Author: Finance Khabar
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े निजी क्षेत्र के कर्जदाता HDFC बैंक का मुनाफा वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के दौरान सालाना आधार पर 18.1 फीसदी बढ़ा है. HDFC बैंक का एकल शुद्ध लाभ अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 8,758 करोड़ रुपये पर रहा जो पिछले साल की समान अवधि में 7,416 करोड़ था. बैंक का नेट रेवेन्यू 23,760 करोड़ रुपये पर रहा, जो एक साल पहले की अवधि में 20,842 करोड़ था. बैंक का एकीकृत शुद्ध लाभ 14.36 प्रतिशत बढ़कर 8,760 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो पिछले साल की समान अवधि में 7,659 करोड़ था. HDFC बैंक की नेट इंटरेस्ट…
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्टार्टअप को प्रोत्साहन देने के लिए 1,000 करोड़ रुपये के स्टार्ट-अप फंड की शुरुआत किए जाने का एलान किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को स्टार्टअप को प्रोत्साहन देने के लिए 1,000 करोड़ रुपये के स्टार्ट-अप फंड की शुरुआत किए जाने का एलान किया. उन्होंने कहा कि आज स्टार्टअप देश में ई-टॉयलेट से लेकर पीपीई किट और दिव्यांगों के लिए सेवाएं देने तक के क्षेत्र में काम कर रहे हैं और इनमें भविष्य को बदलने की ताकत है. उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले दिनों में स्टार्टअप को मूल पूंजी उपलब्ध कराने के…
नई दिल्ली: व्यापारियों के संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) ने व्हाट्सऐप (WhatsApp) की नई प्राइवेसी पॉलिसी के खिलाफ शनिवार को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की. कैट ने सुप्रीम कोर्ट से अपील की है कि वह व्हाट्सऐप को अपनी इस नई पॉलिसी को वापस लेने का निर्देश दे. कैट ने अपनी याचिका में कहा है कि व्हाट्सऐप की प्रस्तावित प्राइवेसी पॉलिसी संविधान द्वारा दिए गए नागरिकों के विभिन्न मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है. कैट ने यह भी कहा है कि व्हाट्सऐप जैसी बड़ी प्रौद्योगिकी कंपनियों को संचालित करने के लिए केंद्र सरकार को दिशा-निर्देश तैयार करने चाहिए और…
देश का विदेशी मुद्रा भंडार 758 मिलियन अमेरिकी डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 586.082 अरब डॉलर की सर्वकालिक ऊंचाई पर पहुंच गया है. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने ये डेटा 8 जनवरी को खत्म हुए हफ्ते के लिए जारी किया है. इससे पिछले 1 जनवरी को खत्म हुए हफ्ते में भंडार 4.483 अरब डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 585.324 अरब डॉलर हो गया था. समीक्षाधीन हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी की वजह फॉरेन करेंसी एसेट्स (FCA) में इजाफा रहा, जो कुल रिजर्व का बड़ा हिस्सा है. RBI के साप्ताहिक डेटा के मुताबिक, FCA 150 मिलियन डॉलर की…
कोरोना महामारी के दौर में लोगों का अपनी सेहत की ओर ध्यान बढ़ा है. इसे देखते हुए यस बैंक ने यस बैंक वेलनेस और यस बैंक वेलनेस प्लस क्रेडिट कार्ड को लॉन्च किया है. इसके लिए बैंक ने आदित्य बिड़ला वेलनेस प्राइवेट लिमिटेड के साथ समझौता किया है. बैंक ने बयान में बताया कि इस कार्ड का लक्ष्य ग्राहकों की बेहतर सेहत और उसकी देखभाल है. बैंक ने बयान में कहा कि ग्राहक नई वास्तविकता का सामना कर रहे हैं जिसमें छात्र घर से स्कूल की पढ़ाई कर रहे हैं, लोग वर्क फ्रॉम होम और लोगों के साथ फिजिकल संपर्क…
