Author: Finance Khabar
IIFL फाइनेंस ने दिवाली पर ग्राहकों के लिए खास कैंपेन लॉन्च किया है. यह नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनी अपने गोल्ड लोन ग्राहकों के लिए ‘रेफर एंड विन’ प्रोग्राम लेकर आई है. इस प्रोग्राम के तहत IIFL फाइनेंस के गोल्ड लोन ग्राहक अपने दोस्तों, रिश्तेदारों, बिजनेस ओनर्स और सहकर्मियों को IIFL फाइनेंस गोल्ड लोन रेफर कर सकते हैं और बदले में LED टीवी, मिक्सर ग्राइंडर, इंडक्शन स्टोव जैसे 5000 से अधिक इनाम पा सकते हैं. कंपनी ने बयान में कहा है कि गोल्ड लोन के लिए किसी को रेफर करने के लिए IIFL ब्रांच मैनेजर से संपर्क किया जा सकता है.…
दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 158 रुपये की बढ़त के साथ 50,980 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्यॉरिटीज ने यह जानकारी दी है। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 50,822 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था। सोने की तर्ज पर चांदी भी 697 रुपये के उछाल के साथ 62,043 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले सत्र में चांदी 61,346 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। मोतीलाल ओसवाल फाइनैंशल सर्विसेज के उपाध्यक्ष (जिंस शोध) नवनीत दमानी ने कहा कि अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों को लेकर अनिश्चितता के बीच सोना चढ़ा है। निवेशक बेसब्री…
मुंबई: रिलायंस रीटेल को एक और निवेशक मिल गया। रिलायंस रीलेटल वेंचर्स लिमिटेड ने कहा कि पब्लिक इन्वेस्टमेंट फंड कंपनी में 9555 करोड़ यानी 1.3 अरब डॉलर का निवेश करेगी। इसके बदले उसे RRVL में 2.04 फीसदी हिस्सेदारी मिलेगी। उसने रिलायंस रीटेल की वैल्यू 4.587 करोड़ लगाई है। PIF ने जियो प्लैटफॉर्म्स में भी 2.32 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी थी। पिछले सप्ताह ही सऊदी अरब का पब्लिक इनवेस्टमेंट फंड (PIF) और अबूधाबी इनवेस्टमेंट अथॉरिटी (ADIA) ने रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के एक इनविट स्ट्रक्चर में 51 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने पर सहमति जताई थी। यह डील 1 अरब डॉलर में हुई थी। ये…
नई दिल्ली: ब्याज पर ब्याज से माफी पर अब अगली सुनवाई 18 नवंबर तक टल गई है. अगली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट अलग-अलग उद्योगों की मांग पर सुनवाई करेगा. इन उद्योगों का कहना है कि उनके लोन को भी रीस्ट्रक्चर किया जाना चाहिए. वहीं, लोन मोरेटोरियम पर सुनवाई के दौरान आज भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सुप्रीम कोर्ट से उस अंतरिम आदेश को हटाने का आग्रह किया, जिसमें कहा गया है कि इस साल 31 अगस्त तक जिन खातों को एनपीए घोषित नहीं किया है, उन्हें अगले आदेश तक एनपीए घोषित नहीं किया जाएगा. फिलहाल जिन लोगों ने मोरेटोरियम के…
ICICI बैंक ने गुरुवार को मिलेनियल्स के लिए एक कॉम्प्रिहैन्सिव बैंकिंग प्रोग्राम लॉन्च किया है, जिसके तहत वे घर बैठे इंस्टैंट सेविंग्स अकाउंट खुलवा सकते हैं और पर्सनल लोन समेत कई सुविधाएं ऑनलाइन ले सकते हैं. बैंक ने इसका नाम ICICI बैंक माइन रखा है. सेविंग्स अकाउंट के अलावा iMobile ऐप्लीकेशन में मिलेनियल्स के लिए निवेश के मार्गदर्शन का फीचर, स्पेशल क्रेडिट और डेबिट कार्ड भी मिलेगा. 18 से 35 साल के बीच का व्यक्ति इसके लिए अप्लाई कर सकता है. व्यक्ति को बैंक की वेबसाइट या एंड्रॉयड के लिए गूगल प्ले स्टोर से iMobile डाउनलोड करना होगा. मिलेनियल्स को…
