Author: Finance Khabar

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में 45 हजार करोड़ का निवेश आकर्षित किया है. प्रदेश में यह निवेश 40 देशी और विदेशी कंपनियां करेंगी. इसमें जापान, अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, जर्मनी, दक्षिण कोरिया समेत करीब 10 देशों की कंपनियां निवेश करेंगी. इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी ने (IDA) प्रोजेक्ट के लिए 426 एकड़ जमीन (326 प्लॉट) भी आवंटित कर दिया है. इस निवेश से 1,35,362 लोगों के लिए रोजगार के मौके बनेंगे. आईडीए ने जिन लोगों को आवंटन दिया है, उसमें हीरानंदानी ग्रुप, सूर्या ग्लोबल, हिंदुस्तान यूनीलीवर, एमजी कैप्सूल्स, केश पैकेजिंग माउंटेन व्यू टेक्नोलॉजीज शामिल हैं. प्रदेश सरकार द्वारा निवेश को आकर्षित…

Read More

नई दिल्ली: ICICI बैंक का शुद्ध लाभ 30 सितंबर को खत्म तिमाही में एकल आधार पर 4,251 करोड़ रुपये के साथ छह गुना से ज्यादा बढ़ा. बैंक ने साल 2019-20 की इसी तिमाही में 655 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था. निजी क्षेत्र के इस बैंक ने शेयर बाजार को शनिवार को सूचना दी कि समीक्षावधि में उसकी एकल आधार पर परिचालन आय 23,650.77 करोड़ रुपये रही. पिछले साल इसी तिमाही में यह 22,759.52 करोड़ रुपये थी. इसी तरह बैंक की गैर-निष्पादित परिसंपत्तियों (एनपीए) की स्थिति में भी सुधार दर्ज किया. बैंक का सकल एनपीए इस दौरान सकल…

Read More

नई दिल्ली: बैंक ऑफ बड़ौदा1 नवंबर से अपने ग्राहकों के लिए कुछ बदलाव लागू करने जा रहा है. ये बदलाव बैंक के करंट अकाउंट, ओवरड्राफ्ट अकाउंट, कैश क्रेडिट अकाउंट, सेविंग्स अकाउंट व अन्य अन्य अकाउंट्स के लिए कैश जमा व निकासी से जुड़े सर्विस चार्ज और चेकबुक से संबंधित हैं. आइए जानते हैं इनकी डिटेल… कैश डिपॉजिट के लिए नए नियम बैंक की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, करंट अकाउंट/ओवरड्राफ्ट/कैश क्रेडिट/अन्य अकाउंट्स के लिए बेस व लोकल नॉन बेस ब्रांच में 1 नवंबर से कैश हैंडलिंग चार्ज, प्रतिदिन प्रति अकाउंट 1 लाख रुपये से ज्यादा कैश जमा करने पर…

Read More

कोरोना महामारी के कारण दुनिया भर का कारोबार प्रभावित हुआ है. अब इससे वॉल्ट डिज्नी वर्ल्ड भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है और उसने 11 हजार से अधिक कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा की है. इस फैसले के बाद से अब फ्लोरिडा स्थित इस कंपनी से निकाले गए लोगों की संख्या 18 हजार तक पहुंच चुकी है. कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक यह छंटनी इस साल के अंत तक होगी. डिज्नी वर्ल्ड ने इसे लेकर एक पत्र राज्य और स्थानीय नेताओं को एक पत्र भेजा है. इस पत्र में कंपनी ने अपने फैसले की जानकारी दी है. पत्र…

Read More

नई दिल्ली: आलू की महंगाई ने पिछले 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक अक्टूबर में आलू 39.30 रुपये प्रति किलो के भाव से बिका जो पिछले 130 महीनों में सबसे अधिक है. हालांकि दिल्ली में आलू इससे भी महंगा बिका. दिल्ली में आलू इस दौरान 40.11 रुपये प्रति किलो के भाव से बिका जो जनवरी 2010 के बाद से सबसे अधिक है. यह आंकड़ा मिनिस्ट्री ऑफ कंज्यूमर्स अफेयर्स, फूड एंड पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन का है. आलू के अलावा प्याज के भाव भी तेजी से बढ़ें हैं. इन दोनों के भाव को नियंत्रित करने के लिए केंद्र…

