Close Menu
    What's Hot

    Just how to Host a casino Nights: nv casino A leap-by-Action Publication

    June 5, 2026

    ᐈ Sizzling Hot Deluxe Gebührenfrei nv casino Vortragen Abzüglich Registration ᐈ

    June 5, 2026

    Di canone vengono richiesti atto, cenno indirizzo addirittura talora prassi di deposito

    June 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»ऑटोमोबाइल»टोयोटा इनोवा क्रिस्टा का नया 2020 वर्जन लॉन्च
    ऑटोमोबाइल

    टोयोटा इनोवा क्रिस्टा का नया 2020 वर्जन लॉन्च

    Finance KhabarBy Finance KhabarNovember 24, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    2020 टोयोटा इनोवा क्रिस्टा फेसलिफ्ट भारत में लॉन्च हो गई है. केरल को छोड़कर पूरे भारत में इसकी एक्स शोरूम कीमत 16.26 लाख से 24.33 लाख रुपये तक है. Toyota Innova Crysta को पहली बार 2005 में लॉन्च किया गया था. कंपनी अब तक इस गाड़ी की 8.8 लाख से ज्यादा यूनिट बेच चुकी है. सेकंड जनरेशन Innova Crysta को 2016 में पेश किया गया.

    टोयोटा इनोवा क्रिस्टा का नया 2020 वर्जन कई नए फीचर्स के साथ उतारा गया है. इसके एक्सटीरियर में भी कुछ बदलाव हैं. अभी MPV सेगमेंट में इनोवा क्रिस्टा की बाजार हिस्सेदारी 43 फीसदी है. जहां तक इंजन विकल्प का सवाल है टोयोटा इनोवा क्रिस्टा के नए वर्जन में भी 2.7 लीटर पेट्रोल इंजन मिलेगा. ट्रांसमिशन विकल्प 5 स्पीड मैनुअल या 6 स्पीड AT रहेंगे. 2.4 लीटर टर्बो डीजल इंजन विकल्प भी समान ट्रांसमिश विकल्पों के साथ मौजूद रहेगा.

    नई Innova Crysta तीन ग्रेड GX, VX और ZX में उपलब्ध होगी. ये 8 सीट और 7 सीट के साथ उपलब्ध होंगे. नई इनोवा क्रिस्टा में नए स्पार्कलिंग ब्लैक क्रिस्टल शाइन एक्सटीरियर कलर की पेशकश की गई है. फ्रंट ग्रिल अब पियानो ब्लैक फिनिश और क्रोम सराउंड के साथ है. फ्रंट बंपर की स्टाइल में बदलाव है. अलॉय व्हील्स की डिजाइन नई है. गाड़ी के टॉप ट्रिम्स डायमंड कट फिनिश्ड अलॉय व्हील्स के साथ आएंगे.

    2020 टोयोटा इनोवा क्रिस्टा के अंदर नया मॉडर्न व पहले से बड़ा स्मार्ट प्लेकास्ट टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है. यह Android Auto और Apple CarPlay को सपोर्ट करता है. एमपीवी में वैकल्पिक एक्सेसरी के तौर पर कनेक्टिविटी फीचर्स भी हैं, जैसे रियल टाइम व्हीकल ट्रैकिंग, जियोफेन्सिंग, लास्ट पाकिंग की लोकेशन आदि. नई Innova Crysta के सेफ्टी फीचर्स में 7 एयरबैग, व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल स्टार्ट असिस्ट आदि शामिल रहेंगे. अब इसमें फ्रंट पार्किंग सेंसर्स को भी जोड़ा गया है और इसके लिए साथ में डिस्प्ले भी है.

    Toyota Innova Crysta
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous ArticleGoogle और Jio Platforms की डील पूरी
    Next Article सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट
    Finance Khabar

    Related Posts

    Just how to Host a casino Nights: nv casino A leap-by-Action Publication

    June 5, 2026

    ᐈ Sizzling Hot Deluxe Gebührenfrei nv casino Vortragen Abzüglich Registration ᐈ

    June 5, 2026

    Di canone vengono richiesti atto, cenno indirizzo addirittura talora prassi di deposito

    June 5, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Le commissioni applicate per il cibo del opportunita sono minime o nulle
    June 5, 2026
    Tu Casino Online Bani Reali 2026 România nv casino Cele Măciucă Bune Cazinouri Online deasupra Bani Reali
    June 5, 2026
    Jocuri Igt NetBet nv casino Cazino
    June 5, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.