Author: Finance Khabar
नई दिल्ली: बैंक में खाता खुलवाने पर आम तौर पर उसके साथ एक ATM/डेबिट कार्ड मिलता है. लेकिन कैसा हो अगर आपको एक बैंक खाते पर तीन डेबिट कार्ड की सुविधा मिले. यह सुविधा अपने ग्राहकों को उपलब्ध करा रहा है पंजाब नेशनल बैंक (PNB) और इसका नाम है ‘एड ऑन कार्ड फैसिलिटी’. इसके अलावा PNB एक और यूनीक सुविधा दे रहा है और वह है एक डेबिट कार्ड क साथ तीन बैंक खातों को लिंक करना और इसे नाम दिया गया है ‘एड ऑन अकाउंट्स फैसिलिटी’. पंजाब नेशनल बैंक की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, एड ऑन कार्ड…
चीनी बैंकों के ऋण मामले में ब्रिटेन की अदालत में अनिल अम्बानी: मेरे पास अपना खर्च उठाने के पैसे नहीं
मुंबई: कर्ज में डूबे मुकेश अम्बानी के छोटे भाई अनिल अम्बानी ने तीन चीनी बैंकों से लोन मामले में अपनी संपत्ति को लेकर बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उनके पास कोई महत्वपूर्ण संपत्ति नहीं है। वहीं अब उनका खर्च उनकी पत्नी और परिवारवाले संभालते हैं। अनिल का यह भी कहना है कि उनकी आय का अब कोई दूसरा जरिया नहीं है और अब वे एक साधारण व्यक्ति हैं। दरअसल अनिल अम्बानी और उनकी कंपनी रिलायंस कॉम ने फरवरी 2012 में तीन चीनी बैंकों से $700 मिलियन से अधिक का ऋण लिया था , जिसकी पर्सनल गारंटी अनिल अंबानी ने…
नई दिल्ली: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 18 सितंबर को खत्म हुए हफ्ते में 545.038 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है. आरबीआई के साप्ताहिक आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी मुद्रा भंडार में 3.378 अरबल डॉलर की बढ़ोतरी देखी गई है. इससे पिछले हफ्ते में भंडार 541.660 अरब डॉलर से घटकर 353 अरब डॉलर पर आ गए थे. फॉरेन करेंसी एसेट्स 3.943 अरब डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 501.464 अरब डॉलर पर पहुंच गई हैं. यह कुल मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी की सबसे मुख्य वजह रही है. फॉरेन करेंसी एसेट्स (FCA) आरबीआई के विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे…
नई दिल्ली: सरकार ने शुक्रवार को ‘फेसलेस इनकम टैक्स अपील्स’ व्यवस्था की शुरुआत कर दी. इस व्यवस्था का मकसद देश के ईमानदार टैक्सपेयर्स को सम्मान देना और टैक्स कलेक्शन पारदर्शिता को प्रोत्साहित करना है. वित्त मंत्रालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, ‘फेसलेस अपील्स’ के तहत सभी आयकर अपील का फेसलेस माहौल में फेसलेस (टैक्स अधिकारी के समक्ष करदाता की व्यक्तिगत उपस्थिति जरूरी नहीं) तरीके से निपटान किया जाएगा. हालांकि, इनमें गंभीर धोखाधड़ी, व्यापक टैक्स चोरी, संवेदनशील एवं तलाशी से जुड़े मामलों, अंतरराष्ट्रीय टैक्स और ब्लैकमनी अधिनियम से संबंधित अपील शामिल नहीं हैं. इसे प्रभावी बनाने के लिए गजट…
नई दिल्ली: गूगल ने शुक्रवार को कहा कि गूगल पे पेमेंट्स फ्लो के बाहर किसी भी थर्ड पार्टी के साथ ग्राहकों का ट्रांजैक्शन डेटा शेयर नहीं करता है. गूगल से यह सफाई उन रिपोर्ट्स के बाद आई है जिनमें कहा गया था कि कंपनी ने दिल्ली हाई कोर्ट में बताया कि उसे थर्ड पार्टी के साथ ग्राहकों के ट्रांजैक्शन डेटा को शेयर करने की इजाजत है जिसके लिए पहले NPCI और पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर (PSP) बैंकों की इजाजत चाहिए होती है. गूगल के प्रवक्ता ने शुक्रवार को कहा कि यह साफ किया जाता है कि गूगल द्वारा दिल्ली हाई कोर्ट…
