Close Menu
    What's Hot

    An In-Depth Look at Unrestricted AI: The Scope and Potential

    September 3, 2026

    Unveil the Revolutionary World of Nomi AI

    September 3, 2026

    Exploring the World of NSFW AI Characters: A Comprehensive Guide

    September 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»ऑटोमोबाइल»एक्सटीरियर में अपग्रेड के साथ 2021 Jeep Compass से उठा पर्दा
    ऑटोमोबाइल

    एक्सटीरियर में अपग्रेड के साथ 2021 Jeep Compass से उठा पर्दा

    Finance KhabarBy Finance KhabarJanuary 7, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    2021 Jeep Compass फेसलिफ्ट को भारत में अनवील कर दिया गया है. इसमें एक्सटीरियर के मामले में तो कई अपग्रेड किए ही गए हैं, साथ ही कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी को भी एड किया गया है. जीप कंपास 2021 मॉडल की हैडलैंप की डिजाइन में थोड़ा बदलाव है, इंटीग्रेटेड LED DRLs, हनीकॉम्ब मेश के साथ नई स्टाइल वाली फ्रंट ग्रिल, नए फ्रंट बंपर, नई स्किड प्लेट और फॉग लैंप की नई पोजिशनिंग आदि बदलाव भी हैं.

    नई जीप कंपास में डायमंड कट फिनिश के साथ नई डिजाइन के साथ नए 5 स्पोक अलॉय व्हील्स हैं. हालांकि रियर की डिजाइन मौजूदा मॉडल के जैसी ही है. 2021 Compass की टक्कर Hyundai Tucson, Skoda Karoq, Volkswagen T-Roc, Skoda Karoq, 2020 Tata Harrier और 2021 MG Hector फेसलिफ्ट से है.

    2021 Jeep Compass SUV में पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन विकल्प रहेंगे. पेट्रोल इंजन 1.4 लीटर टर्बो पेट्रोल यूनिट है, जो 163 hp पावर और 250 Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है. वहीं डीजल इंजन 2.0 लीटर टर्बो डीजल यूनिट है, जो 173 hp पावर और 350 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. दोनों इंजन विकल्पों के साथ 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन स्टैंडर्ड तौर पर है. पेट्रोल इंजन के साथ 7 स्पीड ड्युअल क्लच ऑटोमेटिक और डीजल इंजन के साथ 9 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन विकल्प है.

    2021 जीप कंपास में 10 इंच फ्लोटिंग टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम के साथ नया डैशबोर्ड दिया गया है. टचस्क्रीन में लेटेस्ट जनरेशन यूजर इंटरफेस है, जो Apple CarPlay और Android Auto को सपोर्ट करता है. साथ में FCA का Connect 5 सॉफ्टवेयर दिया गया है. एसयूवी के अंदर AC वेंट्स और HVAC कंट्रोल्स को रिवाइज किया गया है. स्टीयरिंग व्हील नई है और डिजिटल ड्राइवर इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है. ड्युअल टोन इंटीरियर में नए मैटेरियल इस्तेमाल हुए हैं. 2021 जीप कंपास के हायर ट्रिम्स में पैनोरैमिक सनरूफ भी मिलेगी. कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी के चलते ग्राहक 2021 जीप कंपास से मोबाइल ऐप से रिमोटली इंटरैक्ट कर सकेंगे.

    2021 जीप कंपास फेसलिफ्ट में 6 एयरबैग्स, एंटीलॉक ब्रेकिंग सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक फोर्स डिस्ट्रीब्यूशन, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, ब्रेक असिस्ट, हिल असिस्ट, हिल डेसेंट कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक रोल मिटिगेशन आदि सेफ्टी फीचर्स हैं.

    jeep compass
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleभारत में लॉन्च हुई Toyota Fortuner फेसलिफ्ट
    Next Article सेंसेक्स 81 अंक फिसला
    Finance Khabar

    Related Posts

    Create an AI Companion: The Comprehensive Guide to Developing Your Personalized AI Partner

    April 29, 2026

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    AI Friends: Discovering Benefits of Artificial Intelligence Companions
    September 2, 2026
    एम्वे ने आयुर्वेद में विस्तार के साथ ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को दिया समर्थन
    September 2, 2026
    A Deep Dive into AI Sexting: Changing Modern Relationships
    September 2, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.