Author: Finance Khabar

2021 Jeep Compass फेसलिफ्ट को भारत में अनवील कर दिया गया है. इसमें एक्सटीरियर के मामले में तो कई अपग्रेड किए ही गए हैं, साथ ही कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी को भी एड किया गया है. जीप कंपास 2021 मॉडल की हैडलैंप की डिजाइन में थोड़ा बदलाव है, इंटीग्रेटेड LED DRLs, हनीकॉम्ब मेश के साथ नई स्टाइल वाली फ्रंट ग्रिल, नए फ्रंट बंपर, नई स्किड प्लेट और फॉग लैंप की नई पोजिशनिंग आदि बदलाव भी हैं. नई जीप कंपास में डायमंड कट फिनिश के साथ नई डिजाइन के साथ नए 5 स्पोक अलॉय व्हील्स हैं. हालांकि रियर की डिजाइन मौजूदा मॉडल…

Read More

Toyota Fortuner फेसलिफ्ट को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. अब यह SUV दो ट्रिम्स स्टैंडर्ड और लेजेंडर में उपलब्ध होगी. Fortuner Legender वेरिएंट को केवल Legender कहा जाएगा. 2021 Toyota Fortuner की कीमत इसके पुराने वर्जन से लगभग 1 लाख रुपये ज्यादा है. नई टोयोटा फॉर्च्युनर की कीमत 29.98 लाख रुपये से शुरू होगी. 2021 Toyota Fortuner मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों ट्रांसमिशन में उपलब्ध कराई गई है. लेकिन Legender ट्रिम में केवल ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन मिलेगा. Fortuner फेसलिफ्ट में 2.7 लीटर पेट्रोल और 2.8 लीटर डीजल इंजन दिया गया है. पेट्रोल इंजन 164 BHP पावर और 245 Nm का…

Read More

नई दिल्ली: पेटीएम पर अब सिर्फ दो मिनट में पर्सनल लोन मिल सकता है. कंपनी ने अपने प्लेटफॉर्म पर लोगों के लिए इंस्टैंट पर्सनल लोन की सुविधा को पेश किया है. यह सेवा पूरे साल 24X7 उपलब्ध रहेगी, जिसमें छुट्टियां और वीकेंड भी शामिल हैं. इसमें लोन मिलने में दो मिनट से भी कम समय लगेगा. इसमें लोन का भुगतान करने के लिए 18 से 36 महीनों का समय लगता है और उसी मुताबिक EMI का आकलन किया जाता है. योग्य ग्राहक इस सर्विस का फायदा फाइनेंशियल सर्विसेज ऑप्शन के तहत ‘पर्सनल लोन’ टैब के जरिए ले सकते हैं और…

Read More

मुंबई: घरेलू शेयर बाजारों में पिछले 10 दिनों की तेजी पर आज ब्रेक लग गया और बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स मंगलवार के रिकॉर्ड स्तर से 263.72 अंक यानी 0.54 प्रतिशत गिरकर 48,174.06 अंक पर तथा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 53.25 अंक यानी 0.38 प्रतिशत की टूटकर 14,146.25 अंक पर बंद हुआ। ऊर्जा, एफएमसीजी, आईटी और टेक समूहों ने बाजार पर सबसे अधिक दबाव बनाया। इनमें निवेशकों ने जमकर बिकवाली की। इससे पहले सेंसेक्स 21 दिसंबर के बाद से लगातार 10 दिन बढ़त में रहा था। सेंसेक्स की शुरुआत आज भी करीब 200 अंक की बढ़त…

Read More

नयी दिल्ली: फास्टैग के जरिये पथकर संग्रह दिसंबर 2020 में बढ़कर 2,303.79 करोड़ रुपये पहुंच गया। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने मंगलवार को कहा कि पिछले महीने के मुकाबले पथकर संग्रह 201 करोड़ रुपये अधिक रहा है। इसी प्रकार, फास्टैग के जरिये पथकर लेन-देन में 1.35 करोड़ की वृद्धि हुई। सरकार ने एक जनवरी, 2021 से फास्टैग के क्रियान्वयन को अनिवार्य किया था। हालांकि, लोगों को असुविधा से बचाने के लिये 15 फरवरी तक राष्ट्रीय राजमार्गों पर हाइब्रिड लेन (फास्टैग के साथ नकद भुगतान) की अनुमति दी है। एनएचएआई ने एक बयान में कहा, ‘‘फास्टैग के जरिये पथकर संग्रह दिसंबर…

