Author: Finance Khabar

सुप्रीम कोर्ट ने बैंकों द्वारा कर्जदारों से ब्याज पर ब्याज की वसूली पर रोक का आग्रह करने वाली विभिन्न याचिकाओं पर सुनवाई 5 नवंबर तक टाल दी है. रिजर्व बैंक द्वारा कोविड-19 महामारी के मद्देनजर लोन की किस्तों के भुगतान पर रोक की सुविधा उपलब्ध कराई गई थी. बैंकों ने इस सुविधा का लाभ लेने वाले ग्राहकों से लोन की मासिक किस्तों (EMI) के ब्याज पर ब्याज वसूला है, जिसे शीर्ष अदालत में चुनौती दी गई है. भारतीय रिजर्व बैंक और वित्त मंत्रालय पहले ही सुप्रीम कोर्ट में अलग-अलग हलफनामा देकर कह चुके हैं कि बैंक, वित्तीय संस्थान और गैर-बैंकिंग…

Read More

मार्केट रेगुलेटर सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड आफ इंडिया (सेबी) ने फंड मैनेजर्स और एएमसी के डीलर्स के लिए एक आचार संहिता पेश की है. इसका उद्देश्य उन्हें अधिक जवाबदेह बनाना है. इसके अलावा, एसेट मैनेजमेंट कंपनीज (एएमसी) को अपनी म्यूचुअल फंड योजनाओं की ओर से डेट सेग्मेंट में कारोबार को क्लीयर और सेटल करने के लिए सेल्फ क्लीयरिंग मेंबर बनने की अनुमति दे दी गई है. सितंबर में सेबी ने इस बारे में प्रपोजल दिया था. 29 अक्टूबर को जारी एक अधिसूचना में, सेबी ने कहा कि एएमसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) यह सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार होंगे…

Read More

बेहतर ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को शानदार तेजी देखने को मिली है. आज के कारोबार में निफ्टी 11800 के पार चला गया. पूरे दिन बाजार में बढ़त के साथ कारोबार हुआ. बैंक और फाइनेंशियल शेयरों ने खासतौर पर बाजार को मजबूती दी है. आज के कारोबार में सेंसेक्स में 504 अंकों की तेजी रही और यह 40,261.13 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी में 144 अंकों की शानदार तेजी देखने को मिली और यह 11800 का स्तर पार कर 11814 के स्तर पर बंद हुआ. बैंक व फाइनेंशियल के अलावा फार्मा और मेटल शेयरों…

Read More

भारत के सबसे अमीर कारोबारी मुकेश अंबानी को उनकी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने सोमवार के करोबार में बड़ा झटका दिया है. आरआईएल के शेयरों में भारी गिरावट का असर मुकेश अंबानी की दौलत पर भी पड़ा है. अंबानी की दौलत एक दिन में करीब 48650 करोड़ रुपये घट गई है. इसके साथ ही वह दुनियाभर के अमीरों की लिस्ट में वापस 10वें नंबर पर पहुंच गए हैं. सोमवार को आरआईएल के शेयरों में करीब 9 फीसदी की भारी गिरावट देखने को मिली थी. दूसरी तिमाही के नतीजों के बाद शेयर में यह गिरावट आई है. ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक…

Read More

मुंबई. एचडीएफसी बैंक के पूर्व मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एवं प्रबंध निदेशक आदित्य पुरी निजी इक्विटी (पीई) क्षेत्र की दिग्ग्ज कंपनी ग्लोबल कार्लाइल के साथ वरिष्ठ सलाहकार के रूप में जुड़ रहे हैं। वैश्विक निजी इक्विटी कंपनी ने सोमवार को कहा कि पुरी कार्लाइल को एशिया में निवेश अवसरों के बारे में परामर्श प्रदान करेंगे। पुरी हाल में ही एचडीएफसी बैंक के सीईओ एवं प्रबंध निदेशक पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। पुरी को एचडीएफसी बैंक को नीचे से उठाकर देश का निजी क्षेत्र का सबसे बड़ा बैंक बनाने का श्रेय जाता है। कार्लाइल ने बयान में कहा कि पुरी उसकी टीम…

