Author: Finance Khabar
भारत के एविएशन सेक्टर में कोरोना वायरस से लगे बड़े झटके के बाद अब रिकवरी दिखने लगी है. भारत का घरेलू पैसेंजर ट्रैफिक कोरोना वायरस महामारी के पूर्व के आधे से ज्यादा लेवल पर पहुंच गया है. रोजाना हवाई सफर करने वाले यात्रियों की संख्या नवंबर में दो लाख को पार कर गई है. केंद्रीय नगर विमानन मंत्रालय (MOCA) के एक शीर्ष अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी. नगर विमानन मंत्रालय के सचिव प्रदीप सिंह खारोला ने कहा कि जब कोरोना वायरस प्रकोप की वजह से दो महीने के अंतर के बाद उड़ानें दोबारा शुरू हुईं, तो पहले दिन…
मोदी सरकार ने सभी चार पहिया वाहनों के लिए 1 जनवरी 2021 से FASTag को अनिवार्य कर दिया है. भारत सरकार के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने एक नोटिफिकेशन जारी किया है जिसमें 1 जनवरी से सभी चार पहियों वाले वाहनों के लिए फास्टैग को अनिवार्य कर दिया गया है. यह पुराने वाहनों के साथ M और N कैटेगरी के मोटर वाहनों पर भी लागू होगा जिनकी बिक्री 1 दिसंबर 2017 से पहले हुई है. केंद्रीय मोटर व्हीकल नियम, 1989 के मुताबिक फास्टैग को 1 दिसंबर 2017 के बाद खरीदे गए नए चार पहिया वाहनों के सभी नए रजिस्ट्रेशन…
जुलाई से अब तक 11 लाख से अधिक एमएसएमईज ने उद्यम रजिस्ट्रेशन पर रजिस्ट्रेशन किया है. यह नया ऑनलाइन सिस्टम जुलाई में लांच हुआ था. केंद्र सरकार द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक इसमें से 3.72 लाख एंटरप्राइजेज ने मैनुफैक्चरिंग सेक्टर के तहत रजिस्टर्ड कराया है जबकि 6.31 लाख एंटरप्राइजेज ने सर्विस सेक्टर के तहत रजिस्ट्रेशन कराया है. इसके अलावा इन एंटरप्राइजेज के जरिए 1 करोड़ से अधिक लोगों को रोजगार मिला है. जुलाई से लेकर अब तक जितने माइक्रो, स्माल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज (MSMEs) ने भी रजिस्ट्रेशन कराया है, उसमें से सबसे अधिक मीडियम एंटरप्राइजेज रहे. सरकारी आंकड़ों के…
मुंबई: महिंद्रा एंड महिंद्रा अपनी नयी ‘थार एसयूवी’ की दो दिन के भीतर 500 इकाई की आपूर्ति करेगी। दिवाली से पहले कंपनी ने सात और आठ नवंबर को इसे देशभर में पहुंचाने का निर्णय किया है। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने एक विज्ञप्ति में कहा कि थार की आपूर्ति उसके उपलब्ध विभिन्न संस्करण के लिए हासिल हुई बुकिंग के आधार पर की जाएगी। कंपनी इस नए संस्करण की पहली इकाई की आपूर्ति पहले ही कर चुकी है। इस पहली इकाई के लिए सितंबर में बोलियां लगायी गयी थीं और सबसे ज्यादा बोली लगाने वाले को कार भेज दी गयी है। कंपनी…
नई दिल्ली: कोरोना संकट ने लोगों के बचत और निवेश की गणित भी खराब कर दी है. इक्विटी मार्केट हो या म्यूचुअल फंड दोनों में ही निवेशको को अचछा खासा नुकसान उठाना पड़ा, जिससे कुछ लोगों ने अपने निवेश को बेच दिया या रोक दिया. इनमें म्यूचुअल फंड एसआईपी भी शामिल है. एसोसिएशन आफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया के आंकड़ों के मुताबिक इस वित्त वर्ष अप्रैल से लेकर अगस्त तक कुल 40.5 लाख लोग ऐसे हैं, जिन्होंने अपनी एसआईपी बंद कर दी है. यह पिछले साल के मुकाबले करीब 7 लाख ज्यादा है. हो सकता है आप भी इन्हीं में…
