Author: Finance Khabar
एक्सिस म्युचुअल फंड के निवेशक जागरूकता अभियान का उद्देश्य निवेशकों को सिस्टमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (सिप) के लाभ व महत्व के बारे में बताना है, ताकि वो अपने छोटे-बड़े वित्तीय लक्ष्य हासिल कर सकें – आगे, फंड हाउस ने अपने मोबाइल एप्लिकेशन को नया बनाया है ताकि एप्प के जरिए निवेश करने वाले उपभोक्ताओं को बाधारहित अनुभव प्रदान किया जा सकेअप्रैल 2020 से, एप्प के जरिए किये जाने वाले निवेशों में 30 प्रतिशत महीने-दर-महीने की दर से वृद्धि हुई है इस एप्प के जरिए एक्सिस म्युचुअल फंड में लगभग 23% (सितंबर 2020 के आंकड़ों के अनुसार) का नया प्रत्यक्ष निवेश अंतर्वाह…
ट्रंप प्रशासन ने मंगलवार को विदेश से आने वाले स्किल वाले कर्मियों को जारी वीजा को सीमित करने के लिए योजना का एलान किया. अधिकारियों ने बताया कि कोरोना वायरस महामारी की वजह से नौकरियों में नुकसान के बीच यह कदम प्राथमिकता थी. भारतीयों के बीच H1B वीजा काफी लोकप्रिय है. खासकर आईटी के पेशेवरों के बीच यह वीजा बेहद अहम है. ऐसे में निश्चित रूप से यह भारतीयों के एक झटका है. डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी एंड डिपार्टमेंट ऑफ लेबर के अधिकारियों ने कहा कि कौन वीजा ले सकता है और उन्हें कितना भुगतान किया जाना चाहिए, इस पर…
अमेजन इंडिया के जरिए अब ट्रेन की टिकट भी बुक की जा सकेगी. इसके लिए अमेजन और IRCTC ने साझेदारी की है. बता दें कि लगभग डेढ़ साल पहले अमेजन ने अपने प्लेटफॉर्म के जरिए फ्लाइट टिकट बुक करने की सुविधा शुरू की थी. उसके बाद नवंबर 2019 में बस टिकट बुकिंग का फीचर एड किया. अब कंपनी ने ग्राहकों को रिजर्व्ड ट्रेन टिकट बुक करने की सुविधा भी दे दी है. अमेजन अपने प्लेटफॉर्म से पहली ट्रेन टिकट बुकिंग पर 10 फीसदी कैशबैक दे रही है, जो कि 100 रुपये तक है. वहीं प्राइम मेंबर्स को थोड़ा ज्यादा 12…
मिले जुले ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली है. सेंसेक्स और निफ्टी मजबूती के साथ बंद हुए हैं. राहत पैकेज पर ट्रम्प ने बात चीत फिलहाल चुनाव तक बंद कर दी है. जिसके बाद अमेरिकी बाजारों का मूड बिगड़ा है. इससे आज सुबह ग्लोबल मार्केट में मिक्स्ड ट्रेंड देखने को मिला. फिलहाल घरेलू शेयर बाजार की बात करें तो आज सेंसेक्स में करीब 304 अंकों की तेजी रही है और यह 39,878.95 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी भी करीब 76 अंकों की मजबूती के साथ 11739 के स्तर पर बंद हुआ. आज…
अहमदाबाद: फॉर्चून ब्रैंड के तहत खाद्य तेल और खाद्य उत्पादों के विक्रेता अडानी विल्मर समूह ने सोया चंक्स(सोया बड़ी) उत्पाद को रेडी-टू-कुक श्रेणी ‘सोया चंकीज’ में लॉन्च किया है। खिचड़ी के बाद रेडी-टू-कुक श्रेणी में यह इसका दूसरा उत्पाद है। ‘5 मिनट सोया चंकीज’ को तीन मजेदार स्वाद मैक्सिकन साल्सा, चीनी मंचूरियन और अफ्रीकन पेरी पेरी में लॉन्च किया गया है। सोया चंकीज में दूध की तुलना में 10 गुना अधिक प्रोटीन होता है। रेडी-टू-कुक सोया चंकीज एक सुविधाजनक मसाला मिक्स पाउच के साथ आता है और इसे केवल पांच मिनट में पकाया जा सकता है। अडानी विल्मर के मार्केटिंग…
