Close Menu
    What's Hot

    Mucchio Online Stranieri Non AAMS 2026: Migliori Siti Esteri Sicuri addirittura Legali

    June 11, 2026

    Migliori BetScore casinò Confusione Online Europei Sicuri addirittura Legali 2026

    June 11, 2026

    Roby Scompiglio: Fino a 500, GekoBet 200 Giri Gratis

    June 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»इक्विटीज»रिलांयस इंडस्ट्रीज के शुद्ध मुनाफे में 15 फीसदी की गिरावट
    इक्विटीज

    रिलांयस इंडस्ट्रीज के शुद्ध मुनाफे में 15 फीसदी की गिरावट

    Finance KhabarBy Finance KhabarOctober 30, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Reliance became rich last week, market cap of top 8 companies increased
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रिलांयस इंडस्ट्रीज ने शुक्रवार को सूचना दी कि दूसरी तिमाही में कंपनी के शुद्ध मुनाफे में 15 फीसदी की गिरावट आई है. ऐसा कमजोर तेल कारोबार और केमिकल बिजनेस में गिरावट के कारण हुआ है. रिलायंस ने शेयर बाजार में फाइलिंग में कहा कि जुलाई-सितंबर में उसे 9,567 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ जो एक साल पहले 11,262 करोड़ रुपये था. वहीं, FY20 की दूसरी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यु 1.56 लाख करोड़ रुपये से गिरकर 1.2 लाख करोड़ पर पहुंच गया.

    लॉकडाउन के ढील के बाद कंपनी की कंज्यूमर यूनिट्स का कारोबार बेहतर रहा लेकिन कोर बिजनेस में दवाब दिखा है. कंपनी के सब्सक्राइबर्स में 7.3 मिलियन की बढ़ोतरी हुई है और पर यूजर रेवेन्यु बढ़कर 145 रुपये पर पहुंच गया जिसने टेलिकॉम बिजनेस को ऊंचाई पर पहुंचा दिया. डिजिटल सर्विसेज जिसमें टेलिकॉम कंपनी जियो शामिल है, उसका प्री-टैक्स प्रॉफिट 53 फीसदी बढ़कर 8,345 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. जबकि रेवेन्यु में एक तिहाई से ज्यादा बढ़ोतरी हुई.

    दूसरी तिमाही में सख्त लॉकडाउन के बाद बाजार के धीरे-धीरे खुलने के साथ रिटेल कारोबार से रेवेन्यु 39,199 करोड़ रुपये पर लगभग फ्लैट रहा. और EBITDA 14 फीसदी गिरकर 2,009 करोड़ रुपये हो गया. फार्मास्युटिकल रेवेन्यु 23 फीसदी घटकर 29,665 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. और प्री-टैक्स प्रॉफिट 33 फीसदी की गिरावट के साथ 5,964 करोड़ रुपये पर आ गया.

    रिफाइनिंग EBITA करीब आधा होकर 3,002 करोड़ रुपये पर पहुंच गया जबकि रेवेन्यु 36 फीसदी गिरा. कंपनी की दोनों रिफाइनरी ने हर एक बैरल कच्चे तेल को फ्यूल में बदलने पर 5.7 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल की कमाई की.

    कंपनी ने रिटेल और टेलिकॉम कारोबार में हिस्सेदारी को सिल्वर लेक और KKR जैसे निवेशकों को बेचा. कंपनी ने जियो प्लेटफॉर्म्स में हिस्सेदारी की बिक्री से 1.52 लाख करोड़ की कमाई की और अपनी रिटेल इकाई में 8.48 फीसदी हिस्सेदारी बेचकर 37,710 करोड़ रुपये कमाए.

    RIL
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleजियो का शुद्ध मुनाफा तीन गुना बढ़कर 2,844 करोड़
    Next Article विदेशी मुद्रा भंडार रिकॉर्ड 560 अरब डॉलर के पार
    Finance Khabar

    Related Posts

    Mucchio Online Stranieri Non AAMS 2026: Migliori Siti Esteri Sicuri addirittura Legali

    June 11, 2026

    Migliori BetScore casinò Confusione Online Europei Sicuri addirittura Legali 2026

    June 11, 2026

    Roby Scompiglio: Fino a 500, GekoBet 200 Giri Gratis

    June 11, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    RobyCasino 100% sagace per 500 Annotazione & Skiller Login
    June 11, 2026
    Reseña así­ como bonificaciones de Lucky Hunter Casino
    June 11, 2026
    Punctual Parbet casino games Detachment Casinos Uk 2026 Instant & Same Go out Commission Websites
    June 11, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.