नई दिल्ली: टाटा मोटर्स ने अपनी प्रीमियम हैचबैक Altroz का नया वैरिएंट लांच किया है. इसकी प्राइस दिल्ली के एक्स शोरूम में 6.6 लाख रखी गई है. कंपनी ने यह जानकारी शनिवार को दी है. पेट्रोल से चलने वाली इस XM+ trim में कई फीचर हैं. इसमें एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटोकनेक्टिविटी के साथ 17.78 सेमी का टचस्क्रीन इंफोटोनमेंट (एक स्क्रीन जिस पर जानकारी दिखेगी) दिया गया है. इस नए मॉडल में स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स, वॉयस एलर्ट्स, वॉयर कमांड रिकग्निशन, रिमोट फोल्डेबल का भी फीचर है. कंपनी ने इस नए मॉडल की जानकारी देते हुए कहा कि एल्ट्रोज ने प्रीमियम…
नई दिल्ली: देश की अर्थव्यवस्था कोरोना वायरस महामारी के असर से कब बाहर आएगी और इसमें रिकवरी शुरू होगी, इसका सभी को इंतजार है. वहीं, अब इसे लेकर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के चेयरमैन दिनेश कुमार खारा ने बयान दिया है. SBI चेयरमैन ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था की अगले वित्त वर्ष से वापसी करने की उम्मीद है. उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था में कोरोना महामारी की वजह से गिरावट आई है, और उसमें रिकवरी की क्षमता दिखी है. उन्होंने आगे कहा कि एक बड़ा बदलाव हुआ होगा जिससे ज्यादा परिपक्व अर्थव्यवस्था बनेगी. जिसमें कंपनियां लागत को काबू में रखना…
हैदराबाद: तेलंगाना के आईटी और उद्योग मंत्री के टी रामा राव ने शु्क्रवार को कहा कि अमेजन वेब सर्विसेज (एडब्ल्यूएस) कई डेटा केंद्रों की स्थापना के लिए तेलंगाना में 2.77 अरब अमेरिकी डॉलर (20,761 करोड़ रुपये) का निवेश करेगी। उन्होंने कहा कि यह राज्य के इतिहास में सबसे बड़ा प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) है। एडब्ल्यूएस अमेजन द्वारा पेश किया जाने वाला क्लाउड प्लेटफॉर्म है। राव ने ट्वीट किया, ‘‘तेलंगाना के इतिहास में सबसे बड़े एफडीआई के बारे में बताते हुए खुशी है! कई बैठकों के बाद एडब्ल्यूएस ने तेलंगाना में कई डेटा केंद्रों की स्थापना के लिए 20,761 करोड़ रुपये…
नई दिल्ली: सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को वाहन विनिर्माताओं से ई-वाहनों की लागत घटाने और बाजार हिस्सेदारी हासिल करने के लिए कुछ समय तक लाभ को भूल जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि, देश के पास 2025 तक इलेक्ट्रिक वाहन का वैश्विक केंद्र बनने की अच्छी क्षमता है। केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा कि, एक बार बाजार में मांग तैयार हो गयी तो फिर पीछे मुड़कर नहीं देखना होगा। उन्होंने कच्चे तेल की आयात लागत और प्रदूषण को कम करने वाली इस पहल के लिए विनिर्माताओं को हर संभव मदद देने का वादा किया।…
रिसर्च फर्म IDC ने शुक्रवार को कहा कि भारत में स्मार्टफोन बाजार की शिपमेंट सितंबर तिमाही में 17 फीसदी बढ़कर 5.43 करोड़ इकाई हो गई, जबकि इस दौरान चीन और अमेरिका जैसे बाजारों में सालाना आधार पर गिरावट देखी गई है. IDC ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि हालांकि भारत के स्मार्टफोन बाजार में कई सालों तक सालाना वृद्धि हासिल करने के बाद इस साल सालाना आधार पर हल्की एक संख्या की गिरावट आने का अनुमान है. रिपोर्ट के मुताबिक ऐसा साल के पहले छह महीनों में आई चुनौतियों के असर की वजह से होगा. आईडीसी ने कहा कि स्मार्टफोन…