मजबूत ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में भी शानदार रैली देखने को मिली है. कारोबार में निफ्टी 12100 का स्तर पार कर गया है. सेंसेक्स ने भी 41300 का आंकड़ा पार कर लिया है. आज के कारोबार में बाजार में चौतरफा रैली देखने को मिली है. यूएस में इलेक्शन रैली जारी है, जिससे दुनियाभर के बाजारों में तेजी देखने को मिल रही है. सेंसेक्स फिलहाल 724 अंक मजबूत होकर 41,340 के स्तर पर बंद हुआ है. वहीं निफ्टी भी 212 अंक मजबूत होकर 12120 के स्तर पर बंद हुआ है. आज के कारोबार में मेटल, बैंक और फाइनेंशियल…
नेक्स्ट जनरेशन Hyundai i20 को गुरुवार को भारत में लॉन्च कर दिया गया. इसकी पूरे भारत में एक्स शोरूम कीमत 679900 रुपये से शुरू है. नई 2020 हुंडई i20 की बुकिंग्स 28 अक्टूबर से शुरू हो चुकी हैं. इसे 21000 रुपये के टोकन अमाउंट पर बुक कराया जा सकता है. हुंडई Click To Buy प्लेटफॉर्म के जरिए नई i20 बुक करने वाले HDFC बैंक और ICICI बैंक के डेबिट/क्रेडिट कार्ड ग्राहकों को बुकिंग अमाउंट पर 10 फीसदी कैशबैक की पेशकश कर रही है. 2020 Hyundai i20 5 साल की वॉरंटी, 3 साल के रोडसाइड असिस्टेंस, 3 साल के ब्लूलिंक सब्सक्रिप्शन…
नई दिल्ली: अडाणी गैस लिमिटेड (Adani Gas Limited) ने बुधवार को कहा कि उसने जे मधोक एनर्जी के लुधियाना, जालंधर और कच्छ (पूर्व) शहरों के गैस लाइसेंस का अधिग्रहण किया है। कंपनी ने हालांकि अधिग्रहण की राशि के बारे में बताया। जे मधोक एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड (Madhok Energy Private Limited) को तेल नियामक पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड (Petroleum and Natural Gas Regulatory Board) ने बकाया चुकाने में देरी और नगरीय गैस लाइसेंस हासिल करने में कथित अनियमितताओं के कारण नोटिस दिया था। कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘अडाणी गैस लिमिटेड ने लुधियाना, जालंधर और कच्छ (पूर्व) में…
नई दिल्ली: जानी मानी मल्टीप्लेक्स श्रृंखला पीवीआर लिमिटेड को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 184.06 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ है। कोरोना वायरस महामारी के कारण सिनेमाघरों पर रोक जारी रहने से कंपनी के कामकाज पर असर पड़ा है। पीवीआर लिमिटेड ने बंबई शेयर बाजार को भेजी सूचना में यह जानकारी दी। उसने कहा कि इससे पिछले साल दूसरी तिमाही में उसने 47.67 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हासिल किया था। चालू वित्त वर्ष में जुलाई से सितंबर की तिमाही में उसका कुल कारोबार 110.61 करोड़ रुपये रहा जबकि एक साल पहले इसी तिमाही में उसने 979.40…
इनकम टैक्स विभाग ने इस वित्त वर्ष में अब तक 39 लाख टैक्सपेयर्स को 1.29 लाख करोड़ से ज्यादा के रिफंड जारी किए हैं. इसमें 34,820 करोड़ रुपये का पर्सनल इनकम टैक्स रिफंड (PIT) और 94,370 करोड़ रुपये का कॉरपोरेट टैक्स शामिल है जो इस वधि के दौरान आया. इनकम टैक्स विभाग ने ट्वीट में बताया कि CBDT ने 1 अप्रैल 2020 और 3 नवंबर 2020 के बीच 39.49 लाख करदाताओं को 1,29,190 करोड़ रुपये से ज्यादा के रिफंड जारी किए हैं. आयकर विभाग के मुताबिक, 37,55,428 मामलों में 34,820 करोड़ रुपये और 1,93,059 मामलों में 94,370 करोड़ रुपये का…
