Author: Finance Khabar

नई दिल्ली: GST के तहत अब शून्य लायबिलिटी वाले कंपोजीशन टैक्सपेयर्स भी अपना तिमाही रिटर्न एसएमएस के जरिए भर सकेंगे. जीएसटी नेटवर्क (GSTN) ने इस सुविधा को सोमवार को लॉन्च किया. कंपोजीशन स्कीम के तहत रजिस्टर्ड 17.11 लाख टैक्सपेयर्स में से लगभग 20 फीसदी यानी 3.5 लाख टैक्सपेयर शून्य (निल) रिटर्न फाइलर हैं. नई सुविधा के जरिए, कंपोजीशन टैक्सपेयर्स जीएसटी पोर्टल पर लॉग इन किए बिना एसएमएस के माध्यम से Form GST CMP-08 में निल स्टेटमेंट फाइल कर सकते हैं. CMP-08, सेल्फ असेस्ड टैक्स का तिमाही स्टेटमेंट है, जिसे कंपोजीशन टैक्सपेयर्स द्वारा जमा किया जाता है. GSTN ने बयान में…

Read More

बाजार नियामक सेबी ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) से जुटाई गई राशि के दुरुपयोग को लेकर बिड़ला पैसेफिक मेडस्पा लि., यशोवर्धन बिड़ला और आठ अन्य को सिक्युरिटीज मार्केट में किसी प्रकार की खरीद-बिक्री को लेकर दो साल के लिये प्रतिबंधित कर दिया है. बिड़ला पैसेफिक मेडस्पा लि. (BPMLA) मार्च 2011 में सार्वजनिक निर्गम को लेकर पेशकश दस्तावेज लाई थी. कंपनी का 65 करोड़ रुपये का आईपीओ जून 2011 में आया था. बाजार नियामक ने पाया कि कंपनी ने आईपीओ से जुटाई जाने वाली राशि के उपयोग के उद्देश्य के संदर्भ में विवरण पुस्तिका में गलत जानकारी दी थी. भारतीय प्रतिभूति…

Read More

भारत की पहली सी-प्लेन सेवा 31 अक्टूबर को साबरमती रिवरफ्रंट से स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के बीच शुरू होने वाली है. कहा जा रहा है कि इस सर्विस का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे. केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया का कहना है कि विमानन सेवा प्रदाता कंपनी स्पाइसजेट ने इसके लिये मालदीव से एक सीप्लेन खरीदा है. यह सीप्लेन करीब 250 किलोमीटर के मार्ग पर सेवा प्रदान करेगा. इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार साबरमती रिवर फ्रंट से अहमदाबाद के लिये सीप्लेन से उड़ान भर चुके हैं. न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक एक Twin Otter 300 सोमवार को भारत पहुंच चुका…

Read More

गूगल पे ऐप को एप्पल के ऐप स्टोर से हटा दिया गया है. ऐप में आ रही किसी दिक्कत को ठीक करने के लिए यह कदम उठाया गया है. गूगल पे डिजिटल पेमेंट का एक सर्वाधिक लोकप्रिय ऐप है. एप्पल स्टोर से भले ही यह ऐप हटा दिया गया है लेकिन गूगल प्ले स्टोर पर यह लिस्टेड है. ऐसा पहली बार नहीं है जब यूजर्स को इस दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है. कुछ सप्ताह पहले भी इसी ऐप को प्ले स्टोर से हटा दिया गया था और कई यूजर्स ने ​ट्वीटर पर इसकी शिकायत की थी. इसमें कुछ…

Read More

मुम्बई: विदेशी बाजारों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच अधिकतर समूहों में हुई चौतरफा बिकवाली के दबाव में सोमवार को घरेलू शेयर बाजार लाल निशान में बंद हुये। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स आज 540.00 अंक की गिरावट में 40,145.50 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 162.60 अंक लुढ़ककर 11,767.60 अंक पर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजार पर आज पूरे दिन बिकवाली हावी रही। बाजार विश्लेषकों के मुताबिक यूरोप और अमेरिका में कोरोना वायरस कोविड-19 संक्रमण के दोबारा तेजी से फैलने की खबरों से निवेशकों का मनोबल कमजोर रहा। लंबे समय से जारी इस संक्रमण…