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने मंगलवार को कहा कि उसकी नई एसयूवी थार को बुकिंग शुरू होने के चार दिन के भीतर ही 9,000 बुकिंग मिल गई हैं. कंपनी की ओर से जारी बयान के अनुसार, पहले चरण में देश के 18 शहरों में ही उसकी बुकिंग शुरू हुई है. इन शहरों में एसयूवी की टेस्ट ड्राइविंग और डेमो प्रदर्शन की भी सुविधा उपलब्ध है. महिंद्रा एंड महिंद्रा के आटोमोटिव डिवीजन के सीईओ वीजे नाकरा ने कहा, ‘‘एसयूवी के लिए टेस्ट ड्राइव सुविधा केवल 18 शहरों में ही उपलब्ध है. इसके बावजूद हमें नई थार के लिये इसको लॉन्च करने के…
नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज के रीटेल कारोबार को एक और निवेशक मिल गया है। अबु धाबी इनवेस्टमेंट अथॉरिटी (ADIA) रिलायंस रीटेल वेंचर्स लिमिडेट (RRVL) में 5,512.50 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इसके लिए उसे 1.20 फीसदी हिस्सेदारी मिलेगी। इस सौदे के लिए आरआरवीएल की प्री-मनी इक्विटी वैल्यू 4.285 लाख करोड़ रुपये आंकी गई। इस निवेश के साथ आरआरवीएल अब तक कुल 37,710 करोड़ रुपये जुटा चुकी है। इससे पहले सिल्वर लेक, केकेआर, जनरल अटलांटिक, मुबाडला, जीआईसी और टीपीजी कंपनी में निवेश की घोषणा कर चुकी हैं। रिलायंस रीटेल लिमिडेट RRVL की सहायक कंपनी है और पूरे देश में 12,000 स्टोर्स…
मुंबई: देश का सबसे बड़ा बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) (State Bank of India) (SBI), अपने डिजिटल प्लेटफार्म योनो को अलग इकाई बनाने के बारे में सक्रियता के साथ विचार कर रहा है। बैंक के चेयरमैन रजनीश कुमार (Rajneesh Kumar) ने यह कहा है। योनो(YONO) यानी ‘यू आनली नीड वन ऐप’ (‘You Only Need One App) स्टेट बैंक की एकीकृत बैंकिंग पलेटफार्म है। कुमार ने सोमवार शाम एक सालाना बैंकिंग और वित्त सम्मेलन — सिबोस 2020 में कहा, ‘‘हम अपने सभी भागीदारों के साथ इस बारे में (योनो को अलग अनुषंगी बनाने) विचार विमर्श कर रहे हैं।” सम्मेलन का आयोजन…
केंद्र सरकार ने एल-95 मास्क के निर्यात को लेकर लगाए गए प्रतिबंध को मंगलवार को हटा दिया है. इसकी जानकारी डायरेक्टरोट जनरल ऑफ फॉरेन ट्रेड (डीजीएफटी) ने अधिसूचना जारी कर दिया है. यह भारत सरकार की वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत काम करता है. सरकार ने निर्यात पर लगा प्रतिबंध देश में बनने वाले मास्क के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए उठाया है. इससे पहले केंद्र सरकार ने कोरोना महामारी के खिलाफ देश की जरूरतों को देखते हुए अगस्त में मास्क निर्यात के लिए हर महीने 50 लाख इकाई की सीमा तय की थी. डीजीएफटी ने अपनी अधिसूचना…
ICICI बैंक ने मंगलवार को बैंक से सिक्योरिटी के बदले लोन (लोन अगेंस्ट सिक्योरिटी (LAS)) लेने वाले ग्राहकों के लिए डेबिट कार्ड की सुविधा को लॉन्च किया है. कार्ड वीजा प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है. इसे ग्राहकों द्वारा सभी व्यापारी प्रतिष्ठानों पर आसान POS और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन जैसे ई-कॉमर्स पोर्टल पर भुगतान आदि करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. भुगतान के लिए अपनी स्वीकृत LAS राशि का इस्तेमाल किया जा सकता है. बैंक द्वारा जारी बयान के मुताबिक, ICICI बैंक देश का पहला बैंक है जिसने यह सुविधा आरबीआई के बैंकों को उन ग्राहकों को इलेक्ट्रॉनिक कार्ड जारी करने…
