली: किशोर बियानी की कंपनी फ्यूचर रीटेल लिमिटेड (एफआरएल) ने रिलायंस समूह के साथ कंपनी के सौदे के खिलाफ सिंगापुर स्थित अंतराष्ट्रीय मध्यस्थता मंच के अंतरिम आदेश से छुटकारा पाने के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटकाया है। कंपनी ने शनिवार को यह जानकारी दी। सिंगापुर के मध्यस्थता मंच ने अमेरिकी ई-वाणिज्य कंपनी ऐमजॉन की अर्जी पर 25 अक्टूबर को अंतरिम आदेश में फ्यूचर को अपना कारोबार रिलायंस इंडस्ट्रीज को बेचने के करार पर आगे न बढ़ने को कहा था। यह करार 24,713 करोड़ रुपये का है। फ्यूचर समूह की कंपनी एफआरएल ने अदालत से कहा कि ऐमजॉन…
