Author: Finance Khabar
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के साये में इस बार मन रही दिवाली की चहल पहल बाजारों में शुरू हो गई है। इस त्योहार की ख़रीदारी के लिए दिल्ली सहित देश भर के बाज़ारों में ग्राहकों की भीड़ दिखने लगी है। इससे व्यापारी भी उत्साहित दिखाई दे रहे हैं। इन्हें उम्मीद है कि आठ महीने के व्यापारिक वनवास से उन्हें अब मुक्ति मिल जाएगी। इसे देखते हुए कारोबारियों ने इस बार देश भर में 60 हजार करोड़ रुपये के व्यापार का अनुमान लगाया है। कंफेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी सी भरतिया एवं राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल…
लगातार दो महीने की निकासी के बाद अक्टूबर महीने में डेट आधारित म्यूचुअल फंड स्कीम्स में निवेश बढ़ा है. एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स ऑफ इंडिया (एएमएफआई) द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक अक्टूबर महीने में डेट म्यूचुअल फंड में 1.1 लाख करोड़ का निवेश हुआ है. इसकी सबसे बड़ी वजह लिक्विड फंड्, मनी मार्केट और छोटी अवधि की श्रेणी में निवेश बढ़ोतरी है. डेट म्यूचुअल फंड्स का एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) सितंबर में 12.87 लाख करोड़ से बढ़कर अक्टूबर में 13.28 लाख करोड़ हो गया. एएमएफआई के आंकड़ों के मुताबिक अगस्त में 3,907 करोड़ और सितंबर में 51,962 करोड़ का आउटफ्लो…
नई दिल्ली: भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने बुधवार को कहा कि उसने इंटरनेट क्षेत्र की बड़ी कंपनी गूगल को देश की प्रमुख डिजिटल कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स में 7.73 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के प्रस्तावित सौदे को मंजूरी दे दी. इस साल जुलाई में इस डील का एलान हुआ था. इससे गूगल और जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड (JPL) को देश में नए स्मार्टफोन को विकसित और लॉन्च करने की सुविधा मिलेगी. इसमें कहा गया कि गूगल ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के टेक्नोलॉजी वेंचर जियो प्लेटफॉर्म्स में 33,737 करोड़ रुपये का निवेश कर 7.7 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने का समझौता किया है. सीसीआई ने ट्वीट कर…
भारतीय एयरलाइन द्वारा संचालित की जाने वाली घरेलू उड़ानों की संख्या की सीमा को कोविड-19 पूर्व के 60 फीसदी से बढ़ाकर 70 फीसदी स्तर कर दी गई है. केंद्रीय नगर विमानन मंत्री (सिविल एविएशन) हरदीप सिंह पुरी ने बुधवार को यह जानकारी दी. नगर विमानन मंत्रालय ने 2 सितंबर को कहा था कि मौजूदा कोरोना वायरस महामारी की वजह से भारतीय एयरलाइंस अधिकतम कोविड-19 पूर्व के घरेलू पैसेंजर उड़ानों का 60 फीसदी संचालित कर सकती है. 29 अक्टूबर को यह साफ किया गया था कि 60 फीसदी की सीमा 24 फरवरी 2021 या अगले आदेश तक रहेगी. पुरी ने बुधवार…
नयी दिल्ली: इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड (इफको) ने बुधवार को एनपी उर्वरक मूल्य में 50 रुपए प्रति बोरी कमी करने की घोषणा की। इफको के प्रबन्ध निदेशक उदय शंकर अवस्थी ने ट्वीट कर उर्वरक मूल्य में कमी करने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एनपी उर्वरक के मूल्य में तुरंत प्रभाव से कमी की गई है। इससे पहले एनपी का मूल्य 975 रुपए प्रति बोरी था जो अब घटकर 925 रुपए प्रति बोरी हो गया है। एनपी उर्वरक में सल्फर की प्रचुर मात्रा होती है जिससे मिट्टी की उर्वरा शक्ति बढ़ती है तथा यह दलहनी और तिलहन फसलों के…