भारत का निर्यात दिसंबर 2020 में बढ़कर 27.15 अरब डॉलर पर पहुंच गया. जबकि आयात 7.56 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 42.59 अरब डॉलर पर पहुंच गया. शुक्रवार को जारी आधिकारिक डेटा से यह जानकारी मिली है. मर्चेंडाइज एक्सपोर्ट दिसंबर 2019 में 27.11 डॉलर पर था जबकि आयात कुल 39.59 अरब डॉलर पर रहा था. सरकारी डेटा के मुताबिक, दिसंबर 2020 के लिए व्यापार घाटा 15.44 अरब डॉलर पर रहा, जो दिसंबर 2019 में 12.49 अरब डॉलर पर था. इसमें 23.66 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. सरकारी डेटा से यह जानकारी मिली है. डेटा के मुताबिक, भारत का कुल निर्यात…
मिले जुले ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में आज तेज गिरावट देखने को मिली है. बाजार पूरे दिन वोलेटाइल रहा है. कमजोर खुलने के बाद रिकवरी आई, लेकिन बाद में फिर बिकवाली आ गई. आज के कारोबार में सेंसेक्स 750 अंक तक कमजोर होकर 48796 के स्तर तक आ गया था. निफ्टी भी 14400 के करीब आ गया. फिलहाल कारोबार के अंत में सेंसेक्स में 549 अंकों की गिरावट रही और यह 49,034.67 के स्तर पर बंद हुआ. जबकि निफ्टी में 162 अंकों की गिरावट रही और यह 14434 के स्तर पर बंद हुआ. बाजार में आज चौतरुा…
नई दिल्ली: वैश्विक वित्तीय संस्थान इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड (IMF) ने मोदी सरकार की तरफ से हाल में लागू कृषि कानूनों का समर्थन किया है. आईएमएफ का कहना है कि भारत में कृषि सुधारों को लेकर यह एक महत्वपूर्ण कदम है. हालांकि आईएमएफ का यह भी कहना है कि भारत सरकार को उन लोगों की सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नीतियां बनानी चाहिए जिन पर इन कानूनों से प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है. आईएमएफ के डायरेक्टर ऑफ कम्युनिकेशंस गेरी राइस का कहना है कि इन कानूनों से बिचैलियों की भूमिका कम होगी और क्षमता बढ़ेगी. एक कांफ्रेंस में उन्होंने कहा…
नई दिल्ली: भारतीय अर्थव्यवस्था को कोरोना वायरस महामारी का प्रभाव लंबे समय तक झेलना होगा। फिच रेटिंग्स ने बृहस्पतिवार को कहा कि अगले वित्त वर्ष (2021-22) में भारतीय अर्थव्यवस्था 11 प्रतिशत की अच्छी वृद्धि दर्ज करेगी। लेकिन उसके बाद भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर सुस्त पड़ेगी। फिच का अनुमान है कि यह संकट समाप्त होने के बाद भी भारत की वृद्धि दर महामारी से पूर्व के स्तर से नीचे रहेगी। फिच की रिपोर्ट ‘भारत मध्यम अवधि की सुस्त वृद्धि की राह पर’ में कहा गया है कि अगले वित्त वर्ष में अच्छी वृद्धि दर्ज करने के…
WhatsApp की अपडेटेड प्राइवेसी पॉलिसी का केंद्र सरकार परीक्षण कर रही है और यह जांचने की कोशिश कर रही है कि इसका क्या प्रभाव पड़ने वाला है. वाट्सऐप की अपडेटेड प्राइवेसी पॉलिसी में वाट्सऐप यूजर के डेटा को फेसबुक के अन्य प्रॉडक्ट्स और सर्विसेज से जोड़ने को लेकर लगातार बहस जारी है. आईटी मिनिस्ट्री में फेसबुक के स्वामित्व वाले मैसेजिंग प्लेटफॉर्म वाट्सऐप की नई पॉलिसी के प्रभाव पर आंतरिक चर्चा (इंटर्नल डिस्कशंस) चल रही है. आईटी मिनिस्ट्री के मुताबिक इस मुद्दे पर चर्चा किया जाना चाहिए क्योंकि बहुत से लोग अपडेटेड प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर सवाल उठा रहे हैं. महिंद्रा…
