Author: Finance Khabar
नयी दिल्ली: सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से सात कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 59,259.58 करोड़ रुपये की गिरावट आई। हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक का बाजार मूल्यांकन सबसे अधिक घटा। इनके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी, आईटीसी तथा आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण भी नीचे आया। इस रुख के उलट टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), इन्फोसिस और भारती एयरटेल के बाजार पूंजीकरण में बढ़ोतरी दर्ज हुई। बीते सप्ताह हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 14,320.54 करोड़ रुपये घटकर 4,93,007.39 करोड़ रुपये रह गया। एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्यांकन 11,611.6 करोड़ रुपये घटकर 5,81,900.65 करोड़ रुपये…
नई दिल्ली: संसद ने रविवार को कृषि उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्द्धन और सुविधा) विधेयक-2020 और कृषक (सशक्तिकरण एवं संरक्षण) कीमत आश्वासन समझौता व कृषि सेवा पर करार विधेयक-2020 को मंजूरी दे दी. राज्यसभा में कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस सहित कुछ विपक्षी दलों के सदस्यों के भारी हंगामे के बीच कृषि संबंधी इन दो विधेयकों को मंजूरी मिल गई. लोकसभा में ये विधेयक पहले ही पारित हो चुके हैं. कृषि उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्द्धन और सुविधा) विधेयक-2020 किसानों को अपनी उपज देश में कहीं भी बेचने की आजादी उपलब्ध कराने के लिए है. वहीं कृषक (सशक्तिकरण एवं संरक्षण) कीमत आश्वासन…
नए स्टोर के उद्घाटन का यह अवसर, बिहार के पटना में मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स के आगमन का प्रतीक हैइस स्टोर का लॉन्च, वास्तव में समूह की वैश्विक विस्तार योजना का एक हिस्सा है पटना: देश में सोने एवं हीरे के आभूषणों के सबसे बड़े रिटेल चेन में से एक, मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने स्टोर लॉन्च के लिए बेहद भव्य तरीके से आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से बिहार के पटना में अपने पहले स्टोर का उद्घाटन किया। बॉलीवुड अभिनेता एवं ब्रांड एंबेसडर, अनिल कपूर ने इस स्टोर का उद्घाटन किया। स्टोर के उद्घाटन के लिए आयोजित इस अनोखे…
टाटा समूह को भारतीय औषधि महानियंत्रक (डीजीसीआई) से देश के पहले क्रिस्पर कोविड-19 परीक्षण को वाणिज्यिक रूप से शुरू करने की मंजूरी मिल गयी है। टाटा संस ने एक बयान में इसकी जानकारी दी। कंपनी ने कहा कि यह जांच सटीक परिणाम देने में पारंपरिक आरटी-पीसीआर परीक्षण के समतुल्य है। इसके अलावा यह सस्ता और कम समय में परिणाम देता है। इस पद्धति का प्रयोग भविष्य में अन्य महामारियों के परीक्षण में भी किया जा सकेगा।
अरबपति निवेशक राकेश झुनझुनवाला का मानना है कि भारत बड़े सुधारों के मामले में काम कर रहा है और इसके साथ अब घरेलू बाजार में बुल मार्केट आने वाला है. एनडीटीवी के साथ अपने इंटरव्यू में झुनझुनवाला ने कहा कि मैक्रो इंडिकेटर और मार्केट मूवमेंट से बुल मार्केट का संकेत मिलता है जहां उनका मानना है कि फार्मास्युटिकल, इंफ्रास्ट्रक्चर और आईटी सेक्टर को सबसे ज्यादा फायदा होगा. झुनझुनवाला ने पहले कहा था कि कोरोना वायरस भारत के लिए सुधार लाने का एक मौका है. इसके साथ उन्होंने कहा था कि भारत को अपनी इज ऑफ डूइंग बिजनेस रैंकिंग में सुधार…
