नयी दिल्ली: सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने उत्तर प्रदेश सरकार का आह्वान किया है कि राज्य में राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण कार्य को गति देने के लिए टोल प्लाजा समझौते को स्टांप डयूटी मुक्त कर भूमि अधिग्रहण के काम को जल्दी से निपटाया जाना चाहिए।
श्री गडकरी ने गुरुवार को राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में प्रदेश की राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण से जुड़ी 16 परियोजनाओं के शिलान्यास, लोकार्पण तथा उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि भूमि अधिग्रहण के मामलों को जल्दी से निपटाना चाहिए क्योंकि इससे निर्माण कार्य सबसे ज्यादा बाधित होते है।

