Author: Finance Khabar

घरेलू उड़ानों पर हवाई किराये की ऊपरी और निचली सीमा 24 नवंबर के बाद तीन महीने तक और लागू रहेगी. नागर विमानन (सिविल एविएशन) मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने गुरुवार को यह जानकारी दी. मंत्रालय ने सबसे पहले 21 मई को सात बैंड के जरिए हवाई किराये की ऊपरी और निचली सीमा 24 अगस्त के तक के लिए लागू की थी. इसका वर्गीकरण सफर के समय के हिसाब से किया गया था. बाद में इसे बढ़ाकर 24 नवंबर कर दिया गया था. पुरी ने कहा कि अनुसूचित घरेलू उड़ानें इस साल के आखिर तक कोविड-19 के पहले के स्तर पर…

Read More

शपूरजी पालोनजी ग्रुप ने सुप्रीम कोर्ट में टाटा ग्रुप से अलग होने के लिए प्लान जमा कर दिया है. शपूरजी पालोनजी ग्रुप साइरस मिस्त्री के परिवार का समूह है और पिछले 70 सालों से टाटा समूह के साथ है. सितंबर 2020 में शपूरजी पालोनजी समूह ने टाटा ग्रुप से अलग होने की घोषणा की थी. शपूरजी पालोनजी ग्रुप ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि मिस्त्री परिवार ने टाटा समूह में अपनी हिस्सेदारी को 1.75 करोड़ रुपये का आंका है. टाटा ग्रुप और शपूरजी पालोनजी समूह के रिश्तों में कड़वाहट अक्टूबर 2016 में उस वक्त पैदा हुई, जब साइरस मिस्त्री को…

Read More

बजट एयरलाइन इंडिगो (Indigo) को 30 सितंबर को खत्म हुई दूसरी तिमाही में 1,194 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ है. कंपनी ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी. इससे पिछले वित्तीय वर्ष की सितंबर तिमाही में कंपनी को 1,062 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था. इस साल अप्रैल-जून अवधि में एयरलाइन को 2,884 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था. 2020-21 की दूसरी तिमाही में एयरलाइन की कुल आय 3,029 करोड़ रुपये पर रही जो एक साल पहले की अवधि के मुकाबले 64.5 फीसदी कम है. कंपनी ने बयान में इसकी जानकारी दी है. सितंबर 2020 तिमाही में इसका…

Read More

मुम्बई: अधिकतर एशियाई बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के बीच दिग्गज कंपनियों के तिमाही परिणाम से हतोत्साहित निवेशकों ने गुरुवार को लगातार दूसरे दिन बिकवाली जारी रखी जिससे घरेलू शेयर बाजार आज भी लाल निशान में बंद हुए। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स आज 172.61 अंक लुढ़ककर 39,749.85 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 58.80 अंक फिसलकर 11,670.80 अंक पर बंद हुआ। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि लार्सन एंड टुर्बो (एलएंडटी) ने बुधवार को अपने तिमाही परिणाम जारी किये, जिसके मुताबिक चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में उसका एकल शुद्ध लाभ 45 फीसदी घट…

Read More

आठ बुनियादी उद्योगों (Core Sector) के उत्पादन में गिरावट का सिलसिला सितंबर में लगातार सातवें महीने जारी रहा. उत्पादन में सालाना आधार पर 0.8 फीसदी की गिरावट आई. लेकिन मार्च के बाद यह सबसे कम गिरावट है. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार सितंबर में मुख्य रूप से कच्चे तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद और सीमेंट क्षेत्रों के खराब प्रदर्शन की वजह से बुनियादी उद्योगों के उत्पादन में गिरावट आई. आंकड़ों के अनुसार, कोरोना वायरस और लॉकडाउन से प्रभावित इस दौर में आर्थिक गतिविधियों पर असर पड़ा है. सितंबर में कोयला, बिजली और…