Read More

चालू वित्त वर्ष 2020-21 की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) में म्यूचुअल फंड्स एसेट बेस में 7.6 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. इक्विटी मार्केट में आई तेजी के कारण इस बढ़ोतरी के बाद म्यूचुअल फंड एसेट बेस 29.71 लाख करोड़ का हो गया. एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड इन इंडिया (AMFI) के मुताबिक दूसरी तिमाही जुलाई-सितंबर में म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री का एवरेज एसेट अंडर मैनेजमेंट (AAUM) 27.6 लाख करोड़ रुपये का था. FYERS के रिसर्च हेड गोपाल कवालीरेड्डी के मुताबिक, पिछले तीन महीने में स्टॉक मार्केट का प्रदर्शन बेहतरीन रहा. निफ्टी 50 में अक्टूबर में 3.15 फीसदी, नवंबर में 12.02 फीसदी और दिसंबर…

Read More

कार कंपनी रेनॉ अपनी Kiger कार के प्रॉडक्शन वर्जन को भारत में 28 जनवरी को अनवील करने जा रही है. Renault Kiger के कॉन्सेप्ट को नवंबर 2020 में पहली बार दुनिया के सामने लाया गया था. Kiger को फ्रांस व इंडिया की कॉरपोरेट डिजाइन टीम्स ने मिलकर विकसित किया है. यह गाड़ी CMFA+ प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी, जो कि Triber में इस्तेमाल हुआ है. Renault Kiger, ग्रुप रेनॉ की तीसरी ग्लोबल कार होगी, जिसे सबसे पहले भारत में लॉन्च किया जाएगा. उसके बाद इसे अन्य देशों में पेश किया जाएगा. Renault Kiger कंपनी की B-SUV होगी. Kiger का मुकाबला भारतीय…

Read More

मुंबई: घरेलू शेयर बाजारों में तेजी का सिलसिला आज लगातार 10वें दिन जारी रहा और बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 260.98 अंक यानी 0.54 प्रतिशत की छलाँग लगाकर 48,437.78 अंक पर तथा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 66.60 अंक यानी 0.47 प्रतिशत की बढ़त के साथ 14,199.50 अंक के नये रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। दिग्गज कंपनियों में शुरुआती कारोबार में मुनाफावसूली का दबाव रहा, लेकिन बाद में बाजार ने वापसी की और बढ़त में आ गया। बैंकिंग तथा वित्तीय क्षेत्र की कंपनियों के साथ ही टीसीएस, हिंदुस्तान यूनिलिवर और इंफोसिस जैसी कंपनियों ने बाजार की मजबूती…

Read More

साल 2020 में 4.2% की भारी गिरावट के बाद, साल 2021 में दुनिया की GDP आशा की एक किरण की तरह है। उम्मीद की जा रही है कि आने वाले वित्त-वर्ष के दौरान इसमें 4.6% की बढ़ोतरी होगी। इसलिए, नए साल के आरंभ के साथ ही हम सभी के मन में एक नई शुरुआत की उम्मीद जगी है, और निवेशक भी बाज़ारों में तेज़ी की आस लगाए बैठे हैं। साल 2020 ने हमें सिखाया कि आपातकालीन जरूरतों के लिए पैसे जमा करना सबसे ज्यादा जरूरी है। फिक्स्ड डिपॉजिट जैसे वित्तीय साधनों में अच्छी तरह निवेश करने से आपका भविष्य सुरक्षित…

Read More

MG हेक्टर के फेसलिफ्ट वर्जन MG हेक्टर 2021 को 7 जनवरी को भारत में लॉन्च किया जाएगा. 2021 एमजी हेक्टर में इंडस्ट्री फर्स्ट हिंग्लिश वॉइस कमांड ​फीचर मिलेगा. इसके चलते कार विभिन्न इन-कार फंक्शंस को नियंत्रित करने के लिए 35+ हिंग्लिश कमांड को समझ सकती है और प्रतिक्रिया दे सकती है. उदाहरण के तौर पर “FM चलाओ”, “टेम्परेचर कम कर दो” आदि. 2021 MG हेक्टर में वायरलेस चार्जिंग, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स (फर्स्ट-इन-सेगमेंट), ब्लैक इंटीरियर आदि फीचर्स रहेंगे. MG हेक्टर को भारत में 2 साल पहले लॉन्च किया गया था. Hector की एक्स शोरूम कीमत 12.83 लाख रुपये से शुरू है.…