नयी दिल्ली: देश का कुल बाहरी कर्ज मार्च के अंत तक 2.8 प्रतिशत बढ़कर 558.5 अरब डॉलर पर पहुंच गया। वित्त मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी रिपोर्ट में कहा गया कि वाणिज्यिक ऋण बढ़ने की वजह से कुल बाहरी कर्ज बढ़ा है। मार्च, 2019 के अंत तक कुल बाहरी कर्ज 543 अरब डॉलर था। रिपोर्ट में कहा गया कि मार्च 2020 के अंत तक बाहरी कर्ज पर विदेशी मुद्रा भंडार अनुपात 85.5 प्रतिशत था। एक साल पहले समान अवधि में यह 76 प्रतिशत था। ‘भारत का बाहरी कर्ज: एक स्थिति रिपोर्ट: 2019-20’ में कहा गया कि सकल घरेलू…
चीन ने शनिवार को कहा कि वह अमेरिका के WeChat और TikTok ऐप्स को ब्लॉक करने के कदम के सख्त खिलाफ है. और उसने चीनी कंपनियों के हितों की रक्षा करने के लिए जवाबी कदम लेने को लेकर आगाह किया है. अमेरिका ने शुक्रवार को राष्ट्रीय सुरक्षा को सुरक्षित रखने के लिए लोकप्रिय चीनी सोशल मीडिया ऐप्स टिकटॉक और WeChat को रविवार से बैन करने के आदेश जारी किए थे. इससे कुछ हफ्ते पहले भारत ने इन पर बैन लगाया था. भारत ने कहा था कि ये ऐप्स देश की संप्रभुता, एकता और सुरक्षा के लिए खतरा हैं. पिछले महीने…
कैंपेन में अक्षय कुमार बताएंगे कि यह ब्रांड हमेशा ग्राहक के पक्ष में होने का वादा करता है गुरुग्राम: लगभग 10 मिलियन से अधिक ग्राहकों को सेवाएं देने वाले भारत के सबसे बड़े ऑनलाइन इंश्योरेंस मार्केटप्लेस पॉलिसीबाज़ार.कॉम (ट्विटर हैंडलः PolicyBazaar) ने अपना नया टेलीविजन कैंपेन ‘आपकी साइड है’ लॉन्च किया है। इस कैंपेन के जरिये कंपनी अपने ग्राहकों के प्रति प्रतिबद्धता दर्शाना चाहती है। नए ऐड कैंपेन में पॉलिसीबाज़ार के ब्रांड एंबैसेडर अक्षय कुमार नज़र आएंगे, जो ब्रांड के उस वादे को सामने रखेंगे जिसमें एक संपूर्ण ग्राहक केंद्रित दृष्टिकोण के साथ ही भारत में इंश्योरेंस सुरक्षा की दूरियों को…
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज कहा कि दिवाला एवं ऋणशोधन अक्षमता संहिता (आईबीसी) का मकसद कंपनियों को बंद करना नहीं बल्कि उनका वजूद बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि आईबीसी अच्छा काम कर रही है और अपने मकसद को पूरा करने में सफल रही है। सीतारमण ने शनिवार को राज्यसभा में दिवाला एवं ऋणशोधन अक्षमता संहिता (दूसरा संशोधन) विधेयक, 2020 पर चर्चा का जवाब देते हुए यह बात कही। राज्यसभा में यह विधेयक ध्वनिमत से पारित कर दिया गया। यह विधेयक इस बारे में जून में लाए गए अध्यादेश का स्थान लेगा। इस विधेयक के तहत प्रावधान…
एप्पल (Apple) अब भारत में अपना ऑनलाइन स्टोर लेकर आ रही है. टेक कंपनी ने शुक्रवार को एलान किया कि एप्पल ऑनलाइन स्टोर भारत में 23 सितंबर को लॉन्च होगा. इससे देश भर में पहली बार ग्राहकों को एप्पल के प्रोडक्ट्स की पूरी रेंज और सीधे सपोर्ट मिलेगा. आईफोन बनाने वाली कंपनी भारत में अब तक सेल के लिए अपने ऑथराइज्ड रिटेलर्स तक सीमित थी. लेकिन अब 23 सितंबर से ग्राहक एप्पल से सीधे डील कर सकेंगे. कंपनी ने दुनिया भर के एप्पल स्टोर में मिलने वाले समान प्रीमियम एक्सपीरियंस को कंपनी के ऑनलाइन टीम मेंबर्स द्वारा डिलीवर करने का…