Read More

भारत और चीन के बीच सीमा पर तनाव के दौरान कारोबारी मुद्दे पर एक और नया मामला सामने आया है. सॉल्वेंट एक्स्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (SEA) का आरोप है कि चीन इस समय भारत से कैस्टर सीड (अरंडी के बीज) की बहुत अधिक मात्रा में खरीदारी कर रहा है. एसईए का कहना है कि पिछले कुछ महीनों में अपना रिजर्व बढ़ाने के लिए कमोडिटीज की खरीदारी कर रहा है. इसके अलावा वह भारत से कैस्टर सीड की बहुत अधिक मात्रा में खरीदारी कर रहा है. परंपरागत रूप से चीन पहले भी भारत से कैस्टर ऑयल और उसके अन्य उत्पाद खरीदता…

Read More

टेलिकॉम उपकरण बनाने वाली कंपनी नोकिया (Nokia) ने उम्मीद के मुताबिक तीसरी तिमाही में अच्छी कमाई की है. कंपनी ने नए जनरेशन 5G नेटवर्क के लिए दौड़ में सामने आ रही चुनौतियों को भी स्वीकार किया है. कंपनी ने इन नेटवर्क में और निवेश करने का वादा किया है और कंपनी ने कहा कि वह नए सीईओ की अगुवाई में अपने कारोबार की रणनीति में बदलाव करेगी. फिनलैंड के Espoo में स्थित न्यू जनरेशन 5G मोबाइल और दूसरे नेटवर्क की निर्माता कंपनी ने गुरुवार को बताया कि जुलाई-सितंबर अवधि के लिए उसका नेट प्रॉफिट 14 फीसदी बढ़कर 305 मिलियन यूरो…

Read More

नई दिल्ली: शेयर बाजार में आज यानी बुधवार को बड़ी गिरावट से निवेशकों को 1.56 लाख करोड़ रुपये की चपत लगी। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 599.64 अंक यानी 1.48 प्रतिशत की गिरावट के साथ 39,922.46 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान बिकवाली बढ़ने से सेंसेक्स एक समय 747.5 अंक तक लुढ़क गया था। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 159.80 अंक यानी 1.34 प्रतिशत लुढ़क कर 11,729.60 अंक पर बंद हुआ। शेयर बाजार में गिरावट से बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1,56,739.58 करोड़ रुपये घटकर 1,58,22,119.75 करोड़ रह गया। सेंसेक्स में शामिल शेयरों…

Read More

नई दिल्ली: आयकर विभाग ने चालू वित्त वर्ष में अब तक 39 लाख करदाताओं को 1.26 लाख करोड़ रुपये का कर रिफंड जारी किया है। वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर के कार्यालय ने बुधवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी। कुल कर रिफंड में व्यक्तिगत आयकर रिफंड 34,532 करोड़ रुपये और कॉरपोरेट कर रिफंड 92,376 करोड़ रुपये है। ट्वीट में कहा गया है, ‘‘39.14 लाख करदाताओं को 1,26,909 करोड़ रुपये का कर रिफंड किया गया है। इस दौरान 37,21,584 व्यक्तिगत आयकरदाताओं को 34,532 करोड़ रुपये का रिफंड जारी किया गया है। वहीं 1,92,409 मामलों में 92,376 करोड़ रुपये का कॉरपोरेट कर…

Read More

भारत के स्मार्टफोन सेगमेंट में लॉकडाउन के बाद रिकवरी हुई है. सितंबर तिमाही में वापसी के साथ यह 53 मिलियन यूनिट्स की सर्वकालिक ऊंचाई पर पहुंच गया है. इसमें सैमसंग (Samsung) ने शाओमी (Xiaomi) को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल कर लिया है. यह जानकारी रिसर्च फर्म काउंटरप्वॉइंट की रिपोर्ट से मिली है. भारत का स्मार्टफोन शिपमेंट सालाना आधार पर 9 फीसदी बढ़कर जुलाई-सितंबर 2020 तिमाही में 53 मिलियन यूनिट्स के ऊपर पहुंच गया. काउंटरप्वॉइंट ने कहा कि यह भारतीय स्मार्टफोन बाजार के लिए एक तिमाही में अब तक का सबसे ज्यादा शिपमेंट रहा है. इसमें कहा गया है…

