Close Menu
    What's Hot

    Casino Tower Rush Fast Action Casino Game Exciting Gameplay and Quick Wins

    April 23, 2026

    Three Most typical Issues With Kukimuki

    April 21, 2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स, ओखला और इंडियन मेडिकल एसोसएिशन, बिहार ने रोबोट की सहायता से की जाने वाली उन्नत सीटीवीएस तथा कैंसर सर्जरी पर केंद्रित मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम का आयोजन किया

    April 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»ऑटोमोबाइल»BMW ने भारत में लॉन्च की X3 M SUV
    ऑटोमोबाइल

    BMW ने भारत में लॉन्च की X3 M SUV

    Finance KhabarBy Finance KhabarNovember 2, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जर्मनी की लग्जरी कार कंपनी BMW ने भारतीय बाजार में अपने मिड साइज्ड स्पोर्ट्स एक्टिविटी व्हीकल (एसएवी) X3 M को पेश किया है. इसकी एक्स शोरूम कीमत 99.9 लाख रुपये है. कंपनी ने सोमवार को बयान में कहा कि इस मॉडल को एक उच्च प्रदर्शन वाली कार की जरूरत के अनुरूप डिजाइन किया गया है.

    BMW X3 M पूर्ण निर्मित यूनिट (सीबीयू) के रूप में भारत आएगी. BMW X3 M में 3.0 लीटर, 6 सिलिंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है. यह इंजन 480 hp की मैक्सिमम पावर और 600 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है. साथ में ड्राइवलॉजिक के साथ 8 स्पीड M स्टेपट्रॉनिक ट्रांसमिशन और नया M xDrive ऑल व्हीकल ड्राइव सिस्टम है. यह SAV केवल 4.2 सेकेंड्स में 0-100 km/h की स्पीड पकड़ सकती है. इसकी टॉप स्पीड 250 km/h है. गाड़ी की फ्यूल कंजम्पशन 9.12 km/l है.

    कार के अंदर 12.3 इंच मल्टी फंक्शन टचस्क्रीन डिस्प्ले, मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग व्हील, हाई फाई स्पीकर सिस्टम और बीएमडब्ल्यू वर्चुअल असिस्टेंट, एंबियंट लाइटिंग, एम स्पेसिफिक इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पैनोरैमिक सनरूफ जैसे फीचर्स प्रमुख हैं. इसके अलावा कार में बीएमडब्ल्यू हेड अप डिस्प्ले, एडेप्टिव एलईडी हैडलाइट्स, बीएमडब्ल्यू लाइव कॉकपिट प्रोफेशनल, हाई बीम असिस्टेंट और पार्किंग असिस्टेंट जैसे फीचर्स भी हैं.

    BMW X3 M में फ्रंट, साइड व हेड एयरबैग्स, एम डायनैमिक मोड समेत डायनैमिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, कॉर्नरिंग ब्रेक कंट्रोल, डायनैमिक ब्रेक कंट्रोल, ड्राई ब्रेकिंग फंक्शन, ब्रेकिंग फंक्शन के साथ क्रूज कंट्रोल, सिटी ब्रेकिंग फंक्शन के साथ कॉलिजन व पेडेस्ट्रियन वॉर्निंग जैसे सेफ्टी फीचर्स हैं.

    बीएमडब्ल्यू समूह भारत के अध्यक्ष विक्रम पावह ने कहा कि उच्च प्रदर्शन वाली मिड साइज एसएवी से इस खंड में हमारी उपस्थिति और मजबूत हो सकेगी. BMW X3 की सबसे बड़ी खासियत इसका नया विकसित पावरफुल इंजन और प्रगतिशील चैसिस टेक्नोलॉजी है. पवाह आगे कहते हैं कि यह व्हीकल लग्जरी और स्पोर्टिंग डायनैमिक्स के यूनीक कॉम्बिनेशन की पेशकश करता है. BMW X3 M ग्राहकों को एक उत्साहवर्धक, सुरक्षित और अनूठा ड्राइविंग अनुभव देती है. यह वर्ल्ड क्लास फीचर्स से लैस है, जो इस सेगमेंट में दूसरों से अलग बनाते हैं.

    x3m
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleडिस्काउंट पर शेयर बाजार में लिस्ट हुआ इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक
    Next Article गिरावट से उबरे शेयर बाजार
    Finance Khabar

    Related Posts

    1 अक्टूबर 2025 से कई नए नियम लागू, जानें क्या होगा असर

    September 30, 2025

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Three Secret Belongings you Didn’t Learn about Kuki Muki
    April 9, 2026
    Denmark Unauthorized Casino Sites Legal Risks and Player Safety
    March 20, 2026
    Tower Rush Stake High Performance Racing Gear
    March 19, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.