Close Menu
    What's Hot

    Joiai Demystified: A Complete Insight

    September 10, 2026

    Chat with AI Friend: A Ultimate Guide

    September 9, 2026

    The Vision of Our Dream AI: Empowering Technology

    September 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»टेलीकॉम»उत्तराखंड के सभी सरकारी कॉलेजों और विश्ववद्यालयों को इंटरनेट से जोड़ेगा रिलायंस जियो
    टेलीकॉम

    उत्तराखंड के सभी सरकारी कॉलेजों और विश्ववद्यालयों को इंटरनेट से जोड़ेगा रिलायंस जियो

    Finance KhabarBy Finance KhabarNovember 8, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    rel-jio-
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    देहरादून : उत्तराखंड उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले 105 महाविद्यालयों और 5 विश्वविद्यालयों सहित कुल 112 स्थानों पर ब्रॉडबैंड इंटरनेट कनेक्टिविटी प्रदान की जाएगी। उत्तराखंड के गढ़वाल और कुमाऊं क्षेत्र में फैले इन कॉलेजों में कनेक्टिविटी का इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने का काम रिलायंस जियो को सौंपा गया है।

    उत्तराखंड के विभिन्न कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों को डिजिटल शिक्षा प्रदान करने के लिए, राज्य के कॉलेजों को इंटरनेट से जोड़ा जा रहा है। रविवार को मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने डोईवाला, देहरादून स्थित शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में इसका शुभारंभ किया। कार्यक्रम में उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल और उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत भी शामिल हुए।

    रिलायंस जियो का उत्तराखंड में बड़ा और व्यापक नेटवर्क है। यह उत्तराखंड की 95 फीसदी आबादी को कवर करता है। जियो के नेटवर्क की व्यापकता और दुर्गम स्थानों पर कनेक्टिविटी देने की जियो की क्षमता के कारण ही उसे कॉलेजों में ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी का कॉन्ट्रैक्ट सौंपा गया है।

    राज्य सरकार, ITDA और उच्च शिक्षा विभाग ने छात्रों को डिजिटल दुनिया से जोड़ने की पहल की है। इस पहल से उत्तराखंड के 1 लाख से अधिक विद्यार्थी डिजिटल दुनिया से जुड़ जाएंगे। राज्य सरकार की पहल के तहत कनेक्टिड कॉलेजों के ई-ग्रन्थालयों (ई-लाइब्रेरी) से छात्र सीधे जुड़ जाएंगे। साथ ही दुनिया भर के शोध और नई जानकारियां उनके एक क्लिक पर उपलब्ध होंगी। डिजिटल दुनिया से जुड़ने पर शिक्षा के साथ रोजगार के भी नए अवसरों की खोज भी आसान हो जाएगी।

    रिलायंस जियो
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleरेलवे की कमाई ऑल टाइम लो पर
    Next Article अब हर तीसरे महीने Royal Enfield का नया मॉडल
    Finance Khabar

    Related Posts

    डीटीएच व्यवसाय के विलय पर टाटा समूह के साथ चल रही है एयरटेल की बात

    February 26, 2025

    मुफ़्त JioHotstar सब्सक्रिप्शन जियो ने पेश किया 195 रुपये का नया डेटा प्लान

    February 22, 2025

    वोडाफोन आइडिया के नेट लॉस में मामूली कमी

    February 11, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Delve into the Top 100 Free AI-Based NSFW Image Tools
    September 9, 2026
    Unveil the Best AI Girlfriend Solutions
    September 9, 2026
    The Revolution of Spicy AI: Comprehensive Overview
    September 9, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.