नई दिल्ली: सरकार ने उत्पादन , रोजगार और निर्यात बढ़ाने के लिए अगले पांच साल के दौरान विनिर्माण उद्योग को दो लाख करोड़ रुपए का उत्पादन आधारित प्रोत्साहन पैकेज देने का फैसला किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को यहां हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इस आशय के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। बैठक के बाद सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर तथा केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि विनिर्माण उद्योग को दो लाख करोड रुपए का प्रोत्साहन देने के निर्णय से देश में रोजगार बढ़ेगा , उत्पादन में इजाफा होगा…
नयी दिल्ली: सरकार ने आधारभूत ढांचा क्षेत्र में सार्वजनिक निजी सहभागिता (पीपीपी) योजना की व्यहार्यता अंतर वित्त पोषण (वीजीएफ) को जारी रखने और इसके पुनर्गठन का निर्णय लिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को यहां हुई मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने इससे संबंधित निर्णय को मंजूरी दी। सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बैठक के बाद संवाददाताओं को बताया कि इस योजना की समयावधि 2024-25 तक है और इस पर 8100 करोड़ रुपये की आयेगी। इस संशोधित योजना में सामाजिक आधारभूत ढांचे में निजी क्षेत्र की सहभागिता को मुख्यधारा में लाने के लिए दो…
नई दिल्ली: दिवाली से पहले होम लोन लेने की सोच रहे ग्राहकों के लिए अच्छी खबर आई है. मॉर्गेज लेंडर HDFC लिमिटेड ने अपनी रिटेल प्राइम लेंडिंग रेट (RPLR) में कटौती की है तो वहीं बैंक ऑफ बड़ौदा ने MCLR घटा दिया है. यानी ग्राहकों के लिए होम लोन, ऑटो लोन लेना सस्ता हो गया है. एचडीएफसी लिमिटेड ने हाउसिंग लोन्स पर RPLR 0.10 फीसदी घटाया है. HDFC ने बयान में कहा है कि नई दरें 10 नवंबर 2020 से लागू होंगी. इसी दर पर कंपनी के आवास ऋण की समायोजित दरें तय होती हैं.’’ ब्याज दर में इस बदलाव…
नई दिल्ली: केन्द्र सरकार ने आत्मनिर्भर भारत के तहत देश की मैन्युफैक्चरिंग क्षमता को बढ़ाने और निर्यात को बेहतर करने के लिए 10 प्रमुख सेक्टर्स में प्रॉडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) स्कीम को मंजूरी दी है. यह फैसला प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई केन्द्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया. जिन 10 सेक्टर्स में पीएलआई स्कीम को लागू किया जाएगा, वे एडवांस केमिस्ट्री सेल बैटरी, इलेक्ट्रॉनिक/टेक्नोलॉजी प्रॉडक्ट्स, ऑटोमोबाइल्स एंड ऑटो कंपोनेंट्स, फार्मास्युटिकल्स ड्रग्स, टेलिकॉम एंड नेटवर्किंग प्रॉडक्ट्स, टेक्सटाइल प्रॉडक्ट्स: MMF सेगमेंट व टेक्निकल टेक्सटाइल्स, फूड प्रॉडक्ट्स, हाई इफीशिएंसी सोलर पीवी मॉड्यूल्स, व्हाइट गुड्स (ACs & LED), स्पेशिएलिटी…
बुधवार को शेयर बाजार रिकॉर्ड हाई पर बंद हुए. सेंसेक्स 316.02 अंकों की बढ़त के साथ 43,593.67 पर और निफ्टी 118.05 अंकों की तेजी दर्शाता 12749.15 पर बंद हुआ. सेंसेक्स पर सबसे ज्यादा 7.39 फीसदी की तेजी टाटा स्टील के शेयरों में रही. एक्सिस बैंक का शेयर 4 फीसदी से अधिक चढ़ा. सेंसेक्स की 30 में से 25 कंपनियों के शेयर हरे निशान में बंद हुए. सबसे ज्यादा 5.62 फीसदी की गिरावट इंडसइंड बैंक शेयरों में रही. निफ्टी पर पीएसयू बैंक शेयरों के अलावा अन्य सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए. सबसे ज्यादा 3.59 फीसदी की तेजी फार्मा…