Read More

नई दिल्ली: वित्त मंत्रालय ने GST क्षतिपूर्ति के दूसरे राउंड के तौर पर 16 राज्यों और 3 केन्द्र शासित प्रदेशों को 6000 करोड़ रुपये जारी किए हैं. इन राज्यों व प्रदेशों में महाराष्ट्र, पुडुचेरी, बिहार, असम और दिल्ली भी शामिल हैं. केन्द्र ने 23 अक्टूबर के 16 राज्यों व 2 केन्द्र शासित प्रदेशों दिल्ली और जम्मू-कश्मीर को 6000 करोड़ रुपये ट्रान्सफर किए थे. मंत्रालय ने बयान में कहा, ‘भारत सरकार का वित्त मंत्रालय, जीएसटी कंपन्सेशन सेस में कमी को पूरा करने के​ लिए राज्यों के लिए अपनी स्पेशल विंडो के तहत दूसरे राउंड के रूप में 16 राज्यों व 3…

Read More

रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में आज भारी गिरावट देखने को मिल रही है. कारोबार में शेयर 7 फीसदी से भी ज्यादा टूटकर 1900 रुपये के नीचे 1897 के स्तर तक कमजोर हो गया है. शेयर में यह गिरावट आरआईएल के दूसरी तिमाही के नतीजों के बाद आई है. पिछले 1.5 महीनों में शेयर में 400 रुपये से ज्यादा गिरावट आई है. असल में आरआईएल का मुनाफा सालाना आधार पर 15 फीसदी गिरकर 9567 करोड़ रुपये रहा है. हालांकि यह अनुमान से बेहतर है0 लेकिन रिफाइनिंग बिजनेस कमजोर बना हुआ है. जिससे निवेशकों के सेंटीमेंट पर असर पड़ा है. एक्सपर्ट का…

Read More

भारत के वाहन क्षेत्र में नियुक्तियों में सुधार जारी है और सितंबर महीने में इसमें 29 फीसदी की क्रमिक वृद्धि दर्ज की गयी. हालांकि, यह अब भी कोरोना वायरस महामारी से पहले के स्तर से नीचे है. रोजगार संबंधी ऑनलाइन सेवाएं देने वाले पोर्टल नौकरी डॉट कॉम ने इसकी जानकारी दी. कंपनी ने एक बयान में कहा कि जून 2020 से ही सकारात्मक रुख बना हुआ है और माह-दर-माह सुधार हो रहा है. कंपनी के मुताबिक, ‘‘जब हम कोविड से पहले और बाद के इस क्षेत्र के प्रदर्शन के स्तर की तुलना करते हैं, इसमें स्पष्ट सुधार दिखता है. हालांकि,…

Read More

मुंबई: वैश्विक स्तर पर रही तेजी के साथ ही बैंकिंग, वित्त और टेलीकॉम कंपनियों में कारोबार के अंतिम चरण में हुयी लिवाली के बल पर घरेलू शेयर बाजार बढ़त बनाने में सफल रहा। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 143.51 अंक चढ़कर 39757.58 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 26.75 अंक बढ़कर 11669.15 अंक पर रहा। इस दौरान जहां छोटी कंपनियों में बिकवाली देखी गयी वहीं मझौली कंपनियों में लिवाली हुयी। बीएसई का मिडकैप 0.36 प्रतिशत बढ़कर 14958.71 अंक पर रहा जबकि स्माॅलकैप 0.71 प्रतिशत टूटकर 15781.89 अंक पर आ गया। बीएसई में बढ़त में…

Read More

जर्मनी की लग्जरी कार कंपनी BMW ने भारतीय बाजार में अपने मिड साइज्ड स्पोर्ट्स एक्टिविटी व्हीकल (एसएवी) X3 M को पेश किया है. इसकी एक्स शोरूम कीमत 99.9 लाख रुपये है. कंपनी ने सोमवार को बयान में कहा कि इस मॉडल को एक उच्च प्रदर्शन वाली कार की जरूरत के अनुरूप डिजाइन किया गया है. BMW X3 M पूर्ण निर्मित यूनिट (सीबीयू) के रूप में भारत आएगी. BMW X3 M में 3.0 लीटर, 6 सिलिंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है. यह इंजन 480 hp की मैक्सिमम पावर और 600 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है. साथ में ड्राइवलॉजिक के…