Read More

एयरटेल आईक्यू से क्लाउड पर निर्बाध एवं सुरक्षित संचार के जरिये कारोबार को ग्राहकों से गहराई से जोड़ने में मदद मिलेगीस्विगी, अरबन कंपनी, जस्टडायल, हैवेल्स शुरूआती ग्राहकों में शामिल मेरठ : भारत की सबसे बड़ी एकीकृत दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल (एयरटेल) ने आज एयरटेल आईक्यू की लांचिंग के साथ तेजी से बढ़ते क्लाउड संचार बाजार में कदम रखा। एक क्लाउड आधारित ओम्नी-चैनल कम्युनिकेशन प्लेटफॉर्म एयरटेल आईक्यू से ब्रांडों को समय पर एवं सुरक्षित संचार के जरिये ग्राहकों पर गहरी पकड़ बनाने में मदद मिलेगी। उदाहरण के तौर पर अगर कोई ग्राहक एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से खाने का ऑर्डर देता है…

Read More

नई दिल्ली: पिछले सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से छह कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (एमकैप) में 86,638.71 करोड़ रुपये की वृद्धि दर्ज की गयी। एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक के मूल्यांकन में सबसे अधिक बढोतरी हुई। इनके बाद आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, भारती एयरटेल और एचसीएल टेक्नोलॉजीज का स्थान रहा। हालांकि इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल), टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (एचयूएल) और इंफोसिस के बाजार पूंजीकरण में गिरावट देखी गयी। इस दौरान देश के निजी क्षेत्र के अग्रणी बैंक एचडीएफसी बैंक का मूल्यांकन 20,198.59 करोड़ रुपये बढ़कर 6,80,092.72 करोड़ रुपये हो गया। एचडीएफसी के बाजार…

Read More

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार ने करीब 600 करोड़ रुपये के निवेश से राज्य में पहला डाटा सेंटर पार्क बनाने के प्रॉजेक्ट को मंजूरी दी है. मुंबई का हीरानंदानी समूह ग्रेटर नोएडा में करीब 20 एकड़ भूमि पर इसे बनाएगा. यह परियोजना जहां युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर लेकर आएगी, वहीं अन्य जगहों पर काम कर रही आईटी कंपनियों को अपना कारोबार करने में खासी मदद मिलेगी. एक सरकारी प्रवक्ता का कहना है कि अत्याधुनिक तकनीक और सुविधाओं से लैस यह अपनी तरह का पहला डाटा सेंटर पार्क होगा. राज्य के विकास और रोजगार देने…

Read More

नई दिल्ली: RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास कोरोनावायरस से संक्रमित हो गए हैं. उन्होंने रविवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी. शक्तिकांत दास ने ट्वीट में कहा कि उन्हें महामारी के लक्षण नहीं हैं और वह काफी हद तक ठीक महसूस कर रहे हैं. उन्होंने उन लोगों को सावधान किया है, जो हाल के दिनों में दास के संपर्क में आए हैं. RBI गवर्नर ने यह भी कहा है कि वह आइसोलेट रहते हुए भी काम करेंगे. RBI में काम सामान्य रूप से चलता रहेगा. दास ने कहा है कि वह सभी डिप्टी गवर्नरों और अन्य अधिकारियों के साथ वीडियो…

Read More

Yes bankअपनी 50 शाखाएं बंद करने जा रहा है. इसके अलावा बैंक अपने एटीएम की संख्या को भी कम करने पर विचार कर रहा है. इसकी वजह है कि नए प्रबंधन के तहत निजी क्षेत्र का यह बैंक चालू वित्त वर्ष 2020-21 में परिचालन खर्च में 20 फीसदी की कटौती का लक्ष्य लेकर चल रहा है. यस बैंक के नए सीईओ और प्रबंध निदेशक निदेशक प्रशांत कुमार ने कहा है कि बैंक पट्टे पर लिए गए गैरजरूरी स्थलों को वापस कर रहा है. साथ ही वह किराये वाली जगहों पर किराया दरें नए सिरे से तय करने के लिए बातचीत…

