रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में आज भारी गिरावट देखने को मिल रही है. कारोबार में शेयर 7 फीसदी से भी ज्यादा टूटकर 1900 रुपये के नीचे 1897 के स्तर तक कमजोर हो गया है. शेयर में यह गिरावट आरआईएल के दूसरी तिमाही के नतीजों के बाद आई है. पिछले 1.5 महीनों में शेयर में 400 रुपये से ज्यादा गिरावट आई है. असल में आरआईएल का मुनाफा सालाना आधार पर 15 फीसदी गिरकर 9567 करोड़ रुपये रहा है. हालांकि यह अनुमान से बेहतर है0 लेकिन रिफाइनिंग बिजनेस कमजोर बना हुआ है. जिससे निवेशकों के सेंटीमेंट पर असर पड़ा है. एक्सपर्ट का कहना है कि कंपनी की बैलेंसशीट बेहद मजबूत है. कर्ज खत्म हुआ है. आगे रिटेल और टेलिकॉम बिजनेस के मजबूत रहने का अनुमान है.

