Author: Finance Khabar
नई दिल्ली: दिसंबर में अब तक का रिकॉर्ड जीएसटी कलेक्शन रहा. इस महीने में जीएसटी कलेक्शन 1.15 लाख करोड़ को पार कर रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया. यह त्योहारी सीजन की मांग और सुधरती अर्थव्यवस्था को दिखाता है. वित्त मंत्रालय ने बयान में बताया कि दिसंबर 2020 के महीने में कुल जमा जीएसटी रेवेन्यू 1,15,174 रुपये है और यह वस्तु एवं सेवा कर के 1 जुलाई 2017 को लागू होने के बाद से सबसे ज्यादा रहा है. वित्त मंत्रालय ने बयान में कहा कि यह पिछले 21 महीनों के लिए मासिक राजस्व में सबसे ज्यादा ग्रोथ है. ऐसा महामारी के…
शेयर बाजार में 2021 का अच्छे मूड में स्वागत किया है. शुक्रवार को कारोबार के दौरान बॉम्बे शेयर बाजार (BSE) के संवेदी सूचकांक सेंसेक्स ने 47978 का नया रिकॉर्ड बनाया. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी ने भी 14050 का स्तर छुआ. कारोबार के आखिर में सेंसेक्स 118 अंक की बढ़त के साथ 47,868.98 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी पहली बार 14 हजार के पार 37 अंक की तेजी के साथ 14,018.50 पर बंद हुआ. सेंसेक्स में सबसे ज्यादा तेजी आईटीसी और टीसीएस में 2 फीसदी से अधिक की रही. बेहतर ग्लोबल संकेतों के बीच बाजार की शुरुआत भी पॉजिटिव…
नयी दिल्ली: कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने गुरुवार को एग्री इंडिया हैकथॉन के पहले संस्करण का शुभारंभ किया। एग्री इंडिया हैकथॉन कृषि क्षेत्र में संवाद बनाने और नवाचारों में तेजी लाने के लिए सबसे बड़ा ऑनलाइन कार्यक्रम है। इस अवसर पर श्री तोमर ने कहा कि इनोवेशन व स्टार्टअप्स गांव-गांव पहुंचने से छोटे किसानों का कल्याण होगा और खेती के क्षेत्र में बड़ा सकारात्मक बदलाव आएगा। इस तरह के आयोजन से कृषि क्षेत्र की ताकत बढ़ेगी। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय एवं भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में श्री तोमर ने कहा कि…
साल के अंतिम दिन शेयर बाजार ने अपना नया रिकॉर्ड बनाया. आज के कारोबार में निफ्टी पहली बार 14000 के पार निकल गया. वहीं सेंसेक्स ने भी 47850 का स्तर पार किया. शेयर बाजार की शुरूआत दायरे में हुई थी, लेकिन बाद में खरीददारी बढ़ गई. वहीं कारोबार के अंत में फ्लैट क्लोजिंग रही. आज के कारोबार में फार्मा और रियल्टी शेयरों में तेजी से बाजार को सपोर्ट मिला. जबकि बैंक शेयरों ने बाजार पर दबाव बढ़ाया. फिलहाल कारोबार के अंत में सेंसेक्स 5 अंकों की तेजी के साथ 47,751 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी भी बिना किसी…
देश के 8 प्रमुख बुनियादी उद्योगों (कोर सेक्टर) की रफ्तार लगातार नौवें माह सुस्त रही. नवंबर 2020 में कोर सेक्टर का उत्पादन 2.6 फीसदी गिरा. इसकी प्रमुख वजह प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी प्रॉडक्ट्स, स्टील और सीमेंट के उत्पादन में कमी रही. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, कोर सेक्टर ने नवंबर 2019 में 0.7 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की थी. आंकड़ों के मुताबिक, नवंबर में क्रूड, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी प्रॉडक्ट्स, स्टील, सीमेंट के उत्पादन में गिरावट रही. वहीं कोयला, फर्टिलाइजर व इलेक्ट्रिसिटी सेक्टर में ग्रोथ दर्ज की गई. नवंबर 2020 में क्रूड का उत्पादन 4.9 फीसदी,…