कोरोनावायरस महामारी के बीच अचानक प्राइमरी मार्केट में जोरदार तेजी देखी जा रही है. एक के बाद एक कंपनियां अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) लेकर आ रही हैं. हैप्पिएस्ट माइंड्स की शेयर बाजार में शानदार लिस्टिंग ने इस सेंटीमेंट को और मजबूत बना दिया है. इस बीच, ब्रोकरेज फर्म एंजल ब्रोकिंग ने भी शुक्रवार को अपने आईपीओ का एलान किया. कंपनी इश्यू के जरिए 600 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य लेकर चल रही है. एंजल ब्रोकिंग ने शुक्रवार को वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि कंपनी का IPO 22 सितंबर को खुलेगा. IPO के जरिये कंपनी का 600 करोड़ रुपये…
पेटीएम गूगल प्ले स्टोर पर वापस आ गया है. इससे पहले आज दिन में ऐप को गूगल ने प्ले स्टोर में गैंबलिंग पर पॉलिसी के उल्लंघन के आरोप में हटा दिया था. पेटीएम के फाउंडर विजय शेखर शर्मा ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. उन्होंने ट्वीट में कहा कि सभी लोगों का समर्थन के लिए धन्यवाद. पेटीएम ऐप वापस आ गया है, प्ले स्टोर में लाइव है. इसके आगे उन्होंने लिखा है कि आज सुबह उन्होंने UPI कैशबैक लॉन्च किया था. गूगल ने इस वजह से ऐप को सस्पेंड कर दिया. भारत, आप तय कीजिए क्या कैशबैक देना गैंबलिंग…
नई दिल्ली: आने वाले दिनों में जहां देश में प्राइवेट ट्रेनें शुरू होने जा रही है, वहीं इन ट्रेनों से यात्रा करना महंगा साबित होने वाला है. असल में एयरलाइसं कंपनियों की तर्ज पर प्राइवेट ट्रेनें भी अपना किराया खुद तय कर सकेंगी. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक देश में प्राइवेट ट्रेनें शुरू होने के बाद सरकार उन ट्रेनों को आपरेट करने वाली कंपनियों को इस तरह की छूट देने जा रही है. भारत के रेलवे बोर्ड के चेयरमैन वीके यादव ने बताया कि निजी कंपनियों को प्राइवेट ट्रेनों के लिए अपनी तरह से किराया तय करने की छूट होगी.…
पर्सनल लोन क्या होता हैं? बैंक और वित्तीय संस्थान कई तरह के वित्तीय उत्पाद पेश करते हैं, इन्हीं में से एक है Personal Loan। बैंक दो तरह के लोन देते हैं। पहला सिक्योर्ड लोन और दूसरा है अनसिक्योर्ड लोन। पर्सनल लोन अनसिक्योर्ड लोन कैटेगरी में आते हैं, और बिना किसी गारंटी के दिए जाते हैं। इसका मतलब यह है कि बैंक इसके बदले में आपसे कोई एसेट गिरवी रखने को नहीं कहते हैं। यह लोन बैंक ग्राहक की इनकम, क्रेडिट व एम्प्लॉयमेंट हिस्ट्री और लोन चुकाने की क्षमता को देख कर दिया जाता है। इन तमाम पहलुओं की समीक्षा के…
किया मोटर्स की नई सोनेट (Kia Sonet) को लॉन्च कर दिया गया है. भारत में इसकी एक्स शोरूम कीमत 6.71 लाख रुपये से शुरू होगी. किया सोनेट में 30 से अधिक सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स मिलेंगे. Auto Expo 2020 में अनवील होने के बाद से इस सब कॉम्पैक्ट एसयूवी का काफी बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था. कंपनी Kia Sonet की बुकिंग पहले ही शुरू कर चुकी है. इसे किया मोटर्स की भारत में मौजूद डीलरशिप या कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से 25000 रुपये के टोकन अमाउंट पर बुक किया जा सकता है. किया सोनेट की लंबाई 3995mm, चौड़ाई 1790mm…
