Author: Finance Khabar

किया सोनेट (Kia Sonet) को भारतीय बाजार में काफी पंसद किया जा रहा है. इसका प्रमाण यह है कि लॉन्च के केवल 12 दिन के अंदर किया सोनेट की 9266 यूनिट बिक गई हैं. सोनेट को 18 सितंबर को लॉन्च किया गया था. इस शानदार बिक्री आंकड़ों के चलते किया सोनेट 12 दिन के अंदर ही सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी बन गई है. ​किया सोनेट, कंपनी के लिए एक गेम चेंजर साबित हुई है. इस कार की अच्छी बिक्री के कारण किया मोटर्स (Kia Motors India) ने सितंबर माह में भारतीय बाजार में अब तक की सबसे ज्यादा…

Read More

अबू धाबी स्थित सरकारी संपत्ति कोष मुबाडाला इनवेस्टमेंट कंपनी (Mubadala), रिलायंस रिटेल में 6,247.5 करोड़ रुपये में 1.4 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने वाली है. रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. रिलायंस इंडस्ट्रीज की अनुषंगी इकाइयों में मुबाडाला का यह दूसरा निवेश है. इससे पहले मुबाडाला, जियो प्लेटफार्म्स में 9,093.60 करोड़ रुपये निवेश कर 1.85 फीसदी हिस्सेदारी प्राप्त कर चुकी है. रिलायंस ने एक बयान में कहा, ‘‘इस निवेश के जरिये रिलायंस रिटेल का मूल्यांकन 4.285 लाख करोड़ रुपये के पूर्व इक्विटी मूल्य के अनुरूप है.’ रिलायंस रिटेल में यह बीते तीन हफ्तों में 5वां निवेश है. इससे पहले…

Read More

नई दिल्ली: देश में विनिर्माण क्षेत्र की गतिविधियों में सितंबर में लगातार दूसरे महीने सुधार हुआ है. एक मासिक सर्वे के मुताबिक, नए ऑर्डरों और उत्पादन में बढ़ोतरी से सितंबर में विनिर्माण गतिविधियां करीब साढ़े आठ साल के उच्च स्तर पर पहुंच गई हैं. IHS मार्किट इंडिया का मैन्युफैक्चरिंग पर्चेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (PMI) सितंबर में बढ़कर 56.8 पर पहुंच गया. अगस्त में यह 52 पर था. जनवरी 2012 के बाद यह पीएमआई का सबसे ऊंचा स्तर है. IHS मार्किट की इकनॉमिक्स एसोसिएट निदेशक पोलीअन्ना डे लीमा ने कहा कि भारत की विनिर्माण गतिविधियां सही दिशा में बढ़ रही हैं. सितंबर…

Read More

नई दिल्ली: केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमाशुल्क बोर्ड (CBIC) ने बिजनेस-टू-बिजनेस (बी2बी) लेनदेन पर 1 अक्टूबर से इलेक्ट्रानिक बिल (ई-इनवॉइस) बनाने के मामले में एक​बारगी राहत दी है. वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) कानून के तहत 500 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार करने वाली कंपनियों के लिए एक अक्टूबर से बी2बी लेनदेन पर ई-इनवॉइस बनाना अनिवार्य किया गया था. CBIC ने एक बयान में कहा है कि इस संबंध में पहली अधिसूचना जारी करने के नौ महीने बाद भी कुछ कारोबार अभी तक इसके लिए तैयार नहीं हुए. इसलिए ई-इनवॉइस प्रणाली को लागू करने के शुरुआती चरण में आखिरी मौका…

Read More

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और हिंदुस्तान युनिलिवर लिमिटेड ने समझौता किया है जिसके तहत खुदरा विक्रेताओं को डिजिटल भुगतान और फाइनेंसिंग सॉल्यूशन उपलब्ध करके उनकी जरूरतों को पूरा किया जाएगा. इस समझौते से HUL के खुदरा विक्रेताओं और ग्राहकों के लिए डिजिटल सॉल्यूशन मिलेंगे. यह HUL के विक्रेताओं और डिस्ट्रीब्यूटर्स को एसबीआई के कस्टमाइज सॉल्यूशन के जरिए डिजिटल तौर पर सशक्त करेगा. इस समझौते के तहत बैंक कंपनी के विक्रेताओं को 50 हजार रुपये तक की इंस्टैंट पेपरलेस ओवरड्राफ्ट की सुविधा और डिस्ट्रीब्यूटर्स को फाइनेंसिंग सोल्यूशन पेश करेगा. बयान में कहा गया है कि यह सुनिश्चित करने के लिए, कि…

