Close Menu
    What's Hot

    Three Secret Belongings you Didn’t Learn about Kuki Muki

    April 9, 2026

    Denmark Unauthorized Casino Sites Legal Risks and Player Safety

    March 20, 2026

    Tower Rush Stake High Performance Racing Gear

    March 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»फीचर न्यूज»इंटरनेट बैंकिंग के बिना भी APY के तहत खोल सकेंगे खाता
    फीचर न्यूज

    इंटरनेट बैंकिंग के बिना भी APY के तहत खोल सकेंगे खाता

    Finance KhabarBy Finance KhabarOctober 26, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बचत खाताधारक इंटरनेट बैंकिंग के बिना भी जल्द ही अटल पेंशन योजना (APY) के तहत खाता खोल सकेंगे. पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA), APY-POPs को अपने मौजूदा बचत खाताधारकों को ऑनलाइन APY खाता खुलवाने के लिए एक वैकल्पिक माध्यम पेश करने की इजाजत दे रहा है. नए माध्यम के तहत व्यक्ति इंटरनेट बैंकिंग या मोबाइल ऐप का इस्तेमाल किए बिना APY अकाउंट खोल सकेगा.

    अभी कुछ बैंक नेट बैंकिंग या मोबाइल ऐप के जरिए ऑनलाइन APY अकाउंट खुलवाने की सुविधा देते हैं. लेकिन बड़ी संख्या में ऐसे खाताधारक भी हैं, जो APY अकाउंट खुलवा सकते हैं लेकिन नेट बैंकिंग या मोबाइल ऐप का इस्तेमाल नहीं करते हैं. ऐसे में ये खाताधारक ऑनलाइन या डिजिटली APY अकाउंट नहीं खुलवा पाते हैं.

    APY में नेट बैंकिंग के बिना ऑनलाइन खाता खोलने के लिए PFRDA ने बैंकों के वेब पोर्टल के इस्तेमाल का विकल्प पेश किया है. बैंक खाताधारक को APY खाता ऑनलाइन खुलवाने की सुविधा देने वाले बैंकों के पोर्टल पर जाना होगा. इसके बाद उन्हें कस्टमर ID या बचत खाता संख्या (कोई दो) या PAN या आधार डालकर रजिस्ट्रेशन करना होगा. रजिस्ट्रेशन ओटीपी बेस्ड ऑथेंटिकेशन के जरिए पूरा होगा.

    रजिस्ट्रेशन पूरा होने पर ग्राहक के सामने वेब फॉर्म आएगा, जिसमें कुछ डेटा अपने आप पहले से भरा होगा. APY खाता खुलवाने वाला व्यक्ति अन्य डेटा जैसे पेंशन की धनराशि, ऑटो डेबिट की फ्रीक्वेंसी, नॉमिनेशन आदि अन्य डिटेल्स भर सकता है. ओटीपी ऑथेंटिकेशन या ई सिग्नेचर के जरिए बैंक को APY इनरोलमेंट फॉर्म डिजिटल तरीके से जमा हो जाएगा. अगर कोई ई सिग्नेचर या ओटीपी उपलब्ध नहीं करा सकता है तो वह बाद में फॉर्म पर प्रत्यक्ष रूप से सिग्नेचर कर इसे अपनी बैंक ब्रांच में जमा कर सकता है.

    apy
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous ArticlePaytm Money ने लांच किये एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स
    Next Article यह चाइनीज़ कंपनी ला सकती है इतिहास का सबसे बड़ा आईपीओ
    Finance Khabar

    Related Posts

    1 अक्टूबर 2025 से कई नए नियम लागू, जानें क्या होगा असर

    September 30, 2025

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    ज़ीस्केलर और भारती एयरटेल ने देश में साइबर सुरक्षा और भरोसेमंद AI को बढ़ावा देने के लिए ‘AI एंड साइबर थ्रेट रिसर्च सेंटर’ शुरू करने की घोषणा की
    February 21, 2026
    एयरटेल ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया
    February 11, 2026
    हाफले इंडिया ने गुरुग्राम में अपने अब तक के सबसे बड़े फ्लैगशिप डिज़ाइन सेंटर का उद्घाटन किया
    February 6, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.