Close Menu
    What's Hot

    An In-Depth Look at Unrestricted AI: The Scope and Potential

    September 3, 2026

    Unveil the Revolutionary World of Nomi AI

    September 3, 2026

    Exploring the World of NSFW AI Characters: A Comprehensive Guide

    September 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»इंश्योरेंस»पूरे भारत में पॉलिसीबाज़ार के 44% ग्राहकों के पास टर्म लाइफ इंश्योरेंस प्लान है – पॉलिसीबाज़ार सर्वे
    इंश्योरेंस

    पूरे भारत में पॉलिसीबाज़ार के 44% ग्राहकों के पास टर्म लाइफ इंश्योरेंस प्लान है – पॉलिसीबाज़ार सर्वे

    Finance KhabarBy Finance KhabarOctober 29, 2020No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Policybazaar
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भारत में ऑनलाइन टर्म इंश्योरेंस खरीदने वालों के लिए पॉलिसीबाजार है पसंदीदा प्लेटफॉर्म

    पॉलिसीबाज़ार की ओर से लगातार टर्म इंश्योरेंस के प्रति जागरूकता बढ़ाने की कोशिश और मौजूदा कोविड-19 महामारी के चलते भारत में सुरक्षा की सबसे बड़ी कमी को कम करने में मदद मिली है। भारत में इस प्लेटफॉर्म के करीबन 44% ग्राहकों के पास इस वक्त टर्म लाइफ इंश्योरेंस प्लान की सुरक्षा मौजूद है। यह जानकारी पॉलिसीबाज़ार ऐप के विजिटर्स के बीच किये गये एक ऑनलाइन सर्वे में सामने आई है। यह सर्वे भारत के सबसे बड़े ऑनलाइन इंश्योरेंस मार्केटप्लेस पॉलिसीबाज़ार.कॉम ने टर्म इंश्योरेंस के प्रति लोगों की सोच और इसे खरीदने वाले लोगों की संख्या का आकलन करने हेतु किया था। पॉलिसीबाज़ार.कॉम ने उन 22,726 इंश्योरेंस ग्राहकों के साथ यह सर्वेक्षण किया, जिन्होंने 10 से 25 सितंबर, 2020 के बीच कंपनी का मोबाइल ऐप्लिकेशन इस्तेमाल किया।

    पहले की तरह अब ऐसा नहीं होता कि लोगों को इंश्योरेंस खरीदने के लिए काफी अधिक मार्केटिंग या मनाने-समझाने की ज़रूरत पड़े। सर्वे के परिणामों से यह पता चलता है कि 50% ग्राहकों ने 1 करोड़ या उससे अधिक कवर वाली टर्म पॉलिसी खरीदी है ताकि अपने परिवार को आर्थिक सुरक्षा प्रदान कर सकें।इससे यह संकेत मिलता है कि लोग अब सुरक्षा की ज़रूरत को अच्छी तरह समझने लगे हैं और बड़े आर्थिक कवर वाली पॉलिसी में निवेश करने लगे हैं। यह पॉलिसी ऑनलाइन बेहद किफायती दाम में उपलब्ध है, और इसका मासिक प्रीमियम रु. 1000-2000 से शुरु होता है।

    सर्वे के बारे में बात करते हुए सरबवीर सिंह, सीईओ, पॉलिसीबाज़ार.कॉम ने कहा, “यह देख कर खुशी होती है कि उपभोक्ताओं में अब टर्म इंश्योरेंस पॉलिसी लेने का चलन बढ़ रहा है। ऐसे मुश्किल दौर में, उपभोक्ताओं के लिए यह ज्यादा ज़रूरी है कि कोई इंश्योरेंस प्रोडक्ट खरीदने से पहले बाज़ार में उपलब्ध विभिन्न ब्रांड की पेशकश देख लें और खासकर टर्म लाइफ इंश्योरेंस लेते वक्त यह ज़रूर करना चाहिए। टर्म लाइफ प्लान में निवेश करने के लिए गहरी रिसर्च करने की ज़रूरत होती है क्योंकि इसके लिए आपको 30-40 साल तक प्रीमियम चुकाना है। ऐसे में इसकी कीमतों में थोड़ा भी अंतर होने से आप पॉलिसी अवधि के दौरान अच्छी बचत कर सकेंगे। हमारे सर्वे के परिणाम यह दिखाते हैं कि अधिकतर ग्राहक टर्म इंश्योरेंस खरीदते वक्त दो या तीन राष्ट्रीय ब्रांड्स के बीच तुलना करते हैं और फिर बेहतर कीमत, पॉलिसी जारी करने में आसानी और क्लेम सहायता जैसे पहलूओं के आधार पर अंतिम फैसला करते हैं।”