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई. इस बैठक में लुहारी हाइड्रोप्रोजेक्ट को मंजूरी, स्वास्थ्य सेवाओं में इजराइल और यूनाइटेड किंगडम से समझौते समेत कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. कैबिनेट में लिए निर्णय की जानकरी आयोजित प्रेस वार्ता में केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने दी. जावड़ेकर ने कहा, “आज प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में हिमाचल में लुहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट करने का निर्णय लिया गया. 210 मोगावाट बिजली का ये प्रोजेक्ट 1810 करोड़ रु. की लागत से बनेगा. इससे 775 करोड़ यूनिट बिजली हर साल मिलेगी.” उन्होंने कहा,…
नई दिल्ली: पूरे दिन उतार-चढ़ाव के बाद बुधवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए. सेंसेक्स 355.01 अंकों की तेजी दर्शाता 40,616.14 पर और निफ्टी 95 अंक चढ़कर 11,908.50 पर बंद हुआ. पूरे दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 40,693.51 का उच्च स्तर और 40,076.47 का निम्न स्तर छुआ. सेंसेक्स पर कारोबार बंद होने पर सबसे ज्यादा 4.85 फीसदी की तेजी इंडसइंड बैंक के शेयरों में थी. वहीं सबसे ज्यादा 2 फीसदी की गिरावट एचडीएफसी के शेयरों में दिखी. निफ्टी सेक्टोरल इंडेक्स में मेटल व रियल्टी शेयर लाल निशान में बंद हुए. वहीं सबसे ज्यादा 2.18 फीसदी की तेजी…
टीवीएस मोटर कंपनी ने अपनी Apache RTR 200 4V बाइक का नया वर्जन लॉन्च किया है. इसमें अब राइडर को 3 राइडिंग मोड— स्पोर्ट, अर्बन और रेन भी मिलेंगे. बाइक की एक्स शोरूम दिल्ली कीमत 1.31 लाख रुपये है. यह कीमत बाइक के पुराने वर्जन की कीमत से 1000 रुपये ज्यादा है. नई 2021 TVS Apache RTR 200 4V में कई सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स हैं. नए मॉडल ने अतिरिक्त फीचर्स के साथ पिछले वर्जन को रिप्लेस किया है. 2021 Apache RTR 200 4V को तीन रंगों ग्लॉस ब्लैक, पर्ल व्हाइट और बिल्कुल नए मैट ब्लू में पेश किया गया है.…
नई दिल्ली: भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी खबर है. भारतीय सर्विस सेक्टर की गतिविधियों में 7 महीने बाद पहली बार अक्टूबर में ग्रोथ दर्ज की गई है. इसके पहले सर्विस सेक्टर एक्टिविटी में फरवरी में ग्रोथ दर्ज हुई थी. लेकिन कोरोना संकट के चलते मार्च से सितंबर तक इसमें गिरावट रही. अब धीरे धीरे मार्केट कंडीशन बेहतर होने और कोविड 19 से जुड़ी पाबंदियां खत्म होने के बाद इस क्षेत्र में सुधार आने लगा है. एक मंथली सर्वे से यह जानकारी सामने आई है. बता दें कि देश की अर्थव्यवस्था में सर्विस सेक्टर का अपना एक महत्वपूर्ण स्थान होता है.…
नई दिल्ली: भारतीय स्टेट बैंक को वित्त वर्ष 2020-21 की जुलाई-सितंबर तिमाही में 4574 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ है. यह पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले 51.88 फीसदी ज्यादा है. अप्रैल-जून 2020 तिमाही से तुलना करें तो पहली तिमाही में बैंक को 4189 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था. दूसरी तिमाही के दौरान बैंक का ऑपरेटिंग प्रॉफिट (एक्सेप्शनल आइटम्स को छोड़कर) 11.86 फीसदी बढ़कर 16460 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल समान अवधि में 14714 करोड़ रुपये रहा था. पहली तिमाही में ऑपरेटिंग प्रॉफिट 16521 करोड़ रुपये दर्ज किया गया था. जुलाई-सितंबर में SBI की…
