नई लॉन्च होने वाली Nissan Magnite की कीमत सामने आ गई हैं. ऐसी खबर है कि Nissan India ने अपने डीलर्स को मैग्नाइट के बारे में ब्रीफ करने के लिए एक इंटर्नल कॉन्फ्रेंस की है. इसमें मैग्नाइट के विभिन्न वेरिएंट की कीमतें भी ब्रीफ की गईं. ऑटोमोटिव फोरम TeamBHP ने इस कॉन्फ्रेंस के दौरान की एक तस्वीर पब्लिश की है, जिसमें निसान मैग्ननाइट के विभिन्न वेरिएंट और उनकी कीमतें साफ दिख रही हैं. कंपनी इस नई कार को 5.5 लाख रुपये से शुरू होने वाली एक्स शोरूम कीमतों के साथ उतारना चाहती है.
मैग्नाइट को भारत में अक्टूबर माह में अनवील किया गया था. Magnite के 10 ट्रिम में आने की उम्मीद है. नैचुरली एसपिरेटेड पेट्रोल मॉडल वाले ट्रिम्स में XE, XL, XV, XV Premium शामिल हैं. वहीं टर्बो मॉडल XL Turbo, XV Turbo, XV Premium Turbo, XL Turbo CVT, XV Turbo CVT और XV Premium Turbo CVT ट्रिम्स में आएगा. TeamBHP की रिपोर्ट के मुताबिक कीमतें कुछ इस तरह हो सकती हैं…
XE – Rs. 5,50,000
XL – Rs. 6,25,000
XV – Rs. 6,75,000
XV Premium – Rs. 7,65,000
XL Turbo – Rs. 7,25,000
XV Turbo – Rs. 7,75,000
XV Premium Turbo – Rs. 8,65,000
XL Turbo CVT – Rs. 8,15,000
XV Turbo CVT – Rs. 8,65,000
XV Premium Turbo CVT – Rs. 9,55,000