कोरोना महामारी संकट (COVID-19 Pandemic) के दौर में अधिकतर लोगों की चिंता अपनी बचत को लेकर है. इसके अलावा वे यही सोच रहे हैं कि अपना निवेश कहां पर करें जहां न सिर्फ उनका निवेश सुरक्षित रहे बल्कि उस पर उनको बेहतर रिटर्न मिले. सबसे अधिक चिंता वरिष्ठ नागरिकों को अपने निवेश को लेकर है क्योंकि वे जिंदगी की ऐसी अवस्था में होते हैं जहां वह अधिक रिस्क नहीं ले सकते इसलिए वे अपेक्षाकृत सुरक्षित विकल्प का चयन करते हैं. सुरक्षित निवेश के लिए उनके पास कई विकल्प होते हैं लेकिन अगर रिटर्न की बात करें तो डाक घर (Post…
मजबूत ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में भी अच्छी तेजी देखने को मिली है. कारोबार में निफ्टी 11650 के पार बंद हुआ. ट्रम्प की सेहत ठीक होने से अमेरिकी बाजारों में शानदार तेजी आई है. डाउ जोंस 450 अंक उछला है. घरेलू बाजार में भी निवेशकों का सेंटीमेंट मजबूत हुआ है. कारोबार के अंत में सेंसेक्स में करीब 601 अंकों की तेजी रही है और यह 39,574.57 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी में करीब 159 अंकों की तेजी रही है और यह 11662 के स्तर पर बंद हुआ. आज के कारोबार में बैंक, फाइनेंशियल, आटो और…
बरेली: देश के प्रमुख और सार्वजनिक क्षेत्र के तीसरे सबसे बड़े बैंक- बैंक ऑफ बड़ौदा ने त्योहारी सीजन से पहले खुदरा ऋण की पेशकश की घोषणा की है। यह ऑफर होम लोन और कार लोन प्रोडक्ट के लिए लागू होगा, जिसमें बैंक बड़ौदा होम लोन और बड़ौदा कार लोन के लिए के लिए मौजूदा लागू दरों में 0.25 प्रतिशत की छूट (केवल टेकओवर के मामलों में) दे रहा है। इसके अलावा, बैंक प्रोसेसिंग शुल्क भी माफ करेगा। इस प्रतिस्पर्धी मूल्य निर्धारण और प्रोसेसिंग फीस की माफी के साथ, भावी ग्राहकों को अपने मौजूदा होम लोन को बैंक ऑफ बड़ौदा में…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने सोमवार को आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस (AI) का जिम्मेदारी के साथ इस्तेमाल करने की जरूरत पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि राज्य से भिन्न तरीके से चलने वाले तत्वों या संगठनों द्वारा AI के शस्त्रीकरण से दुनिया की रक्षा करनी चाहिए. साथ ही यह भी कहा कि हम भारत को AI का ग्लोबल हब बनाना चाहते हैं. पीएम मोदी AI पर आयोजित शिखर सम्मेलन ‘रेज 2020’ (Raise 2020) को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि कृषि, अगली पीढ़ी के शहरी इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण करने और आपदा प्रबंधन प्रणालियों को मजबूत बनाने में AI की बड़ी…
नई दिल्ली: एशिया में बजट एयरलाइन क्रांति की पोस्टर बॉय माने जाने वाली एयर एशिया भारत में अपना कारोबार समेटने की तैयारी में है। खुद नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इसकी पुष्टि की है। जब पुरी पूछा गया कि एयर एशिया ने चंडीगढ़ से अपनी उड़ानें क्यों बंद कर दी तो उन्होंने कहा, ‘एयर एशिया की दुकान बंद होने वाली है। उनकी पेरेंट कंपनी में प्रॉब्लम है।’ हालांकि बाद में पुरी के ऑफिस ने कहा कि उनके बयान को संदर्भ से हटाकर पेश किया गया। एयर एशिया की भारतीय कंपनी एयर एशिया इंडिया (Air Asia India) में टाटा…
