Author: Finance Khabar
विदेश में फंसे नागरिकों को मिलेगी ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यू कराने की सुविधा नई दिल्ली: सरकार ने शनिवार को कहा कि वह उन नागरिकों के अंतरराष्ट्रीय ड्राइविंग परमिट (IDP) के रिन्युअल की सुविधा के लिए कदम लेगी, जिनकी आईडीपी की वैधता विदेश में रहते हुए खत्म हो गई है. सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा इस संबंध में एक ड्राफ्ट नोटिफिकेशन जारी किया गया है. मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने एक ड्राफ्ट नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसमें केंद्रीय मोटर वाहन नियम 1989 में संशोधन के लिए टिप्पणी और सुझाव मंगाए गए हैं, ताकि…
माइक्रोसॉफ्ट कॉरपोरेशन उन टेक कंपनियों में शामिल हो गई है, जो अपने कुछ कर्मचारियों को अगर वे चाहें, तो स्थायी तौर पर वर्क फ्रॉम होम की इजाजत देगी. सॉफ्टवेयर कंपनी ने कर्मचारियों के लिए एक हाइब्रिड वर्कप्लेस गठित किया है जिससे उन्हें अमेरिका में दफ्तरों के दोबारा खुलने पर ज्यादा फ्लेक्सिबिलिटी मिलेगी. कंपनी ने शुक्रवार को कंपनी के ब्लॉग पोस्ट में इसकी जानकारी दी है. माइक्रोसॉफ्ट ने कहा कि वह अपने किसी भी कर्मचारी को उनकी इच्छा पर 50 फीसदी से ज्यादा समय समय के लिए वर्क फ्रॉम होम करने दे रहे हैं और यह उन सभी रोल के लिए…
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के दौर में आरबीआई ने लोन की ईएमआई के मामले में बड़ी राहत दी थी. आरबीआई ने कोरोना महामारी के कारण घोषित लॉकडाउन के कारण लोगों को यह राहत दी थी. लोगों को उम्मीद थी कि महामारी का प्रकोप अभी भी जारी है, इसलिए लोन मोरेटोरियम की अवधि बढ़ाई जानी चाहिए. हालांकि इस पर सुप्रीम कोर्ट में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) में नया हलफनामा दायर किया है. हलफनामें में आरबीआई ने कहा है कि लोन मोरेटोरियम को अब छह महीने से अधिक बढ़ाना अब संभव नहीं है. आरबीआई के मुताबिक इसे छह महीने से अधिक बढ़ाने…
नई दिल्ली: सीबीआई ने यस बैंक के साथ 200 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में HDIL के प्रमोटर्स राकेश वधावन, सारंग वधावन, ऑडिटर्स और अन्य डायरेक्टर्स को आरोपी बनाया है। पहले इस मामले में सीबीआई ने मामला दर्ज किया और राकेश वधावन और उनके बेटे सारंग वधावन के मुंबई स्थित घर पर छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया। उनके घर के अलावा मुंबई में 9 अलग-अलग जगहों पर सीबीआई की तरफ से छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया गया। इसमें HDIL के दो ऑफिस भी शामिल हैं। बता दें कि यस बैंक ने Mack Star को लोन दिया था।…
नई दिल्ली: इंडियन नेवी ने रिलायंस नेवल ऐंड इंजिनियरिंग लिमिटेड (RNEL) को दिए 2500 करोड़ का एक कॉन्ट्रैक्ट कैंसल कर दिया है। यह नेवी का ऑफशोर पैट्रोल वेसल्स (NPOVs) कॉन्ट्रैक्ट था। इस मामले से जुड़े सूत्रों ने कहा कि इंडियन नेवी ने इस कॉन्ट्रैक्ट को दो सप्ताह पहले ही कैंसल कर दिया था। ऐसा डिलिवरी में देरी के कारण किया गया है। RNEL की पैरंट कंपनी रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर है। RNEL का पहले नाम रिलायंस डिफेंस ऐंड इंजिनियरिंग लिमिटेड था। नौसेना ने 2011 में पांच युद्धपोतों के विनिर्माण के लिए कंपनी के साथ समझौता किया था। उस समय तक रिलायंस समूह…
