भारत की पहली सी-प्लेन सेवा 31 अक्टूबर को साबरमती रिवरफ्रंट से स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के बीच शुरू होने वाली है. कहा जा रहा है कि इस सर्विस का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे. केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया का कहना है कि विमानन सेवा प्रदाता कंपनी स्पाइसजेट ने इसके लिये मालदीव से एक सीप्लेन खरीदा है. यह सीप्लेन करीब 250 किलोमीटर के मार्ग पर सेवा प्रदान करेगा. इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार साबरमती रिवर फ्रंट से अहमदाबाद के लिये सीप्लेन से उड़ान भर चुके हैं. न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक एक Twin Otter 300 सोमवार को भारत पहुंच चुका है.
ऐसी रिपोर्ट है कि 31 अक्टूबर से 19 सीटर सी-प्लेन हर रोज 4 उड़ान भरेगा. इसका किराया 4800 रुपये प्रति व्यक्ति रखा गया है. सी-प्लेन सरदार सरोवर बांध की झील नंबर 3 में उतरेगा. 3 नवंबर के बाद से लोग सी-प्लेन में यात्रा कर सकेंगे. सीप्लेन एक साथ 12 यात्रियों को ले जा सकेगा. मंत्री का कहना है कि एक बार शुरू हो जाने के बाद इस मुहिम से पर्यटन को काफी फायदा मिलेगा. सरकार की उड़ान योजना के तहत स्पाइसजेट को फायदे भी दिये जायेंगे.