मुंबई. आदित्य बिरला ग्रुप के म्युचुअल फंड आदित्य बिरला सनलाइफ ने नई निवेश योजना ‘स्पेशल अपॉर्चुनिटीज फंड’ लॉन्च किया है. यह एक ओपन-एंडेड इक्विटी स्कीम है और स्पेशल थीम आधारित निवेश रणनीति अपनाएगी. यह फंड निवेश के लिए सोमवार 5 अक्टूबर से खुल गया है और 19 अक्टूबर को बंद होगा. इस स्कीम में न्यूनतम निवेश राशि 500 रुपए है और निवेशक एकमुश्त या एसआईपी के जरिए भी निवेश कर सकते हैं. फंड का प्रबंधन 30 वर्षों का गहन अनुभव वाले वरिष्ठ फंड मैनेजर अनिल शाह करेंगे. आदित्य बिरला सनलाइफ म्युचुअल फंड के प्रबंध निदेशक ए. बालासुब्रमण्यन ने कहा कि…
नई दिल्ली: 1 जनवरी से ऐसे टैक्सपेयर जिनका सालाना टर्नओवर 5 करोड़ रुपये से कम है, उन्हें मंथली रिटर्न जैसे GSTR 3B और GSTR1 फाइल करने की जरूरत नहीं होगी. उन्हें केवल क्वार्टरली रिटर्न फाइल करना होगा. हालांकि हर माह चालान के जरिए पेमेंट करना होगा. यह फैसला गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) काउंसिल की 42वीं बैठक में लिया गया है. बैठक के बाद वित्त सचिव अजय भूषण पांडे ने प्रेस कांफ्रेंस में इस बात की जानकारी दी. हालांकि पूरे दिन चली बैठक के बावजूद केन्द्र व सभी राज्यों में जीएसटी क्षतिपूर्ति के मुद्दे पर केन्द्र सरकार द्वारा उपलब्ध कराए…
नयी दिल्ली: देश की सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की सबसे बड़ी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सविर्सिज (TCS) का निदेशक मंडल कंपनी शेयरों को वापस खरीदने के प्रस्ताव पर इस सप्ताहांत विचार करेगा। टीसीएस ने रविवार रात शेयर बाजारों को भेजी नियामकीय सूचना में इसकी जानकारी देते हुये कहा ‘‘ कंपनी का निदेशक मंडल 7 अक्टूबर 2020 को होने वाली बैठक में शेयर बॉयबैक के प्रस्ताव पर विचार करेगा।” शेयरों को वापस खरीदने के बारे में कोई अन्य ब्यौरा नहीं दिया गया। इसमें कहा गया कि इस दौरान नदेशक मंडल कंपनी के सितंबर तिमाही के वित्तीय परिणामों और दूसरा अंतरिम लाभांश घोषित करने…
मुंबई: लॉकडाउन के बाद भारतीय रिजर्व बैंक ने अर्थव्यवस्था को संकट से उबारने के लिए ब्याज दरों में भारी कटौती की है. इससे कर्ज बोझ से दबे कारोबारियों और व्यक्तिगत ऋणधारकों को तो कुछ राहत मिली है, लेकिन उन निवेशकों को नुकसान होने लगा है, जो अपनी बचत को बैंकों की सावधि जमा योजनाओं (एफडी) में निवेश कर आय अर्जित करते हैं. ऐसे में ये निवेशक सुरक्षित निवेश के दूसरे विकल्पों की तलाश में हैं. इनके लिए डाकघर की लघु बचत योजनाएं यानी इंडिया पोस्ट स्माल सेविंग स्कीम्स एक सबसे सुरक्षित विकल्प हैं. हालांकि पूरे देश में ब्याज दरें घटने…
बेहतर ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में भी आज अच्छी तेजी देखने को मिली है. कारोबार में निफ्टी 11500 के पार चला गया है. असल में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के स्वस्थ होने की खबर आई है. उन्हें जल्द अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है. यूएस में जल्द एक और राहत पैकेज मिल सकता है. इसके बाद से ग्लोबल सेंटीमेंट सुधरे हैं. सेंसेक्स में 276.65 अंकों की तेजी रही है और यह 38,973.70 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी में 86 अंकों की तेजी रही और सह 11503 के स्तर पर बंद हुआ. आईटी और मेटल शेयरों…