Read More

मारुति सुजुकी इंडिया (MSI) की बिक्री सितंबर में 30.8 फीसदी बढ़कर 1,60,442 यूनिट पर पहुंच गई. कंपनी ने सितंबर 2019 में 1,22,640 वाहन बेचे थे. कंपनी ने बयान में कहा कि सितंबर में बिक्री प्रदर्शन को पिछले साल के निचले आधार प्रभाव के लिहाज से देखा जाए. घरेलू बाजार में मारुति की बिक्री 32.2 फीसदी बढ़कर 1,52,608 यूनिट पर पहुंच गई, जो एक साल पहले समान महीने में 1,15,452 यूनिट रही थी. सितंबर कंपनी की मिनी कारों अल्टो और एस-प्रेसो की बिक्री 35.7 फीसदी बढ़कर 27,246 यूनिट पर पहुंच गई, जो पिछले साल समान महीने में 20,085 यूनिट रही थी.…

Read More

दिग्गज शेयरों में जमकर हुई खरीददारी के चलते आज सेंसेक्स 640 अंक मजबूत होकर 38708 के स्तर तक पहुंच गया. निफ्टी ने वापस 11400 का स्तर पा लिया. बाजार की इस तेजी के बीच निवेशकों की भी जमकर चांदी रही. महज कुछ घंटों के कारोबार में ही उनकी दौलत करीब 2 लाख करोड़ बढ़ गई. बैंक और फाइनेंशियल शेयरों के अलावा आटो शेयरों में भी अच्छी तेजी देखने को मिली है. इंडसइंड बैंक, बजाज आटो और बजाज फाइनेंस जैसे दिग्गज शेयरों में सबसे ज्यादा रिटर्न मिला. आज सेंसेक्स करीब 640 अंक मजबूत होकर 38708 के स्तर पर पहुंच गया. इस…

Read More

मुंबई: रिलायंस जियो के बाद विदेशी संस्थागत निवेशक अब रिलायंस इंडस्ट्रीज की सहायक कंपनी रिलायंस रिटेल की तरफ आकर्षित हो रहे हैं. वैश्विक निवेश फर्म जनरल अटलांटिक ने 0.84% इक्विटी के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज की सहायक कंपनी रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (आरआरवीएल) में 3675 करोड़ रुपए का निवेश करने का निर्णय लिया है. यह रिलायंस रिटेल में तीसरा बड़ा निवेश है. इससे पहले रिलायंस रिटेल में सिल्वर लेक और केकेआर भी निवेश कर चुकी है. बुधवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और रिलायंस रिटेल वेंचर्स ने इस निवेश की घोषणा की. सौदे में रिलायंस रिटेल की प्री-मनी इक्विटी वैल्यू 4.285 लाख…

Read More

नई दिल्ली: केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने बुधवार को कहा कि कोई भी विक्रेता एक अक्टूबर 2020 से स्रोत पर कर की कटौती (TCS) तभी कर सकेगा, जब पिछले वित्त वर्ष में उसका कारोबार 10 करोड़ रुपये से अधिक रहा हो. वित्त विधेयक 2020 में टीसीएस से संबंधित प्रावधानों में संशोधन किया गया है. ये संशोधन एक अक्टूबर 2020 से लागू हो जाएंगे. इसमें कहा गया है कि सामान के विक्रेता की किसी खरीदार से बिक्री से होने वाली प्राप्ति वित्त वर्ष में 50 लाख रुपये से अधिक होने पर 0.1 फीसदी (0.075 फीसदी 31 मार्च 2021 तक) की…

Read More

Renault ने अपनी Triber गाड़ी के दाम बढ़ा दिए हैं. कार के सभी वेरिएंट्स की कीमतें बढ़ी हैं, जिसके चलते Triber 13000 रुपये तक महंगी हो गई है. पहले Renault Triber की एक्स शोरूम दिल्ली कीमत 4.99 लाख रुपये से शुरू होकर 7.22 लाख रुपये तक थी. कीमत में इजाफा होने के बाद अब कार की नई एक्स शोरूम दिल्ली कीमत 5.12 लाख से लेकर 7.34 लाख रुपये तक हो गई है. हालांकि Triber के फीचर्स व इक्विपमेंट्स में कोई अपडेट या बदलाव नहीं हुआ है. सबसे ज्यादा 13000 रुपये की बढ़ोत्तरी Renault Triber के बेस RXE वेरिएंट में हुई…

