Close Menu
    What's Hot

    Auction web sites com: IGT Harbors Paradise Backyard Pc Down load : Video games

    June 10, 2026

    Opportunity Nassau Nassau Eden Island, Bahamas

    June 10, 2026

    All of our Preferred Jackpot Online game The real deal Currency

    June 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»इक्विटीज»टीके की उम्मीद में 47 हजारी हो सकता है सेंसेक्स
    इक्विटीज

    टीके की उम्मीद में 47 हजारी हो सकता है सेंसेक्स

    Finance KhabarBy Finance KhabarDecember 27, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    सेंसेक्स ने पहली बार छुआ बावन हज़ार का आंकड़ा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई: कोविड-19 महामारी का टीका देश में आने की उम्मीद बढ़ने के साथ ही घरेलू शेयर बाजार लगातार नये कीर्तिमान बनाता जा रहा है और आने वाले सप्ताह में सेंसेक्स पहली बार 47 हजार अंक के पार बंद हो सकता है।

    बीते सप्ताह पहले दिन सोमवार को तीन प्रतिशत की जोरदार गिरावट के बावजूद बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सप्ताहांत पर 12.85 अंक की बढ़त में 46,973.54 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। बीच कारोबार में दो दिन यह 47 हजार अंक के पार पहुँचा, लेकिन वहाँ टिक नहीं सका। कोविड-19 टीके की उम्मीद में आने वाले सप्ताह में इसके 47 हजार अंक से ऊपर बंद होने की पूरी उम्मीद है।

    ब्रिटेन में कोविड-19 के एक नये स्ट्रेन का संक्रमण तेजी से फैलने की खबर आने के बाद सोमवार को दुनिया के दूसरे शेयर बाजारों के साथ ही घरेलू स्तर पर भी बिकवाली काफी बढ़ गई। हालाँकि अगले तीन दिन बाजार में तेजी रही। क्रिसमस के अवकाश के कारण शुक्रवार को बाजार बंद रहा।

    आने वाले सप्ताह में निवेशकों की नजर वैश्विक कारकों के साथ इस बात पर भी रहेगी कि देश में कोविड-19 के टीकाकरण की दिशा में प्रगति किस रफ्तार से होती है। बुनियादी उद्योगोें के उत्पादन के आँकड़े भी निवेश धारणा को प्रभावित करेंगे।

    आलोच्य सप्ताह में निफ्टी 11.30 अंक यानी 0.08 प्रतिशत की गिरावट में 13,749.25 अंक पर बंद हुआ। बड़े सूचकांकों की तरह मझौली और छोटी कंपनियों का सूचकांक वापसी नहीं कर सका। बीएसई का मिडकैप 124.48 अंक यानी 0.70 प्रतिशत लुढ़ककर 17,676.70 अंक पर और स्मॉलकैप 93.57 अंक यानी 0.53 फीसदी टूटकर सप्ताहांत पर 17,675.53 अंक पर रहा।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleविदेशी निवेशकों ने सिर्फ दिसंबर में किया 60 हजार करोड़ से अधिक का निवेश
    Next Article शेयर मार्केट में बहार, सेक्स पहली बार 47 हज़ार के पार हुआ बंद
    Finance Khabar

    Related Posts

    Auction web sites com: IGT Harbors Paradise Backyard Pc Down load : Video games

    June 10, 2026

    Opportunity Nassau Nassau Eden Island, Bahamas

    June 10, 2026

    All of our Preferred Jackpot Online game The real deal Currency

    June 10, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Auction web sites com: Hoyle Specialized Online casino games Range Online casino games Download to own Pc Obtain : Video games
    June 10, 2026
    Hoyle Gambling establishment Wikipedia
    June 10, 2026
    Hoyle Online casino games Usa : Download free, Use, and you may Online streaming : Sites Archive
    June 10, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.