Read More

एप्पल ने शुक्रवार को भारत में अपनी एप्पल वन बंडल्ड सर्विस को लॉन्च किया है. सब्सक्रिप्शन बंडल में एप्पल म्यूजिक, एप्पल टीवी प्लस, एप्पल Arcade और iCloud स्टोरेज शामिल हैं. इसका मतलब है कि अगर आप एप्पल वन को चुनते हैं, तो आपको इन सर्विसेज का सब्सक्रिप्शन अलग से लेने की जरूरत नहीं होगी. भारत में एप्पल वन के सब्सक्रिप्शन की कीमत 195 रुपये प्रति महीना और अमेरिका में 15 डॉलर एक व्यक्ति के लिए है. परिवार के लिए एप्पल वन सब्सक्रिप्शन प्लान की कीमत 365 रुपये प्रति महीना और अमेरिका में 20 डॉलर है. सर्विस भारत में उपलब्ध है…

Read More

ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने बाजार नियामक सेबी से अपने स्थानीय सहयोगी फ्यूचर रिटेल की शिकायत की है. अमेजन ने सेबी के चेयरमैन अजय त्यागी को पत्र लिखकर शिकायत किया है कि फ्यूचर ने शेयरधारकों से झूठ बोलकर गुमराह किया है. अगस्त में फ्यूचर ग्रुप ने अपने रीटेल कारोबार को रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड को 340 करोड़ डॉलर (25.4 हजार करोड़) में बेच दिया था. अमेजन का कहना है कि इस सौदे में उसके और फ्यूचर ग्रुप के बीच हुए सौदों का उल्लंघन हुआ है जो उन दोनों के बीच 2019 में हुआ था. सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी) को…

Read More

बरेली| सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में एकल आधार पर 1,679 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है। फंसे कर्ज के लिए प्रावधान कम होने से बैंक बेहतर मुनाफा हासिल करने में सफल रहा है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने दूसरी तिमाही (जुलाई- सितंबर 2020) के आंकड़े जारी करते हुए कहा कि पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में उसका एकल मुनाफा 737 करोड़ रुपये रहा था। वहीं बैंक को इस वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 864 करोड़ रुपये का घाटा उठाना पड़ा था। एकीकृत आधार पर दूसरी तिमाही में बैंक का शुद्ध मुनाफा…

Read More

नई दिल्ली: विदेशी कंपनियों के स्वामित्व वाले ई कामर्स पोर्टल को टक्कर देने के लिए देश के छोटे कारोबारी ई कामर्स पोर्टल ला रहे हैं। भारतईमार्केट नाम के इस पोर्टल का आज प्रतीक चिह्न जारी किया गया। इसे केंद्रीय वाणिज्य राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने कुछ व्यापारी नेताओं के साथ जारी किया। योजना है कि इसे आगामी दिसंबर तक लाइव कर दिया जाए। देश के करोड़ों कारोबारियों का प्रतिनिधित्व करने वाला संगठन कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (Confederation of All India Traders) ने इस महत्वाकांक्षी ई कॉमर्स पोर्टल ‘भारतईमार्केट’ को क्रांतिकारी कदम बताया है। संगठन (CAIT) का कहना है कि…

Read More

नई दिल्ली: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने जियो पेमेंट बैंक पर एक करोड़ का जुर्माना लगाया है। जियो पेमेंट बैंक पर यह जुर्माना आरबीआई डायरेक्शन की अनदेखी के कारण लगाया गया है। यह मामला मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एग्जिक्युटिव की दोबारा नियुक्ति से जुड़ा है। रिजर्व बैंक के नियम के मुताबिक, मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ जैसे पदों पर आसीन लोगों का कार्यकाल जब समाप्त होने वाला होता है तो चार महीने पहले आरबीआई को इसके जानकारी देनी पड़ती है। जियो पेमेंट बैंक ने करीब एक महीने पहले आरबीआई को इस संबंध में जानकारी दी।