Read More

नई दिल्ली: इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक की शेयर बाजार में सुस्त एंट्री हुई है. आज शेयर 6 फीसदी डिस्काउंट पर शेयर बाजार में लिस्ट हुआ. इक्विटास स्माल फाइनेंस बैंक का इश्यू 33 रुपये प्रति शेयर था, लेकिन बीएसई पर यह 31.10 रुपये पर लिस्ट हुआ जो इश्यू प्राइस से 6 फीसदी कम है. इश्यू का भाव कम होने के बाद भी एक्सपर्ट इसके सुस्त लिस्टिंग की आशंका जता रहे थे. हालांकि लांग टर्म निवेश के लिहाज से यह इश्यू बेहतर हो सकता है. इक्विटास स्माल फाइनेंस बैंक लिस्ट होने के बाद इश्यू प्राइस से 1.77 फीसदी गिरावट के साथ 3..45…

Read More

नई दिल्ली: मोदी सरकार के लिए अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर बड़ी राहत की खबर है. अक्टूबर महीने में मैन्युफैक्चरिंग एक्टिविटी पूरे दशक में सबसे ज्यादा रही है. यहां तक कि यह 13 साल के हाई 58.9 पर रही है. यह मांग सुधरने का संकेत है. डिमांड में तेजी से मैन्युफैक्चरिंग एक्टिविटी को बूस्ट मिला है. बता दें कि कोरोना संकट के दौर में डिमांड बुरी तरह से प्रभावित हुई थी, जिसका देश की अर्थव्यवस्था पर गहरा असर हुआ. फिलहाल पीएमआई डाटा से बेहतर उम्मीद जग रही है. सोमवार को जारी आईएचएस मार्किट मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई सर्वे के अनुसार मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई इंडेक्स…

Read More

नई दिल्ली: दोपहिया कंपनी बजाज ऑटो लिमिटेड की कुल बिक्री अक्टूबर में 11 फीसदी बढ़कर 5,12,038 इकाई पर पहुंच गई. पिछले साल के समान महीने में कंपनी ने 4,63,208 वाहन बेचे थे. शेयर बाजारों को दी सूचना में कंपनी ने कहा कि अक्टूबर में घरेलू बाजार में उसकी बिक्री एक फीसदी बढ़कर 2,81,160 इकाई पर पहुंच गई. पिछले साल समान महीने में यह आंकड़ा 2,78,776 रहा था. दूसरी ओर, टीवीएस मोटर कंपनी की बिक्री अक्टूबर में 22 फीसदी बढ़कर 3,94,724 इकाई पर पहुंच गई. समीक्षाधीन महीने में कंपनी की मोटरसाइकिल बिक्री 18 फीसदी बढ़कर 4,70,290 इकाई पर पहुंच गई, जो…

Read More

नई दिल्ली: नवंबर महीने में दिवाली, भाईदूज, छठ जैसे त्योहारों की लड़ी के चलते बैंक पूरे महीने में 15 दिन बंद रहने वाले हैं. हालांकि जरूरी नहीं कि हर जगह बैंक 15 दिन बंद रहें. कुछ छुट्टियां स्थानीय होने के कारण, स्थान विशेष पर ही उस दिन बैंक बंद रहेंगे. वैसे तो कोविड19 महामारी के मद्देनजर बैंकों द्वारा लोगों को इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल करने को प्रोत्साहित किया जा रहा है. फिर भी बैंक से जुड़े कुछ ऐसे कामकाज जो घर बैठे ऑनलाइन नहीं हो सकते हैं, उन्हें करने के लिए ग्राहक को बैंक जाना पड़ सकता है. इसलिए बैंक…

Read More

मारुति सुजुकी इंडिया (MSI) की बिक्री अक्टूबर में 18.9 फीसदी बढ़कर 1,82,448 यूनिट पर पहुंच गई. इससे पिछले साल के समान महीने में कंपनी ने 1,53,435 वाहन बेचे थे. कंपनी की ओर से जारी बयान के अनुसार घरेलू बाजार में उसकी बिक्री 19.8 फीसदी बढ़कर 1,72,862 यूनिट पर पहुंच गई, जो अक्टूबर 2019 में 1,44,277 यूनिट रही थी. समीक्षाधीन महीने में कंपनी की मिनी कारों अल्टो और एस-प्रेसो की बिक्री मामूली घटकर 28,462 यूनिट रह गई, जो एक साल पहले समान महीने में 28,537 यूनिट रही थी. कॉम्पैक्ट सेगमेंट की कारों जैसे स्विफ्ट, सेलेरियो, इग्निस, बलेनो और डिजायर की बिक्री…