देश का विदेशी मुद्रा भंडार 183 मिलियन अमेरिकी डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 560.715 अरब डॉलर की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया है. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने ये डेटा 30 अक्टूबर को खत्म हुए हफ्ते के लिए जारी किया है. इससे पिछले 23 अक्टूबर को खत्म हुए हफ्ते में भंडार 5.412 अरब डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 560.532 अरब डॉलर हो गया था. समीक्षाधीन हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी की वजह फॉरेन करेंसी एसेट्स (FCA) में इजाफा रहा, जो कुल रिजर्व का बड़ा हिस्सा है. RBI के साप्ताहिक डेटा के मुताबिक, FCA 815 मिलियन डॉलर की…
नयी दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को कहा कि डिजिटलीकरण बढ़ने से देश की आर्थिक वृद्धि के बेहतर आकलन में मदद मिलेगी। उन्होंने कर पेशेवरों से अपने ग्राहकों को डिजिटल तरीके से भुगतान करने के लिये प्रोत्साहित करने को कहा। उन्होंने कहा कि देश में जिस दल की भी सरकार हो, वह कर दायरा बढ़ाने का प्रयास करती है। कर राजस्व बढ़ाने के प्रयास के साथ कर बोझ कम करती है। कर पेशेवर करदाताओं द्वारा समय पर अनुपालन सुनिश्चित कर महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकते हैं। सीतारमण ने ‘ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ टैक्स प्रैक्टिसनर्स’ द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कर…
रॉयल एनफील्ड की Meteor 350 क्रूजर मोटरसाइकिल को आज लॉन्च कर दिया गया. इस मोटरसाइकिल का काफी लंबे वक्त से इंतजार किया जा रहा था. बाइक की कीमत 1.75 लाख रुपये से शुरू है. Meteor 350 का मुकाबला Jawa Forty Two, Bajaj Dominar 250 और नई लॉन्च Honda H’ness CB350 से रहेगा. Meteor 350 रॉयल एनफील्ड के जे प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है. यह प्लेटफॉर्म रॉयल एनफील्ड की आने वाली कई बाइक्स में इस्तेमाल होने वाला है. Royal Enfield Meteor 350, थंडरबर्ड 350X को रिप्लेस करेगी. Royal Enfield Meteor 350 तीन वेरिएंट फायरबॉल, सुपरनोवा और स्टैलर में आएगी. बाइक की बुकिंग…
अब फैमिली या दोस्तों से चैट करने के साथ आप उनके साथ पैसों का लेन-देन भी कर सकेंगे. सोशल मैसेजिंग ऐप WhatsApp ने आज से भारत में अपनी पेमेंट सर्विस की शुरुआत कर दी है. यह मंजूरी नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने दी है. वाट्सऐप 160 से अधिक बैंकों के ट्रांजैक्शन को सपोर्ट करेगा और इसने देश के पांच अग्रणी बैंकों आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी, एक्सिस बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और जियो पेमेंट्स बैंक के साथ साझेदारी किया है. वाट्सऐप के दावे के मुताबिक इस प्लेटफॉर्म के जरिए पेमेंट बहुत आसान होगा. आइए जानते हैं कि इसका इस्तेमाल…
ग्लोबल इक्विटीज में निवेश भी जोखिम के अधीन है लेकिन इसे डायवर्सिफिकेशन के द्वारा कम जरूर किया जा सकता है. इसका बेहतर तरीका है इंटरनेशनल म्यूचुअल फंड में निवेश करना. अगर आप भी ऐसा करने की सोच रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. मार्केट रेगुलेटर सेबी ने म्यूचुअल फंड में ओवरसीज इन्वेस्टमेंट की लिमिट बढ़ा दी है. इनडिविजुअल फंड हाउस के लिए यह लिमिट अब 30 करोड़ डॉलर से बढ़कर 60 करोड़ डॉलर हो गई है. इसके अलावा डोमेसिटक म्यूचुअल फंड द्वारा ओवरसीज ईटीएफ (ETF) में भी निवेश की लिमिट 5 करोड़ डॉलर से बढ़ाकर 20 करोड़ डॉलर…