Read More

मुंबई: घटते ग्राहक आधार और बढ़ते घाटे के कारण सरकारी टेलिकॉम कंपनियों बीएसएनएल और एमटीएनएल के लिए मोदी सरकार का एक निर्णय संजीवनी साबित हो सकता है. केंद्र सरकार ने हाल ही में अपने सभी मंत्रालयों, सरकारी विभागों, सार्वजनिक उपक्रमों और सरकारी बैंकों में बीएसएनएल और एमटीएनएल की टेलीकॉम सेवाएं लेना अनिवार्य किया है. इससे बीएसएनएल और एमटीएनएल को सरकारी उपक्रमों से बड़ी मात्रा में इंटरप्राइजेज बिजनेस मिलेगा, जो बल्क बिजनेस होने के कारण इन घाटे से त्रस्त कंपनियों के लिए बड़ी राहत प्रदान करेगा और बाजार में टिके रहने में मददगार (Helpful) सिद्ध होगा. पिछले कुछ ‍वर्षों में इस…

Read More

व्यापारियों में डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से HDFC बैंक ने मेट्रो, सेमी-अर्बन और ग्रामीण बाजारों में छोटे और मध्य आकार के विक्रेताओं के लिए कैशबैक ऑफर और दूसरे प्रोत्साहन को लॉन्च किया है. व्यापारी जो बैंक के मर्चेंट ऐप, QR कोड, PoS या पेमेंट गेटवे का इस्तेमाल कर रहे हैं जो किसी भी श्रेणी के हो सकते हैं जिसमें इलेक्ट्रॉनिक्स, अपैरल, ग्रॉसरी शामिल हैं, वे वॉल्यूम बिल्ड अप, ईएमआई या डिजिटल ट्रांजैक्शन पर एश्योर्ड कैशबैक और इनाम जीत सकते हैं. HDFC बैंक के पेमेंट्स, कंज्यूमर फाइनेंस और डिजिटल बैंकिंग हेड पराग राव ने कहा कि यह बैंक…

Read More

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 23 अक्टूबर को खत्म हुए हफ्ते में 5.412 अरब डॉलर बढ़कर 560.532 अरब डॉलर की सर्वकालिक ऊंचाई पर पहुंच गया. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों से इसकी जानकारी मिली है. इससे पहले 16 अक्टूबर को खत्म हफ्ते में भंडार 3.615 अरब डॉलर की बढ़ोतरी के बाद 555.12 अरब डॉलर पर रहा था. समीक्षाधीन हफ्ते के दौरान भंडार में बढ़ोतरी की मुख्य वजह फॉरेन करेंसी एसेट्स (FCA) में इजाफा होना था, जो कुल रिजर्व का बड़ा हिस्सा है. आरबीआई के साप्ताहिक आंकड़ों से पता चलता है कि FCA 5.202 अरब डॉलर…

Read More

रिलांयस इंडस्ट्रीज ने शुक्रवार को सूचना दी कि दूसरी तिमाही में कंपनी के शुद्ध मुनाफे में 15 फीसदी की गिरावट आई है. ऐसा कमजोर तेल कारोबार और केमिकल बिजनेस में गिरावट के कारण हुआ है. रिलायंस ने शेयर बाजार में फाइलिंग में कहा कि जुलाई-सितंबर में उसे 9,567 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ जो एक साल पहले 11,262 करोड़ रुपये था. वहीं, FY20 की दूसरी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यु 1.56 लाख करोड़ रुपये से गिरकर 1.2 लाख करोड़ पर पहुंच गया. लॉकडाउन के ढील के बाद कंपनी की कंज्यूमर यूनिट्स का कारोबार बेहतर रहा लेकिन कोर बिजनेस में…

Read More

भारत की सबसे टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो को वित्त वर्ष 2020-21 की जुलाई-सितंबर तिमाही में 2,844 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ है. 30 सितंबर को खत्म हुई दूसरी तिमाही में कंपनी के नेट प्रॉफिट में करीब तीन गुना का उछाल आया है. पिछले साल की इसी अवधि में कंपनी को 990 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ था. ममीक्षाधीन तिमाही में जियो का ऑपरेटिंग रेवेन्यु 33 फीसदी बढ़कर 16557 करोड़ रुपये रहा है. रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक, यह 2019-20 की समान अवधि में 13,130 करोड़ रुपये था. जियो द्वारा जारी बयान के मुताबिक, दूसरी तिमाही में कंपनी का ARPU…

