Close Menu
    What's Hot

    PayID Pokies: casino Vegas Online mobile Best Australian Casinos on the internet

    June 11, 2026

    Free online Pokies Enjoy i24Slot pc login 7,400+ Free Pokies Games!

    June 11, 2026

    Pebble Mine limitless casino daily free spins Wikipedia

    June 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»ऑटोमोबाइल»28 जनवरी को भारत में अनवील होगी रेनॉ की Kiger
    ऑटोमोबाइल

    28 जनवरी को भारत में अनवील होगी रेनॉ की Kiger

    Finance KhabarBy Finance KhabarJanuary 5, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कार कंपनी रेनॉ अपनी Kiger कार के प्रॉडक्शन वर्जन को भारत में 28 जनवरी को अनवील करने जा रही है. Renault Kiger के कॉन्सेप्ट को नवंबर 2020 में पहली बार दुनिया के सामने लाया गया था. Kiger को फ्रांस व इंडिया की कॉरपोरेट डिजाइन टीम्स ने मिलकर विकसित किया है. यह गाड़ी CMFA+ प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी, जो कि Triber में इस्तेमाल हुआ है.

    Renault Kiger, ग्रुप रेनॉ की तीसरी ग्लोबल कार होगी, जिसे सबसे पहले भारत में लॉन्च किया जाएगा. उसके बाद इसे अन्य देशों में पेश किया जाएगा. Renault Kiger कंपनी की B-SUV होगी. Kiger का मुकाबला भारतीय बाजार में Maruti Suzuki Vitara Brezza, Toyota Urban Cruiser, Mahindra XUV 300, Tata Nexon, Kia Sonet, Hyundai Venue और Ford EcoSport से होगा.

    रेनॉ इंडिया का कहना है कि Kiger का प्रॉडक्शन मॉडल 80 फीसदी कॉन्सेप्ट मॉडल के जैसा ही होगा. लिहाजा नवंबर में अनवील हुए कॉन्सेप्ट मॉडल की बात करें तो वह बोल्ड लुक लिए हुए है. गाड़ी के फ्रंट में रेनॉ SUV की सिग्नेचर ​ग्रिल दी हुई है, जो कि आइब्रो जैसी LED DRLs के साथ इंटीग्रेट है. Kiger की स्प्लिट हैडलैंप डिजाइन के तहत मेन हैडलैंप क्लस्टर में ज्यादा LED का इस्तेमाल हुआ है. मेन हैडलैंप क्लस्टर फ्रंट बंपर पर नीचे है. Renault Kiger का ग्राउंड क्लियरेंस 200mm रहने की संभावना है.

    रियर में टेल लैंप्स C शेप वाला LED सिग्नेचर लुक लिए हुए हैं. Renault Kiger कॉन्सेप्ट में 19 इंच अलॉय व्हील्स और सेंट्रली माउंटेड रियर एग्जॉस्ट है. Kiger में फ्लोटिंग रूफ डिजाइन रहेगी. यानी यह स्पष्ट है कि रेनॉ की मंशा Kiger में ड्युअल टोन कलर स्कीम देने की है.

    रेनॉ का कहना है ​कि Kiger कई स्मार्ट और अपनी श्रेणी में बेस्ट फीचर्स से लैस होगी. उम्मीद है कि कार में 8 इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल ड्राइवर इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस चार्जिंग, वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो, इंटरनेट इनेबल्ड फीचर्स आदि मिल सकते हैं. हालांकि अभी तक यह सामने नहीं आया है कि कार अंदर से कैसी होगी.

    Renault कन्फर्म कर चुकी है कि Kiger का इंजन इसकी ग्लोबल पावरट्रेन लाइन में से होगा. इसका मतलब है कि Kiger में HRAO 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिल सकता है, जो 99 bhp पावर और 160 Nm का टॉर्क पैदा करेगा. यही इंजन नई Nissan Magnite में भी है. Kiger में CVT Auto ट्रांसमिशन विकल्प भी मिल सकता है.

    kiger
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleलगातार 10वें दिन चढ़ा सेंसेक्स
    Next Article दिसंबर तिमाही में म्यूचुअल फंड का एसेट बेस 7.6% बढ़ा
    Finance Khabar

    Related Posts

    PayID Pokies: casino Vegas Online mobile Best Australian Casinos on the internet

    June 11, 2026

    Free online Pokies Enjoy i24Slot pc login 7,400+ Free Pokies Games!

    June 11, 2026

    Pebble Mine limitless casino daily free spins Wikipedia

    June 11, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    400percent Put Bonus Also offers June Unique 25 free spins no deposit bonus 2026 Gorgeous Checklist
    June 11, 2026
    Speak about 200 Totally free Spins No deposit casino Uk $100 free spins Incentive during the Yabby Gambling enterprise
    June 11, 2026
    Expand a what is Casino Jax app garden Experience Publication Tips Play the Yard Online game
    June 11, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.