नई दिल्ली: सोने के प्रति भारतीयों की दीवानगी किसी से छिपी नहीं है लेकिन कोरोना काल में इसकी चमक और बढ़ गई है। शेयर बाजारों में भारी उथल-पुथल और एफडी तथा छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दर घटने से निवेशक एक बार फिर से सोने का रुख कर रहे है। यही वजह है कि इसकी कीमत नए रेकॉर्ड बना रही है। अगर आप सस्ता सोना खरीदना चाहते हैं तो आपके पास गोल्डन चांस हैं। सरकार सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम (Sovereign Gold Bond Scheme) के तहत सातवीं सीरीज जारी करने जा रही है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की सातवीं सीरीज के लिए…
नई दिल्ली: जीएसटी के ई-इनवॉइसिंग सिस्टम में बहुत बड़ा बदलाव होने जा रहा है. अगले साल 1 जनवरी से यह सिस्टम उन सभी बिजनेस के लिए भी जरूरी हो जाएगा जिन का B2B बिजनेस ट्रांजैक्शन के लिए टर्नओवर 100 करोड़ से ऊपर है. वित्त सचिव अजय भूषण पांडे ने कहा कि ई-इनवॉइसिंग सिस्टम अंततः वर्तमान जीएसटी रिटर्न फाइल करने के सिस्टम से चल रहे छोटे कारोबारियों और माइक्रो, स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज (MSMEs)के लिए लाभकारी होगा. वस्तु और सेवा कर (GST) कानून के तहत B2B ट्रांजैक्शंस के लिए 1 अक्टूबर से 500 करोड़ से अधिक टर्नओवर वाली कंपनियों के लिए…
HDFC बैंक ने शुक्रवार को अपने देश भर के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए अपने फेस्टिव ऑफर्स का एलान किया. बैंक ने अपनी सालाना फेस्टिव ट्रीट्स को सेमी-अर्बन और ग्रामीण इलाकों में भारत सरकार के कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के जरिए लॉन्च किया है. CSC के साथ नामांकित 1.2 लाख गांव स्तर के उद्यमियों (VLEs) के नेटवर्क के जरिए इन लोकेशन में ग्राहक उनके लिए खास बनाए गए ऑफर का फायदा ले सकते हैं. ग्राहकों को लोन से लेकर बैंक अकाउंट तक सभी बैंकिंग प्रोडक्ट्स पर स्पेशल डील मिलेगी. इनमें होम लोन, टू व्हीलर लोन, कार लोन,…
रिजर्व बैंक मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी के ब्याज दरों पर एलान के बाद शेयर बाजार में शानदार तेजी आई है. आरबीआई ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है. रेपो रेट को 4 फीसदी बरकरार रखने का फैसला किया गया. वहीं सिसटम में लिक्विडिटी बढ़ाने का भी एलान किया गया. जिसके बाद खासतौर से बेंक शेयरों में शानदार तेजी देखने को मिली है. बैंक शेयरों में रैली से शेयर बाजार को अच्छा सपोर्ट मिला है. निफ्टी आज 11900 के पार चला गया. सेंसेक्स में 327 अंकों की तेजी रही और यह 40,509.49 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी भी…
नई दिल्ली: रिजर्व बैंक की 6 सदस्यों वाली कमिटी ने आज रेपो रेट का एलान किया. लगातार दूसरी बार ब्याज दरों में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है. मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी ने रेपो रेट को 4 फीसदी पर बनाए रखा है. इस एलान से आपके कर्ज की ईएमआई तो नहीं कम होगी, लेकिन इसके अलावा भी कई बातों का एलान हुआ, जिसका सीधा असर आप पर होगा. आरबीआई ने जहां पैसों के लेने देन की सुविधा बढ़ाकर 24 घंटे कर दी है, वहीं सिस्टम में पर्याप्त लिक्विडिटी के इंतजाम के लिए भी बड़ा एलान किया है. इससे कर्ज…