Read More

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2018-19 के लिए GST सालाना रिटर्न और ऑडिट रिपोर्ट फाइल करने की समयसीमा को एक महीने बढ़ा दी है. अब टैक्सपेयर्स 31 अक्टूबर 2020 तक सालाना जीएसटी रिटर्न फाइल कर सकते हैं. केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) ने ट्वीट कर बताया, ‘आदर्श आचार संहिता के मद्देनजर चुनाव आयोग से उचित मंजूरी हासिल करने के बाद सरकार ने GSTR-9 और GSTR-9C के तहत वार्षिक रिटर्न दाखिल करने की नियत तारीख को 30 सितंबर 2020 से बढ़ाकर 31 अक्टूबर 2020 तक कर दिया है.’ इससे पहले सरकार ने मई में 2018-19 के…

Read More

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने अपनी नई क्रूजर बाइक H’Ness CB350 (हाइनेस CB350) से पर्दा उठा दिया है. इस बाइक का बुधवार को भारत में ग्लोबल डेब्यू किया गया. Honda H’Ness CB350 मेड इन इंडिया बाइक है. यह भारत में अक्टूबर के पहले 15 दिनों में लॉन्च होगी. H’Ness CB350 बाइक Royal Enfield की Classic 350 बाइक की प्रतिद्वंदी होगी. इसके अलावा Jawa और Benelli ब्रांड्स की बाइक्स को भी यह टक्कर देगी. बाइक की बुकिंग शुरू हो चुकी है. इसे 5000 रुपये के मिनिमम टोकन अमाउंट पर होंडा की आधिकारिक वेबसाइट और विग विंग आउटलेट्स से बुक…

Read More

HDFC बैंक एक बार फिर अपना सालाना फाइनेंशियल सर्विसेज धमाका ‘फेस्टिव ट्रीट्स’ (Festive Treats) लेकर आ गया है. इसे ‘Festive Treats’ 2.0 नाम दिया गया है. इसके तहत बैंक के ग्राहक लोन से लेकर बैंक अकाउंट तक, सभी बैंकिंग प्रॉडक्ट्स पर स्पेशल डील्स का फायदा ले सकते हैं. ग्राहकों को दिग्गज कंपनियों की ओर से 1000 से अधिक ऑफर्स की पेशकश की जाएगी. इसके अलावा अर्ध शहरी व ग्रामीण इलाकों के स्थानीय मर्चेंट्स के साथ साझेदारी के जरिए 2000 से अधिक हाइपर लोकल ऑफर दिए जाएंगे. कोविड19 हालात को देखते हुए इस साल सभी डील्स व ऑफर का लाभ डिजिटली…

Read More

कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में भी आज दबाव देखने को मिला है. कारोबार के अंत में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हल्की तेजी के साथ हरे निशान में बंद रहने में कामयाब हुए. सेंसेक्स में 95 अंकों की हल्की तेजी रही और यह 38,067.93 के स्तर पर बंद हुआ है. वहीं, निफ्टी में भी 4 अंकों की हल्की तेजी के साथ 11227 के स्तर पर बंद हुआ. इसके पहले मंगलवार और सोमवार को बाजार कमजोर होकर बंद हुआ था. आज के कारोबार में बैंक और मेटल शेयरों में बिकवाली रही है. एफएमसीजी शेयरों में तेजी देखने को…

Read More

लखनऊ: बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा “विश्व खाद्य दिवस” 16 अक्टूबर को “बड़ौदा किसान दिवस” के रूप में आयोजित किया जा रहा है। श्री ब्रजेश कुमार सिंह, महाप्रबन्धक, बैंक ऑफ बड़ौदा, लखनऊ अंचल ने यह जानकारी देते हुए अवगत कराया कि इस अवसर पर हमारे प्रदेश सहित पूरे देश में 01 से 16 अक्टूबर तक “किसान पखवाड़े” के रूप में मनाया जायेगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के अनुसार अंचल की समस्त ग्रामीण एवं अर्धशरी शाखाएँ अपने स्तर पर 15 अक्टूबर को मेगा क्रेडिट कैम्प का आयोजन करेंगी । बैंक की समस्त शाखाओं एवं बैंक के 11 अग्रणी जिलों में एलडीएम के…