यस बैंक मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने यस बैंक के को-फाउंडर राणा कपूर का लंदन में एक आवासीय फ्लैट अटैच कर दिया है. इस संपत्ति की मार्केट वैल्यू 13.5 मिलियन पाउंड (करीब 127 करोड़ रुपये) है. यह अपार्टमेंट 77 साउथ आउडली स्ट्रीट लंदन स्थित है. इससे पहले, जुलाई में ईडी ने ED ने राणा कपूर और अन्य की करीब 2800 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की थी. इनमें लंदन और न्यूयार्क स्थित फ्लैट शामिल थे. जांच एजेंसी ने शुक्रवार को बताया कि यह संपत्ति राणा कपूर ने 2017 में 9.9 मिलियन पाउंड (93 करोड़ रुपये) में DOIT क्रिएशंस…
नई दिल्लीः वोडाफोन ने पिछली तिथि से टैक्स लगाये जाने के 20,000 करोड़ रुपये के मध्यस्थता मामले में भारत के खिलाफ जीत हासिल की है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार हेग अदालत ने यह व्यवस्था दी कि भारतीय कर विभाग का कदम निष्पक्ष और समान व्यवहार का उल्लंघन है। उसने कहा कि वोडाफोन ने पिछली तिथि से कर लगाये जाने के 20,000 करोड़ रुपये के मध्यस्थता मामले में भारत के खिलाफ जीत हासिल की है। मामले की सुनवाई के दौरान ट्रिब्यूनल ने कहा है कि वोडाफोन पर भारत सरकार द्वारा डाली गई कर देनदारी भारत और नीदरलैंड…
बेहतर ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में शुक्रवार को खरीददारी लौटी है. गुरुवार को तेज गिरावट के बाद आज बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली है. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स मजबूती के साथ बंद हुए हैं. लॉर्जकैप शेयरों में जोरदार एक्शन देखने को मिला है. फिलहाल कारोबार के अंत में सेंसेक्स में 835 अंकों की तेजी रही है और यह 37,388.66 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी में 245 अंकों की तेजी है और यह 11050 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है. सेंसेक्स 30 के सभी शेयर हरे निशान में बंद हुए हैं. बजाज…
वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (VIL) और एयरटेल ने जून के महीने में क्रमश: लगभग 48.2 लाख और 11.3 लाख यूजर्स को खोया है. वहीं, इनकी प्रतिद्वंद्वी रिलायंस जियो ने करीब 45 लाख ग्राहकों को जोड़कर मोबाइल टेलिफोन बाजार में अपनी पकड़ को मजबूत किया है. यह जानकारी ट्राई के मासिक सब्सक्राइबर डेटा से पता चली है. भारत का कुल वायरलेस सब्सक्राइबर बेस 0.28 फीसदी घटकर जून 2020 के आखिर में 114 करोड़ पर आ गया है. टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया ( ट्राई) के मंथली सब्सक्रिप्शन डेटा के मुताबिक, इसमें शहरी और ग्रमीण दोनों में गिरावट रिकॉर्ड हुई है. डेटा में…
फेसबुक ने वेंचर कैपिटल कंपनी मैट्रिक्स पार्टनर्स के साथ समझौते का एलान किया है जिसके तहत वह छोटे कारोबारों को सपोर्ट करेगी. यह समझौता एक साल पुराने VC ब्रांड Incubator Programme का हिस्सा है जिसमें फेसबुक के पहले से पांच निवेशक पार्टनर्स- Sauce.VC, Fireside Ventures, SAIF Partners, Sequoia Capital और DSG Ventures हैं. ये छोटे कारोबारों को सहयोग देने के लिए डिजिटल स्किलिंग का समर्थन देंगे. प्रोग्राम को ऑनलाइन कोविड-19 महामारी के बीच लॉन्च किया गया था. फेसबुक ने कहा कि उसने 150 ब्रांड्स को उनकी ग्रोथ के अलग-अलग स्तरों पर स्किल, ट्रेनिंग दी है. इस समझौते के बारे में…