Read More

Ford EcoSport एसयूवी की कीमतें बढ़ गई हैं. मौजूदा हालात के कारण कंपनी ने पहले अगस्त में और अब एक बार फिर इस गाड़ी की कीमत में इजाफा किया है. फोर्ड इकोस्पोर्ट की कीमत अब 8.19 लाख रुपये से शुरू है. कंपनी ने इसके सभी वेरिएंट के दाम 1500 रुपये बढ़ाए हैं. इकोस्पोर्ट के टॉप एंड वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत अब 11.73 लाख रुपये हो गई है. इस एसयूवी के विभिन्न वेरिएंट की एक्स शोरूम दिल्ली कीमतें इस तरह हैं- 1.5l पेट्रोल Ambiente MT- 8.19 लाख रु से शुरू 1.5l डीजल Ambiente MT- 8.69 लाख रु से शुरू 1.5l…

Read More

मुंबई: वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में बढोतरी होने और अमेरिका में प्रोत्साहन पैकेज की घोषणाओं को लेकर बनी अनिश्चितता के कारण बीते सप्ताह घरेलू शेश्यर बाजार ढाई फीसदी से अधिक फिसल गया और अगले सप्ताह भी वैश्विक कारक और कंपनियों के तिमाही परिणामों से बाजार की चाल तय होगी। समीक्षाधीन अवधि में बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 2.63 प्रतिशत अर्थात 1071.43 अंक टूटकर 40 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे 39614.07 अंक पर आ गया। इस दौरान नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 2.41 प्रतिशत अर्थात 287.95 अंक गिरकर 11642.40 अंक पर…

Read More

नई दिल्ली: लॉकडालन के बाद अब धीरे धीरे अर्थव्यवस्था के पटरी पर लौटने के साथ ही राजस्व संग्रह भी बढ़ने लगा है। इस वर्ष अक्टूबर में जीएसटी संग्रह 105155 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया जो पिछले वर्ष के इसी महीने में संग्रहित राजस्व की तुलना में 10 फीसदी अधिक है। वित्त मंत्रालय द्वारा आज यहां जारी जीएसटी संग्रह के आंकड़ों के अनुसार अक्टूबर 2020 में जीएसटी राजस्व संग्रह 105155 करोड़ रुपये रहा जिसमें सीजीएसटी 19193 करोड़ रुपये, एसजीएसटी 25411 करोड़ रुपये, आईजीएसटी 52540 करोड़ रुपये और 8011 करोड़ रुपये क्षतिपूर्ति उपकर शामिल है। आईजीएसटी में 23375 करोड़ रुपये और…

Read More

अलीबाबा की फिनटेक कंपनी Ant Group के आईपीओ को तगड़ा रिस्पांस मिला है. हांगकांग और शंघाई दोनों जगह की लिस्टिंग में 30 लाख करोड़ (3 ट्रिलियन डॉलर) मूल्य की बिडिंग हुई है. यह रकम कितनी अधिक है, इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि यह भारत की जीडीपी से भी अधिक है. जैक मा के स्वामित्व वाली इस कंपनी के शेयरों की ट्रेडिंग हांग कांग और शंघाई के स्टॉक एक्सचेंजों पर अगले महीने 5 नवंबर से शुरू हो सकती है. एंट फाइेंसियल की योजना 2.54 लाख करोड़ (34.4 बिलियन डॉलर) का फंड इकट्ठा करने का है ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट…

Read More

बरेली : देश में सार्वजनिक क्षेत्र के तीसरे सबसे बड़े बैंक- बैंक ऑफ बड़ौदा ने 1 नवंबर, 2020 से बड़ौदा रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट (बीआरएलएलआर) में कटौती करते हुए इसे 7 प्रतिशत से 6.85 करने की घोषणा की है। बैंक के सभी खुदरा ऋण बीआरएलएलआर से जुड़े हैं (बाहरी बेंचमार्क-रेपो लिंक्ड रेट), इसलिए ग्राहक होम लोन, मॉर्गेज लोन, कार लोन, एजुकेशन लोन, पर्सनल लोन और अन्य सभी रिटेल लोन प्रोडक्ट्स का लाभ उठा सकते हैं। त्योहारी सीजन से पहले, बैंक ने होम लोन और कार लोन पर ब्याज दरों में रियायत की घोषणा की थी। अब बीआरएलएलआर में इस संशोधन…

Read More