वित्त वर्ष 2019-20 के लिए केंद्रीय श्रम मंत्रालय एंप्लाईज प्रोविडेंट फंड (EPF) खाते में 8.5 फीसदी ब्याज क्रेडिट करेगी. मंत्रालय ने इसे अधिसूचित करने का फैसला किया है. इससे ईपीएफओ के 6 करोड़ से अधिक सब्सक्राइबर्स को फायदा मिलेगा. यह फैसला वित्त मंत्रालय द्वारा इससे जुड़े प्रस्ताव की मंजूरी देने के बाद लिया है. एक ऑफिसियल ने बताया कि रिटायरमेंट फंड बॉडी ईपीएफओ के 6 करोड़ से अधिक सब्सक्राइबर्स के खाते में 8.5 फीसदी ब्याज क्रेडिट किया जाएगा और इससे जुड़ी अधिसूचना जल्द जारी किया जाएगा. ऑफिसियल ने बताया कि औपचारिक तौर पर ईपीएफ पर ब्याज दर से जुड़ी अधिसूचना…
भारत के सबसे अमीर शख्स और रिलायंस के प्रमुख मुकेश अंबानी कुछ दिन पहले तक एशिया के सबसे अमीर शख्स थे. अब चीन के एक उद्योगपति ने एशिया के सबसे अमीर शख्स के मामले में मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ दिया है. पत्रकारिता, मशरूम फॉर्मिंग और हेल्थकेयर में अपना कैरियर बनाने के बाद अब बोतल बंद पानी ब्रांड नांग्फू स्प्रिंग के फाउंडर झोंग शांशन एशिया के सबसे अमीर शख्स बन चुके हैं. वह भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी और चीनी उद्योगपति व अलीबाबा के फाउंडर जैक मा को पीछे छोड़ चुके हैं. इस साल 2020 में उनकी नेटवर्थ 7090 करोड़ डॉलर…
मुंबई: देश का चालू खाते का अधिशेष मौजूदा वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में कम होकर 15.5 अरब डॉलर रह गया। यह सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 2.4 प्रतिशत है। भारतीय रिजर्व बैंक ने बुधवार को कहा कि इससे पूर्व तिमाही अप्रैल-जून में यह 19.2 अरब डॉलर रहा था लो कि जीडीपी का 3.8 प्रतिशत था। पिछले वित्त वर्ष 2019-20 की दूसरी तिमाही में चालू खाते का घाटा 7.6 अरब डॉलर रहा था। यह जीडीपी का 1.1 प्रतिशत था। आरबीआई के आंकड़े के अनुसार मौजूदा वित्त वर्ष की पहली छमाही में चालू खाते का अधिशेष जीडीपी का 3.1 प्रतिशत रहा,…
नई दिल्ली: सरकार ने एक बार फिर आयकरदाताओं को राहत दी है. सरकार ने आयकर रिटर्न फाइल करने की डेडलाइन को फिर से आगे बढ़ा दिया है. अब व्यक्तिगत करदाताओं के पास वित्त वर्ष 2019-20 (आकलन वर्ष 2020-21) का आयकर रिटर्न दाखिल करने के लिए 10 जनवरी 2021 तक का समय रहेगा. स्मॉल व मिडिल क्लास टैक्सपेयर्स को राहत देने के लिए सेल्फ असेसमेंट टैक्स के भुगतान की डेडलाइन को भी एक बार फिर आगे बढ़ाया गया है. वित्त मंत्रालय ने नोटिफिकेशन जारी कर बताया कि कोविड19 से पैदा हुए हालातों को देखते हुए सरकार ने विभिन्न अनुपालनों की डेडलाइन…
मुंबई: वैश्विक स्तर से मिले सकरात्मक संकेतों के साथ ही विदेशी निवेशकों की लिवाली के बल पर घरेलू शेयर बाजार आज लगातार तीसरे दिन रिकार्ड स्तर पर बंद होने में सफला रहा। शेयर लगातार छठवें दिन बढ़त में रहा है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 133.14 अंक बढ़कर अब तक रिकार्ड स्तर 47746.22 अंक पर रहा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 49.35 अंक चढ़कर 13981.95 अंक पर रहा। इस दौरान छोटी और मझौली कंपनियों में भी लिवाली का जोर रहा जिससे बीएसई का मिडकैप 0.53 प्रतिशत बढ़कर 17904.85 अंक पर और स्मॉलकैप 0.37 अंक चढ़कर 18033.31…