मुंबई: मिले जुले ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार कमजोर होकर बंद हुआ. बाजार की शुरूआत तेजी के साथ हुई थी, लेकिन बाद में इसमें गिरावट आ गई. निफ्टी कमजोर होकर 11505 के स्तर पर बंद हुआ. सेंसेक्स में करीब 134 अंकों की कमजोरी रही और यह 38,845.82 के स्तर पर बंद हुआ है. निफ्टी में 11 अंकों की कमजोरी रही है और यह 11505 के स्तर पर बंद हुआ. आज के कारोबार में फार्मा शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली है. बैंक और फाइनेंशियल शेयरों में कमजोरी देखने को मिली है. एयरटेल औी महिंद्रा एंड महिंद्रा आज…
नई दिल्ली: सरकार ने रक्षा क्षेत्र में ऑटोमेटेड रूट से 74 फीसदी तक फॉरन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट (FDI) की मंजूरी दे दी है। विदेशी निवेशकों को आकर्षित करने के इरादे से यह कदम उठाया गया है। उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) ने गुरुवार को जारी एक प्रेस नोट में यह कहा। इसमें कहा गया है कि हालांकि, रक्षा क्षेत्र में विदेशी निवेश राष्ट्रीय सुरक्षा के आधार पर होने वाली जांच पर निर्भर करेगा और सरकार रक्षा क्षेत्र में ऐसे किसी भी विदेशी निवेश की समीक्षा का अधिकार सुरक्षित रखती है जो राष्ट्रीय सुरक्षा को प्रभावित करता है या कर…
टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (TKM) ने गुरुवार को कहा कि वह भारतीय बाजार और उसके राष्ट्रीय उद्देश्यों को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है. इसके साथ ही कंपनी ने एक बार फिर अपने एक वरिष्ठ अधिकारी के इस दावे का खंडन किया कि टोयोटा अत्यधिक करों के चलते भारत में अपने विस्तार को रोक देगी. इनोवा और फॉर्च्यूनर जैसे मॉडलों की बिक्री करने वाली ऑटो निर्माता ने कहा कि उसे भारत की आर्थिक विकास क्षमता में पूरा विश्वास है और वह इस दिशा में योगदान देने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है. टीकेएम के प्रबंध निदेशक मासाकाजू योशिमुरा (Masakazu Yoshimura) ने…
बाजार नियामक सेबी (SEBI) ने म्यूचुअल फंड्स को लेकर नियमों में बदलाव किया है. सेबी के नए सर्कुलर के मुताबिक, अब 2 लाख रुपये से कम के म्यूचुअल फंड ऑर्डर्स के मामले में क्लोजिंग नेट असेट वैल्यू (NAV) उस दिन हासिल होगी, जिस दिन पैसा असेट मैनेजमेंट कंपनी (AMCs) के पास पहुंचेगा. यह नया नियम 1 जनवरी 2021 से लागू होगा. हालांकि इसके दायरे से ओवरनाइट और लिक्विड म्यूचुअल फंड बाहर होंगे. अभी 2 लाख रुपये से कम के म्यूचुअल फंड ऑर्डर्स के लिए NAV, निवेशक द्वारा ऑर्डर प्लेस किए जाने वाले दिन ही मिल जाती है, फिर भले ही…
नई दिल्ली: वस्तु एवं सेवा कर प्रणाली में इस महीने मासिक रिटर्न दाखिल करना आम करदाताओं के लिए बेहतर अनुभवों से भरा होगा। जीएसटी नेटवर्क (GSTN) ने अपने पोर्टल पर रिटर्न को लिंक करने को लेकर कुछ महत्वपूर्ण सुविधाएं प्रदान की हैं, जिसका उद्देश्य जीएसटीआर-3बी की फाइलिंग प्रक्रिया को सरल बनाना है। आमतौर पर करदाता जीएसटीआर-3बी फाइल करते समय दो मुख्य समस्याओं का सामना करते हैं। ये उनकी लाइबिलिटी और इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) से संबंधित होते हैं। अभी तक करदाताओं को इन दोनों आंकड़ों की गणना करने के लिए काफी समय खर्च करना पड़ता था। अब यह काम दो…