Read More

मुंबई: विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को लगातार नवें दिन मजबूती रही और बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पहली बार 48 हजार अंक के पार पहुँच गया। चौतरफा लिवाली के बीच सेंसेक्स 307.82 अंक यानी 0.64 प्रतिशत की छलाँग लगाकर 48,176.80 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 114.40 अंक यानी 0.82 प्रतिशत की बढ़त के साथ 14,132.90 अंक के नये रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। शेयर बाजार में 21 दिसंबर के बाद से लगातार तेजी का क्रम बना हुआ है। इस दौरान नौ कारोबारी दिवस में…

Read More

नई दिल्ली: विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) भारतीय बजारों में लगातार तीसरे महीने शुद्ध लिवाल रहे और दिसंबर में 68,558 करोड़ रुपये निवेश किये। वैश्विक निवेशक उभरते बाजारों में निवेश बढ़ा रहे हैं और भारत उसमें से बड़ा हिस्सा हासिल करने में सफल रहा है। डिपोजिटरीज आंकड़े के अनुसार विदेशी निवेशकों ने दिसंबर महीने में शेयरों में शुद्ध रूप से रेकॉर्ड 62,016 करोड़ रुपये निवेश किये जबकि बांड में 6,542 करोड़ रुपये लगाये। नेशनल सिक्योरिटीज डिपोजिटरी लि. द्वारा एफपीआई आंकड़ा उपलब्ध कराये जाने के बाद से इक्विटी खंड में यह सर्वाधिक निवेश है। इससे पहले, एफपीआई ने नवंबर माह में इक्विटी…

Read More

देश की 10 सर्वाधिक मूल्यवान कंपनियों में से सात के बाजार पूंजीकरण में पिछले सप्ताह कुल मिलाकर 75,845.46 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई. इसमें सर्वाधिक लाभ HDFC और HDFC बैंक को हुआ. दोनों HDFCs के अलावा टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), इन्फोसिस, कोटक महिंद्रा बैंक, ICICI बैंक और बाजाज फाइनेंस भी लाभ में रहीं. दूसरी तरफ रिलायंस इंडसट्रीज लि. (आरआईएल), हिंदुस्तान यूनिलीवर लि. और भारतीय एयरटेल के बाजार पूंजीकरण (एमकैप) में गिरावट दर्ज की गयी. HDFC का मार्केट कैप 20,857.99 करोड़ रुपये उछलकर 4,62,586.41 करोड़ रुपये, जबकि HDFC बैंक का एमकैप 15,393.9 करोड़ रुपये बढ़कर 7,84,758.50 करोड़ रुपये पर पहुंच गया.…

Read More

भारत में दिसंबर 2020 में लॉन्च हुई निसान मैग्नाइट को ASEAN-NCAP क्रैश टेस्ट में 4 स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल हुई है. अभी इस क्रैश टेस्ट के कैटेगरी वाइज डिटेल्ड स्कोर जारी होना बाकी है. ​निसान मैग्नाइट को भारत में दिसंबर 2020 की शुरुआत में 4.99 लाख रुपये से शुरू होने वाले इंट्रोडक्टरी प्राइस पर लॉन्च किया गया था, जो 31 दिसंबर 2020 तक लागू थे. निसान ने हाल ही में मैग्नाइट को इंडोनेशिया में लॉन्च किया है. इसलिए अभी यह स्पष्ट नहीं है कि ASEAN-NCAP क्रैश टेस्ट में इस्तेमाल हुई मैग्नाइट इंडिया स्पेसिफिक थी या इंडोनेशिया स्पेसिफिक. अगर यह इंडिया…

Read More

कंप्यूटर, लैपटॉप मैन्युफैक्चरर लेनोवो (Lenovo) भारत में टैबलेट्स की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की योजना बना रही है. साथ ही कंपनी लैपटॉप मैन्युफैक्चरिंग को लगभग 10 गुना बढ़ाने की तैयारी में भी है. लेनोवो इंडिया के सीईओ व मैनेजिंग डायरेक्टर राहुल अग्रवाल का कहना है कि कंपनी मौजूदा वित्त वर्ष में 25-30 फीसदी की ग्रोथ दर्ज करने की उम्मीद है. इसका कारण एजुकेशन सेगमेंट और लार्ज एंटरप्राइजेज की ओर से बढ़ी हुई ​मांग है. अग्रवाल ने कहा कि 8 इंच स्क्रीन साइज वाले टैबलेट पीसी की सबसे ज्यादा मांग है. कंपनी भारत में शुरुआत में Lenovo M8 टैबलेट बनाएगी. हालांकि उन्होंने…