देश के तीसरे सबसे बड़े सरकारी बैंक Bank of Baroda ने अपना डिजिटल लेंडिंग प्लेटफॉर्म शुरू किया है. इसके जरिए खुदरा ग्राहक अपनी पसंद के स्थान और समय के मुताबिक पेपरलेस प्रक्रिया से ऑनलाइन ही लोन पा जाएंगे. अब घर या कार के लिए लोन लेने के लिए बैंकों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और बैंकों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. बीओबी की इस सुविधा से कुछ ही मिनटों में रिटेल लोन मिल जाएगा और होम लोन, कार लोन या पर्सलन लोन का एप्लीकेशन आधे घंटे में ही अप्रूव हो जाएगा. बैंक ऑफ बड़ौदा के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर विक्रमादित्य सिंह खिची…
दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन (Amazon) ने भारतीय मार्केटप्लेस, पेमेंट व होलसेल बिजनेस यूनिट्स में वित्त वर्ष 2019-20 के दौरान 11,400 करोड़ रुपये (150 करोड़ डॉलर) का निवेश किया. अमेजन ने यह निवेश देश के डिजिटल कॉमर्स मार्केट में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए किया. कंपनी ने यह निवेश नुकसान होने के बावजूद जारी रखा. रेगुलेटरी फाइलिंग में दी गई जानकारी के मुताबिक अमेजन सेलर सर्विसेज, अमेजन होलसेल (भारत), अमेजन पे (भारत) और अमेजन ट्रांसपोर्टेशन सर्विसेज को वित्त वर्ष 2018-19 में 7014.5 करोड़ रुपये का लॉस हुआ था जो अगले वित्त वर्ष 2020 में बढ़कर 7899 करोड़ रुपये हो गया. अमेजन…
मलेशिया की बजट विमानन कंपनी एयर एशिया ने अपने भारतीय परिचालनों में 32.67 फीसदी हिस्सेदारी टाटा सन्स को बेचने की योजना बनाई है. यह बिक्री 3.77 करोड़ डॉलर में होगी. एयर एशिया इंडिया, एयर एशिया और टाटा सन्स का ज्वॉइंट वेंचर है और एयर एशिया इंडिया में टाटा सन्स बहुलांश हिस्सेधारक है. यह सौदा मार्च 2021 तक पूरा हो जाने का अनुमान है. ग्रुप ने यह भी कहा है कि वह एयर एशिया इंडिया द्वारा एयर एशिया बरहाद को नहीं चुकाई गई ब्रांड लाइसेंस फीस को भी माफ करने के लिए तैयार है. एयर एशिया की एयर एशिया इंडिया में…
नई जीप कंपास फेसलिफ्ट भारत में 7 जनवरी को लॉन्च होगी. 2021 Compass SUV को हाल ही में इंटरनेशनली पेश किया गया था. इसमें कुछ नए अपडेट्स हैं और स्टाइलिंग में बदलाव है. भारत में Jeep Compass की बिक्री FCA India करती है. नई जीप कंपास फेसलिफ्ट में रिवाइज्ड डिजाइन वाली हैडलैंप्स, इंटीग्रेटेड LED DRL मिलेंगी. जीप ब्रांड की सिग्नेचर ग्रिल को नई कंपास में थोड़े बदलाव के साथ पेश किया गया है. फ्रंट बंपर, स्किड प्लेट नए हैं, साथ ही फॉग लैंप की डिजाइन भी नई है. एसयूवी में इस्तेमाल हुए अलॉय व्हील्स नए 5 स्पोक डिजाइन के साथ…
बेहतर ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार ने आज रिकॉर्ड हाई बनाया. बाजार की क्लोजिंग भी रिकॉर्ड हाई पर हुई. आज के कारोबार में सेंसेक्स ने पहली बार 47700 का स्तर पार किया और 47,714.55 के स्तर तक पहुंचा. वहीं निफ्टी ने भी पहली बार 13950 का स्तर पार किया. बैंक और आईटी शेयरों से बाजार को सपोर्ट मिला है. हालांकि मेटल में दबाव रहा. फिलहाल कारोबार के अंत में सेंसेक्स में 259 अंकों की तेजी रही है और यह 47613 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी में 59 अंकों की तेजी रही है और यह 13933 के…