नई दिल्ली: डालमिया भारत शुगर एण्ड इंडस्ट्रीज का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 11 प्रतिशत बढ़कर 55.55 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी ने अपने विस्तार कार्यों पर 400 करोड़ रुपये का निवेश करने की घोषणा की है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 50.13 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी ने यह जानकारी दी है। कंपनी ने कहा है कि दूसरी तिमाही में उसकी कुल आय पिछले साल इसी तिमाही के 486.03 करोड़ रुपये से बढ़कर 730.96 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। कंपनी ने इससे पहले गलती से यह रिपोर्ट दी थी…
आईटी की बड़ी कंपनी विप्रो के अजीम प्रेमजी ने 22 करोड़ प्रति दिन या साल में 7,904 करोड़ रुपये का दान किया है और वे FY20 में सबसे उदार भारतीय बनकर उभरे हैं और उन्होंने फिलनथ्रॉपी की एक सूची में टॉप किया है. उन्होंने HCL टेक्नोलॉजीज के शिव नाडर को बड़े अंतर से पछाड़ा जिन्होंने हुरुन रिपोर्ट इंडिया और Edelgive फाउंडेशन द्वारा बनाई गई लिस्ट में टॉप किया है. नाडर के डोनेशन वित्त वर्ष 2020 में 795 करोड़ पर रहे जो एक साल पहले की अवधि में 826 करोड़ पर था. प्रेमजी ने पिछले वित्त वर्ष में 426 करोड़ रुपये…
टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (TKM) ने मंगलवार को अपनी कर्नाटक में स्थित बिदाड़ी मैन्युफैक्चरिंग फैक्ट्री की तालाबंदी का एलान किया है. कंपनी ने बताया कि यह एलान कर्मचारी संघ के सदस्यों द्वारा एक कर्मी को निकाले जाने के खिलाफ फैक्ट्री के परिसर में प्रदर्शन पर बैठने के बाद लिया गया है. कंपनी की बिदाड़ी फैसिलिटी में दो प्रोडक्शन प्लांट 3.10 लाख यूनिट्स सालाना की कुल इंस्टॉल्ड कैपेसिटी के साथ हैं. कंपनी ने बयान में कहा कि संयंत्र में अनुशासन के साथ कामकाज के लिए कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी पर आधारित अच्छा वातावरण रखने की हमारी कोशिशों के बावजूद एक कर्मचारी अनुशासन…
लंदन: यूरोपीय संघ के नियामकों ने ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के खिलाफ व्यापार में अनुचित व्यवहार का मामला दायर किया है। नियामकों का आरोप है कि ई-कॉमर्स कंपनी उसके मंच का इस्तेमाल करने वाले मर्चेंट के खिलाफ अनुचित लाभ लेने को डेटा का इस्तेमाल कर रही है। ईयू (EU) के कार्यकारी आयोग ने मंगलवार को कहा कि इन आरोपों को कंपनी के पास भेज दिया है। आयोग ने कहा कि वह अमेजन द्वारा प्रणालीगत तरीके से गैर-सार्वजनिक कारोबारी आंकड़ों के इस्तेमाल पर गौर कर रहा है। इसके जरिये अमेजन प्रतिस्पर्धा के सामान्य जोखिमों से बच रही है और फ्रांस तथा जर्मनी…
अगले साल से भारत में Audi की कारें महंगी होने वाली हैं. इसकी घोषणा कंपनी की ओर से की गई है. कीमत में बढ़ोत्तरी की वजह बढ़ती इनपुट कॉस्ट और रुपये में आ रही कमजोरी बताई जा रही है. कंपनी का कहना है कि Audi A6, Q8 आदि कारों के दाम में 1 जनवरी 2021 से 2 फीसदी तक की बढ़ोत्तरी होने वाली है. Audi India के हेड बलबीर सिंह ढिल्लन का कहना है कि Audi India में हम ग्राहकों को बेस्ट देने की कोशिश में रहते हैं. लेकिन बढ़ती इनपुट कॉस्ट और रुपये में उतार-चढ़ाव ने हमारे कॉस्ट स्ट्रक्चर…