Read More

1 अक्टूबर से गूगल मीट (Google Meet) पर फ्री में अनलिमिटेड टाइम तक वीडियो कॉलिंग नहीं हो सकेगी. इसके लिए पैसा देना होगा. हालांकि यूजर 60 मिनट तक फ्री में गूगल मीट पर वीडियो कॉल कर सकेंगे. गूगल मीट ऐप की सर्विस अभी सबके लिए फ्री है. अब यह ऐप अनलिमिटेड टाइम तक कॉल्स के लिए पेमेंट मोड पर शिफ्ट हो रहा है. अब केवल 60 मिनट तक की वीडियो कॉलिंग ही फ्री में की जा सकेगी. इस साल की शुरुआत में गूगल ने कहा था कि मीट ऐप पर वीडियो कॉलिंग के लिए टाइम लिमिट 60 मिनट होगी. लेकिन…

Read More

अहमदाबाद: खाद्य तेलों और खाद्य उत्पादों के लोकप्रिय फॉचून ब्रैंड के निर्माता अडानी विल्मर ने हैंडवाश और सैनिटाइजर सेगमेंट में कदम रखते हुए पर्सनल केयर प्रोडक्ट(व्यक्ति गत देखभाल उत्पादों) की श्रेणी का विस्तार किया है। अडानी विल्मर ने 2019 में Alife ब्रैंड के तहत साबुन के लॉन्च के साथ पर्सनल केयर प्रोडक्ट में प्रवेश किया था। अडानी विल्मर के मार्केटिंग विभाग के मुख्य अधिकारी अजय मोटवानी ने कहा कि, COVID-19 महामारी के कारण हैंडवाश और सैनिटाइजर के उपयोग के बारे में जागरूकता बढी है। इसकी मांग भी तेजी से बढ़ रही है। हमें लगता है कि हैंडवाश और सैनिटाइजर सेगमेंट…

Read More

नई दिल्ली: आज दुनिया, कोरोनावायरस के डर में जी रही है। लोग और स्वास्थ्य सेवा कार्यकर्ता संक्रमण के तनाव से अभिभूत हैं। लेकिन बाहर एक और बहुत ताकतवर हत्यारा घूम रहा है। एक ऐसी चीज जिससे कोई भी टीका आपको सुरक्षा नहीं दे सकता है, जिससे कोई भी मास्क आपको बचा नहीं सकता है – हृदय रोग। COVID-19 महामारी के दौरान अस्पताल जाने से बचने के लिए लोग लगभग सब कुछ करेंगे। दुर्भाग्य से, इसके परिणामस्वरूप कई लोग दिल का दौरा पड़ने के संकेतों की अनदेखी कर रहे हैं। शोध से पता चलता है कि COVID-19 की तुलना में दिल…

Read More

नई 2020 Mahindra Thar 2 अक्टूबर को लॉन्च होने वाली है. लॉन्च से पहले ही यह काफी पॉपुलर हो चुकी है और इसका बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है. नई Mahindra Thar की बुकिंग्स शुरू होने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए खबर यह है इस दमदार गाड़ी को 2 अक्टूबर से ही बुक कराया जा सकेगा, यानी कंपनी प्री बुकिंग नहीं कर रही है. 2020 Mahindra Thar की डिलीवरी अगले माह से शुरू हो सकती है. इस गाड़ी की एक्स शोरूम कीमत 12 लाख रुपये से शुरू होने की संभावना है. बता दें कि महिन्द्रा (Mahindra &…

Read More

ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने अपनी एक इंडिया यूनिट अमेजन सेलर सर्विसेज में 1125 करोड़ रुपये की ताजा पूंजी डाली है. इससे अमेजन को आगामी फेस्टिव सीजन में फ्लिपकार्ट और जियोमार्ट से प्रतिस्पर्धा करने में और मजबूती मिलेगी. बिजनेस इंटेलीजेंस प्लेटफॉर्म Tofler द्वारा सोर्स्ड एक रेगुलेटरी डॉक्युमेंट से सामने आया है कि अमेजन कॉरपोरेट होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड, सिंगापुर और अमेजन डॉट कॉम इंक लिमिटेड, मॉरीशस ने अमेजन सेलर सर्विसेज में 1125 करोड़ रुपये डाले हैं. बदले में दोनों कंपनियों को शेयर दिए गए हैं. इस साल जून में अमेजन ने अमेजन सेलर सर्विसेज में 2310 करोड़ रुपये की पूंजी डाली थी.…

Read More