Read More

दुनिया की पांच बेहतर बॉयोटेक कंपनियों की सूची में भारत की बॉयोटेक को भी स्थान मिला है. अमेरिका की साइंस पत्रिका के सालाना साइंस कैरियर्स टॉप 20 एंप्लॉयर्स की सूची में इस साल बॉयोटक को पांचवे स्थान पर रखा गया है. यह जानकारी शुक्रवार को कंपनी ने दी. बॉयोटेक कंपनी का मुख्याल बंगलूरु में स्थित है. बॉयोटक ने बताया कि वैश्विक स्तर की फॉर्मा और बॉयोटेक कंपनियों की सूची में इस बार कंपनी की स्थिति बेहतर हुआ है. पिछले साल वह इस सूची में छठे स्थान पर थी और उसके पिछले साल 2018 में वह सातवें स्थान पर थी. टॉप…

Read More

नई दिल्ली: कोरोना महामारी के दौरान लोन मॉरेटोरियम का लाभ लेने वाले लाभार्थियों को अब ब्याज पर ब्याज यानी चक्रवृद्धि ब्याज की छूट दी जा रही है. वित्त मंत्रालय ने इसको लेकर ब्योरा जारी किया है कि किस तरह के लोन पर कर्जधारकों को ब्याज पर ब्याज माफी योजना का लाभ मिलेगा. इसी के तहत मंत्रालय ने यह स्पष्ट किया है कि कृषि और इससे जुड़ी गतिविधियों के कर्ज के लिए चक्रवृद्धि ब्याज यानी ब्याज-पर- ब्याज माफी योजना का लाभ नहीं मिलेगा. वित्त मंत्रालय ने ‘चक्रवृद्धि और साधारण ब्याज के बीच के अंतर के भुगतान से संबंधित ‘अनुग्रह राहत भुगतान…

Read More

नई दिल्ली: केंद्र सरकार घरेलू मैनुफैक्चरिंग बढ़ाने के लिए अब कई सेक्टर्स में प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेटिव (PLI) स्कीम लागू करेगी. यह जानकारी नीति आयोग के वाइस चेयरमैन राजीव कुमार ने शुक्रवार को दी. उद्योग संगठन FICCI के कार्यक्रम को ऑनलाइन संबोधित करते हुए उन्होंने देश में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी बढ़ाने के लिए सरकार की ओर से किए गए प्रयासों के बारे में भी बताया. राजीव कुमार ने कहा कि देश में इस समय 85 फीसदी गाड़ियां दोपहिया और तिपहिया हैं और सरकार की योजना है कि इन्हें इलेक्ट्रिक किया जाए. इसके लिए सरकार ने दोपहिया और तिपहिया के चार्जिंग के मानक…

Read More

मुम्बई: यूरोप और अमेरिका में कोरोना वायरस कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों के दबाव में वैश्विक शेयर बाजारों के लुढ़कने के बीच दूरसंचार क्षेत्र में हुई भारी बिकवाली के दबाव में शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन गिरावट में बंद हुए। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स आज 135.78 अंक यानी 0.34 प्रतिशत फिसलकर 39,614.07 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.24 प्रतिशत यानी 28.40 की गिरावट में 11,642.40 अंक पर बंद हुआ। बाजार विश्लेषकों के अनुसार, निवेशकों में यूरोप में बढ़त कोरोना संक्रमण को लेकर अनिश्चितता बढ़ गयी है। कोरोना संक्रमण के प्रसार…

Read More

भारत में ऑनलाइन टर्म इंश्योरेंस खरीदने वालों के लिए पॉलिसीबाजार है पसंदीदा प्लेटफॉर्म पॉलिसीबाज़ार की ओर से लगातार टर्म इंश्योरेंस के प्रति जागरूकता बढ़ाने की कोशिश और मौजूदा कोविड-19 महामारी के चलते भारत में सुरक्षा की सबसे बड़ी कमी को कम करने में मदद मिली है। भारत में इस प्लेटफॉर्म के करीबन 44% ग्राहकों के पास इस वक्त टर्म लाइफ इंश्योरेंस प्लान की सुरक्षा मौजूद है। यह जानकारी पॉलिसीबाज़ार ऐप के विजिटर्स के बीच किये गये एक ऑनलाइन सर्वे में सामने आई है। यह सर्वे भारत के सबसे बड़े ऑनलाइन इंश्योरेंस मार्केटप्लेस पॉलिसीबाज़ार.कॉम ने टर्म इंश्योरेंस के प्रति लोगों की…

Read More