मुंबई: विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच टीसीएस और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसी दिग्गज कंपनियों में लिवाली से घरेलू शेयर बाजार आज शुरुआती गिरावट से उबरकर नये रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुये। मुनाफा वसूली के दबाव में आरंभ में शेयर बाजारों में बिकवाली हावी रही, लेकिन दोपहर होते-होते बाजार हरे निशान में लौट आये। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 91.84 अंक यानी 0.19 प्रतिशत की छलांग लगाकर 49,584.16 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 30.75 अंक यानी 0.21 प्रतिशत चढ़कर 14,595.60 अंक के ऐतिहासिक स्तर पर बंद हुआ। मझौली और…
देश के बाजार में अब गोबर से बना प्राकृतिक पेंट आ गया है. केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री और सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को इस नए इनोवेटिव पेंट को लॉन्च किया है, जिसका नाम खादी प्राकृतिक पेंट है. यह भारत में गोबर से बना पहला पेंट है और इसे खादी एंड विलेज इंडस्ट्रीज कमीशन (KVIC) ने विकसित किया है. इस गोबर ने बने पेंट की खास बातों में एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल होना शामिल है. सरकार ने बयान में बताया कि यह किफायती और किसी तरह की गंध से मुक्त है. और इसे भारतीय…
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में लिस्टेड कंपनियों की बाजार पूंजी मंगलवार को ऑल टाइम रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया. मंगलवार 12 जनवरी को इन कंपनियों की बाजार पूंजी 197.46 लाख करोड़ पहुंच गई. बाजार बंद होने पर इन सभी कंपनियों की बाजार पूंजी 1,97,46,939.57 करोड़ रुपये ( 2.6 लाख करोड़ डॉलर) हो गई है. 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स मंगलवार को 247.79 प्वाइंट्स की तेजी के साथ 49,517.11 पर बंद हुआ. रिलायंस सिक्योरिटीज के प्रमुख (सिक्योरिटीज) बिनोद मोदी के मुताबिक सरकार द्वारा आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए लगातार उठाए गए कदमों के कारण बाजार में तेजी का माहौल…
दिसंबर में खुदरा महंगाई दर घटकर 4.59 फीसदी पर पहुंच गई है. सरकार द्वारा मंगलवार को जारी डेटा के मुताबिक, ऐसा मुख्य तौर पर खाद्य कीमतों में गिरावट के कारण हुआ है. कंज्यूमर प्राइस इंडैक्स (CPI) पर आधारित खुदरा महंगाई दर नवंबर में 6.93 फीसदी पर थी. दिसंबर 2020 में खाद्य महंगाई गिरकर 3.41 फीसदी हो गई. इसके मुकाबले पिछले महीने यह 9.5 फीसदी थी. दूसरी ओर, नवंबर महीने में औद्योगिक उत्पादन के मोर्चे पर झटका लगा है. मंगलवार को जारी आधिकारिक डेटा के मुताबिक, भारत का औद्योगिक उत्पादन नवंबर 2020 में 1.9 फीसदी गिरा है. औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP)…
मुंबई: रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और भारती एयरटेल जैसी दिग्गज कंपनियों में लिवाली से घरेलू शेयर बाजारों में लगातार तीसरे दिन रौनक रही और सेंसेक्स तथा निफ़्टी नये शिखर पर बंद हुये। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 247.79 अंक यानी 0.50 प्रतिशत की छलाँग लगाकर 49,517.11 अंक पर पहुँच गया। पिछले सप्ताह सोमवार को पहली बार 48 हजार अंक को पार करने वाला सेंसेक्स महज छह दिन में 50 हजार अंक के करीब पहुँच गया है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 78.70 अंक यानी 0.54 प्रतिशत चढ़कर 14,563.45 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। शेयर…