Read More

फेसबुक के स्वामित्व वाले चैटिंग प्लेटफॉर्म Whatsapp का इस्तेमाल करने के लिए अब लोगों को पैसे देने पड़ेंगे। कंपनी ने अपने एक आधिकारिक ब्लॉग पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी है। कंपनी ने हालांकि फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं दी है कि कितने पैसे इसके इस्तेमाल के लिए देने होंगे। व्हाट्सएप को करोड़ो लोग इस्तेमाल करते हैं। इसमें आम से लेकर खास लोग भी शामिल हैं। बहरहाल, कंपनी ने जानकारी दी है कि सभी को इसके इस्तेमाल के लिए पैसे नहीं देने होंगे। केवल Whatsapp Business यूजर्स को ही इसके इस्तेमाल के लिए पैसों का भुगतान करना…

Read More

मुंबई: अंतरराष्ट्रीय बाजार पर रही तेजी से मिले समर्थन के बल पर बीते सप्ताह घरेलू स्तर पर कीमती धातुओं में बढोतरी दर्ज की गयी। समीक्षाधीन अवधि में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना हाजिर 2.33 डॉलर की बढ़त लेकर 1911.4डॉलर प्रति औंस पर और अमेरिका सोना वायदा 10.90 डॉलर की तेजी लेकर 1914.10 डॉलर प्रति औंस पर रहा। इस दौरान चाँदी हाजिर 0.43 डॉलर चढ़कर 24.78 डॉलर प्रति औंस बोली गयी। घरेलू स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में तेजी रही। मल्टी कमाेडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में सोना 285 रुपये बढ़कर सप्ताहांत पर 51020 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा। सोना मिनी 168 रुपये…

Read More

टाटा मोटर्स अपने यात्री वाहन कारोबार के लिए भागीदार की तलाश कर रही है. टाटा मोटर्स के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि कंपनी अगले दशक की वृद्धि के लिए तैयारी कर रही है. इस दौरान नई टेक्नोलॉजी, नियमनों में भारी निवेश देखने को मिलेगा. कंपनी द्वारा अपने यात्री वाहन कारोबार के लिए एक अलग इकाई बनाने की प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है. साथ ही वह सक्रिय तरीके से भागीदार की तलाश में जुटी है. इससे पहले टाटा मोटर्स के निदेशक मंडल ने इसी साल एक अलग इकाई बनाने की मंजूरी दी थी. कंपनी यह इकाई…

Read More

Hyundai Xcent कार भारत में बंद हो गई है. हुंडई इंडिया की वेबसाइट पर यह कार अब शो नहीं हो रही है, इसके अलावा डीलर्स ने भी इस बात की पुष्टि की है कि Xcent डिसकंटीन्यू कर दी गई है. डीलर्स का कहना है कि उन्हें लगभग 6 माह से Hyundai Xcent की यूनिट्स नहीं मिल रही हैं. हालांकि कंपनी की ओर से Xcent को डिसकंटीन्यू किए जाने को लेकर कोई बयान सामने नहीं आया है. नई Aura के लॉन्च होने के बाद से Hyundai Xcent की बिक्री में गिरावट आई है. कंपनी ने इस कार के BS6 डीजल मॉडल…

Read More

नयी दिल्ली: लिवप्योर ने 70 प्रतिशत वॉटर रिकवारी वाला नया वाॅटर प्यूरीफायर लाँच करने की घोषणा की है। कंपनी ने यहां जारी बयान में कहा कि रिवर्स ऑस्मोसिस(आरओ) आधारित वाॅटर प्यूरीफायर है एक बड़ी सफलता प्राप्त की है। नयी प्रौद्योगिकी के बल पर 70 प्रतिशत वॉटर रिकवरी वाला वॉटर प्यूरीफायर उतारा गया है। यह आरओ मौजूदा आरओ से उपलब्ध 25 से 30 प्रतिशत रिकवरी के मुकाबले 70 प्रतिशत पानी रिकवर करेगा। इससे प्रति वर्ष लगभग 20,000 लीटर पानी की बचत होगी। इसे जल्द ही राष्ट्रीय स्तर पर लॉन्च किया जाएगा। उच्च स्तर पर पानी की रिकवरी देने वाले इस आविष्कार…

