Ford EcoSport एसयूवी की कीमतें बढ़ गई हैं. मौजूदा हालात के कारण कंपनी ने पहले अगस्त में और अब एक बार फिर इस गाड़ी की कीमत में इजाफा किया है. फोर्ड इकोस्पोर्ट की कीमत अब 8.19 लाख रुपये से शुरू है. कंपनी ने इसके सभी वेरिएंट के दाम 1500 रुपये बढ़ाए हैं. इकोस्पोर्ट के टॉप एंड वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत अब 11.73 लाख रुपये हो गई है. इस एसयूवी के विभिन्न वेरिएंट की एक्स शोरूम दिल्ली कीमतें इस तरह हैं-
1.5l पेट्रोल Ambiente MT- 8.19 लाख रु से शुरू
1.5l डीजल Ambiente MT- 8.69 लाख रु से शुरू
1.5l पेट्रोल Trend MT- 8.99 लाख रु से शुरू
1.5l डीजल Trend MT- 9.49 लाख रु से शुरू
1.5l पेट्रोल Titanium MT- 9.78 लाख रु से शुरू
1.5l डीजल Titanium MT- 999900 रु से शुरू
1.5l पेट्रोल Titanium AT- 10.68 लाख रु से शुरू
1.5l पेट्रोल Thunder MT- 10.68 लाख रु से शुरू
1.5l डीजल Thunder MT- 11.18 लाख रु से शुरू
1.5l पेट्रोल Titanium+ MT- 10.68 लाख रु से शुरू
1.5l डीजल Titanium+ MT- 11.18 लाख रु से शुरू
1.5l पेट्रोल Titanium+ AT- 11.58 लाख रु से शुरू
1.5l पेट्रोल S MT-11.23 लाख रु से शुरू
1.5l डीजल S MT- 11.73 लाख रु से शुरू
इंजन व पावर
Ford EcoSport में दो इंजन दिए गए हैं. इसका 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन 122hp पावर और 149Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है. इस इंजन के साथ ट्रांसमिशन विकल्प में या तो 5 स्पीड मैनुअल या टॉर्क कन्वर्टर चुना जा सकता है. वहीं 1.5 लीटर डीजल इंजन 98hp पावर और 215Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है. इसके साथ केवल 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन का ही विकल्प है.