चीनी सरकार जैक मा के अलीबाबा और एंट ग्रुप का राष्ट्रीयकरण करने पर विचार कर रही है। इस बात का दावा एक रिपोर्ट में किया गया है। गौरतलब है कि जैक मा ने पिछले साल 24 अक्टूबर को चीन के नौकरशाही तंत्र की आलोचना करते हुए एक भाषण दिया था। जैक मा ने चीन के वित्तीय नियामकों और सरकारी बैंकों की आलोचना की थी। उन्होंने शंघाई में दिए भाषण में ये आलोचना की थी। जैक मा ने सरकार से अपील की थी वो ऐसे सिस्टम में बदलाव करे, जो कारोबार में नवाचारों के प्रयासों को दबाने का काम करते हैं।…
दुनियाभर के बुलियन मार्केट में तेजी और रुपये में कमजोरी का असर घरेलू सराफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों पर भी देखा गया. दिल्ली सराफा बाजार में सोमवार को सोना 389 रुपये रुपये महंगा होकर 48,866 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक पहुंच गया. वहीं, चांदी के भाव 1137 रुपये की छलांग लगाकर 64,726 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गए. इससे बीते कारोबारी सप्ताह घरेलू सराफा बाजार में सोना 48,477 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 63,589 रुपये प्रति किलो पर दर्ज किए गए थे. एचडीएफसी सिक्युरिटी के सीनियर एनॉलिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल का कहना है कि सोने की…
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने महाराष्ट्र में उस्मानाबाद के वसंतदादा नागरी सहकारी बैंक का लाइसेंस कैंसिल कर दिया है. इसकी वजह बैंक का मौजूदा वित्तीय स्थिति में डिपॉजिटर्स को पूरा भुगतान करने में असमर्थ होना है. लाइसेंस कैंसिल होने से अब बैंक बैंकिंग कारोबार नहीं कर सकता. लाइसेंस रद्द होने और लिक्विडेशन प्रक्रियाएं शुरू होने से बैंक के डिपॉजिटर्स को भुगतान की प्रक्रिया चालू हो जाएगी. किसी भी बैंक के लिक्विडेशन पर बैंक के हर जमाकर्ता की 5 लाख रुपये तक की जमा सुरक्षित होती है. यानी इतनी ही सीमा में भुगतान जमाकर्ता को किया जाता है, फिर चाहे बैंक…
नई दिल्ली: कोविड19 महामारी के कारण बैंकों में बही-खातों में संपत्ति का मूल्य घट सकता है और पूंजी की कमी हो सकती है. यह बात भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कही है. केन्द्रीय बैंक ने कहा कि खासतौर से नियामकीय राहतों को वापस लेने के साथ यह जोखिम हो सकता है. दास ने छमाही वित्तीय स्थिरता रिपोर्ट (FSR) की भूमिका में लिखा है कि नकदी स्थिति आसान होने और वित्तीय स्थिति बेहतर होने से बैंकों का वित्तीय मानदंड सुधरा है. हालांकि, यह भी कहा कि लेखांकन के स्तर पर उपलब्ध आंकड़े बैंकों में दबाव की स्पष्ट…
वॉट्सऐप की नई प्राइवेसी पॉलिसी उसके लिए भारी पड़ रही है और प्रतिद्वंदी ऐप्स के लिए फायदेमंद साबित हो रही है. जैसे कि सिग्नल. टेस्ला इंक के सीईओ एलन मस्क के बाद अब भारत की पेटीएम के फाउंडर व सीईओ विजय शेखर शर्मा ने सिग्नल ऐप को अपनाने की वकालत की है. शर्मा ने ट्वीट में कहा है कि भारत में वॉट्सऐप/फेसबुक उनके एकाधिकार का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं और लाखों यूजर्स की प्राइवेसी को हल्के में ले रहे हैं. पेटीएम फाउंडर ने आगे कहा कि हमें अब सिग्नल ऐप पर शिफ्ट हो जाना चाहिए. दरअसल फेसबुक के स्वामित्व…