    इस सर्वे में टर्म इंश्योरेंस खरीदने के लिए ग्राहकों के पसंदीदा प्लेटफॉर्म और सही जानकारी देने वालेसबसे भरोसेमंद ब्रांड/वेबसाइट के बारे में समझने की कोशिश भी की गई। सर्वे में शामिल हुए टर्म इंश्योरेंस धारक उपभोक्ताओं से जब यह पूछा गया कि टर्म प्लान खरीदने के लिए उनका पसंदीदा चैनल या प्लेटफॉर्म कौन सा है, तो 57% ने एक ऑनलाइन इंश्योरेंस मार्केटप्लेस का जिक्र किया और इनमें से 93% उपभोक्ताओं ने अपने टर्म प्लान पॉलिसीबाज़ार से खरीदने की बात कही। इससे यह साफ पता चलता है कि उपभोक्ता हमेशा ऐसी जगह से खरीदारी करना चाहते हैं, जहां उन्हें विभिन्न इंश्योरेंस कंपनियों में से सबसे अच्छी पेशकश करने वाले ऑफर मिल सकें।

    इसके अलावा, सभी टर्म इंश्योरेंस धारकों में 10 में से 6 उपभोक्ता टर्म प्लान की जानकारी प्राप्त करने और विभिन्न पॉलिसियों की तुलना करने के लिए कम से कम एक बार पॉलिसीबाज़ार वेबसाइट पर ज़रूर गए हैं। इनमें से 45% उपभोक्ताओं ने टर्म इंश्योरेंस से जुड़ी सही जानकारी के लिए पॉलिसीबाज़ार को ही अपनी पहली पसंद के रूप में चुना।

    सर्वे के इन परिणामों को निल्सन द्वारा किये गये एक अलग सर्वे से भी समर्थन मिला है। पॉलिसीबाज़ार ने निल्सन से एक ब्रांड ट्रैक सर्वे कराने के लिए कहा था, जिसमें विभिन्न मेट्रोपॉलिटन शहरों में 782 टर्म इंश्योरेंस धारकों का एक सैंपल समूह शामिल किया गया। यह सर्वे जून-जुलाई 2020 के दरम्यान किया गया और इसका उद्देश्य लोगों के बीच ब्रांड की पहचान और जागरूकता स्तर को समझना था।

    यह सर्वे टर्म इंश्योरेंस के ऑनलाइन एवं ऑफलाइन ग्राहकों के बीच किया गया, जिसमें हर 10 में से 5 टर्म प्लान धारकों ने टर्म प्लान की अपनी हालिया खरीदारी के लिए विभिन्न पॉलिसियों की तुलना करने हेतु एक एग्रिगेटर वेबसाइट या वेबसाइटों पर जाने की बात कही। सर्वे के परिणामों से इस बात के स्पष्ट संकेत मिलते हैं कि टर्म प्लान खरीदने वाला हर दो में से एक व्यक्ति विभिन्न प्लान की तुलना करने के लिए ऑनलाइन इंश्योरेंस प्लेटफॉर्म पर जाना चाहता है। यह तुलना पॉलिसी के फीचर, कीमत, क्लेम सेटलमेंट रेश्यो और कवरेज जैसे पहलूओं पर आधारित होती है।

    दिलचस्प बात यह है कि ऑनलाइन एग्रिगेटर वेबसाइट पर जाने वाले 67% उपभोक्ताओं ने पॉलिसीबाज़ार के बारे में पता होने की बात स्वीकारी। सर्वे में पॉलिसीबाज़ार ब्रांड के बारे में सबसे अधिक जागरूकता होने की बात सामने आई है। ऑनलाइन एग्रिगेटर वेबसाइटों पर जाने वाले लोगों के बीच पॉलिसीबाज़ार को सबसे भरोसेमंद ब्रांड माना गया और 34% लोगों ने इस तथ्य को स्वीकार किया। इस मामले में सबसे कड़ा मुकाबला एक इंश्योरेंस ब्रांड से रहा जिसके बारे में जानने वाले लोगों की दूसरी सबसे बड़ी संख्या थी, जो कि 15 प्रतिशत अंकों से पीछे रहा।

    उपरोक्त दोनों ही सर्वे के परिणाम यह स्पष्ट रूप से बताते हैं कि टर्म प्लान और अन्य इंश्योरेंस प्रोडक्ट्स खरीदने वाले लोगों के बीच पॉलिसीबाज़ार सबसे विश्वसनीय ब्रांड है। ग्राहकों का यह पुरज़ोर मानना है कि पॉलिसीबाज़ार ही सबसे कम कीमत पर टर्म इंश्योरेंस प्लान पेश करता है, जो कि ऑफलाइन कीमतों से 10 प्रतिशत तक कम होती है। यही कारण है कि देश में खरीदी जाने वाली हर चार में एक टर्म पॉलिसी पॉलिसीबाज़ार द्वारा ही बेची जाती है।

    Policybazaar
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleअगले 3 माह तक नहीं घरेलू उड़ानों के लिए लागू रहेगी अपर व लोअर लिमिट
    Next Article Scooter Ritika Oil को कारोबार में 30 प्रतिशत बढ़ोतरी की उम्मीद
    Finance Khabar

    Related Posts

    Create an AI Companion: The Comprehensive Guide to Developing Your Personalized AI Partner

    April 29, 2026

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    AI Friends: Discovering Benefits of Artificial Intelligence Companions
    September 2, 2026
    एम्वे ने आयुर्वेद में विस्तार के साथ ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को दिया समर्थन
    September 2, 2026
    A Deep Dive into AI Sexting: Changing Modern Relationships
    September 2, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.