नई दिल्ली: सोने के प्रति भारतीयों की दीवानगी किसी से छिपी नहीं है लेकिन कोरोना काल में इसकी चमक और बढ़ गई है। शेयर बाजारों में भारी उथल-पुथल और एफडी तथा छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दर घटने से निवेशक एक बार फिर से सोने का रुख कर रहे है। यही वजह है कि इसकी कीमत नए रेकॉर्ड बना रही है।
अगर आप सस्ता सोना खरीदना चाहते हैं तो आपके पास गोल्डन चांस हैं। सरकार सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम (Sovereign Gold Bond Scheme) के तहत सातवीं सीरीज जारी करने जा रही है।
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की सातवीं सीरीज के लिए सब्सक्रिप्शन 12 अक्टूबर से शुरू हो रहा जो 16 अक्टूबर तक चलेगा। सेटलमेंट डेट 20 अक्टूबर है। इसके लिए इश्यू प्राइस 5051 प्रति ग्राम है।
रिजर्व बैंक की सहमति के बाद जो निवेशक ऑनलाइन सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड खरीदेंगे उन्हें 50 रुपये की छूट मिलेगी। इसके लिए पेमेंट ऑनलाइन करना होगा। ऑनलाइन खरीदने वालों के लिए कीमत 5001 रुपये प्रति ग्राम होगी।