अच्छे ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में भी शानदार तेजी देखने को मिल रही है. आज के कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी की दूसरे दिन लगातार रिकॉर्ड क्लोजिंग रही है. निफ्टी पहली बार 12600 के पार और सेंसेक्स 43300 के पार बंद हुआ है. आज के कारोबार में सेंसेक्स में 680 अंकों की तेजी रही है और यह 43278 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी भी 170 अंकों की तेजी के साथ 12631 के स्तर पर बंद हुआ. बैंक और फाइनेंशियल शेयरों में आज तेजी देखी गई है. वहीं आईटी और फार्मा शेयरों में गिरावट देखने को…
यस बैंक के शेयरों में आज अपर सर्किट लगा है. यस बैंक का शेयर आज के कारोबार में 5 फीसदी बढ़त के साथ 13.50 रुपये के भाव पर पहुंच गया. सोमवार को शेयर 12.90 रुपये पर बंद हुआ था. रेटिंग एजेंसी CARE ने यस बैंक के डेट इंस्ट्रूमेंट्स की रेटिंग बढ़ा दी है. जिसके बाद शेयर को लेकर निवेशकों का सेंटीमेंट पॉजिटिव बना है. CARE ने बैंक के इंफ्रास्ट्रक्चर बांड की रेटिंग को ‘CARE B’ से रिवाइज कर ‘CARE BBB’ कर दी है. यस बैंक के 1 साल का हाई 87.30 रुपये है. CARE ने Yes Bank के इंफ्रास्ट्रक्चर बॉन्ड्स…
नई दिल्ली: पीसी ज्वैलर को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 53.68 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ है। कंपनी की बिक्री में बड़ी गिरावट आने की वजह से उसे यह नुकसान हुआ। शेयर बाजार को भेजी नियामकीय सूचना में कंपनी ने कहा कि उसे एक साल पहले इसी तिमाही में 46.38 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। वित्त वर्ष 2020- 21 की जुलाई से सितंबर तिमाही में कंपनी की शुद्ध आय बड़ी गिरावट के साथ 421.79 करोड़ रुपये रह गई। इससे पिछले साल इसी तिमाही में यह 1,227.47 करोड़ रुपये की ऊंचाई पर थी। पीसी ज्वैलर ने…
मुंबई: सीमेंट कंपनियों ने फिर मूल्य वृद्धि करते हुए मुनाफाखोरी शुरू कर दी है. कोविड संकट के कारण इस साल मांग 15 से 20 प्रतिशत कम है, इसके बावजूद बाजार में सीमेंट कीमतें बढ़ रही है. पिछले 2 महिनों में कंपनियों ने लागत बढ़ने का हवाला देते हुए कीमतों में 40 से 50 रुपए प्रति बैग की भारी वृद्धि की है. सीमेंट महंगी होने से जहां आम उपभोक्ता त्रस्त है, वहीं ठेकेदारों और बिल्डरों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है. क्योंकि उनकी परियोजनाओं की लागत बढ़ती जा रही है. ऐसे में बिल्डर्स एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया (BAI) ने प्रधानमंत्री…
नई दिल्ली: इँदौर में रिलायंस जियो मार्ट के स्टोर खुलते ही उसका विरोध शुरू हो गया है। व्यापारियों ने बड़े औद्योगिक घरानों से खुद को बचाने के लिए प्रधानमंत्री से गुहार लगाई है। इस मामले को लेकर व्यापारियों के संगठन अहिल्या चैंबर्स ऑफ कॉमर्स ने प्रधानमंत्री को पत्र भी लिखा है, जिसमें मांग की गई है कि रिलायंस जैसे बड़े घरानों को छोटे कारोबार में उतरने से रोका जाये। व्यापारियों का कहना है कि रिलायंस जैसे औद्योगिक घराने भी फल-सब्जी और किराना सामान बेचने के लिए मैदान में उतर रहे हैं। इन्हें नहीं रोका गया तो छोटे-मध्यम व्यापारियों का व्यापार…