नई दिल्ली: रिजर्व बैंक की मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है. भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास की अध्यक्षता वाली 6 सदस्यों वाली मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं करने का फैसला किया है. रेपो रेट 4% पर बरकरार है. MPC ने सर्वसम्मति से ये फैसला किया है. रिवर्स रेपो रेट 3.35 फीसदी पर बरकरार है. बता दें कि एमपीसी की मीटिंग 7 अक्टूबर से शुरू हुई थी. पहले यह मीटिंग 29 सितंबर से 1 अक्टूबर तक होने वाली थी. इससे पहले अगस्त में आरबीआई एमपीसी की बैठक हुई…
मर्सिडीज बेंज (Mercedes-Benz) ने भारत में अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की शुरुआत कर दी है. कंपनी ने गुरुवार को इलेक्ट्रिक SUV मॉडल EQC को लॉन्च किया. इसे 99.30 लाख रुपये के इंट्रोडक्टरी प्राइस पर लॉन्च किया गया है. यह इंट्रोडक्टरी प्राइस इलेक्ट्रिक एसयूवी की पहली 50 यूनिट्स के लिए है. यह ऑल इलेक्ट्रिक एसयूवी मर्सिडीज-बेंज EQ ब्रांड के तहत पहला प्रॉडक्ट है. EQC में 80 kWh लीथियम आयन बैटरी दी गई है. इसके फुली चार्ज होने पर कार 445-471 km तक की दूरी तय कर सकती है. मर्सिडीज-बेंज का दावा है कि EQC का पावर कंजम्प्शन 20.8-19.7 kWh/100 km है. एसयूवी…
नई दिल्ली: केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि अमेरिका की कंपनियां भारत को निवेश का अगला डेस्टिनेशन समझें. उन्होंने इंडिया चैंबर ऑफ कॉमर्स के की ओर से वैश्विक वित्त एवं निवेश नेतृत्व विषय पर आयोजित अमेरिकी शिखर सम्मेलन को बुधवार को संबोधित करते हुए कहा कि अगले पांच साल में दोनों देशों के द्विपक्षीय व्यापार को 500 अरब डॉलर पर पहुंचाने का लक्ष्य हासिल किए जाने योग्य है. उन्होंने कहा, ‘‘हम लाल फीताशाही (रेड टेप) से लाल कालीन (रेड कारपेट) की ओर बढ़ रहे हैं. हम अतीत की जंजीरों से बाहर निकल रहे हैं और विदेशी…
कोरोनावायरस महामारी को ध्यान में रखते हुए बुजुर्गों की सहूलियत के लिए देश के तीन बैंक SBI, HDFC बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) एक खास पेशकश लेकर आए. इसके तहत तीनों बैंकों की एफडी स्कीम्स में सीनियर सिटीजन के लिए लागू ब्याज दर के ऊपर 0.50 फीसदी तक के एक्स्ट्रा ब्याज की पेशकश की गई. पहले इसका फायदा केवल सितंबर 2020 तक लिया जा सकता था लेकिन अब तीनों बैंकों ने इस स्पेशल ऑफर को दिसंबर 2020 तक बढ़ा दिया है. यानी अब SBI, HDFC बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा में 31 दिसंबर 2020 तक एफडी अकाउंट खोलने वाले…
नयी दिल्ली: धनपति मुकेश अंबानी लगातार 13 वें साल देश के अमीरों के सरताज बनें हुए हैं। इस साल उनकी संपत्ति 37.3 बिलियन डॉलर बढ़ गयी है। दुनिया की प्रतिष्ठित फोर्ब्स मैगजीन की इंडिया रिच लिस्ट 2020 में इस बार उनकी संपत्ति 88.7 बिलियन डॉलर मानी गयी है। इसके साथ ही इस बार फोर्ब्स की इंडिया रिच लिस्ट में कोरोना वैक्सीन पर काम कर रही सीरम इंस्टीट्यूट के सायरस पूनावाला भी पहली बार इस लिस्ट के बार टॉप-10 में जगह बना पाएं हैं। इसके साथ ही नौकरी डॉट कॉम की पैरेंट कंपनी इंफो ऐज इंडिया लिमिटेड के फाउंडर संजीव भीकचंदानी…
नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी ने गुरूवार को डिजिटल ट्रांस्फॉरमेंशन वर्ल्ड सीरीज 2020 को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि भारत चौथी औद्योगिक क्रांति की अगुवाई करेगा। डिजिटल कनेक्टिविटी, क्लाउड कंप्यूटिंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, स्मार्ट डिवाइस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स जैसी डिजिटल तकनीकें चौथी औद्योगिक क्रांति की रीढ़ बनेंगी। टीएम फोरम के तहत वर्चुअली आयोजित इस वर्ल्ड सीरीज में मुकेश अंबानी ने कहा कि अगर भारत को लीडरशिप पोजिशन हासिल करनी है तो उसे अल्ट्रा हाई स्पीड कनेक्टिविटी, अफोर्डेबल स्मार्ट डिवाइस और बेहतरीन डिजिटल एप्लीकेशन और सॉल्युशन्स पर ध्यान देना होगा। जियो की…
मजबूत ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली है. आज के कारोबार में निफ्टी 11850 के पार निकल गया है. हालांकि बाद में 11835 के स्तर पर बंद हुआ. अमेरिका में एक और राहत पैकेज मिलने की उम्मीद बढ़ी है, जिसके बाद वहां के बाजारों में बुधवार को अच्छी खरीददारी रही. बेहतर सेंटीमेंट से आज भी दुनियाभर के बाजारों में बढ़त रही है. आज के कारोबार में सेंसेक्स में 308 अंकों की तेजी है और यह 40187 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी में 96 अंकों की तेजी है और यह 11835 के…
नई दिल्ली: रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (IRCTC), हैवी इंडस्ट्रीज मिनिस्ट्री की कंपनी भेल (BHEL) और निजी क्षेत्र की अग्रणी कंपनी जीएमआर (GMR) सहित 15 कंपनियों ने देश में निजी ट्रेन (Private Train) चलाने में दिलचस्पी दिखाई है। रेलवे ने निजी ट्रेनों के परिचालन (Operation of Private Trains) के लिए आवेदन मंगाए थे। इसके लिए रेलवे बोर्ड को 15 कंपनियों से 120 आवेदन मिले हैं। जिन कंपनियों ने इसमें दिलचस्पी दिखाई है उनमें Megha Engineering and Infrastructures Limited, Sainath sales and Services Pvt Ltd, IRB Infrastructure Developers Limited, Indian Railway Catering and Tourism Corporation LImited,…
आर्थिक मामलों की केंद्रीय समिति ने आज नेचुरल गैस मार्केटिंग रिफॉर्म्स को मंजूरी दे दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में लिए गए यह फैसला गैस आधारित अर्थव्यवस्था की तरफ एक महत्वपूर्ण कदम है. सरकार की इस नीति का लक्ष्य गैस बिक्री की कीमतों को तय करने के लिए एक पारदर्शी और प्रतिस्पर्धात्मक प्रक्रिया का पालन करना है. इस नीति के तहत ई-बिडिंग के जरिए पारदर्शी तरीके से कीमतें तय की जाएंगी और इस नीति के आने से कारोबारी सुविधा बढ़ेगी. नई गाइडलाइंस गैस उत्पादन करने वाली कंपनियों पर लागू होगी और यह ऑयल गैस ब्लॉक से निकलने वाली…
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) का कंसोलिटेड नेट प्रॉफिट जुलाई-सितंबर तिमाही में 4.9 फीसदी बढ़कर 8,433 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. यह बढ़ोत्तरी सालाना आधार पर है. इस मुनाफे में एक कानूनी दावे के लिए किया गया 1218 करोड़ रुपये का प्रोविजन शामिल नहीं है. अगर इस राशि को मिला दें तो कंपनी का नेट प्रॉफिट सितंबर तिमाही में 7475 करोड़ रुपये बैठता है, जो कि तिमाही आधार पर 6.7 फीसदी की ग्रोथ है. सितंबर 2019 तिमाही में टीसीएस ने 8042 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया था. कंपनी के रेवेन्यु में भी सितंबर 2020 तिमाही में बढ़ोत्तरी दर्ज की…
