Close Menu
    What's Hot

    Three Secret Belongings you Didn’t Learn about Kuki Muki

    April 9, 2026

    Denmark Unauthorized Casino Sites Legal Risks and Player Safety

    March 20, 2026

    Tower Rush Stake High Performance Racing Gear

    March 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»अन्य»एविएशन सेक्टर में रिकवरी के संकेत, मुसाफिरों की संख्या बढ़ी
    अन्य

    एविएशन सेक्टर में रिकवरी के संकेत, मुसाफिरों की संख्या बढ़ी

    Finance KhabarBy Finance KhabarNovember 7, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भारत के एविएशन सेक्टर में कोरोना वायरस से लगे बड़े झटके के बाद अब रिकवरी दिखने लगी है. भारत का घरेलू पैसेंजर ट्रैफिक कोरोना वायरस महामारी के पूर्व के आधे से ज्यादा लेवल पर पहुंच गया है. रोजाना हवाई सफर करने वाले यात्रियों की संख्या नवंबर में दो लाख को पार कर गई है. केंद्रीय नगर विमानन मंत्रालय (MOCA) के एक शीर्ष अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी.

    नगर विमानन मंत्रालय के सचिव प्रदीप सिंह खारोला ने कहा कि जब कोरोना वायरस प्रकोप की वजह से दो महीने के अंतर के बाद उड़ानें दोबारा शुरू हुईं, तो पहले दिन केवल 30,000 हवाई यात्री थे लेकिन 2 नवंबर को यह संख्या दो लाख से ज्यादा पर पहुंच गई. उन्होंने यह भी कहा कि करीब 100 फीसदी बुकिंग और चेक इन अब वेब के जरिए हो रहे हैं. और उन्होंने देश की एविएशन इंडस्ट्री को न्यू नॉर्मल के मुताबिक काफी बेहतर तरीके से ढलने पर तारीफ की.

    खारोला ने कहा कि जब हमने छह महीने पहले मई के महीने में घरेलू एविएशन को खोला था, तब हमारे जैसे बड़े देश में पहले दिन पर केवल 30 हजार लोगों ने सफर किया था. और अगर हम पिछले हफ्ते के आंकड़ों को देखें, तो हमने दो लाख मुसाफिर प्रति दिन की संख्या को पार कर लिया है. सामान्य समय में यह दिन में करीब साढ़े तीन लाख से चार लाख मुसाफिर प्रति दिन होता है. उन्होंने आगे बताया कि इस तरह हमने सामान्य ऑपरेशंस के आदे से ज्यादा संख्या को पार कर लिया है और हम बहुत तेजी से सामान्य स्थिति की ओर बढ़ रहे हैं.

    Aviation
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Article1 जनवरी 2021 से सभी चार पहिया वाहनों के लिए FASTag अनिवार्य
    Next Article जेफ बेजोस और मुकेश अंबानी का विवाद अब दिल्ली हाईकोर्ट के द्वार
    Finance Khabar

    Related Posts

    1 अक्टूबर 2025 से कई नए नियम लागू, जानें क्या होगा असर

    September 30, 2025

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    ज़ीस्केलर और भारती एयरटेल ने देश में साइबर सुरक्षा और भरोसेमंद AI को बढ़ावा देने के लिए ‘AI एंड साइबर थ्रेट रिसर्च सेंटर’ शुरू करने की घोषणा की
    February 21, 2026
    एयरटेल ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया
    February 11, 2026
    हाफले इंडिया ने गुरुग्राम में अपने अब तक के सबसे बड़े फ्लैगशिप डिज़ाइन सेंटर का उद्घाटन किया
    February 6, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.