Read More

नयी दिल्ली. प्रमुख आईटी कंपनी कॉग्निजेंट ने राजेश नांबियार को अपने भारतीय परिचालन का अध्यक्ष तथा प्रबंध निदेशक (सीएमडी) और विशेष कार्यकारी समिति का सदस्य बनाया है। उनकी नियुक्ति नौ नवंबर से प्रभावी होगी। कंपनी ने मंगलवार देर रात एक बयान में बताया कि नांबियार नेटवर्किंग, सिस्टम और सॉफ्टवेयर कंपनी सिएना से कॉग्निजेंस में शामिल होंगे। वह फिलहाल सिएना इंडिया के अध्यक्ष हैं। कॉग्निजेंस के सीईओ ब्रायन हम्फ्रीज ने बताया कि भारतीय परिचालन के सीएमडी की भूमिका में नांबियार कंपनी के ब्रांड को मजबूत करने, सरकारी एजेंसियों, उद्योग संघों, विश्वविद्यालयों और मीडिया के साथ संबंधों को मजबूत बनाने के लिए…

Read More

नई दिल्ली: वित्त मंत्रालय ने कहा है कि ‘चक्रवृद्धि और साधारण ब्याज के बीच अंतर के लिए ‘अनुग्रह राहत भुगतान योजना’ के तहत 29 फरवरी को बकाया ऋण को संदर्भ राशि माना जाएगा. इस अंतर की गणना इसी बकाया राशि के आधार पर की जाएगी. वित्त मंत्रालय ने बुधवार को इस बारे एफएक्यू (बार-बार पूछे जाने वाले सवाल) जारी किये. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सभी कर्जदाता संस्थानों से मंगलवार को कहा था कि वे दो करोड़ रुपये तक के कर्ज के लिये हाल ही में घोषित ब्याज पर ब्याज की माफी योजना को लागू करें. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI)…

Read More

होंडा कार्स इंडिया ने अपनी फ्लैगशिप एसयूवी CR-V का स्पेशल एडिशन लॉन्च किया है. इसकी एक्स शोरूम दिल्ली कीमत 29.5 लाख रुपये रखी गई है. CR-V स्पेशल एडिशन, एसयूवी के स्टैंडर्ड वर्जन से लगभग 1.23 लाख रुपये महंगा है. स्टैंडर्ड CR-V की एक्स शोरूम दिल्ली कीमत 28.27 लाख रुपये है. होंडा ने बिक्री में तेजी की उम्मीद के साथ CR-V का स्पेशल एडिशन फेस्टिव सीजन के दौरान ​लॉन्च किया है. CR-V स्पेशल एडिशन में अतिरिक्त फीचर्स जोड़े जाने के साथ कुछ बदलाव भी किए गए हैं. होंडा CR-V स्पेशल एडिशन अंत​रराष्ट्रीय बाजारों में बिक रहे फेसिलिफ्टेड CR-V मॉडल पर बेस्ड…

Read More

ट्रेडर्स बॉडी कॉन्फेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) ने आदित्य बिरला फैशन एंड रिटेल और वॉलमार्ट के स्वामित्व वाले फ्लिपकार्ट ग्रुप की प्रस्तावित डील पर सवाल उठाए हैं. कैट ने कहा है यह डील सरकार की FDI पॉलिसी का उल्लंघन है. आदित्य बिरला फैशन एंड रिटेल की योजना फ्लिपकार्ट को 7.8 फीसदी हिस्सेदारी करीब 1500 करोड़ रुपये में बेचने की है. कैट ने केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल को एक पत्र भेजकर इस सौदे को अनुमति न देने की मांग की है और कहा है की सरकार इस सौदे की शर्तों को पहले समझे और किस प्रकार से एफडीआई पालिसी…

Read More

नई दिल्ली: टाइटन कंपनी का मुनाफा वित्त वर्ष 2021 की दूसरी तिमाही में 38 फीसदी गिरा है. इस दौरान टाइटन कंपनी को 199 करोड़ रुपए का स्टैंडअलोन प्रॉफिट हुआ है. एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी को 320 करोड़ रुपए का प्रॉफिट हुआ था. हालांकि तिमाही आधार पर कंपनी का प्रदर्शन बेहतर रहा है. इससे पहले जून तिमाही में टाइटन कंपनी को 270 करोड़ रुपए का घाटा हुआ था. लॉकडाउन के चलते जून तिमाही में कंपनी के मुनाफे पर जमकर मार पड़ी थी. दूसरी तिमाही के नतीजों से साफ है कि कंपनी के बिजनेस में सुधार आया है.…