शेयर बाजार आज 9 महीने के हाई पर पहुंच गया है. आज के कारोबार में सेंसेक्स 543 अंक मजबूत होकर 41,883.59 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी भी 130 अंक मजबूत होकर 12250 के पार निकलने में कामयाब रहा है. शेयर बाजार में लगातार 5वें दिन तेजी का रुख रहा है और आज का यह स्तर 9 महीने यानी 24 जनवरी के बाद सबसे हाई है. बेंचमार्क इंडेक्स की बात करें तो अपने हाई से महज 2 फीसदी ही पीछे है. आज के कारोबार में न सिर्फ लॉर्जकैप बल्कि मिडकैप में भी अच्छी तेजी रही. इस तेजी के बीच…
बेहतर ग्लोबल मार्केट सेंटीमेंट के बीच घरेलू शेयर बाजार में आज अच्छी तेजी देखने को मिली है. कारोबार में निफ्टी 12250 के पार निकल गया है. सेंसेक्स भी 41900 के करीब है. फिलहाल आज की तेजी में शेयर बाजार अपने 9 महीनों के हाई पर पहुंच गया है. सेंसेक्स में आज करीब 553 अंकों की तेजी देखने को मिली है और यह 41,893.06 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी में 143 अंकों की तेजी है और यह 12264 के स्तर पर बंद हुआ है. आज के कारोबार में बैंक और फाइनेंशियल शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिली है.…
नई दिल्ली: नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने व्हाट्सऐप (WhatsApp) को UPI पर लाइव जाने की इजाजत दे दी है. NPCI की वेबसाइट पर मौजूद प्रेस रिलीज के मुताबिक व्हाट्सऐप अपने UPI यूजर बेस को चरणबद्ध तरीके से बढ़ा सकता है जिसकी शुरुआत UPI में अधिकतम 20 मिलियन के रजिस्टर्ड यूजर बेस के साथ होगी. वर्तमान में, पेटीएम, गूगल पे और फोन पे डिजिटल भुगतान के बाजार में बड़े खिलाड़ी हैं. बता दें कि व्हाट्सऐप काफी समय से अपनी पेमेंट सर्विस की शुरुआत करने की कोशिश कर रही है क्योंकि वह भारत में डिजिटल पेमेंट मार्केट में आना चाहती…
चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा ने गुरुवार को राज्य के युवाओं को प्राइवेट नौकरियों में 75 प्रतिशत आरक्षण वाला विधेयक पास हो गया है. गुरुवार से मानसून सत्र के दूसरे चरण शुरू है. राज्य के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने इस विधेयक को विधानसभा में पेश किया किया था. जिसे सर्वसम्मति से पास कर दिया गया. विधेयक पास होने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए दुष्यंत चौटाला ने कहा, “हम उम्मीद करते हैं कि जल्द महामहिम भी इस पर स्वीकृति देंगे और हरियाणा में आने वाले समय में जितना भी रोज़गार आएगा उसके अंदर हम हमारे युवाओं को तीन चौथाई आरक्षण दे…
नयी दिल्ली: जर्मनी की लक्जरी कार कंपनी बीएमडब्ल्यू (BMW) ने गुरुवार को भारत में मिनी जॉन कूपर वर्क्स (John Cooper Works) हैच का सीमित संस्करण पेश किया, जिसकी शोरूम कीमत 46.9 लाख रुपये है। बीएमडब्ल्यू इंडिया ने एक बयान में कहा कि सीमित संस्करण का मॉडल मिनी जॉन कूपर वर्क्स जीपी से प्रेरित है और इसे पूरी तरह निर्मित इकाई (सीबीयू) के रूप में पेश किया गया है। कंपनी ने बताया कि बुकिंग के लिए इसकी सिर्फ 15 इकाइयां उपलब्ध हैं और इसे ‘शॉप मिनी डॉट इन’ नाम की वेबसाइट पर बुक किया जा सकता है। इस पेशकश पर टिप्पणी…
