Close Menu
    What's Hot

    जोधपुर में खुला हैमलीज़ का पहला स्टोर, अब ब्लू सिटी में मिलेगी खिलौनों की जादुई दुनिया

    September 12, 2026

    सामान्य मच्छर भागने वाले तेलों से अपनी त्वचा की सुरक्षा का समझौता न करे और सावधान रहे!

    September 11, 2026

    डाबर हाजमोला का नया अभियान: ‘मस्ती की पाठशाला’ से बच्चों में बढ़ेगी शारीरिक सक्रियता

    September 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»इक्विटीज»सेंसेक्स 540 अंक टूटा;निफ्टी 162 अंक उतरा
    इक्विटीज

    सेंसेक्स 540 अंक टूटा;निफ्टी 162 अंक उतरा

    Finance KhabarBy Finance KhabarOctober 26, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Wednesday was bad, big fall in Sensex-Nifty
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुम्बई: विदेशी बाजारों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच अधिकतर समूहों में हुई चौतरफा बिकवाली के दबाव में सोमवार को घरेलू शेयर बाजार लाल निशान में बंद हुये। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स आज 540.00 अंक की गिरावट में 40,145.50 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 162.60 अंक लुढ़ककर 11,767.60 अंक पर बंद हुआ।

    घरेलू शेयर बाजार पर आज पूरे दिन बिकवाली हावी रही। बाजार विश्लेषकों के मुताबिक यूरोप और अमेरिका में कोरोना वायरस कोविड-19 संक्रमण के दोबारा तेजी से फैलने की खबरों से निवेशकों का मनोबल कमजोर रहा। लंबे समय से जारी इस संक्रमण का असर दुनियाभर की अर्थव्यवस्थाओं पर हावी हो रहा है और सभी देश अपनी ओर से इससे उबरने की कोशिश में लगे हैं। संक्रमण के बढ़ते मामलों से कच्चे तेल की मांग घटने की आशंका से वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तीन प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गयी है, जिससे तेल एवं गैस क्षेत्र की कंपनियों को भारी नुकसान हुआ ।

    बीएसई के 20 समूहों में धातु, ऑटो, ऊर्जा, सीडीजीएस, बेसिक मैटेरियल्स, वित्त्, स्वास्थ्य, इंडस्ट्रियल्स, आईटी, दूरसंचार, यूटिलिटीज, बैंकिंग, पूंजीगत वस्तु, उपभोक्ता उत्पाद, तेल एवं गैस, बिजली, रिएल्टी, टेक और पीएसयू के सूचकांक गिरावट में रहे । सिर्फ एफएमसीजी क्षेत्र के सूचकांक में बढ़त दर्ज की गयी।
    रिलायंस रिटेल और फ्यूचर समूह के बीच हुए करीब 25,000 करोड़ रुपये के सौदे पर सिंगापुर की मध्यस्थता अदालत द्वारा 90 दिन की रोक लगाये जाने के संबंध में रविवार को दिये गये आदेश का असर आज बाजार पर दिखा। रिलांयस के शेयरों में करीब चार फीसदी की गिरावट दर्ज की गयी। बजाज ऑटो और महिंद्रा एंड महिंद्रा सेंसेक्स की सबसे अधिक नुकसान उठाने वाली कंपनियां रहीं।

    sensex
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleएयरटेल ने 1 अरब डॉलर के भारतीय क्लाउड संचार बाजार में एयरटेल आईक्यू के साथ प्रवेश किया
    Next Article एप्पल ऐप स्टोर से हटा Google Pay ऐप
    Finance Khabar

    Related Posts

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025

    पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम: छोटे निवेश से बड़ी बचत का सुरक्षित जरिया

    September 18, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    एम्वे ने आयुर्वेद में विस्तार के साथ ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को दिया समर्थन
    September 2, 2026
    एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका
    September 1, 2026
    सॉवरेन क्लाउड: भारत की डिजिटल सुरक्षा और विकास की नई जरूरत
    August 20, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.