Read More

मुंबई: कोविड-19 महामारी के टीकाकरण में प्रगति से बीते सप्ताह शेयर बाजारों में तेजी का रुख बरकरार रहा और सेंसेक्स तथा निफ्टी लगातार नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने में कामयाब रहे। आने वाले सप्ताह में भी बाजार में मजबूती का सिलसिला जारी रहने की उम्मीद है। सरकार ने कोविड-19 की टीकाकरण का ड्राई रन शुरू कर दिया है। इससे निवेशकों में उम्मीद बंधी है कि अर्थव्यवस्था जल्द पटरी पर लौट आएगी। मजबूत निवेश धारणा के बीच बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 895.44 अंक यानी 1.91 प्रतिशत की बढ़त के साथ सप्ताहांत पर 47868.98 अंक पर बंद हुआ।…

Read More

नई दिल्ली: देश में चेक के लिए नया पॉजिटिव पे सिस्टम आज से लागू हो गया है. इसे रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने सितंबर में पेश किया था. केंद्रीय बैंक के मुताबिक, इस सिस्टम से देश में चेक आधारित ट्रांजैक्शन की सुरक्षा बढ़ने वाली है. पॉजिटिव पे सिस्टम एक आटोमेटेड फ्रॉड डिटेक्शन टूल है. आरबीआई द्वारा इस नियम को लाए जसने के पीछे मकसद चेक का गलत इस्तेमाल रोकना है. माना जा रहा है कि इस सिस्टम से फर्जी चेक के जरिए होने वाले फ्रॉड को कम किया जा सकेगा. पॉजिटिव पे सिस्टम ? पॉजिटिव पे सिस्टम एक प्रकार…

Read More

नई दिल्ली: अगले महीने से दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भरना महंगा होने वाला है। एरपोर्ट इकनॉमिक रेगुलेटरी अथॉरिटी (AERA) ने दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) को 1 फरवरी से अतिरिक्त चार्ज लगाने को मंजूरी दे दी है। 1 फरवरी से लेकर 31 मार्च तक दिल्ली से बाहर उड़ान भरने वालों को इस नई व्यवस्था के तहत 65.98 रुपये के साथ तमाम टैक्स चुकाने होंगे। अप्रैल 2021 से इस चार्ज में कटौती होगी, जिसके बाद वित्त वर्ष 2021-22 के लिए ये चार्ज 53 रुपये, वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 52.56 रुपये और वित्त वर्ष 2023-24 के लिए ये चार्ज 51.97 रुपये…

Read More

एशिया के सबसे अमीर शख्स का खिताब छिनने के बाद अब Reliance के प्रमुख मुकेश अंबानी को एक और तगड़ा झटका मिला है. पूंजी बाजार नियामक सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने नए साल के पहले दिन दिग्गज कारोबारी मुकेश अंबानी और उनकी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) पर 40 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है. सेबी ने अंबानी पर 15 करोड़ और रिलायंस पर 25 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है. सेबी ने यह जुर्माना नवंबर 2007 में रिलायंस पेट्रोलियम लिमिटेड (RPL) के शेयरों में खरीद-बिक्री में गड़बड़ी को लेकर लगाया है. रिलायंस और उसके प्रमुख Mukesh Ambani…

Read More

लगातार तीसरे महीने दिसंबर 2020 में देश से निर्यात में गिरावट रही. पिछले साल दिसंबर 2020 में निर्यात 0.8 फीसदी गिरकर 1.97 लाख करोड़ रुपये ( 2689 करोड़ अमेरिकी डॉलर) रह गया. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक पेट्रोलियम, लेदर और मैरिन प्रॉडक्ट्स के सेक्टर में गिरावट के कारण निर्यात में यह कमी आई. दिसंबर में आयात बढ़ने के कारण व्यापार घाटा भी 25.78 फीसदी बढ़कर 1.15 लाख करोड़ रुपये (1571 करोड़ डॉलर) हो गया. कॉमर्स मिनिस्ट्री द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले महीने दिसंबर 2020 में आयात 7.6 फीसदी बढ़कर 3.12 लाख करोड़ रुपये (4260 करोड़ डॉलर) हो गया.…

Read More