Read More

मुुंबई: वैश्विक स्तर से मिले सकरात्मक रूख के साथ ही इस वर्ष के अंत तक कोरोना वायरस के टीका आने के संकेत के बल पर बीते सप्ताह शेयर बाजार में डेढ़ फीसदी से अधिक की तेजी रही और अगले सप्ताह भी बाजार में तेजी रहने की संभावना जतायी जा रही है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1.76 प्रतिशत अर्थात 702.52 अंक बढ़कर 40685.50 अंक पर रहा और इस दौरान नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 1.43 प्रतिशत अर्थात 167.90 अंक बढ़कर 11930.35 अंक पर रहा। इस दौरान बीएसई का मिडकैप 354.79 अंक चढ़कर 14976.10 अंक पर और…

Read More

नई दिल्ली: फेस्टिव सीजन शुरू होते ही बाजारों में रौनक फिर से लौट रही है, जो कोविड19 के कारण खो गई थी. सामान्य खरीदारी के साथ-साथ सोने की खरीदारी में भी तेजी लौटी है. एक महीने पहले सराफा बाजार में दिख रहा सूखा अब दूर होता नजर आ रहा है. ज्वैलर्स का मानना है कि इस फेस्टिव सीजन पर माहौल पिछले साल जैसा तो नहीं रहेगा क्योंकि इस बार कोरोनावायरस ने स्थिति में काफी बदलाव किया है. हालांकि पिछले कुछ महीनों से जो हालात थे, वैसी स्थिति भी नहीं है. पीसी ज्वैलर्स के मैनेजिंग डायरेक्टर बलराम गर्ग का कहना है…

Read More

नई दिल्लीः देश के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने ग्राहकों को दशहरा और दिवाली सहित सभी पर्व-त्योहार में ऑफर दिया है। घर खरीदने से लेकर कार भी खरीद सकते हैं। यह सभी कोविड-19 के बाद ग्राहकों के खरीदारी करने के तौर-तरीकों में आए बदलाव के अनुरूप हैं और कंपनी विभिन्न ब्रांड के साथ मिलकर कैशबैक और छूट इत्यादि की पेशकश कर रही है। एसबीआई कार्ड ने कहा कि वह 2,000 से अधिक शहरों में 1,000 से अधिक तरह के ऑफर दे रही है। यह ऑफर एक अक्टूबर से शुरू होकर 15 नवंबर 2020 तक…

Read More

नई दिल्लीः वित्त वर्ष 2018-19 का वार्षिक माल एवं सेवा कर (जीएसटी) रिटर्न भरने की समयसीमा दो महीने बढ़ा दी गयी है। सरकार ने शनिवार को कहा कि अब 2018-19 का सालाना जीएसटी रिटर्न 31 दिसंबर तक भरा जा सकता है। सरकार ने इससे पहले पिछले महीने जीएसटी रिटर्न भरने का समय बढ़ा कर 31 अक्टूबर 2020 किया था। केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने एक बयानमें कहा कि सरकार से वित्त वर्ष 2018-19 का सालाना जीएसटी रिटर्न (जीएसटीआर-9) और मिलान का विवरण (जीएसटीआर-9सी) भरने की समयसीमा बढ़ाने की मांग की जा रही थी। उसने कहा कि…

Read More

नई दिल्ली: टैक्स पेयर्स को राहत देते हुए आयकर विभाग ने एक बार फिर रिटर्न भरने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। आयकर विभाग ने बताया है कि अब आम नागरिक वर्ष 2019-20 के लिए अपना रिटर्न 31 दिसंबर 2020 तक दायर कर सकते हैं। पहले इसके लिए अंतिम तारीख 30 नवंबर 2020 तय की गई थी। वित्त मंत्रालय के मुताबिक व्यक्तिगत करदाताओं के लिये वित्त वर्ष 2019-20 का आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल करने की समय-सीमा एक महीने बढ़ाकर 31 दिसंबर कर दी गयी है। मंत्रालय ने कहा कि जिन करदाताओं के खाताओं की ऑडिट करने की जरूरत है, उनके…

Read More