भारत में डिजिटल बदलाव को बढ़ावा देने के लिए 150 करोड़ रुपए निर्धारित किए हिसार: देश की अग्रणी एफएमसीजी डायरेक्ट सेलिंग कंपनियों में से एक एमवे इंडिया ने एक डिजिटल बदलाव की यात्रा शुरू की है। कुछ सबसे बड़े वैश्विक रुझानों के साथ एमवे की बहु-वर्षीय विकास रणनीति में सोशल कॉमर्स (एक नेक्स्ट जेनरेशन ट्रेंड जो वाणिज्य के भविष्य को नया रूप देगा) के माध्यम से उद्यमिता को विस्तार देना शामिल है। एमवे में डिजिटल ऐसा फंक्शन है, जिसमें सबसे भारी निवेश किया गया है और अपनी डिजिटल बदलाव की यात्रा के हिस्से के रूप में कंपनी ने मैन्युफैक्चरिंग ऑटोमेशन,…
ओला (Ola) ई-स्कूटर मैन्युफैक्चरिंग संयंत्र लगाने के लिए विभिन्न राज्य सरकारों से बातचीत कर रही है. सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी और कहा कि यह देश में सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक स्कूटर कारखाना होगा. सूत्रों ने बताया कि ओला की अनुषंगी इकाई ओला इलेक्ट्रिक इस परियोजना को लेकर कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र सहित विभिन्न राज्य सरकारों से बात कर रही है. वह 20 लाख यूनिट सालाना उत्पादन क्षमता का संयंत्र लगाना चाहती है. संयंत्र 100 एकड़ क्षेत्र में लगाने का विचार है. इसमें सौर ऊर्जा का इस्तेमाल होगा. इस बारे में संपर्क करने पर ओला ने कोई…
चीन के सबसे अमीर शख्स जैक मा (Jack Ma) के Ant ग्रुप का IPO शंघाई और हॉन्ग कॉन्ग में सस्पेंड हो गया है. यह आईपीओ 34.5 अरब डॉलर का था और दुनिया का सबसे बड़ा आईपीओ होने वाला था. शंघाई और हॉन्गकॉन्ग के एक्सचेंज ने मंगलवार को इसका एलान किया. Ant Group में जैक माम की अलीबाबा की 33 फीसदी हिस्सेदारी है. शंघाई स्टॉक एक्सचेंज के प्रबंधन ने मंगलवार को Ant की इंडस्ट्री में नियामकीय बदलावों और डिस्क्लोजर जरूरतों को पूरा करने में संभावित असफलता का हवाला देते हुए, आन्ट ग्रुप के आईपीओ को सस्पेंड कर दिया. हालांकि इस बारे…
नई दिल्ली: आर्थिक मामलों के सचिव तरूण बजाज ने मंगलवार को कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कोरोना वायरस संकट से प्रभावित अर्थव्यवस्था को गति देने के लिये जल्दी ही एक और प्रोत्साहन पैकेज की घोषणा करेंगी. उन्होंने वीडियो कांफ्रेन्स के जरिये संवाददाताओं के साथ बातचीत में कहा कि वित्त मंत्रालय अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों से मिले सुझावों और अनुरोधों पर गौर कर रहा है. बजाज ने कहा, ‘‘वास्तव में हम उस पर चर्चा कर रहे हैं. तारीख के बारे में बताना मेरे लिये मुश्किल है लेकिन हमें विभिन्न क्षेत्रों से कई अनुरोध और टिप्पणियां मिली हैं. जल्दी ही उसकी…
बैंक ऑफ बड़ौदा ने 1 नवंबर से लागू किए गए बदलावों को वापस ले लिया है. बैंक का कहना है कि मौजूदा कोविड हालात को ध्यान में रखते हुए उसने यह फैसला किया है. बता दें कि बैंक ऑफ बड़ौदा समेत कुछ अन्य पब्लिक सेक्टर बैंकों द्वारा सर्विस चार्ज बढ़ाए जाने की कई खबरें चर्चा में आने के बाद आलोचनाओं के स्वर तीखे हो रहे थे. इसके अलावा जनधन खातों पर भी चार्ज लगने की अफवाह उड़ने लगी थी. हालांकि बैंकों ने जनधन खाते पर चार्ज न वसूले जाने का स्पष्टीकरण जारी किया है. वित्त मंत्रालय ने भी इस बारे…