IDFC फर्स्ट बैंक ‘सेफपे’ (Safepay) सुविधा लॉन्च करने वाला है. यह एक कॉन्टैक्टलेस डेबिट कार्ड आधारित पेमेंट सुविधा है. इस डिजिटल सुविधा में IDFC फर्स्ट बैंक के मोबाइल ऐप में डेबिट कार्ड एड रहेगा. ग्राहक बिना संपर्क किए ही नियर फील्ड कम्युनिकेशन (NFC) इनेबल्ड प्वॉइंट ऑफ सेल (POS) टर्मिनल पर अपने स्मार्टफोन को वेव कर (घुमाकर) भुगतान कर सकते हैं. ग्राहकों को कार्ड न तो फिजिकली अपने साथ रखना होगा और न ही उसे खरीदारी के समय मर्चेंट (दुकानदार) को सौंपना होगा. इससे न सिर्फ लेन-देन की प्रक्रिया संपर्क रहित होती है बल्कि तेज, सुरक्षित और सरल भी होती है.…
भारत की पहली ऑटोनोमस (लेवल 1) प्रीमियम एसयूवी MG Gloster अनवील हो गई है. इस गाड़ी को पहली बार फरवरी में ऑटो एक्सपो 2020 में प्रदर्शित किया गया था. Gloster की टक्कर Ford Endeavour और Toyota Fortuner से होगी. MG Gloster में ऐसे कई सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स हैं, जो कि आमतौर पर वोल्वो और BMW आदि हाई एंड कारों में होते हैं. इन फीचर्स के चलते Gloster एक शानदार प्रीमियम एसयूवी होने वाली है. एमजी ग्लॉस्टर की बुकिंग आज से ही शुरू हो चुकी है. इसे 1 लाख रुपये के बुकिंग अमाउंट पर एमजी डीलरशिप्स या फिर ऑनलाइन बुक कराया…
नई दिल्ली: अब निश्चित अवधि वाले कर्मचारियों के लिए ग्रेच्युटी का नियम बदल गया है. सरकार ने बुधवार को तीन लेबर कोड बिलों (Labour Code Bills) को पारित किया है. इनमें ऑक्यूपेशनल सेफ्टी, हेल्थ एंड वर्किंग कंडीशन बिल- 2020, इंडस्ट्रियल रिलेशन बिल- 2020 और सोशल सिक्योरिटी बिल- 2020 शामिल हैं. सोशल सिक्योरिटी बिल, 2020 के चैप्टर 5 में ग्रेच्युटी के नियम का उल्लेख है. इसके तहत निश्चित अवधि (फिक्स्ड टर्म) वाले कर्मचारियों के लिए ग्रेच्युटी के भुगतान का प्रावधान किया गया है. और इसके लिए न्यूनतम सेवा अवधि की कोई शर्त नहीं होगी. पहली बार, एक निश्चित अवधि वाला कर्मचारी…
कोरोनावायरस महामारी के चलते मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) ईवेंट अब 28 जून 2021 से शुरू होगा. यह जानकारी ग्लोबल इंडस्ट्री बॉडी GSM Association ने दी है. MWC टेलिकॉम सेक्टर का दुनिया का सबसे बड़ा 4 दिवसीय ईवेंट होता है. वैसे तो हर साल यह ईवेंट फरवरी माह के आखिरी सप्ताह में होता है लेकिन इस साल कोविड19 महामारी के चलते टेलिकॉम कंपनियों द्वारा एक के बाद एक इस सालाना ईवेंट में शामिल होने से मना करने के बाद MWC रद्द कर दिया गया था. इनमें वोडाफोन, सिस्को, एलजी, वीवो, एनटीटी डोकोमो, सोनी, अमेजन, फेसबुक, मीडियाटेक और इंटेल समेत अन्य कंपनियां…
मुंबई: गुरुवार का दिन शेयर बाजारों के लिए काफी बुरा रहा. सेंसेक्स 1114.82 अंक गिरकर 36,553.60 पर बंद हुआ, वहीं निफ्टी 326.30 अंकों की गिरावट के साथ 10,805.55 पर बंद हुआ. सेंसेक्स पर लिस्टेड 30 कंपनियों में से हिंदुस्तान यूनिलीवर को छोड़ अन्य सभी के शेयरों में गिरावट दर्ज की. सबसे ज्यादा 7.10 फीसदी का झटका इंडसइंड बैंक को लगा. इसके अलावा महिन्द्रा एंड महिन्द्रा और बजाज फाइनेंस के शेयर 6 फीसदी से ज्यादा टूटे. टीसीएस व टेक महिन्द्रा के शेयरों में 5 फीसदी से ज्यादा और टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व, एसबीआई के शेयरों में…
