Close Menu
    What's Hot

    एयरटेल दे रहा है सभी पोस्टपेड प्लान्स पर मुफ़्त अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग

    October 8, 2026

    किफायती आवास को बढ़ावा देने के लिए PNB Housing Finance ने शुरू की ‘PMAY यात्रा’

    October 6, 2026

    The Comprehensive Guide to Expat Dating: Pursuing Love Abroad

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»अन्य»अनिल कपूर के हाथों पटना में मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स शोरूम की शानदार वर्चुअल लॉन्चिंग
    अन्य

    अनिल कपूर के हाथों पटना में मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स शोरूम की शानदार वर्चुअल लॉन्चिंग

    Finance KhabarBy Finance KhabarSeptember 20, 2020No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
    • नए स्टोर के उद्घाटन का यह अवसर, बिहार के पटना में मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स के आगमन का प्रतीक है
    • इस स्टोर का लॉन्च, वास्तव में समूह की वैश्विक विस्तार योजना का एक हिस्सा है

    पटना: देश में सोने एवं हीरे के आभूषणों के सबसे बड़े रिटेल चेन में से एक, मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने स्टोर लॉन्च के लिए बेहद भव्य तरीके से आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से बिहार के पटना में अपने पहले स्टोर का उद्घाटन किया। बॉलीवुड अभिनेता एवं ब्रांड एंबेसडर, अनिल कपूर ने इस स्टोर का उद्घाटन किया। स्टोर के उद्घाटन के लिए आयोजित इस अनोखे एवं अद्वितीय वर्चुअल कार्यक्रम के दौरान मालाबार ग्रुप के चेयरमैन, एम. पी. अहमद; ओ अशर, मैनेजिंग डायरेक्टर, इंडिया ऑपरेशंस, मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स; शामलाल अहमद, मैनेजिंग डायरेक्टर – इंटरनेशनल ऑपरेशंस; अब्दुल सलाम के.पी. – ग्रुप एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर के अलावा मैनेजमेंट के अन्य वरिष्ठ सदस्य भी उपस्थित थे।

    ब्रांड के आधिकारिक फेसबुक पेज पर इस कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग की गई, तथा अत्यंत उत्साही एवं ऊर्जावान अनिल कपूर की उपस्थिति इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण थी। हालांकि, वर्तमान में फैली महामारी के दौर में सुरक्षा से जुड़े उपायों का पालन करने के लिए ज्वैलर ने वर्चुअल तरीके से उद्घाटन का विकल्प चुना, परंतु इस कार्यक्रम को फेसबुक पर दुनिया भर के लोगों ने देखा और बेहद स्मार्ट तरीके से प्रेजेंटेशन तथा विजुअल इफैक्ट्स की वजह से यह कार्यक्रम बेहद आकर्षक बन गया।

    पटना के बोरिंग कैनाल रोड पर स्थित इस स्टोर को 5500 वर्ग फुट के क्षेत्र में सौंदर्य की दृष्टि से डिज़ाइन किया है, जो पटना के आभूषण खरीदारों को गुणवत्ता के आश्वासन के साथ-साथ बेजोड़ एवं विविधतापूर्ण डिज़ाइन के मामले में खरीदारी का विश्वस्तरीय अनुभव प्रदान करता है। स्टोर के भीतर का परिवेश खरीदारी के लिहाज से उत्कृष्ट है तथा यहां आभूषणों की बिक्री के बाद ग्राहकों को अद्वितीय सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। सभी आवश्यक सावधानियों और सुरक्षा उपायों को अपनाकर, स्टोर अपने ग्राहकों को खरीदारी के लिए पूरी तरह सुरक्षित एवं स्वच्छ माहौल उपलब्ध कराता है।

    पटना का यह स्टोर सोने, हीरे और प्लैटिनम में दुल्हन के आभूषणों, पारंपरिक आभूषणों, और हर दिन पहने जाने वाले आभूषणों के बेहद आश्चर्यजनक डिज़ाइनों के साथ बिहार के आभूषण खरीदारों को अपनी ओर आकृष्ट करेगा। इसके अलावा, यह भारत और दुनिया भर के सभी शोरूमों में आजीवन रखरखाव, तथा सुनिश्चित बीमा की सुविधा, हीरे और सोने के लिए हॉलमार्क प्रमाणीकरण के साथ-साथ आभूषणों की कीमत एवं गुणवत्ता में पारदर्शिता, जैसी विभिन्न प्रकार की सुविधाएं प्रदान करता है। यह सोने के पुराने आभूषणों को बेचते या एक्सचेंज करते समय अधिकतम मूल्य भी प्रदान करता है, साथ ही अपने ग्राहकों को मूल्य के 10% तक के अग्रिम भुगतान के साथ आभूषणों की अग्रिम बुकिंग की सुविधा भी देता है।