नई दिल्ली: वित्त वर्ष 2019-20 (आकलन वर्ष 2020-21) के लिए 27 दिसंबर तक 4.23 करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न दाखिल कर दिये गये। आयकर विभाग ने सोमवार को यह जानकारी दी। आयकर विभाग ने ट्वीट किया, ‘‘आकलन वर्ष 2020-21 के लिए 27 दिसंबर तक 4.23 करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न दाखिल किए जा चुके हैं। क्या आपने दाखिल किया? यदि नहीं तो प्रतीक्षा नहीं करें, आज ही अपना आयकर रिटर्न दाखिल करें।’’ दाखिल किये गये आयकर रिटर्न में से 2.38 करोड़ करदाताओं ने आईटीआर-1 दाखिल किया है, 92.26 लाख ने आईटीआर-4, वहीं, 51.05 लाख से अधिक ने आईटीआर-3 और 31.09…
इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी टेस्ला भारत में 2021 की शुरुआत से इलेक्ट्रिक कारें बेचना शुरू करेगी. इस बात की पुष्टि केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने की है. टेस्ला, एलन मस्क की कंपनी है. गडकरी ने एक प्रोग्राम में बताया कि टेस्ला भारत में अगले साल से परिचालन शुरू करेगी. उन्होंने देश में इलेक्ट्रिक कारों पर जोर की बात को दोहराया और कहा कि कई भारतीय कंपनियां भी इलेक्ट्रिक वाहनों पर काम कर रही हैं. इन वाहनों की कीमत कम रह सकती है लेकिन तकनीकी तौर पर यह उतने ही एडवांस्ड होंगे, जितने कि टेस्ला के वाहन. गडकरी…
मुंबई: हीरो इलेक्ट्रिक ने सोमवार को कहा कि उसने ई-मोबिलिटी स्टार्टअप ईबाइकगो के साथ गठजोड़ किया है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि ईबाइकगो अगले वित्त वर्ष से हीरो इलेक्ट्रिक की बाइक खरीदेगी, जबकि स्पार्टअप को 120 बाइक की पहली खेप पहले ही दी जा चुकी है। कंपनी ने कहा कि इस साझेदारी के जरिए आम आवाजाही के लिए पेट्रोल की जगह बिजली आधारित वाहनों को बढ़ावा दिया जा सकेगा। हीरो इलेक्ट्रिक के प्रबंध निदेशक नवीन मुंजाल ने कहा, ‘‘इस साझेदारी के साथ हम सड़क पर अधिक इलेक्ट्रिक वाहनों को उतारने के लिए ईबाइकगो की पहुंच का लाभ लेना…
देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी के शेयरों में तेजी जारी है. टीसीएस के शेयरों में मार्च के लो से 90 फीसदी से भी ज्यादा तेजी आ चुकी है. आज के कारोबार में टीसीएस का शेयर 1 फीसदी से ज्यादा मजबूत होकर 2949.90 रुपये पर पहुंच गया. यह शेयर के लिए रिकॉर्ड हाई है. शेयर के इस रिकॉर्ड हाई के बीच टीसीएस का मार्केट कैप भी बढ़कर पहली बार 11 लाख करोड़ के पार चला गया. टीसीएस 11 लाख मार्केट कैप क्लब में शामिल होने वाली दूसरी कंपनी है. इसके पहले रिलायंस इंडस्ट्रीज यह कारनामा कर चुकी है.…
मुंबई: बेहतर ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में 28 दिसंबर के कारोबार में शानदार तेजी देखने को मिली है. कारोबार में निफ्टी ने पहली बार आज 13850 का स्तर पार कर लिया. वहीं सेंसेक्स ने भी पहली बार 47400 का स्तर पार कर 47407 के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचा. बैंक, आटो, रियल्टी और मेटल शेयरों से बाजार को अच्छा सपोर्ट मिला है. फिलहाल कारोबार के अंत में सेंसेक्स करीब 380 अंक मजबूत हुआ और 47,353.75 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी भी 124 अंक मजबूत होकर 13873 के स्तर पर बंद हुआ. टाइटन कंपनी और एसबीआई आज…