अरबपति बिल गेट्स का कहना है कि वर्क फ्रॉम होम कल्चर अच्छे से चल रहा है और कई कंपनियां इस कल्चर को कोरोनावायरस महामारी के खत्म होने के बाद भी जारी रखेंगी. दुनिया के विभिन्न हिस्सों में कोविड19 के चलते कड़ा लॉकडाउन है, जिसने ऑर्गेनाइजेशंस को अपने कर्मचारियों को घर से काम करने देने के लिए बाध्य किया है. गेट्स इकोनॉमिक टाइम्स द्वारा आयोजित एक ऑनलाइन बिजनेस समिट में बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि यह देखकर काफी खुशी होती है कि वर्क फ्रॉम होम कल्चर अच्छे से चल रहा है और मुझे उम्मीद है कि यह महामारी खत्म होने…
होंडा कार्स इंडिया ने ग्राहकों के लिए कार खरीद और आसान बनाने के लिए वर्चुअल शोरूम लॉन्च किया है. यह ग्राहकों के करीब आने के लिए कंपनी के डिजिटली प्लान्स का हिस्सा है. वर्चुअल शोरूम के जरिए ग्राहक घर बैठे डिजिटल होंडा की सभी कारों को डिस्कवर कर सकेंगे. कंपनी ने बयान में कहा कि इन शोरूम्स को कंप्यूटर या स्मार्टफोन ब्राउजर की मदद से आसानी से एक्सेस किया जा सकेगा. ग्राहक डिजिटली होंडा कार के हर मॉडल के लिए उपलब्ध डिजाइन, फीचर्स और टेक्निकल डिटेल्स को ब्राउज व एक्सप्लोर कर सकेंगे. वर्चुअल शोरूम, वर्चुअल स्पेस और प्रॉडक्ट दोनों के…
शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन भी कमजोरी देखने को मिली है. मिले जुले ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार की शुरूआत तो जोरदार तेजी के साथ हुई थी, लेकिन बाद में बाजार में कमजोरी आई. फार्मा और पीएसयू बैंक शेयरों में बिकवाली ज्यादा रही. कारोबार में निफ्टी 11150 के नीचे बंद हुआ. कारोबार के अंत में सेंसेक्स में करीब 66 अंकों की गिरावट रही है और यह 37,668.42 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी में 22 अंकों की गिरावट रही है और यह 11132 के स्तर पर बंद हुआ. आज के कारोबार में एक्सिस बैंक टॉप…
हैंडसेट निर्माता कंपनी Motorola ने भारत में अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन Moto E7 Plus को लॉन्च कर दिया है। इस बजट स्मार्टफोन की कुछ अहम खासियतों की बात करें तो मोटो ई7 प्लस में 5000 mAh Battery जान फूंकने के लिए दी गई है। भारतीय बाजार में इस स्मार्टफोन की सीधी भिड़ंत Redmi 9 Prime के अलावा Samsung Galaxy M11 और Realme Narzo 20 से होगी। Moto E7 Plus Specifications: सॉफ्टवेयर और डिस्प्ले की बात करें तो डुअल-सिम (नैनो) वाला मोटो ई7 प्लस स्मार्टफोन Android 10 पर आधारित न्यूनतम कस्टमाइज़ेशन के साथ चलता है। फोन में 6.5 इंच एचडी+ मैक्स विजन…
टाटा संस और शापूरजी पलोनजी ग्रुप के बीच कई सालों से चल रहे विवाद का अब पटाक्षेप हो सकता है। शापूरजी पलोनजी ग्रुप ने टाटा संस से बाहर निकलने की बात कही है। देश के दो बड़े कॉरपोरेट समूहों के बीच बीते 70 साल के संबंध को खत्म करने की बात करते हुए शापूरजी पलोनजी ग्रुप ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में कहा कि अब टाटा संस से बाहर निकलने का वक्त आ गया है। यदि शापूरजी पलोनजी ग्रुप टाटा संस से बाहर निकलता है तो उसे भारी-भरकम रकम मिलेगी। टाटा संस को एसपी ग्रुप को 1,48,000 करोड़ रुपये की…