    इस वर्चुअल स्टोर के उद्घाटन में भाग लेते हुए बॉलीवुड अभिनेता एवं ब्रांड एंबेसडर, अनिल कपूर ने कहा, “पिछले 27 सालों से, मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स अपने समर्पण, सच्ची लगन और मूल्यों के साथ अपने ग्राहकों के आधार को मजबूती दे रहा है। इसी वजह से देश-विदेश के ग्राहकों के बीच यह सबसे अधिक प्रतिष्ठित ब्रांड बन चुका है। मेरे लिए वर्चुअल तरीके से स्टोर के उद्घाटन का अनुभव बिल्कुल अनोखा और काफी रोमांचक रहा है, और इससे यह बात साबित हो जाती है कि इन संकट पूर्ण परिस्थितियों में भी यह ब्रांड अपने विशिष्ट उत्पादों, सेवाओं तथा बेहतरीन गुणवत्ता वाले प्रस्तावों के साथ ग्राहकों तक पहुंचने के अपने लक्ष्य पर अटल है। मुझे यकीन है कि, पटना का यह स्टोर सही मायने में ग्राहकों को खरीदारी का बेहतरीन अनुभव प्रदान करेगा।”

    इस मौके पर मालाबार ग्रुप के चेयरमैन, एम.पी. अहमद ने कहा, “इस ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से जीवंत शहर में अपने स्टोर के शुभारंभ से हमें बेहद खुशी हो रही है। अपने शानदार डिज़ाइन, बेहतरीन गुणवत्ता और उत्कृष्ट सेवाओं के साथ, हम बिहार के लोगों को खरीदारी का बेजोड़ अनुभव प्रदान करेंगे। रिटेल के क्षेत्र में अपनी उपस्थिति का विस्तार, दरअसल शोरूम की संख्या और बिक्री, दोनों के मामले में दुनिया में नंबर एक गोल्ड रिटेल ब्रांड बनने की हमारी योजना का एक हिस्सा है। इसलिए, आने वाले पाँच वर्षों में हमने अपने शोरूम की संख्या को तीन गुना बढ़ाने की योजना बनाई है।”

    चर्चा को आगे बढ़ाते हुए, ओ अशर, मैनेजिंग डायरेक्टर, इंडिया ऑपरेशंस, मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने कहा, “पटना में हमारा यह स्टोर बिहार की सांस्कृतिक विरासत के अनुरूप है, जो मालाबार गोल्ड के अद्वितीय गुणवत्ता के वादे एवं उत्कृष्ट सेवाओं के आश्वासन के साथ-साथ बेहतरीन आभूषणों के कलेक्शन को ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराता है। स्टोर पर मौजूद हमारे सभी रिटेल कर्मचारी, हमारे ग्राहकों के आराम और सुविधा के स्तर को बढ़ाने की कला में माहिर हैं। हमें पूरा भरोसा है कि, यह स्टोर इस इलाके में आभूषणों के खुदरा कारोबार में एक नया मानदंड स्थापित करेगा। हमने स्थानीय बाजार के बारे में पर्याप्त जानकारी हासिल करने के बाद, देश के इस हिस्से में और ज्यादा स्टोर खोलने की योजना बनाई है।”

    समूह की सीएसआर पहल के एक हिस्से के रूप में, मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा पटना स्टोर से अर्जित लाभ के 5% हिस्से का उपयोग इस क्षेत्र की विभिन्न धर्मार्थ एवं परोपकारी गतिविधियों के लिए किया जाएगा।

    malbar
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleटाटा समूह ने पेश किया देश का पहला क्रिस्पर कोविड-19 परीक्षण
    Next Article किसानों की किस्मत बदलने का दावा, हंगामे के बीच पास हुए दो कृषि बिल पास
    Finance Khabar

    Related Posts

    The Comprehensive Guide to Expat Dating: Pursuing Love Abroad

    October 5, 2026

    Understanding Legit Sugar Daddy Apps That Send Money

    October 4, 2026

    Slavic Brides Dating Tips: Comprehensive Guide to Fruitful Relationships

    October 3, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Understanding Legit Sugar Daddy Apps That Send Money
    October 4, 2026
    Slavic Brides Dating Tips: Comprehensive Guide to Fruitful Relationships
    October 3, 2026
    जोधपुर में खुला हैमलीज़ का पहला स्टोर, अब ब्लू सिटी में मिलेगी खिलौनों की जादुई दुनिया
    September 12, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.