Read More

देश में फिलहाल एक और माह तक अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों की आवाजाही बंद रहेगी. डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने कोविड19 महामारी के चलते अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध को 30 नवंबर तक बढ़ा दिया है. नियामक ने एक सर्कुलर में कहा है कि हालांकि केस टू केस आधार पर चुनिंदा रूट्स पर सक्षम प्राधिकारी द्वारा इंटरनेशनल शिड्यूल्ड फ्लाइट्स की अनुमति दी जा सकती है. बता दें कि कोरोनावायरस महामारी के कारण देश में 23 मार्च से अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों पर प्रतिबंध लगा है. लेकिन वंदे भारत मिशन के तहत मई से और चुनिंदा देशों के साथ द्विपक्षीय एयर बबल…

Read More

मुंबई: कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट देखने को मिली है. बाजार की शुरूआत हल्की तेजी के साथ हुई थी, लेकिन कारोबार में मुनाफा वसूली बढ़ गई. बैंक और फाइनेंशियल शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली रही है. कारोबार के अंत में सेंसेक्स में 600 अंकों की गिरावट रही और यह 39922 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी में भी 156 अंकों की गिरावट रही और यह 11730 पर बंद हुआ. घरेलू बाजार के लिए ग्लोबल मार्केट सेंटीमेंट कमजोर हैं. कोरोना के बढ़ते मामलों से US मार्केट की चिंता बढ़ी है. कल के कारोबार में…

Read More

हांगकांग: चीन का ऐंट ग्रुप शंघाई और हांगकांग में आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये 35 अरब अमेरिकी डॉलर जुटा सकता है। यदि ऐसा होता है तो यह दुनिया के इतिहास का सबसे बड़ा आईपीओ होगा। अलीबाबा से संबद्ध ऐंट अपने शेयरों को शंघाई और हांगकांग के बाजारों में सूचीबद्ध कराएगी। ऐंट कई तरह के वित्तीय उत्पादों का परिचालन करती है। इसमें चीन का अलीपे डिजिटल वॉलेट भी है। यह दुनिया के सबसे बड़े मुद्रा बाजार कोषों में से है। शंघाई में ऐंट का शेयर सोमवार को को 68.8 युआन (10.26 डॉलर) और हांगकांग में 80 हांगकांग डॉलर या 10.32…

Read More

बचत खाताधारक इंटरनेट बैंकिंग के बिना भी जल्द ही अटल पेंशन योजना (APY) के तहत खाता खोल सकेंगे. पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA), APY-POPs को अपने मौजूदा बचत खाताधारकों को ऑनलाइन APY खाता खुलवाने के लिए एक वैकल्पिक माध्यम पेश करने की इजाजत दे रहा है. नए माध्यम के तहत व्यक्ति इंटरनेट बैंकिंग या मोबाइल ऐप का इस्तेमाल किए बिना APY अकाउंट खोल सकेगा. अभी कुछ बैंक नेट बैंकिंग या मोबाइल ऐप के जरिए ऑनलाइन APY अकाउंट खुलवाने की सुविधा देते हैं. लेकिन बड़ी संख्या में ऐसे खाताधारक भी हैं, जो APY अकाउंट खुलवा सकते हैं लेकिन नेट…

Read More

पेटीएम के पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी Paytm Money ने अपने प्लेटफॉर्म पर एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स (ETFs) को लॉन्च कर दिया है. यह कदम सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) से मंजूरी मिलने के बाद उठाया गया है. ETF सिक्योरिटीज का एक कलेक्शन होता है, जिसे लोग ब्रोकरेज फर्म के जरिए स्टॉक एक्सचेंज पर खरीद या बेच सकते हैं. पेटीएम मनी के सीईओ वरुण श्रीधर ने एक बयान में कहा कि ETFs ऐसे निवेश हैं, जिन्हें कम लागत पर मार्केट लिंक्ड रिटर्न्स हासिल करने के लिए हर किसी को अपने पोर्टफोलियो में शामिल करना चाहिए. हम जरूरी फैक्टर्स के साथ…

Read More